Apple Releases iOS 26.5

एप्पल ने जारी किया आईओएस 26.5

एप्पल ने नया अपडेट आईओएस 26.5 लॉन्च कर दिया है। इसमें सबसे बड़ी सुविधा आरसीएस मैसेजिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का बीटा सपोर्ट है। आईफोन और एंड्रॉइड यूजर के बीच होने वाली बातचीत प्राइवेट और सुरक्षित होगी।

जेमनी ने कई ऐप को एक जगह जोड़ा

गूगल ने एआई मॉडल जेमिनी को और भी पावरफुल बना दिया है। अब यह सीधे जीमेल, कैलेंडर, मैप, यूट्यूब और फोटोज से जुड़ गया है। अब आपको अपनी होटल बुकिंग या मीटिंग का समय जानने के लिए अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी।

Apple has launched a new update, iOS 26.5. The most significant feature included in this release is beta support for end-to-end encryption for RCS messaging. Conversations between iPhone and Android users will now be private and secure.

Gemini Integrates Multiple Apps into One Place

Google has made its AI model, Gemini, even more powerful. It is now directly integrated with Gmail, Calendar, Maps, YouTube, and Photos. You will no longer need to open separate apps to check your hotel bookings or meeting schedules.

‘Safari’ to Manage Tabs Automatically

टैब्स को खुद संभालेगा ‘सफारी’

एप्पल सफारी ब्राउजर में नया ओरगनाइज टैब्स फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर एआई की मदद से खुले हुए टैब्स को अपने आप अलग-अलग समूहों में बांट देगा। एप्पल इसे जून में होने वाले इवेंट में दिखा सकता है। यह फीचर खासकर उनके लिए उपयोगी माना जा रहा है, जो एक साथ बहुत सारे टैब्स खोलकर रखते हैं।

एमेजन प्राइम वीडियो में नया अपडेट जारी

एमेजन ने प्राइम वीडियो में नया क्लिप फीचर लॉन्च किया। अब यूजर्स वर्टिकल वीडियो देखकर फिल्में और वेब सीरीज खोज सकेंगे। यह फीचर यूजर्स की पसंद के हिसाब से कंटेंट दिखाएगा। लोग वीडियो सेव, शेयर, रेंट या खरीद भी सकेंगे। कंपनी ने एनबीए हाईलाइटस के साथ इसकी टेस्टिंग की थी।

Apple is preparing to introduce a new “Organize Tabs” feature to its Safari browser. Powered by AI, this feature will automatically group open tabs into distinct categories. Apple is expected to unveil this feature at its upcoming event in June. This functionality is considered particularly useful for users who frequently keep a large number of tabs open simultaneously.

New Update Released for Amazon Prime Video

Amazon has launched a new “Clips” feature within Prime Video. Users can now discover movies and web series by watching short-form vertical videos. This feature will curate content based on the user’s preferences. Additionally, users will be able to save, share, rent, or purchase the featured videos. The company had previously tested this feature using NBA highlights.

AI Feature Added to Spotify

स्पोटीफाई में जुड़ा एआई फीचर

स्पोटीफाई ने एक नया एआई फीचर पेश किया। इसकी मदद से ओपनक्लॉ और क्लाउड कोड जैसे एआई एजेंट पर्सनल पॉडकास्ट बना सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए एक खास कमांड-लाइन टूल जारी किया। यूजर्स अब अपने लिए डेली न्यूज डाइजेस्ट, क्लास नोट्स या पसंदीदा विषयों पर एआई से ऑडियो पॉडकास्ट बना सकते हैं।

यूट्यूब ऐप के लिए नया डिजाइन जारी

यूट्यूब ने गूगल टीवी के लिए अपने ऐप का नया डिजाइन जारी करना शुरू कर दिया। इसमें सबसे बड़ा बदलाव साइडबार में किया गया, जिससे यूजर्स को लाइब्रेरी और सब्सक्रिप्शन जैसे सेक्शन तक जल्दी पहुंचेंगे। नए डिजाइन में सर्च और होम के साथ हाल ही में देखे गए चैनलों के शॉर्टकट भी दिए गए।

ओपनएआई ने नई सुविधा लॉन्च की

ओपनएआई ने ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट फीचर लॉन्च किया। ये बातचीत में आत्महानि, खुद को नुक्सान पहुंचाने का जिक्र होने पर किसी तीसरे पक्ष को सूचित करेगा। चैटजीपीटी के वयस्क यूजर्स अपने अकाउंट में दोस्त या परिवार के सदस्य को ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट के रूप में जोड़ सकते हैं।

Spotify has introduced a new AI feature. With its help, AI agents such as OpenClaw and Cloud Code will be able to create personalized podcasts. The company has released a dedicated command-line tool for this purpose. Users can now generate AI-powered audio podcasts tailored to their needs—whether for daily news digests, class notes, or their favorite topics.

