December 27, 2023 in Technology
Warning about password viewing malware
पासवर्ड देखने वाले मैलवेयर को लेकर चेतावनी
चमेलियन नाम का एक मैलवेयर सामने आया है। यह एक बैंकिंग ट्रोजन है। यह मैलवेयर किसी भी एंड्रॉयड डिवाइस में खुद को छिपा सकता हैं। चमेलियन मैलवेयर किसी भी एंड्रॉयड डिवाइस या फोन से पासवर्ड को देख सकता है और किसी भी तरह की सिक्योरिटी को बायपास कर सकता है। यह कई तरह के परमिशन भी यूजर्स की इजाजत के बिना ले सकता है। यह बैंक से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी को चोरी करने में माहिर है। यह बैंक ट्रांजेक्शन भी कर सकता है।
