The App Store Subscription Model

ऐप स्टोर का सब्सक्रिप्शन मॉडल

एप्पल ने नया सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया है, जो ग्राहकों की जेब पर बोझ कम करेगा। यूजर सालभर का कमिटमेंट देकर मासिक किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। इसका फायदा यह है कि सालाना प्लान वाली सस्ती कीमतें मिलेंगी, लेकिन पूरा पैसा हर महीने थोड़ा-थोड़ा भुगतान कर पाएंगे।

जेमिनी का नया फीचर

गूगल अपने एआई. ऐप जेमिनी को स्मार्ट बनाने जा रहा है। अब इसमें ‘प्रोएक्टिव असिस्टेंट’ फीचर जुड़ेगा, जो जीमेल और कैलेंडर से खुद जरूरी जानकारी निकाल लेगा। यह अपडेट आपके कामों, नोटिफिकेशन और स्क्रीन पर चल रही जानकारी को समझकर बेहतर सुझाव देगा।

इंस्टाग्राम एडिट में एडवांस अपडेट

इंस्टाग्राम का वीडियो एडिटिंग टूल ‘एडिट’ एक साल का हो गया है और इस मौके पर मेटा कई फीचर ला रहा है। इसमें टेलीप्रॉम्प्टर फीचर होगा, जिससे स्क्रीन पर स्क्रिप्ट पढते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। कई भाषाओं में कैप्शन सपोर्ट, वीडियो की रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए स्पीड कर्व और कलर एडजस्ट करने को एडवांस टूल मिलेंगे।

Apple has introduced a new subscription model designed to ease the financial burden on customers. Users will now be able to make payments in monthly installments in exchange for a one-year commitment. The key benefit is that users will gain access to the lower rates typically associated with annual plans, while having the flexibility to pay the total amount in smaller, monthly increments.

Gemini’s New Feature

Google is set to make its AI app, Gemini, even smarter. It will now incorporate a ‘Proactive Assistant’ feature capable of automatically extracting essential information from Gmail and Calendar. This update will provide more intelligent suggestions by analyzing your tasks, notifications, and the information currently displayed on your screen.

Advanced Updates to Instagram Edit

Instagram’s video editing tool, ‘Edit,’ has turned one year old, and to mark the occasion, Meta is rolling out several new features. These include a teleprompter feature that allows users to record videos while reading a script directly from the screen. Additionally, users will gain access to caption support in multiple languages, a ‘Speed ​​Curve’ tool to control video playback speed, and advanced tools for color adjustment.

Live Translation in the iPhone Messages App

आईफोन के मैसेज ऐप में लाइव ट्रांसलेशन

आईफोन की मैसेज ऐप में लाइव ट्रांसलेशन फीचर है। आईओएस 26 और एप्पल इंटेलिजेंस से यह टूल टेक्स्ट व कॉल का दूसरी भाषा में अनुवाद करता है। यह उनके लिए वरदान है जो विदेश यात्रा करते हैं।

गूगल ऐप का नया डिजाइन जारी

गूगल कई ऐप के आइकन का नया डिजाइन लाने की तैयारी में है। डिजाइन में ग्रेडिएंट स्टाइल और आधुनिक लुक शामिल होगा। यह बदलाव गूगल मैप, फोटो व ड्राइव जैसे ऐप में दिख सकता है।

The iPhone’s Messages app features a live translation tool. Powered by iOS 26 and Apple Intelligence, this tool translates text messages and calls into other languages. It serves as a boon for those who travel abroad.

New Design Released for Google Apps

Google is preparing to introduce new icon designs for several of its applications. The new designs will feature a gradient style and a modern aesthetic. These changes are expected to appear in apps such as Google Maps, Photos, and Drive.