New Design Released for YouTube App

YouTube has begun rolling out a new design for its app on Google TV. The most significant change is found in the sidebar, which provides users with quicker access to sections such as Library and Subscriptions. In addition to Search and Home, the new design also features shortcuts to recently watched channels.

OpenAI Launches New Feature

OpenAI has launched a “Trusted Contact” feature. This feature will notify a third party if a conversation contains references to self-harm or suicidal ideation. Adult users of ChatGPT can add a friend or family member as a trusted contact within their account settings.

New Voice Models Launched

नए वॉइस मॉडल लॉन्च किया

ओपनएआई ने अपने यूजर के लिए तीन नए रियल-टाइम वॉइस मॉडल लॉन्च किए हैं। ये मॉडल तुरंत बातचीत को समझकर जवाब देने, भाषा बदलकर अनुवाद करने और लिखने जैसे काम कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ये एआई वॉइस ऐप को और उन्नत बनाएंगे। इनमें से एक मॉडल जीपीटी-5 जैसी सोचने की क्षमता रखता है, जिससे यह जटिल सवालों को भी आसानी से संभाल सकता है और बातचीत को प्राकृतिक बनाए रखता है।

एयरपॉड की टेस्टिंग जारी

एप्पल कथित तौर पर ऐसे एयरपॉड की टेस्टिंग कर रहा है, जिनमें कैमरे लगे होंगे, लेकिन ये फोटो खींचने के लिए नहीं होंगे। ये कैमरे आसपास के माहौल को समझकर एआई फीचर को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इससे सीरी और ज्यादा स्मार्ट हो सकती है और यूजर को बेहतर नेविगेशन और रिमाइंडर मिल सकते हैं। इस डिवाइस के लॉन्च में थोड़ा समय लग सकता है।

OpenAI has launched three new real-time voice models for its users. These models are capable of tasks such as instantly understanding and responding to conversations, translating speech into other languages, and transcribing audio. The company states that these models will further enhance AI voice applications. One of these models possesses cognitive capabilities similar to GPT-5, enabling it to effortlessly handle complex queries and maintain a natural flow of conversation.

AirPods Testing Underway

Apple is reportedly testing a version of AirPods equipped with cameras—though these cameras are not intended for taking photographs. Instead, they will assist in enhancing AI features by analyzing the surrounding environment. This could make Siri even smarter and provide users with improved navigation and reminders. The launch of this device may still be some time away.

New Location Update Released

नया लोकेशन अपडेट आया

गूगल क्रोम ने एंड्रॉइड यूजर के लिए नया प्राइवेसी फीचर जारी किया है। अब वेबसाइट को यूजर की सटीक जीपीएस लोकेशन नहीं मिलेगी, बल्कि केवल अनुमानित लोकेशन दिखाई देगी। यूजर चाहें तो सटीक लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि यह बदलाव यूजर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए किया गया है। आने वाले समय में यह फीचर डेस्कटॉप क्रोम में भी लाया जाएगा।

डीएम एन्क्रिप्शन में बदलाव

मेटा इंस्टाग्राम पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर हटाने जा रहा है, जिससे कंपनी को कुछ डायरेक्ट मैसेज तक पहुंच मिल सकती है। यह बदलाव शुक्रवार से लागू होने की बात कही जा रही है। हालांकि, बहुत कम यूजर्स ने यह फीचर इस्तेमाल किया था। प्राइवेसी एक्सपर्ट का कहना है कि यह कदम डिजिटल सुरक्षा से जुड़े नए कानूनों के बीच उठाया गया है। इससे यूजर की चैट प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है।

Google Chrome has rolled out a new privacy feature for Android users. Now, websites will no longer receive a user’s precise GPS location; instead, they will only be shown an approximate location. Users do, however, have the option to share their precise location if they choose to do so. Google states that this change has been implemented to safeguard user privacy. In the near future, this feature is also expected to be introduced to the desktop version of Chrome.

Changes to DM Encryption

Meta is set to remove the end-to-end encryption feature on Instagram, a move that could potentially grant the company access to certain Direct Messages. Reports suggest that this change is scheduled to take effect starting Friday. However, it is noted that very few users had actually utilized this feature. Privacy experts suggest that this step has been taken in light of new laws pertaining to digital security. This could have implications for the privacy of user chats.

