New feature in ChatGTP

चैटजीटीपी में आया नया फीचर

ओपनएआई ने चैटजीटीपी के लिए नए फीचर की घोषणा की है। अब चैटजीटीपी पांच अलग-अलग आवाज में आपको सवालों के जवाब देगा। पहले यह सुविधा नहीं थी। नया फीचर वेब और मोबाइल दोनों वर्जन पर काम करेगा। इसके अलावा यह आईओएस डिवाइस को भी सपोर्ट करेगा। नया फीचर उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो एआई टूल से बोलकर अपने सवाल पूछते हैं।

OpenAI has announced a new feature for ChatGTP. Now ChatGTP will answer your questions in five different voices. This facility was not available earlier. The new feature will work on both web and mobile versions. Apart from this, it will also support iOS devices. The new feature is no less than a gift for those who ask their questions by speaking to the AI tool.

PIP feature for non-premium customers also

नॉन-प्रीमियम ग्राहकों के लिए भी पीआईपी फीचर

यूट्यूब ने नॉन-प्रीमियम ग्राहकों के लिए पीआईपी (पक्चिर-इन-पक्चिर) फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप का यह पॉपुलर फीचर यूजर्स को अपने डिवाइस पर अन्य ऐप चलाते हुए साथ-साथ वीडियो देखने की सुविधा देता है। अमेरिका के बाहर यूट्यूब यूजर्स को पीआईपी फीचर को इस्तेमाल करने के लिए प्रीमियम मेंबरशिप लेनी पड़ती है। लेकिन जल्द ही नॉन- प्रीमियम ग्राहकों को भी यूट्यूब के इस फीचर के इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी।

YouTube has started rolling out the PIP (Pakchir-in-Pakchir) feature for non-premium subscribers. This popular feature of the video streaming app allows users to watch videos simultaneously while running other apps on their device. YouTube users outside the US have to purchase a premium membership to use the PIP feature. But soon non-premium customers will also get the facility to use this feature of YouTube.

Apple is preparing to launch smart ring

स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी कर रही एप्पल

एप्पल एक स्मार्ट रिंग पर काम कर रही है, जो यूजर्स को बहुत सारे हेल्थ फीचर्स प्रदान करेगी। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो अपनी कलाई में घड़ी पहनना पसंद नहीं करते। ऐसे यूजर्स के लिए एप्पल की स्मार्ट रिंग एक नया विकल्प हो सकता है, जिसे वो हमेशा अपनी उंगली में पहनकर हेल्थ का पूरा अपडेट रख सकते हैं। एप्पल ग्लूकोज मॉनिटर फीचर को अपनी स्मार्ट रिंग में शामिल कर सकता है, क्योंकि सैमसंग ने भी अपनी गैलेक्सी रिंग में ग्लूकोज मॉनिटर फीचर शामिल करने की बात कही है।

Apple is working on a smart ring, which will provide a lot of health features to the users. There are many people who do not like to wear a watch on their wrist. Apple’s smart ring can be a new option for such users, which they can always wear on their finger and keep complete updates of their health. Apple may include the glucose monitor feature in its smart ring, as Samsung has also said to include the glucose monitor feature in its Galaxy Ring.

Alibaba preparing to compete with Open AI

ओपन एआई को टक्कर देने की तैयारी में अलीबाबा

एआई के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ता जा रहा है। ओपन एआई के सोरा मॉडल को टक्कर देने के लिए अलीबाबा ने एक नया वीडियो एआई मॉडल ईएमओ पेश किया है। अलीबाबा के इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग रिसर्च ने इस मॉडल को पेश किया, जो एक ऑडियो संचालित पोर्ट्रेट वीडियो बनाने में माहिर है। अलीबाबा का ईएमओ वीडियो मॉडल ओपन एआई के सोरा से मिलता-जुलता है।

Competition in the field of AI is continuously increasing. To compete with Open AI’s Sora model, Alibaba has introduced a new video AI model, EMO. Alibaba’s Institute for Intelligent Computing Research introduced this model, which specializes in creating an audio-driven portrait video. Alibaba’s EMO video model is similar to Open AI’s Sora.

Google is bringing Satellite SOS feature

गूगल ला रहा सैटेलाइट एसओएस फीचर

गूगल पिक्सल डिवाइस के लिए सैटेलाइट एसओएस फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के साथ यूजर को वाईफाई सिग्नल और सेलुलर नेटवर्क के बिना भी इमरजेंसी सर्विस की सुविधा मिलती है। पिक्सल डिवाइस के साथ इमरजेंसी सर्विस को मुसीबत में मैसेज किया जा सकेगा। इसके लिए मोबाइल और वाईफाई नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी। लोकेशन को गूगल मैप के जरिए भेजा जा सकेगा। इसके अलावा, इमरजेंसी सिचुएशन के बारे में बताया जा सकेगा।

Google is working on Satellite SOS feature for Pixel devices. With this feature, the user gets the facility of emergency service even without WiFi signal and cellular network. With the Pixel device, emergency services can be messaged in case of trouble. For this there will be no need of mobile and WiFi network. Location can be sent through Google Map. Apart from this, emergency situations can be informed.

