X launches passkey support

एक्स ने पासकी सपोर्ट लॉन्च किया

एक्स ने पासकी का सपोर्ट दुनिया के सभी आईओएस यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया। यह फीचर वेब और एंड्रॉयड के लिए जल्द उपलब्ध होगा। इस फीचर में लीक का खतरा नहीं है।

X launched Passkey support for all iOS users in the world. This feature will soon be available for web and Android. There is no risk of leakage in this feature.

Google will soon release lookup feature

गूगल जल्द लुकअप फीचर जारी करेगा

गूगल एक और नए फीचर लुकअप पर काम कर रहा है। इसके बाद व्हाट्सऐप एप के कॉल की हिस्ट्री फोन एप में दिखेगी। फीचर आने के बाद आप किसी भी अनजान नंबर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसी साल मार्च में जापान में रोलआउट किया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में लुकअप फीचर को सभी के लिए जारी किया जाएगा। इसके अलावा गूगल एक और नए अपडेट पर काम कर रहा है।

Google is working on another new feature lookup. After this, the call history of WhatsApp app will be visible in the phone app. After the launch of the feature, you can get information about any unknown number. It was rolled out in Japan in March this year. According to a report, the lookup feature will be released to everyone in the coming time. Apart from this, Google is working on another new update.

iOS 17.5 update coming soon

आईओएस 17.5 अपडेट जल्द आएगा

आईओएस 17.5 अपडेट मई में लॉन्च किया जा सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप में आईफोन यूजर सीधे डेवलपर की वेबसाइट से ऐप डाउनलोड कर सकेंगे। आईओएस बीटा वर्जन में एप्पल बुक्स, होम स्क्रीन पर पॉडकास्ट विजिट जैसी चीजों के डिजाइन में बदलाव हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद है कि अगले कुछ बीटा वर्जन्स में और भी फीचर्स आने वाले हैं।

iOS 17.5 update can be launched in May. According to a media report, iPhone users in Europe will be able to download the app directly from the developer’s website. There have been changes in the design of things like Apple Books, Podcast visit on the home screen in the iOS beta version. According to the report, it is expected that more features will be coming in the next few beta versions.

Microsoft will build a new AI hub in London

माइक्रोसॉफ्ट लंदन में नया एआई हब बनाएगा

टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक नया एआई हब खोलने की घोषणा की है। यह घोषणा कोपायलट सहित अपने उपभोक्ता एआई उत्पादों और अनुसंधान को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए नया माइक्रोसॉफ्ट एआई संगठन बनाने के महीनों बाद की गई है। कंपनी के अनुसार, फाउंडेशन मॉडल के लिए विश्व स्तरीय टूलिंग बनाने के काम का नेतृत्व करेगा।

Tech giant Microsoft has announced the opening of a new AI hub in London, the capital of Britain. The announcement comes months after Microsoft created a new AI organization to help advance its consumer AI products and research, including Copilot. According to the company, the foundation will lead the work of creating world-class tooling for the model.

Contact feature in chat soon

चैट में कॉन्टैक्ट फीचर जल्द

व्हाट्सऐप में सजेस्टेड कॉन्टैक्ट फीचर यूजर को मिलने वाला है। इससे पहले यह फीचर कंपनी एंड्रॉयड यूजर के लिए रिलीज किया था। यूजर को चैटिंग करने के लिए कॉन्टैक्ट का सुझाव मिलेगा। वेबीटाइंफो ने एक रिपोर्ट में बताया कि फीचर पर काम शुरू हो गया है। मेन चैट सेक्शन में नीचे की तरफ नया चैट सेक्शन दिखाई देगा।

Users are going to get the suggested contact feature in WhatsApp. Earlier this feature was released by the company for Android users. The user will get suggested contacts for chatting. Webitainfo said in a report that work on the feature has started. A new chat section will appear at the bottom of the main chat section.

reply form gemini feature soon

रिप्लाई फॉर्म जेमिनी फीचर जल्द

गूगल एक नए जीमेल ऐप फीचर रिप्लाई फॉर्म जेमिनी पर काम कर रहा है। इसकी मदद से आने वाले ईमेल के लिए खुद-ब-खुद जवाब लिखने के सुझाव मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फीचर के इनेबल होने के बाद जेमिनी एआई ईमेल को पढ़कर तीन तरह का सुझाव देगा।

Google is working on a new Gmail app feature, Reply Form Gemini. With its help, you will get suggestions for automatically writing replies to incoming emails. According to the report, once the feature is enabled, Gemini AI will read the email and give three types of suggestions.

Google update will come soon for Android

एंड्रायड के लिए जल्द आएगा गूगल अपडेट

एंड्रॉयड यूजर के लिए गूगल का एक नया अपडेट पेश करने की तैयारी में है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गूगल जेमिनी टॉगल फीचर पेश करने वाला है। यह फीचर यूजर को साधारण सर्च वाले अनुभव को बदल देगा और बेहतर बना देगा।

Google is preparing to introduce a new update for Android users. According to a media report, Google is going to introduce Gemini toggle feature. This feature will transform and improve the user’s simple search experience.

Photo library feature on WhatsApp soon

व्हाट्सऐप पर फोटो लाइब्रेरी फीचर जल्द

व्हाट्सऐप पर नया फीचर फोटो लाइब्रेरी आने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार यूजर अटैच बटन पर लॉन्ग प्रेस करके सीधा अपनी फोटो लाइब्रेरी में पहुंच जाएंगे। यह आईओएस यूजर के लिए उपलब्ध है।

A new feature photo library is coming on WhatsApp. According to the report, users will go straight to their photo library by long pressing the attach button. It is available for iOS users.

You will not be able to share passwords on Disney Plus.

डिज्नी प्लस पर पासवर्ड शेयर नहीं कर सकेंगे

डिज्नी प्लस का इस्तेमाल करने वाले यूजर अब पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे। कंपनी ने कहा कि इस साल जून में शुरू होगी। इसका मकसद ग्राहकों की संख्या और कंपनी के मुनाफे में वृद्धि करना है। कंपनी ने कुछ वक्त पहले इस बात का ऐलान किया था कि वो अपनी नई नीतियों को लागू करने के बाद यूजर को पासवर्ड किसी अन्य यूजर के साथ शेयर करने पर प्रतिबंध लगाएगा।

Disney Plus users will no longer be able to share passwords. The company said that it will start in June this year. Its objective is to increase the number of customers and profits of the company. The company had announced some time ago that after implementing its new policies, it will ban users from sharing passwords with any other user.

X released update for users

एक्स ने यूजर के लिए अपडेट जारी किया

एक्स ने यूजर के लिए अपडेट जारी किया है। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने कहा कि फेक अकाउंट की सफाई होने वाली है। इससे आने वाले दिनों में फॉलोअर्स की संख्या घट सकती है। एक्स पर बहुत सारे बॉट्स यानी नकली अकाउंट मौजूद है। एक असली और आम यूजर के फॉलोअर्स में भी कई बॉट अकाउंट्स रहते हैं, लेकिन इसकी जानकारी नहीं होती है।

X has released an update for the users. Company owner Elon Musk said that the fake account is about to be cleaned. Due to this, the number of followers may decrease in the coming days. There are many bots i.e. fake accounts present on X. There are many bot accounts even among the followers of a real and normal user, but they are not aware of it.