Support for iOS-11 stopped

आईओएस-11 को सपोर्ट बंद

जूम ने आईओएस के पुराने संस्करण आईओएस-11 और आईओएस- Room 12 के लिए समर्थन बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय अगले महीने से प्रभावी होगा। कंपनी ने अपने रिलीज नोट्स में कहा कि यह आईओएस संस्करण 11 और 12 को समर्थन देने वाली अंतिम नियोजित रिलीज है।

Zoom has decided to stop support for older versions of iOS, iOS-11 and iOS-Room 12. This decision will be effective from next month. The company said in its release notes that this is the last planned release to support iOS versions 11 and 12.

Emoji will now speak, Audiomoji is coming soon

इमोजी अब बोलेंगे, जल्द आ रहा है ऑडियोमोजी

गूगल जल्द ही इमोजी का नया अवतार अपने फोन ऐप में लेकर आने वाला है। । इस फीचर में यूजर फोन कॉल्स पर साउंड इफेक्ट के साथ रिएक्ट कर सकेगा। गूगल अपने फोन ऐप में जल्द ही ऑडियोमोजी फीचर ला रही है। इस फीचर के आने के बाद फोन कॉल पर साउंड से रिएक्ट कर सकेंगे। जिसमें 6 तरह के साउंड इफेक्ट्स को शामिल किया जाएगा। ये छह साउंड होंगे- सैड (उदास), अप्लॉज (तालियां), सेलिब्रेट (जश्न), लाफ (हंसी), ड्रमरॉल और पूप।

Google is soon going to bring a new avatar of emoji in its phone app. , In this feature the user will be able to react to phone calls with sound effects. Google is soon bringing Audiomoji feature in its Phone app. After the arrival of this feature, you will be able to react with sound on phone calls. In which 6 types of sound effects will be included. These six sounds will be – Sad, Applause, Celebrate, Laugh, Drumroll and Poop.

World’s first transparent screen laptop

दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट स्क्रीन वाला लैपटॉप

दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाला लैपटॉप लेनोवो ने पेश किया है। इसमें डिस्प्ले और कीबोर्ड पैनल को ट्रांसपेरेंट बनाया गया है। इसके डिस्प्ले के आर- पार देखा जा सकता है। साथ ही कीबोर्ड पैनल पर लेजर लाइट से की को प्रोजेक्ट किया जाता है और इसे स्केचपैड की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जनरेटेड कंटेंट को इंटीग्रेट किया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर्स नेक्स्ट लेवल का एक्सपीरियंस ले सकेंगे।

Lenovo has introduced the world’s first laptop with transparent display. In this, the display and keyboard panel have been made transparent. Can be seen through its display. Also, the keys are projected with laser light on the keyboard panel and it can also be used as a sketchpad. The company has integrated Artificial Intelligence generated content in this laptop. With the help of this technology, users will be able to have next level experience.

TwoCaller’s AI call recording feature launched

टूकॉलर का एआई कॉल रिकॉर्डिंग फीचर लॉन्च

टूकॉलर ने एंड्रॉयड और आईओएस के लिए एआई पावर्ड कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा लॉन्च की है। टूकॉलर एक लोकप्रिय कॉन्टेक्ट वेरिफिकेशन प्लेटफॉर्म है। यह नई फीचर इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों ही तरह की कॉलिंग के दौरान काम करेगा। इसमें एडवांस्ड क्लाउड बेस्ड रिकॉर्डिंग फीचर है, जो कॉलिंग के दौरान ही वॉयस को ट्रांसक्राइब कर सकेगा। इसमें विलयर ऑडियो क्वालिटी और रिकॉर्डिंग भी कर पाएंगे। यह फीचर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है।

TwoCaller has launched AI powered call recording feature for Android and iOS. TwoCaller is a popular contact verification platform. This new feature will work during both incoming and outgoing calling. It has an advanced cloud based recording feature, which will be able to transcribe the voice only during calling. In this you will also be able to control the audio quality and recording. This feature is available in Hindi and English.