Friends’ Statuses to Appear Right Above Chats

चैट के ऊपर ही सजेंगे दोस्तों के स्टेटस

व्हाट्सऐप पर अब दोस्तों के स्टेटस देखने के लिए अलग टैब में जाने की जरूरत नहीं होगी। चैट सेक्शन में सबसे ऊपर गोल सर्कल में स्टेटस दिखाई देंगे। एंड्रॉइड के लेटेस्ट बीटा वर्जन में यह फीचर देखा गया है।

फोन ही बनेगा पर्सनल स्टाइलिस्ट

गूगल फोटो ने एआई वॉर्डरोब बिल्डर फीचर लॉन्च किया है।

यह टूल फोन में मौजूद कपड़ों की फोटो को पहचान कर एक ‘वर्चुअल अलमारी’ तैयार कर देता है। आप ऐप के अंदर ही अलग-अलग कपड़ों को मैच करके देख सकते हैं।

ऐप स्टोर पर अब मिलेगी भारी छूट

ऐप्पल ने बजट के शौकीनों के लिए एक नया 12 महीने का सब्सक्रिप्शन विकल्प पेश किया है। डेवलपर अपने ग्राहकों को कम मासिक कीमतों का ऑफर दे सकते हैं, बशर्ते यूजर एक साल के लिए जुड़ने का वादा करे।

On WhatsApp, you will no longer need to switch to a separate tab to view your friends’ statuses. Status updates will now appear as circular icons right at the very top of the chat section. This feature has been spotted in the latest beta version for Android.

Your Phone Becomes Your Personal Stylist

Google Photos has launched an ‘AI Wardrobe Builder’ feature.

This tool identifies photos of clothing stored on your phone to create a ‘virtual wardrobe.’ You can then mix and match different outfits directly within the app.

Major Discounts Now Available on the App Store

Apple has introduced a new 12-month subscription option designed for budget-conscious users. Developers can now offer their customers lower monthly rates, provided the user commits to a one-year subscription.

Buying Songs Online Begins

इंटरनेट से गाने खरीदना हुआ था शुरू

एप्पल ने 28 अप्रैल, 2003 को आईट्यून स्टोर लॉन्च करके संगीत की दुनिया को बदल दिया था। इसने आगे चलकर म्यूजिक इंडस्ट्री को डिजिटल युग में कदम रखने में मदद की।

हर गाने की कीमत सिर्फ 99 सेंट (लगभग 45 रुपये) रखी गई, जो ग्राहकों के लिए आकर्षक थी।

ग्राहकों को पूरा एल्बम खरीदने की जरूरत नहीं थी, वे पसंद का कोई भी गाना खरीद सकते थे।

डाउनलोड गानों को आईपॉड में ट्रांसफर किया जा सकता था।

लॉन्च के समय स्टोर पर करीब 2,00,000 गाने उपलब्ध थे।

लॉन्च होने के महज एक हफ्ते के भीतर 10 लाख गाने बिक गए।

शुरुआत में यह सिर्फ मैक के लिए था, लेकिन बाद में इसे विंडोज के लिए भी लॉन्च किया गया।

आईट्यून की सफलता ने सीडी और फिजिकल म्यूजिक मार्केट के पतन की शुरुआत कर दी।

आईट्यून ने लोगों को संगीत खरीदने का एक कानूनी, सुरक्षित और आसान प्लेटफॉर्म दिया।

संगीत की सफलता के बाद एप्पल ने इस पर पॉडकास्ट, फिल्में और टीवी शो भी उपलब्ध कराए।

Apple revolutionized the world of music by launching the iTunes Store on April 28, 2003. This subsequently helped the music industry step into the digital era.

Each song was priced at just 99 cents (approximately 45 rupees), a price point that proved highly attractive to customers.

Customers were no longer required to purchase an entire album; instead, they could buy any specific song of their choice.

Downloaded songs could be transferred to an iPod.

At the time of its launch, the store featured a library of approximately 200,000 songs.

Within just one week of its launch, 1 million songs were sold.

Initially, the service was exclusive to Mac users, but it was later launched for Windows as well.

The success of iTunes marked the beginning of the decline of the CD and physical music markets.

iTunes provided people with a legal, secure, and convenient platform for purchasing music.

Following the success of its music offerings, Apple expanded the platform to include podcasts, movies, and TV shows.

