Will be able to hide phone number on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर फोन नंबर को हाइड कर सकेंगे

व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो लोगों को बिना अपना फोन नंबर डिस्क्लोज किए चैट करने की सुविधा देगा। वेबीटाइंफो के अनुसार, यूजर इस फीचर के आने के बाद यूनिक यूजरनेम की मदद से दूसरों को सर्च भी कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें सर्च बार में जाकर यूजरनेम सर्च करना होगा. इस तरह से फोन नंबर को डिस्क्लोज करने की मौजूदा बाध्यता पूरी तरह से दूर हो जाएगी। इस तरह से प्रोफाइल को पर्सनलाइज कर वे अपने फोन नंबर को हाइड कर सकेंगे।

WhatsApp is working on a new feature that will allow people to chat without disclosing their phone number. According to Webitainfo, after the introduction of this feature, users will also be able to search others with the help of unique username. For this they will have to go to the search bar and search the username. In this way the existing obligation to disclose the phone number will be completely removed. In this way, by personalizing the profile, they will be able to hide their phone number.

Microsoft disabled the app installer

माइक्रोसॉफ्ट ने ऐप इंस्टालर को डिसेबल किया

माइक्रोसॉफ्ट ने ऐप इंस्टॉलर को डिसेबल कर दिया है। भेट एक्टर्स इसका इस्तेमाल मैलवेयर वितरित करने के लिए कर रहे थे। कंपनी ने कहा, ये थेट एक्टर्स वैध लोकप्रिय सॉफ्टवेयर के लिए दुर्भावनापूर्ण विज्ञापनों के माध्यम से एक्सेस की गई वेबसाइटों का उपयोग कर हस्ताक्षरित दुर्भावनापूर्ण एमएक्सआईएक्स एप्लिकेशन पैकेज वितरित करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट टीमों के माध्यम से फिशिंग का दूसरा वेक्टर स्टॉर्म-1674 द्वारा भी उपयोग में है।

Microsoft has disabled the app installer. Bhet actors were using it to distribute malware. These threat actors distribute signed malicious MXIX application packages using websites accessed through malicious advertisements for legitimate popular software, the company said. A second vector of phishing via Microsoft Teams is also in use by Storm-1674.

Google Maps’ assistant driving mode will be closed

गूगल मैप्स का असिस्टेंट ड्राइविंग मोड बंद होगा

फरवरी 2024 में गूगल मैप्स का असिस्टेंट ड्राइविंग मोड बंद हो जाएगा। इसके तहत एप में एक डैशबोर्ड मिलता था जिसमें मीडिया सजेशन, ऑडियो कंट्रोल और मैप आदि दिखते थे। जल्द ही एक नया यूजर इंटरफेस मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल एप में बदलाव का कोड मिला है। गूगल मैप्स का यह फीचर खासतौर पर उनके लिए था, जिनके पास कार है।

Google Maps’ Assistant Driving Mode will shut down in February 2024. Under this, a dashboard was available in the app in which media suggestions, audio controls and maps etc. were visible. A new user interface will be available soon. According to a report, a code for change has been found in the Google app. This feature of Google Maps was especially for those who have a car.

Will be able to share status updates from desktop

डेस्कटॉप से स्टेटस अपडेट शेयर कर पाएंगे

यूजर को व्हाट्सऐप वेब के लिए ऐप वाला फीचर मिलने वाला है। इससे डेस्कटॉप से स्टेटस अपडेट शेयर कर पाएंगे। वेबीटाइंफो ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें स्टेटस अपडेट शेयर करने के लिए विकल्प साफ-साफ दिखाई दे रहा है। अभी तक वेब पर व्हाट्सऐप का यूज करने वाले केवल कॉन्टैक्ट के द्वारा लगाए गए स्टेटस देख सकते थे।

Users are going to get the feature of app for WhatsApp Web. With this you will be able to share status updates from desktop. Webitainfo has given this information. A screenshot is also given in the report, in which the option to share the status update is clearly visible. Till now, WhatsApp users on the web could only see statuses posted by contacts.

Watch S-3 based on electric car introduced

इलेक्ट्रिक कार पर आधारित वॉच एस-3 पेश

शाओमी ने हाल ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाया है। इस इलेक्ट्रिक कार के लिए अब कंपनी ने शियोमी वॉच एस-3 को पेश किया है। यह डिवाइस ब्लैक हाई-ग्लॉस मेटल फ्रेम डिजाइन के साथ आता है। खास बात ये है कि इस लिमिटेड एडिशन का रंग इसकी इलेक्ट्रिक कार से मेल खाता है। इसमें 1.43 इंच एमॉल्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में आपको बहुत से सेंसर दिए जाएंगे, जिसमें हार्ट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर शामिल है।

Xiaomi has recently unveiled its first electric car. Now the company has introduced Xiaomi Watch S-3 for this electric car. This device comes with a black high-gloss metal frame design. The special thing is that the color of this limited edition matches that of its electric car. It has a 1.43 inch AMOLED display. You will be given many sensors in this smartwatch, which includes heart sensor, acceleration sensor and ambient light sensor.

