Five new models of iPhone can be launched

आईफोन के पांच नए मॉडल हो सकते हैं लॉन्च

आईफोन 16 सीरीज में इस साल पांच आईफोन मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी सीरीज के तहत दो नए आईफोन 16 एसई मॉडल पेश कर सकती है। इसमें आईफोन 16 प्लस • एसई मॉडल भी शामिल होगा। एक लीक रिपोर्ट में इस सीरीज से जुड़ी खास बात सामने आई है। आईफोन 16 एसई और आईफोन 16 प्लस एसई के बैंक पैनल पर कैप्सूल के आकार का कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। इसमें सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

Five iPhone models can be launched this year in the iPhone 16 series. The company can introduce two new iPhone 16 SE models under the series. This will also include the iPhone 16 Plus SE model. A special thing related to this series has come to light in a leaked report. A capsule-shaped camera module can be seen on the bank panel of the iPhone 16 SE and iPhone 16 Plus SE. Single rear camera can be given in it.

ChatGPT will remember things when asked by the user

चैटजीपीटी यूजर के कहने पर याद रखेगा बातें

ओपनएआई का चैटबॉट यूजर के कहने पर बातें याद रखेगा। दरअसल, कंपनी अपने चैटबॉट चैटजीपीटी के लिए मेमोरी की टेस्टिंग कर रही है। इसमें यूजर चैटजीपीटी को कुछ भी याद रखने के लिए कह सकते हैं। इतना ही नहीं, चैटजीपीटी को बातचीत के जरिए या सेटिंग्स के जरिए बातें भूलने के लिए भी कह सकते हैं। इसे चैटजीपीटी फ्री और प्लस यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है। इससे यूजर जान सकेंगे कि यह कितना उपयोगी है। जितना ज्यादा यूजर इसका इस्तेमाल करेंगे चैटजीपीटी की मेमोरी बेहतर होती जाएगी।

OpenAI’s chatbot will remember what the user says. Actually, the company is testing the memory for its chatbot ChatGPT. In this, users can ask ChatGPT to remember anything. Not only this, you can also ask ChatGPT to forget things through conversation or through settings. It can be launched for ChatGPT Free and Plus users. With this, users will be able to know how useful it is. ChatGPT’s memory will improve the more users use it.

Google launches Android 15 developer preview

गूगल ने लॉन्च किया एंड्रायड 15 डेवलपर प्रीव्यू

गूगल ने एंड्रायड 15 का डेवलपर प्रीव्यू लॉन्च कर दिया है। फोन को पहले के मुकाबले बेहतर सिक्योरिटी और प्राइवेसी मिलेगी। फ्लैगशिप फोन में एडवांस कैमरा फीचर और एआई का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ हेल्थ कनेक्ट ऐप का भी सपोर्ट मिलेगा जो फिटनेस, न्यूट्रिशन आदि को सपोर्ट करेगा। इसमें नए ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस का भी सपोर्ट दिया गया है, जो कि फाइल शेयरिंग के दौरान यूजर के फोन की सुरक्षा मैलवेयर से करेगा। स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान पूरी स्क्रीन को रिकॉर्ड करने की बजाय एक एप या विंडो को रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलेगा।

Google has launched the developer preview of Android 15. The phone will get better security and privacy than before. The flagship phone will have advanced camera features and AI support. Along with this, there will also be support of Health Connect app which will support fitness, nutrition etc. It also supports a new application programming interface, which will protect the user’s phone from malware during file sharing. During screen recording, there will be an option to record an app or window instead of recording the entire screen.

New interface will come for status update

स्टेटस अपडेट के लिए नया इंटरफेस आएगा

व्हाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट करने के लिए नया इंटरफेस आएगा। व्हाट्सऐप इस पर काम कर रहा है। रीडिजाइन किए गए इंटरफेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने की सुविधा देगा। ट्रे अभी भी अपडेट टैब के टॉप पर रहेगी। जैसे ही यूजर इस टैब को ओपन करेगा, वैसे ही आसानी से स्टेटस तक पहुंच पाएगा। हालांकि, नया इंटरफेस यूजर को इसके थंबनेल के जरिए पहले शेयर अपडेट का प्रीव्यू दिखाएगा। प्रत्येक अपडेट को ओपन करने की जरूरत नहीं होगी।

A new interface will come to update status on WhatsApp. WhatsApp is working on this. Will allow you to experiment with the redesigned interface. The tray will still be at the top of the Updates tab. As soon as the user opens this tab, he will be able to easily access the status. However, the new interface will first show the user a preview of the shared update through its thumbnail. There will be no need to open every update.