‘XChat’ to Rival WhatsApp

व्हाट्सऐप को टक्कर देगा ‘एक्सचैट’

न्यूयॉर्क, एजेंसी। प्राइवेसी ही भविष्य है, इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए एलन मस्क के प्लेटफॉर्म एक्स ने अपना नया मैसेजिंग ऐप एक्सचैट लॉन्च कर दिया। यह ऐप व्हाट्सऐप और सिग्नल जैसे दिग्गज ऐप को टक्कर देने के लिए बनाया गया।

एक्सचैट का ध्यान यूजर को निजी, सुरक्षित और बिना विज्ञापन वाली बातचीत मुहैया कराना है। इसे एक्स के एवरिथिंग ऐप मॉडल से हटकर एक अलग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया। इस नए ऐप को आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया, जिसमें तेज और सुरक्षित परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, एक्सचैट को ऐसी प्रोग्रामिंग और एन्क्रिप्शन तकनीकों पर तैयार किया है, जो लोगों की बातचीत को ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद बनाएगी। इसके साथ ही, यह ऐप यूजर्स को एक डिस्ट्रैक्शन फ्री अनुभव देने का दावा करता है।. एआई से जोड़ने की योजना : एक्सचैट को अन्य सेवाओं जैसे डिजिटल पेमेंट और एआई फीचर्स के साथ जोड़ने की योजना है। इससे यह सिर्फ मैसेजिंग ऐप न ना रहकर स्मार्ट कम्युनिकेशन टूल बन सकता है।

New York (Agency): With the philosophy that “privacy is the future” at its core, Elon Musk’s platform, X, has launched its new messaging app: XChat. This app has been designed to compete with industry giants such as WhatsApp and Signal.

XChat focuses on providing users with private, secure, and ad-free communication. It has been introduced as a standalone messaging platform, distinct from X’s broader “everything app” model. This new app has been developed using modern technology, with a particular emphasis on fast and secure performance. According to reports, XChat is built upon programming and encryption technologies designed to make user conversations more stable and reliable. Furthermore, the app claims to offer users a distraction-free experience. Plans for AI Integration: There are plans to integrate XChat with other services—such as digital payments—and AI-driven features. This integration could transform it from being merely a messaging app into a comprehensive smart communication tool.

Computers Used to Run on a Three-Button Mouse

तीन बटनों के माउस से चलता था कंप्यूटर

आज हम कंप्यूटर या लैपटॉप पर एक क्लिक करते हैं और सेकंडों में काम हो जाता है। लेकिन इस क्लिक की क्रांति की आधिकारिक शुरुआत 27 अप्रैल 1981 को हुई थी। जेरॉक्स कॉर्पोरेशन ने इसी दिन दुनिया का पहला व्यावसायिक माउस पेश किया था। जेरॉक्स कॉर्पोरेशन के जरिये पहली बार तीन बटनों वाले माउस का प्रयोग किया गया।

जेरॉक्स ने 8010 स्टार सूचना प्रणाली लॉन्च की थी। यह दुनिया का पहला ऐसा व्यावसायिक कंप्यूटर था जिसे चलाने के लिए कीबोर्ड के साथ-साथ माउस और ग्राफिकल यूजर इंटरफेस का इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले कंप्यूटर सिर्फ कोड और कमांड्स के जरिये चलते थे।

माउस का आविष्कार वास्तव में 1960 के दशक में डगलस एंजेलबार्ट ने किया था (जो लकड़ी का बना था), लेकिन जेरॉक्स के वैज्ञानिकों ने इसे आधुनिक रूप दिया। जेरॉक्स माउस में बॉल का इस्तेमाल किया गया था, जो सतह पर घूमने पर कंप्यूटर स्क्रीन पर कर्सर को नियंत्रित करता था।

जेरॉक्स का शुरुआती माउस तीन बटनों वाला था। जेरॉक्स के इंजीनियरों का मानना था कि कंप्यूटर पर अलग-अलग कार्यों (जैसे सिलेक्ट करना या मेनू खोलना) के लिए लिए अधिक बटन होने चाहिए। हालांकि, बाद में स्टीव जॉब्स ने इसे सरल बनाकर सिंगल बटन माउस के रूप में लोकप्रिय किया।

मजेदार बात यह है कि जेरॉक्स ने माउस तो बना लिया था, लेकिन उस समय इसकी कीमत और तकनीक आम लोगों के लिए बहुत महंगी थी। एक माउस की कीमत उस दौर में लगभग 400 डॉलर थी। जेरॉक्स ने इसके प्रचार पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, जिसका फायदा बाद में एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट ने उठाया।

Today, we simply click on a computer or laptop, and our task is completed in seconds. However, the official beginning of this “click revolution” took place on April 27, 1981. On this very day, Xerox Corporation introduced the world’s first commercial mouse. It was through Xerox Corporation that a three-button mouse was utilized for the very first time.