Password security check feature will be updated

पासवर्ड सिक्योरिटी चेक फीचर अपडेट होगा

गूगल का क्रोम ब्राउजर अब पासवर्ड के दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल होने पर अलर्टजरूर देगा। दरअसल गूगल अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए क्रोम ब्राउजर में सेफ्टी चेक नाम का एक फीचर देता है। यह फीचर वीक पासवर्ड, स्ट्रांग पासवर्ड, पासवर्ड कंप्रोमाइज्ड होने की जानकारी देता है। गूगल इस सिक्योरिटी चेक फीचर को G ऑटोमैटिक करने जा रहा है। इसे मैनुअली इनेबल करने की जरूरत नहीं रहेगी।

Google’s Chrome browser will now definitely give an alert when the password is used on another device. Actually, for the safety of its users, Google provides a feature called Safety Check in Chrome browser. This feature gives information about weak password, strong password, password being compromised. Google is going to make this security check feature automatic. There will be no need to enable it manually.

Will be able to share audio during video call

वीडियो कॉल के दौरान ऑडियो शेयर कर सकेंगे

व्हाट्सएऐप ने आईओएस यूजर्स के लिए लेटेस्ट बीटा वर्जन 23.25.10.72 को जारी किया है। इसकी मदद से वीडियो कॉल के दौरान भी ऑडियो और वीडियो शेयर कर सकेंगे। यह सुविधा स्क्रीन-शेयरिंग फीचर के एक्टिव होने पर वीडियो कॉल के दौरान उपलब्ध होगी। इसे स्क्रीन शेयरिंग फीचर का एक्सपेंडेड फीचर माना जा सकता है। बता दें कि व्हाट्सऐप का स्क्रीन-शेयरिंग फीचर यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान वीडियो कटेंट को दूसरों के साथ साझा करने देता है।

WhatsApp has released the latest beta version 23.25.10.72 for iOS users. With its help, you will be able to share audio and video even during video calls. This feature will be available during video calls when the screen-sharing feature is active. This can be considered as an extended feature of the screen sharing feature. Let us tell you that the screen-sharing feature of WhatsApp allows users to share video content with others during a video call.

You will be able to share profile link on Instagram story

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर पाएंगे प्रोफाइल लिंक

यूजर्स अब इंस्टाग्राम स्टोरी में किसी अन्य प्रोफाइल का लिक भी शेयर कर पाएंगे। यूजर्स को प्रोफाइल पेज पर एड टू स्टोरी का ऑप्शन दिखाई देगा। यह फीचर यूज करने में काफी आसान होगा। इसके जरिये इंफ्लुएंसर्स और दूसरे लोग आसानी से अपने दूसरे पेज को ज्यादा लोगों तक पहुंचा पाएंगे। फीचर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काम का होगा, जो पेज का प्रमोशन कर फॉलोवर्स चाहते हैं।

Users will now be able to share the likes of any other profile in the Instagram story. Users will see the option to add to story on the profile page. This feature will be very easy to use. Through this, influencers and other people will be able to easily reach their other pages to more people. The feature will be useful for content creators who want followers by promoting their pages.

Apple will launch mixed reality headset

मिक्स्ड रियालिटी हेडसेट लॉन्च करेगा एप्पल

वर्ष 2023 की तरह ही 2024 भी एप्पल के लिए काफी खास साल रहेगा, क्योंकि कंपनी बहुत से डिवाइस को लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि कंपनी सबसे पहले अपने मिक्स्ड रियालिटी हेडसेट को लॉन्च कर सकते हैं। साथ ही कंपनी 2024 में अपनी वॉच का एक विशेष 10वीं वर्षगांठ वर्जन पेश कर सकती है, जिसे एप्पल वॉच एक्स या एप्पल वॉच सीरीज 10 कहा जाएगा। हर बार की तरह कंपनी आने वाले साल में भी अपने आईपैड एयर, आईपैड प्रो और मैकबुक एयर रेंज को अपडेट करने के लिए तैयार है

Thread lost 80 percent of users in five days

थ्रेड ने पांच दिन में 80 फीसदी यूजर्स खोए

अमेरिकी टेक फर्म टीआरजी डाटासेंटर ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इस साल सबसे ज्यादा डिलीट होने वाले ऐप के बारे में जानकारी दी गई है। लॉन्चिग के 24 घंटे के अंदर 10 करोड़ यूजर हासिल करने वाले मेटा के थ्रेड ऐप ने पांच दिन में 80 फीसदी यूजर खो दिए। 10 लाख यूजर ने इंस्टाग्राम ऐप को डिलीट किया है। सबसे ज्यादा डिलीट होने वाले ऐप की लिस्ट में दूसरे नंबर स्नैपचैट है जिसे 1.28 लाख लोगों ने डिलीट किया है। 49 हजार लोगों ने फेसबुक ऐप डिलीट किया है।