Will be able to watch reels without downloading the app

ऐप डाउनलोड किए बिना रील्स देख सकेंगे

आईफोन यूजर्स इंस्टाग्राम ऐप डाउनलोड किए बिना रील्स देख सकेंगे। इसे ऐप क्लिप्स की मदद से पेश किया जाएगा। क्लिप्स को आईओएस 14 अपडेट के साथ आईफोन यूजर के लिए पेश किया गया था।

iPhone users will be able to view Reels without downloading the Instagram app. It will be presented with the help of App Clips. Clips was introduced to iPhone users with the iOS 14 update.

The hassle of choosing photo quality will end

फोटो की गुणवत्ता चुनने का झंझट खत्म होगा

व्हाट्सऐप पर फोटो और वीडियो डिफॉल्ट रूप से एचडी क्वालिटी में शेयर हो जाएंगी। यह फीचर यूजर्स को अपनी पसंदीदा डिफॉल्ट मीडिया अपलोड क्वालिटी सेट करने की अनुमति देता है।

Photos and videos will be shared in HD quality by default on WhatsApp. This feature allows users to set their preferred default media upload quality.

Number will not be visible on signal

सिग्नल पर नहीं दिखेगा नम्बर

सिग्नल मैसेंजर ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिससे यूजर्स अब अपने फोन नम्बर को ऐप पर प्राइवेट रख सकते हैं। मैसेंजर ने इसे यूजरनेम्स नाम से लॉन्च किया है। इससे ऐप यूजर अन्य यूजर्स के साथ बिना अपना फोन नम्बर शेयर किए कनेक्ट हो सकते हैं।

Signal Messenger has launched a new feature that allows users to now keep their phone numbers private on the app. Messenger has launched it with the name Usernames. This allows app users to connect with other users without sharing their phone number.

Meta is providing cross posting facility

मेटा दे रहा क्रॉस पोस्टिंग की सुविधा

मेटा ने क्रॉस-पोस्टिंग सुविधा का परीक्षण शुरू कर दिया है जो यूजर्स को फेसबुक से थ्रेड्स पर पोस्ट करने की अनुमति देगा। यूजर्स फेसबुक व इंस्टाग्राम दोनों पर एक ही समय में स्टोरीज और रील्स पोस्ट रहे हैं। कंपनी ने कहा कि यह सुविधा फेसबुक से थ्रेडस पर टेक्स्ट और लिंक दोनों पोस्ट साझा करने देगी।

Meta has begun testing a cross-posting feature that will allow users to post to threads from Facebook. Users are posting Stories and Reels on both Facebook and Instagram at the same time. The company said the feature will let Facebook share both text and link posts on Threads.

Four editing features came in WhatsApp

व्हाट्सऐप में चार एडिटिंग फीचर्स आए

व्हाट्सऐप ने मैसेज एडिटिंग के लिए एक साथ चार टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल पेश किए हैं, जिनमें बुलेट, नंबर्स, ब्लॉक और इनलाइन शामिल हैं। इन सभी का इस्तेमाल सिर्फ कुछ शॉर्ट्सकट के साथ किया जा सकेगा। बता दें कि व्हाट्सऐप में पहले से बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथू और मोनोस्पेस जैसे टूल मौजूद हैं।

WhatsApp has introduced four text formatting tools for message editing, which include bullets, numbers, block and inline. All these can be used with just a few shortcuts. Let us tell you that tools like bold, italic, strikethrough and monospace are already available in WhatsApp.

You will get a glimpse of cartoon in emoji

इमोजी में मिलेगी कार्टून की झलक

एप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए अपडेट का इंतजार जल्दी ही समाप्त होने वाला है। एप्पल अपने आईओएस का नया अपडेट अगले महीने रिलीज कर सकती है। उसके साथ ही | एप्पल के यूजर्स को कई नए फीचर मिलने वाले हैं।

The wait for new updates of Apple’s operating system is going to end soon. Apple may release a new update of its iOS next month. Along with that Apple users are going to get many new features.

The way of viewing status will change in WhatsApp

व्हाट्सऐप में बदल जाएगा स्टेटस देखने का तरीका

व्हाट्सऐप का नया बीटा वर्जन एंड्रॉइड के लिए 2.24. 4.23 एक रीडिजाइन स्टेटस टैब प्रदान करता है, जिसके जरिए यूजर्स एसीपीरियस बेहतर होगा। गूगल प्ले स्टोर के जरिए उपलब्ध यह अपडेट, स्टेटस अपडेट देखने के लिए एक नया इंटरफेस प्रदान करता है।

The new beta version of WhatsApp for Android is 2.24. 4.23 provides a redesigned Status tab, which will improve user experience. The update, available through the Google Play Store, provides a new interface for viewing status updates.

YouTube’s new remix feature launched

यूट्यूब का नया रीमिक्स फीचर लॉन्च

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने नया रीमिक्स फीचर रोल आउट किया है। यह फीचर यूजर्स को ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो से किल्प और ऑडियो को अपने शॉटर्स में शामिल करने की अनुमति देता है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर से यूजर्स के लिए यूट्यूब पर शॉर्ट्स वीडियो बनाना आसान हो जाएगा।

Video streaming platform YouTube has rolled out a new remix feature. The feature allows users to incorporate clips and audio from official music videos into their shorts. The company says that with this feature it will become easier for users to make short videos on YouTube.

ID tag will detect counterfeit item

आईडी टैग से नकली वस्तु का पता चलेगा

अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी के इंजीनियरों ने एआई की मदद से एक आइडी टैग विकसित किया है। इसके जरिये यह बता चल सकता है कि कोई वस्तु असली है या नकली। इस टैग का आकार लगभग चार वर्ग मिलीमीटर है। यह टैग बेहद छोटा, सस्ता और पूरी तरह से सुरक्षित है। टेराहर्ट्ज तरंगों के उपयोग से यह काम करता है।

Engineers at the Massachusetts Institute of Technology in America have developed an ID tag with the help of AI. Through this it can be told whether an item is real or fake. The size of this tag is approximately four square millimeters. This tag is very small, cheap and completely safe. It works by using terahertz waves.

Chats will remain safe on WhatsApp Web also

व्हाट्सऐप वेब पर भी सुरक्षित रहेंगी चैट

व्हाट्सऐप वेब पर भी अब चैट सुरक्षित रहेंगी। कंपनी सीक्रेट चैट को लॉक्ड रखने के लिए एक सीकेड कोड फीचर ला रहा है। इस फीचर को ऐप यूजर्स के लिए लाया जा चुका है, लेकिन वेब पर अभी भी चैट को सिक्योर रखने की सुविधा नहीं मिलती है। यूजर्स की यह परेशानी अब दूर होने जा रही है।

Now chats will be secure on WhatsApp Web also. The company is bringing a chained code feature to keep secret chats locked. This feature has been introduced for app users, but the facility to keep chats secure is still not available on the web. This problem of the users is going to go away now.