Hidden feature will be available on Instagram

इंस्टाग्राम पर हिडन फीचर मिलेगा

इंस्टाग्राम ने एक नए हिडन फीचर पेश किया है। एंड्रॉयड और आईओएस यूजर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें से एक फीचर डायरेक्ट मैसेज पेज के नोट सेक्शन में है और दूसरा फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज में है। स्टोरीज के साथ एक फीचर हार्ट एनिमेशन वाला है।

Instagram has introduced a new hidden feature. Android and iOS users can use it. One of these features is in the notes section of the direct message page and the other feature is in Instagram Stories. There is a feature heart animation with Stories.

OpenEye is making a search engine

ओपनए आई बना रही सर्च इंजन

ओपनएआई एक सर्च इंजन पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट बींग सर्च का भी सपोर्ट मिलेगा, हालांकि ओपनएआई ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। नया टूल चैटजीपीटी के साथ भी मिलेगा, हालांकि यह टूल सिर्फ प्रीमियम वर्जन के साथ ही मिलेगा।

OpenAI is working on a search engine. A report has claimed that Microsoft Being Search will also be supported, although OpenAI has not yet given any official statement on this. The new tool will also be available with ChatGPT, although this tool will be available only with the premium version.

Special feature will come in Google

गूगल में आएगा खास फीचर

गूगल ने एंड्रॉयड सेफ ब्राउजिंग पेज रोलआउट करना शुरू कर दिया है। । यह फर्जी लिंक का भी अलर्ट देगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर गूगल फिक्सल और सैमसंग स्मार्टफोन्स में स्पॉट किया गया है। आने वाले समय में इस फीचर को अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा।

Google has started rolling out Android Safe Browsing page. , It will also give alert of fake links. According to a report, this feature has been spotted in Google Pixel and Samsung smartphones. In the coming time, this feature will be rolled out for other Android smartphones also.

Interface will be found in the channel list

चैनल लिस्ट में मिलेगा इंटरफेस

व्हाट्सपेप ने चैनल फीचर को बेहतर बनाने के लिए नया इंटरफेस जारी किया है। इसकी जानकारी वेबसाइट वैबीटाइंफो की रिपोर्ट से मिली है। व्हाट्सएप नए इंटरफेस से अपडेट टैब की एक्सेसबिलिटी को बढ़ाने के साथ सरल बनाना चाहता है, जिससे यूजर्स आसानी से नए अपडेट की पहचान कर सकें।

WhatsApp has released a new interface to improve the channel feature. This information has been received from the report of website Vabitinfo. WhatsApp wants to simplify the new interface by increasing the accessibility of the Updates tab, so that users can easily identify new updates.

Creator targeting feature will be available on X soon

एक्स पर क्रिएटर टारगेटिंग फीचर जल्द मिलेगा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने क्रिएटर टारगेटिंग नए फीचर का ऐलान किया है। यह सुविधा विज्ञापनदाताओं को अपने ऐड विशिष्ट क्रिएटर्स के वीडियो से पहले चलाने का विकल्प देगी। ये विज्ञापन प्रीनियन सब्सक्राइबर के होमपेज व क्रिएटर्स की प्रोफाइल पर मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक, इससे ऐड की रीच को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाया जा सकेगा। क्रिएटर टारगेटिंग टूल से पहले एक्स ने अपने यूजर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पासकी को लाइव किया था। इसके जरिए यूजर बगैर पासवर्ड डाले लॉग इन कर सकेंगे।

Social media platform X has announced a new feature targeting creators. This feature will give advertisers the option to run their ads before videos from specific creators. These ads will be found on the Prenion subscriber homepage and creators’ profiles. According to the company, with this the reach of the ad can be extended to more and more customers. Before the creator targeting tool, X had made the passkey live keeping the security of its users in mind. Through this, users will be able to log in without entering the password.

AI image feature will be available in Facebook

फेसबुक में एआई इमेज वाला फीचर मिलेगा

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर को एआई इमेज वाला एक खास फीचर मिलने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेटा एआई की मदद से इमेज क्रिएट करने वाले फीचर पर काम कर रहा है। वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने कहा, इंसान और सिंथेटिक कंटेंट के बीच अंतर को लोग जानना चाहते हैं।

On Facebook and Instagram, users are going to get a special feature with AI images. According to a report, Meta is working on a feature to create images with the help of AI. Nick Clegg, president of global affairs, said people want to know the difference between human and synthetic content.