Apple will not introduce MicroLED Watch yet

एप्पल माइक्रोएलईडी वॉच को अभी नहीं पेश करेगा

एप्पल अपनी पहली माइक्रोएलईडी डिस्पले वाली अल्ट्रा स्मार्टवॉच को फिलहाल लॉन्च नहीं करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वॉच के लिए लोगों को अब वर्ष 2026 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इस वॉच की खासियत यह होगी कि इसकी डिस्पले बहुत पतली होगी। इसमें कई नए फीचर देखने को भी मिलेंगे।

Apple will not launch its first ultra smartwatch with microLED display at the moment. According to a report, people may now have to wait till 2026 for this watch. The specialty of this watch will be that its display will be very thin. Many new features will also be seen in it.

Telegram channel will open avenues of earning

टेलीग्राम चैनल से कमाई के रास्ते खुलेंगे

अब टेलीग्राम के चैनल से कमाई की जा सकेगी। चैनल के मालिकों को विज्ञापन से लाभ होगा। कंपनी उनके साथ विज्ञापन से होने वाली कमाई का करीब 50 फीसदी हिस्सा शेयर करेगी। कंपनी ने इसे रिवॉर्ड नाम दिया है। टेलीग्राम के ब्रॉडकास्ट चैनल का मासिक व्यूज एक लाख करोड़ के पार पहुंच गया है।

Now earning can be done from Telegram channel. Channel owners will benefit from advertising. The company will share about 50 percent of the advertising revenue with them. The company has named it Reward. The monthly views of Telegram’s broadcast channel has crossed one lakh crore.

First phone with stretchable screen introduced

पहला स्ट्रेचेबल स्क्रीन वाला फोन पेश

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में टेक्नो कंपनी ने अपना पहला स्ट्रेचेबल स्क्रीन वाला मोबाइल फोन पेश किया है। ये फोल्डेबल या फ्लिप फोन नहीं है, यह एक रोलेबल फोन है। ये फोन फैलकर बड़े हो जाते हैं। टेक्नो ने एक ऐसे फोन का कॉन्सेप्ट डिजाइन पेश किया है, जो एक टच करते ही टैबलेट बन जाता है। इस फोन में डिस्प्ले बाहर की साइड रोल हो जाता है। इस फोन में कंपनी ने 6.55 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले पर रोल करेंगे या फोन में दिए गए एक डेडिकेटेड बटन को दबाएंगे तो डिस्प्ले बाहर ही ओर खुलकर और बड़ा हो जाएगा।

Techno company has introduced its first stretchable screen mobile phone in Mobile World Congress. This is not a foldable or flip phone, it is a rollable phone. These phones expand and become bigger. Techno has introduced the concept design of a phone that turns into a tablet with a single touch. In this phone the display rolls to the outside. The company has given a 6.55 inch OLED display in this phone. If you roll on this display or press a dedicated button given in the phone, the display will open outwards and become bigger.

COD Warzone mobile game will launch soon

सीओडी वारजोन मोबाइल गेम जल्द लॉन्च होगा

कॉल ऑफ ड्यूटी (सीओडी) वारजोन मोबाइल गेम का इंतजार दुनियाभर के गेमर्स पिछले कई महीनों से कर रहे थे। आखिरकार कंपनी ने इस गेम की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। गेम डेवलपर कंपनी एक्टिविजन ने गेम का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इसमें जानकारी मिली है कि यह गेम 21 मार्च को लॉन्च होगा। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर के लिए यह ग्लोबली लॉन्च होगा। यह गेम पहले कुछ ही देशों में लॉन्च किया गया था। इस गेम में एक साथी के जीवित रहने ज्तक गेम जारी रहता है।

Gamers around the world were waiting for the Call of Duty (CoD) Warzone mobile game for the last several months. Finally the company has announced the launch date of this game. Game developer company Activision has launched the trailer of the game. It has been reported that this game will be launched on March 21. It will be launched globally for both Android and iOS users. This game was initially launched in only a few countries. In this game the game continues until one partner survives.

Google Map will work even without unlocking the phone

फोन अनलॉक किए बिना भी काम करेगा गूगल मैप

गूगल मैप में एक नया फीचर शामिल किया गया है। फीचर का नाम ग्लेंसेबल वाइल नेविगेटिंग है। इस फीचर के जरिए यूजर को बार-बार अपना फोन अनलॉक किए बिना भी नेविगेट करने यानी रास्ता देखने में मदद मिलेगी। नया फीचर्स यूजर्स को सीधा उनके लॉक स्क्रीन पर ही रास्ता दिखाने में मदद करेगा। एंड्रॉइड यूजर्स सीधे लॉक स्क्रीन से दिशानिर्देश देख सकते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर स्टार्ट बटन दबाए बिना भी लॉक स्क्रीन पर ही रूट का पूरा ओवरव्यू भी देख सकते हैं।

A new feature has been included in Google Map. The name of the feature is Glanceable While Navigating. Through this feature, the user will be able to navigate i.e. see the path without having to unlock his phone again and again. The new features will help users navigate directly to their lock screen. Android users can view the directions directly from the lock screen. With the help of this feature, users can see the complete overview of the route on the lock screen even without pressing the start button.