You will be able to watch videos in picture mode on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर पिक्चर मोड में वीडियो देख सकेंगे

व्हाट्सऐप पर जल्द एक नया फीचर देखने को मिलेगा। इसमें शेयर वीडियो को पिक्चर मोड में देख सकेंगे। यह जानकारी वेबीटाइंफो ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर चैट में शेयर किए गए वीडियो को अलग-अलग पिक्चर में देख सकेंगे। इसमें यूजर फ्लोटिंग विंडो में वीडियो देख पाएंगे। इससे पहले व्हाट्सऐप का प्रयोग करते समय यूजर शेयर किए गए किसी वीडियो पर क्लिक करते थे तो वह फुल स्क्रीन में खुल जाता था। इससे यूजर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाते थे।

A new feature will soon be seen on WhatsApp. In this you will be able to watch the shared video in picture mode. This information has been given by Webitainfo. According to the report, users will be able to see the videos shared in chat in different pictures. In this, users will be able to watch videos in a floating window. Earlier, while using WhatsApp, if the user clicked on a shared video, it would open in full screen. Due to this, users were not able to use the app.

AI tool will suggest the answer

एआई टूल देगा जवाब का सुझाव

गूगल जेमिनी एआई का सपोर्ट जीमेल में देने की तैयारी कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी मदद से किसी मेल के रिप्लाई के लिए सुझाव देगा। दावा किया जा है कि जीमेल के एंड्रॉयड एप्स के साथ इसकी शुरुआत होगी। इस फीचर के आने के बाद लोगों का समय बचेगा और वे कम समय में किसी ई-मेल का जवाब दे सकेंगे। नए फीचर का अपडेट जल्द ही सभी के लिए जारी होगा। यूजर चाहें तो जेमिनी एआई के रिप्लाई को एडिट भी कर सकेंगे।

Google is preparing to support Gemini AI in Gmail. According to a media report, with its help it will give suggestions for replying to any mail. It is claimed that it will start with Gmail’s Android apps. After the introduction of this feature, people’s time will be saved and they will be able to respond to any e-mail in less time. The update of the new feature will be released for everyone soon. If users wish, they will also be able to edit the replies of Gemini AI.

Will be able to pin more than three chats

तीन से ज्यादा चैट्स को पिन कर सकेंगे

व्हाट्सऐप ने बीटा यूजर्स के लिए एंड्रायड 2.24.6.13 अपडेट वर्जन को रिलीज किया है। इस वर्जन के जरिए यूजर्स को एक नया फीचर मिलेगा, जिसके जरिए यूजर्स अपने व्हाट्सऐप अकाउंट में तीन से ज्यादा चैट बॉक्स या ग्रुप्स को पिन कर पाएंगे। आपको बता दें कि अभी अगर आप व्हाट्सऐप में अधिकतम तीन चैट्स को पिन करने का विकल्प मिलता है, जिनमें किसी का पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों शामिल होते हैं।

WhatsApp has released Android 2.24.6.13 update version for beta users. Through this version, users will get a new feature, through which users will be able to pin more than three chat boxes or groups in their WhatsApp account. Let us tell you that currently you get the option to pin maximum three chats in WhatsApp, which includes both personal chat and group chat.

Hearing Aid Mode in AirPods Pro

एयरपॉड्स प्रो में हियरिंग एड मोड

एपल एक नए फीचर को लॉन्च करने की तैयारी में है जो एयरपॉड्स प्रो यूजर्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार एयरपॉड्स प्रो में आईओएस 18 अपडेट के साथ हियरिंग एड मोड पेश करने की तैयारी है। एपल इस साल एयरपॉड्स प्रो में ज्यादा बदलाव नहीं करेगा। ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट में इस ओर इशारा किया है कि इस वर्ष एयरपॉड्स प्रो के लिए एपल का ध्यान हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर पर होगा।

Apple is preparing to launch a new feature which can prove to be a gamechanger for AirPods Pro users. According to the report, Hearing Aid Mode is set to be introduced in AirPods Pro with the iOS 18 update. Apple will not make much changes in AirPods Pro this year. Bloomberg’s report indicates that Apple’s focus for AirPods Pro this year will be on software rather than hardware.