Spotify’s New ‘Verified’ Badge

स्पॉटिफाई का नया ‘वेरिफाइड’ बैज

स्पॉटिफाई ने ‘वेरिफाइड’ बैज पेश किया है। यह उनको मिलेगा, जो कंपनी के मानकों पर खरे उतरेंगे, जैसे उनकी लाइव परफॉरमेंस, सोशल मीडिया एक्टिविटी और गानों पर श्रोताओं का असली जुड़ाव ।

जेमिनी एआई में नया प्रॉम्प्ट बॉक्स दिखेगा

गूगल अपने जेमिनी एआई ऐप को बदलने की तैयारी कर रहा है। ऐप खोलते ही नया प्रॉम्प्ट बॉक्स दिखेगा, जो दिखने में काफी आधुनिक है। इसमें बोलकर निर्देश देने और बात करने के लिए ‘जेमिनी लाइव’ की सुविधा सीधे सामने मिलेगी।

यूजर को ओपनक्लॉ से जुड़ने की सुविधा

ओपनएआई ने अपने पेड यूजर के लिए ओपनक्लों का एक्सेस खोल दिया है। अब चैटजीपीटी सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल करके एआई एजेंट टूल चला सकेंगे। इससे जटिल काम अधिक आसानी से होंगे।

Spotify has introduced a ‘Verified’ badge. It will be awarded to those who meet the company’s criteria—such as their live performances, social media activity, and genuine listener engagement with their songs.

A New Prompt Box Coming to Gemini AI

Google is preparing to revamp its Gemini AI app. Upon opening the app, users will see a new prompt box with a distinctly modern aesthetic. It will feature direct, front-and-center access to ‘Gemini Live’—a feature that allows users to issue voice commands and engage in conversation.

OpenClou Access for Users

OpenAI has opened up access to OpenClou for its paid users. Subscribers can now utilize this AI agent tool through their ChatGPT subscriptions, enabling them to handle complex tasks with greater ease.

The App Store Subscription Model

ऐप स्टोर का सब्सक्रिप्शन मॉडल

एप्पल ने नया सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया है, जो ग्राहकों की जेब पर बोझ कम करेगा। यूजर सालभर का कमिटमेंट देकर मासिक किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। इसका फायदा यह है कि सालाना प्लान वाली सस्ती कीमतें मिलेंगी, लेकिन पूरा पैसा हर महीने थोड़ा-थोड़ा भुगतान कर पाएंगे।

जेमिनी का नया फीचर

गूगल अपने एआई. ऐप जेमिनी को स्मार्ट बनाने जा रहा है। अब इसमें ‘प्रोएक्टिव असिस्टेंट’ फीचर जुड़ेगा, जो जीमेल और कैलेंडर से खुद जरूरी जानकारी निकाल लेगा। यह अपडेट आपके कामों, नोटिफिकेशन और स्क्रीन पर चल रही जानकारी को समझकर बेहतर सुझाव देगा।

इंस्टाग्राम एडिट में एडवांस अपडेट

इंस्टाग्राम का वीडियो एडिटिंग टूल ‘एडिट’ एक साल का हो गया है और इस मौके पर मेटा कई फीचर ला रहा है। इसमें टेलीप्रॉम्प्टर फीचर होगा, जिससे स्क्रीन पर स्क्रिप्ट पढते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। कई भाषाओं में कैप्शन सपोर्ट, वीडियो की रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए स्पीड कर्व और कलर एडजस्ट करने को एडवांस टूल मिलेंगे।

Apple has introduced a new subscription model designed to ease the financial burden on customers. Users will now be able to make payments in monthly installments in exchange for a one-year commitment. The key benefit is that users will gain access to the lower rates typically associated with annual plans, while having the flexibility to pay the total amount in smaller, monthly increments.

Gemini’s New Feature

Google is set to make its AI app, Gemini, even smarter. It will now incorporate a ‘Proactive Assistant’ feature capable of automatically extracting essential information from Gmail and Calendar. This update will provide more intelligent suggestions by analyzing your tasks, notifications, and the information currently displayed on your screen.

Advanced Updates to Instagram Edit

Instagram’s video editing tool, ‘Edit,’ has turned one year old, and to mark the occasion, Meta is rolling out several new features. These include a teleprompter feature that allows users to record videos while reading a script directly from the screen. Additionally, users will gain access to caption support in multiple languages, a ‘Speed ​​Curve’ tool to control video playback speed, and advanced tools for color adjustment.

Live Translation in the iPhone Messages App

आईफोन के मैसेज ऐप में लाइव ट्रांसलेशन

आईफोन की मैसेज ऐप में लाइव ट्रांसलेशन फीचर है। आईओएस 26 और एप्पल इंटेलिजेंस से यह टूल टेक्स्ट व कॉल का दूसरी भाषा में अनुवाद करता है। यह उनके लिए वरदान है जो विदेश यात्रा करते हैं।

गूगल ऐप का नया डिजाइन जारी

गूगल कई ऐप के आइकन का नया डिजाइन लाने की तैयारी में है। डिजाइन में ग्रेडिएंट स्टाइल और आधुनिक लुक शामिल होगा। यह बदलाव गूगल मैप, फोटो व ड्राइव जैसे ऐप में दिख सकता है।

The iPhone’s Messages app features a live translation tool. Powered by iOS 26 and Apple Intelligence, this tool translates text messages and calls into other languages. It serves as a boon for those who travel abroad.