New AI feature in Window Photo app

विंडो फोटो ऐप में आया नया एआई फीचर

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज फोटोज ऐप को अपडेट किया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने फोटो ऐप में एक एआई फीचर को शामिल किया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी भी फोटो से ऑब्जेक्ट को आसानी से मिटा पाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट के फोटो ऐप में आया एआई फीचर डेक्सटॉप और लैपटॉप में भी काम करता है। यूजर्स को फोटोशॉप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।

Microsoft has updated the Windows Photos app. With this update, the company has included an AI feature in the Photo app. With its help, users will be able to easily erase objects from any photo. The AI feature in Microsoft’s Photo app also works on desktop and laptop. Users will not have to use Photoshop.

Video calling feature on X

एक्स पर वीडियो कॉलिंग सुविधा

एक्स पर सभी यूजर के लिए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर रोलआउट होना शुरू हो गया है। पहले ये सुविधा केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए लाई जा रही थी। अब एक्स पर यूजर्स व्हॉट्सऐप की तरह ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। यूजर्स प्लेटफॉर्म पर किसी से भी कॉल प्राप्त करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इससे एक्स का प्रयोग और बढ़ सकता है।

Audio and video calling feature has started rolling out for all users on X. Earlier this facility was being brought only for premium users. Now users on X will be able to make audio and video calls like WhatsApp. Users can also choose to receive calls from anyone on the platform. This may further increase the use of X.

Will be able to watch reels without downloading the app

ऐप डाउनलोड किए बिना रील्स देख सकेंगे

आईफोन यूजर्स इंस्टाग्राम ऐप डाउनलोड किए बिना रील्स देख सकेंगे। इसे ऐप क्लिप्स की मदद से पेश किया जाएगा। क्लिप्स को आईओएस 14 अपडेट के साथ आईफोन यूजर के लिए पेश किया गया था।

iPhone users will be able to view Reels without downloading the Instagram app. It will be presented with the help of App Clips. Clips was introduced to iPhone users with the iOS 14 update.

The hassle of choosing photo quality will end

फोटो की गुणवत्ता चुनने का झंझट खत्म होगा

व्हाट्सऐप पर फोटो और वीडियो डिफॉल्ट रूप से एचडी क्वालिटी में शेयर हो जाएंगी। यह फीचर यूजर्स को अपनी पसंदीदा डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेट करने की अनुमति देता है।

Photos and videos will be shared in HD quality by default on WhatsApp. This feature allows users to set their preferred default media upload quality.

Number will not be visible on signal

सिग्नल पर नहीं दिखेगा नम्बर

सिग्नल मैसेंजर ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिससे यूजर्स अब अपने फोन नम्बर को ऐप पर प्राइवेट रख सकते हैं। मैसेंजर ने इसे यूजरनेम्स नाम से लॉन्च किया है। इससे ऐप यूजर अन्य यूजर्स के साथ बिना अपना फोन नम्बर शेयर किए कनेक्ट हो सकते हैं।

Signal Messenger has launched a new feature that allows users to now keep their phone numbers private on the app. Messenger has launched it with the name Usernames. This allows app users to connect with other users without sharing their phone number.

Meta is providing cross posting facility

मेटा दे रहा क्रॉस पोस्टिंग की सुविधा

मेटा ने क्रॉस-पोस्टिंग सुविधा का परीक्षण शुरू कर दिया है जो यूजर्स को फेसबुक से थ्रेड्स पर पोस्ट करने की अनुमति देगा। यूजर्स फेसबुक व इंस्टाग्राम दोनों पर एक ही समय में स्टोरीज और रील्स पोस्ट रहे हैं। कंपनी ने कहा कि यह सुविधा फेसबुक से थ्रेडस पर टेक्स्ट और लिंक दोनों पोस्ट साझा करने देगी।

Meta has begun testing a cross-posting feature that will allow users to post to threads from Facebook. Users are posting Stories and Reels on both Facebook and Instagram at the same time. The company said the feature will let Facebook share both text and link posts on Threads.