Xerox launched the 8010 Star Information System. This was the world’s first commercial computer that utilized a mouse and a graphical user interface (GUI) alongside a keyboard for its operation. Prior to this, computers were operated solely through codes and commands.

The mouse was actually invented in the 1960s by Douglas Engelbart (whose prototype was made of wood); however, it was the scientists at Xerox who gave it its modern form. The Xerox mouse utilized a ball mechanism; as the ball rolled across a surface, it controlled the cursor on the computer screen.

Xerox’s early mouse featured three buttons. Xerox engineers believed that a computer required multiple buttons to execute various distinct functions—such as selecting items or opening menus. However, Steve Jobs later simplified the design, popularizing the concept of a single-button mouse instead.

Interestingly, while Xerox had successfully developed the mouse, its cost and the underlying technology were prohibitively expensive for the general public at the time. In that era, a single mouse cost approximately $400. Xerox did not devote significant effort to marketing the device—an oversight that Apple and Microsoft would later capitalize upon.

The Name ‘Aryabhata’ Resounded in Space

अंतरिक्ष में गूंजा था ‘आर्यभट्ट’ का नाम

आज से 51 साल पहले, 19 अप्रैल 1975 को भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह’ आर्यभट्ट’ सोवियत संघ की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया। इस मिशन ने साबित किया कि भारत के पास विज्ञान में आसमान छूने की काबिलियत है।

यह भारत द्वारा निर्मित पहला मानवरहित पृथ्वी उपग्रह था, जिसे अंतरिक्ष में भेजा गया था।

इसे सोवियत संघ (अब रूस) के ‘कपुस्टिन यार’ लॉन्च कॉम्प्लेक्स से भेजा गया था।

इसका नाम प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया।

इसका नाम तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने चुना था, इसका वजन लगभग 360 किग्रा था।

इसे पूरी तरह से इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया था।

इसका मुख्य लक्ष्य एक्स-रे खगोल विज्ञान, सौर भौतिकी का अध्ययन करना था।

उपग्रह की सतह पर सोलर पैनल लगाए गए थे, ताकि उसे सूरज से ऊर्जा मिल सके।

इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत उस समय लगभग पांच करोड़ रुपये आई थी।

इस सफल प्रक्षेपण के साथ ही भारत अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाला 11वां देश बना था।

अंतरिक्ष में जाने के पांच दिन बाद ही इसके बिजली सिस्टम में खराबी आ गई थी।

प्रयोग रुकने के बावजूद, उपग्रह से डाटा और सिग्नल अगले कई वर्षों तक मिलते रहे।

51 years ago today—on April 19, 1975—India took its first step into the realm of space. India’s first indigenous satellite, ‘Aryabhata,’ was launched into space with the assistance of the Soviet Union. This mission demonstrated that India possesses the capability to reach for the skies in the field of science.

It was the first unmanned Earth satellite built by India to be launched into space.

It was launched from the ‘Kapustin Yar’ launch complex in the Soviet Union (now Russia).

It was named after the renowned Indian mathematician and astronomer, Aryabhata.

Its name was chosen by the then Prime Minister, Indira Gandhi; the satellite weighed approximately 360 kg.

It was entirely designed and built by scientists at ISRO (Indian Space Research Organisation).

Its primary objective was to conduct studies in X-ray astronomy and solar physics.

Solar panels were affixed to the satellite’s surface to enable it to derive energy from the Sun.

The estimated cost of this entire project at the time was approximately five crore rupees.

With this successful launch, India became the 11th nation to send a satellite into space.

Just five days after reaching space, the satellite’s power system developed a malfunction.

Despite the cessation of experiments, data and signals continued to be received from the satellite for several subsequent years.