New Design Released for Google Apps

Google is preparing to introduce new icon designs for several of its applications. The new designs will feature a gradient style and a modern aesthetic. These changes are expected to appear in apps such as Google Maps, Photos, and Drive.

Friends’ Statuses to Appear Right Above Chats

चैट के ऊपर ही सजेंगे दोस्तों के स्टेटस

व्हाट्सऐप पर अब दोस्तों के स्टेटस देखने के लिए अलग टैब में जाने की जरूरत नहीं होगी। चैट सेक्शन में सबसे ऊपर गोल सर्कल में स्टेटस दिखाई देंगे। एंड्रॉइड के लेटेस्ट बीटा वर्जन में यह फीचर देखा गया है।

फोन ही बनेगा पर्सनल स्टाइलिस्ट

गूगल फोटो ने एआई वॉर्डरोब बिल्डर फीचर लॉन्च किया है।

यह टूल फोन में मौजूद कपड़ों की फोटो को पहचान कर एक ‘वर्चुअल अलमारी’ तैयार कर देता है। आप ऐप के अंदर ही अलग-अलग कपड़ों को मैच करके देख सकते हैं।

ऐप स्टोर पर अब मिलेगी भारी छूट

ऐप्पल ने बजट के शौकीनों के लिए एक नया 12 महीने का सब्सक्रिप्शन विकल्प पेश किया है। डेवलपर अपने ग्राहकों को कम मासिक कीमतों का ऑफर दे सकते हैं, बशर्ते यूजर एक साल के लिए जुड़ने का वादा करे।

On WhatsApp, you will no longer need to switch to a separate tab to view your friends’ statuses. Status updates will now appear as circular icons right at the very top of the chat section. This feature has been spotted in the latest beta version for Android.

Your Phone Becomes Your Personal Stylist

Google Photos has launched an ‘AI Wardrobe Builder’ feature.

This tool identifies photos of clothing stored on your phone to create a ‘virtual wardrobe.’ You can then mix and match different outfits directly within the app.

Major Discounts Now Available on the App Store

Apple has introduced a new 12-month subscription option designed for budget-conscious users. Developers can now offer their customers lower monthly rates, provided the user commits to a one-year subscription.

Buying Songs Online Begins

इंटरनेट से गाने खरीदना हुआ था शुरू

एप्पल ने 28 अप्रैल, 2003 को आईट्यून स्टोर लॉन्च करके संगीत की दुनिया को बदल दिया था। इसने आगे चलकर म्यूजिक इंडस्ट्री को डिजिटल युग में कदम रखने में मदद की।

हर गाने की कीमत सिर्फ 99 सेंट (लगभग 45 रुपये) रखी गई, जो ग्राहकों के लिए आकर्षक थी।

ग्राहकों को पूरा एल्बम खरीदने की जरूरत नहीं थी, वे पसंद का कोई भी गाना खरीद सकते थे।

डाउनलोड गानों को आईपॉड में ट्रांसफर किया जा सकता था।

लॉन्च के समय स्टोर पर करीब 2,00,000 गाने उपलब्ध थे।

लॉन्च होने के महज एक हफ्ते के भीतर 10 लाख गाने बिक गए।

शुरुआत में यह सिर्फ मैक के लिए था, लेकिन बाद में इसे विंडोज के लिए भी लॉन्च किया गया।

आईट्यून की सफलता ने सीडी और फिजिकल म्यूजिक मार्केट के पतन की शुरुआत कर दी।

आईट्यून ने लोगों को संगीत खरीदने का एक कानूनी, सुरक्षित और आसान प्लेटफॉर्म दिया।

संगीत की सफलता के बाद एप्पल ने इस पर पॉडकास्ट, फिल्में और टीवी शो भी उपलब्ध कराए।

Apple revolutionized the world of music by launching the iTunes Store on April 28, 2003. This subsequently helped the music industry step into the digital era.

Each song was priced at just 99 cents (approximately 45 rupees), a price point that proved highly attractive to customers.

Customers were no longer required to purchase an entire album; instead, they could buy any specific song of their choice.

Downloaded songs could be transferred to an iPod.

At the time of its launch, the store featured a library of approximately 200,000 songs.

Within just one week of its launch, 1 million songs were sold.

Initially, the service was exclusive to Mac users, but it was later launched for Windows as well.

The success of iTunes marked the beginning of the decline of the CD and physical music markets.

iTunes provided people with a legal, secure, and convenient platform for purchasing music.

Following the success of its music offerings, Apple expanded the platform to include podcasts, movies, and TV shows.