Users will be able to control their avatar

यूजर नियंत्रित कर सकेंगे अपने अवतार

व्हाट्सऐप पर जल्द ही एक नया फीचर देखने को मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर अपना अवतार स्टिकर चुन सकेंगे। इस फीचर में यूजर को तीन ऑप्शन चुनने की सुविधा मिलेगी, जिसमें माई कॉन्टैक्ट्स, सिलेक्टेड कॉन्टैक्ट्स और नोबडी शामिल है। अगर यूजर और उसके कॉन्टैक्ट दोनों इस फीचर को एक्टिवेट करते हैं तो उन दोनों के अवतार वाला स्टिकर चैट में दिखाई देगा। डब्ल्यूए बीटा इन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक अवतार फीचर जल्द ही आ सकता है।

A new feature will soon be seen on WhatsApp, with the help of which users will be able to choose their avatar sticker. In this feature, the user will get the facility to choose three options, which include My Contacts, Selected Contacts and Nobody. If both the user and his/her contact activate this feature, then stickers with their avatars will appear in the chat. According to the report of WA Beta Info, the avatar feature may come soon.

Qualcomm’s new processor will arrive soon

क्वालकॉम का नया प्रोसेसर जल्द आएगा

क्वालकॉम फ्लैगशिप चिपसेट लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 18 मार्च को चीन में एक इवेंट के दौरान फ्लैगशिप स्नैपड्रेगन चिप की लॉन्चिंग की जाएगी। इस नए चिपसेट में स्नैपड्रैगन 8२ जेन 3 हो सकता है, जो कि 8 जेन 3 चिपसेट जैसे सिमिलर आर्किटेक्चर पर बेस्ड हो सकता है। इसके अलावा चिपसेट में कॉर्टेक्स-4 भी शामिल होगा। इस चिपसेट के साथ ही क्वालकम इवेंट में स्नैपड्रेगन 7+ जेन 3 भी लॉन्च कर सकती है।

Qualcomm is preparing to launch a flagship chipset. The company has announced that the flagship Snapdragon chip will be launched during an event in China on March 18. This new chipset may have Snapdragon 82 Gen 3, which may be based on similar architecture like 8 Gen 3 chipset. Apart from this, the chipset will also include Cortex-4. Along with this chipset, Qualcomm can also launch Snapdragon 7+ Gen 3 in the event.

Will be able to send messages on other apps

दूसरे एप पर भेज सकेंगे मैसेज

व्हाट्सऐप पर आए नए अपडेट से यूजर किसी दूसरे मैसेजिंग एप्स जैसे सिग्नल और टेलीग्राम Mete पर भी मैसेज कर सकेंगे। नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। लॉन्च होने के बाद से अब तक इसमें थर्ड पार्टी या क्रॉस मैसेजिंग का फीचर नहीं आया है

With the new update on WhatsApp, users will also be able to message on other messaging apps like Signal and Telegram. The new feature is currently being tested. Since its launch, it has not yet come with the feature of third party or cross messaging.

New feature introduced in ChatGPT

चैटजीपीटी में नया फीचर आया

चैटजीपीटी पांच अलग-अलग आवाज में आपको सवालों के जवाब देगा। पहले यह सुविधा नहीं थी। ओपनएआई ने इस नए फीचर की घोषणा की है। नया फीचर वेब और मोबाइल दोनों वर्जन पर काम करेगा। इसके अलावा यह आईओएस डिवाइस को भी सपोर्ट करेगा।

ChatGPT will answer your questions in five different voices. This facility was not available earlier. OpenAI has announced this new feature. The new feature will work on both web and mobile versions. Apart from this, it will also support iOS devices.

New update regarding chat security

चैट सुरक्षा को लेकर नया अपडेट

व्हाट्सएप चैट शुरू करने पर नोटिफिकेशन मिलता है कि चैट पूरी तरह से एंक्रिप्टेड है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप में चैटिंग के • दौरान नाम के साथ ही दिखेगा कि आपकी चैटिंग एंक्रिप्टेड है या नहीं। इसकी जानकारी डब्ल्यूए बीटा इंफो ने दी है।

When you start a WhatsApp chat, you get a notification that the chat is completely encrypted. After the new update, while chatting in WhatsApp, it will be visible along with the name whether your chatting is encrypted or not. This information has been given by WA Beta Info.

Android phone becomes webcam

एंड्रॉयड फोन बना वेबकैम

अपने एंड्रायड फोन को यूजर्स वेबकैम के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट की यह योजना सिर्फ विंडोज-11 पीसी के उपभोक्ताओं के लिए है। इसके लिए, विंडोज 11 के उपयोगकर्ताओं को लिंक टू विंडोज ऐप | डाउनलोड करना होगा।

Users can also use their Android phone as a webcam. This plan of Microsoft is only for Windows-11 PC consumers. For this, Windows 11 users should go to Link to Windows App | Must download.