Real Identities to Be Verified in Meetings

मीटिंग में असली की पहचान होगी

जूम ने सैम ऑल्टमैन की कंपनी ‘वर्ल्ड’ के साथ हाथ मिलाया है, ताकि वीडियो कॉल को सुरक्षित बनाया जा सके। अब वर्ल्ड की तकनीक यह वेरिफाई करेगी कि स्क्रीन के दूसरी तरफ कोई असली इंसान है या एआई द्वारा बनाया गया कोई नकली रोबोट। पिछले साल की शुरुआत में ही ऐसे फ्रॉड से 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था।

Zoom has partnered with Sam Altman’s company, ‘Worldcoin,’ to enhance the security of video calls. Now, Worldcoin’s technology will verify whether the entity on the other side of the screen is a real human being or a fake robot generated by AI. As early as the beginning of last year, such fraudulent activities resulted in financial losses exceeding $200 million.

जेमिनी नोटबुक फीचर मुफ्त मिलेगा

गूगल ने अपने एआई चैटबॉट जेमिनी के अंदर एक शानदार फीचर नोटबुक को सभी के लिए मुफ्त में लॉन्च कर दिया है। पहले यह सुविधा केवल पैसे देने वाले सब्सक्राइबर के लिए थी। आप जेमिनी. गूगल कॉम पर जाकर अपनी चैट और जरूरी फाइल्स को बेहतर ढंग से ऑर्गनाइज कर सकते हैं।

Gemini’s Notebook Feature Now Available for Free

Google has launched a fantastic feature—Notebook—within its AI chatbot, Gemini, making it available to everyone at no cost. Previously, this feature was accessible only to paying subscribers. You can now visit gemini.google.com to better organize your chats and important files.

Messages to Disappear Immediately Upon Being Read

पढ़ते ही गायब हो जाएगा मैसेज

व्हाट्सऐप जल्द ही एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिसमें आपके द्वारा गया मैसेज सामने वाले के पढ़ते ही डिलीट हो जाएगा। अभी के ‘डिसअपीयरिंग मैसेज’ फीचर में टाइमर मैसेज भेजने के साथ शुरू हो जाता है, लेकिन नए फीचर में टाइमर तब शुरू होगा जब सामने वाला मैसेज पढ़ लेगा।

WhatsApp is soon introducing a feature that will automatically delete a message you send the moment the recipient reads it. Under the current ‘Disappearing Messages’ feature, the timer begins the moment the message is sent; however, with this new feature, the timer will only start once the recipient has read the message.

गूगल-गुच्ची स्मार्ट ग्लास जल्द आएंगे

गूगल अब स्मार्ट ग्लास की दुनिया में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। वह लग्जरी ब्रांड गुच्ची के साथ मिलकर स्मार्ट ग्लास बना रहा है, जो 2027 तक लॉन्च हो सकते हैं। गूगल का मकसद इसे एक ‘फैशन स्टेटमेंट’ बनाना है। ये ग्लास न केवल देखने में स्टाइलिश होंगे, बल्कि इनमें एआई फीचर भी होंगे।

Google and Gucci Smart Glasses Coming Soon

Google is gearing up to make a major splash in the world of smart glasses. It is collaborating with the luxury brand Gucci to develop smart glasses, which could be launched as early as 2027. Google’s objective is to establish these glasses as a true ‘fashion statement.’ These glasses will not only be stylish in appearance but will also incorporate AI capabilities.

X’s New Messaging App

एक्स का नया मैसेजिंग ऐप

एक्सचैट जल्द ही नए मैसेजिंग ऐप के रूप में लॉन्च हो सकता है। इसे एक्स से अलग डाउनलोड करना होगा। यह 17 अप्रैल से उपलब्ध हो सकता है। इसमें चैट पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। यूजर मैसेज एडिट और सभी के लिए डिलीट कर सकेंगे, साथ ही स्क्रीनशॉट ब्लॉक और पांच मिनट में गायब होने वाले मैसेज जैसे फीचर भी मिलेंगे।

XChat may soon launch as a new standalone messaging app. It will need to be downloaded separately from X. It could become available starting April 17. Chats within the app will be completely secure. Users will be able to edit messages and delete them for everyone; additionally, features such as screenshot blocking and messages that disappear after five minutes will also be available.