New AI Features Added to Google Photos

गूगल फोटोज में नए एआई फीचर जुड़े

गूगल ने अपने गूगल फोटोज ऐप के लिए एक बड़ा एआई अपडेट जारी किया है, जिसमें छह नए फीचर्स शामिल हैं। कंपनी के G अनुसार, इन नए फीचर्स का उद्देश्य – यूजर्स के फोटो अनुभव को अधिक सहज और रचनात्मक बनाना है। अब यूजर्स पसंद के अनुसार पर्सनलाइज्ड पर्सनलाइज्ड एडिटिंग, तस्वीरों में कल्पनाशील बदलाव और स्मार्ट सर्च क्षमताएं प्राप्त कर सकेंगे।

New AI Features Added to Google Photos

Google has released a major AI update for its Google Photos app, adding six new features. According to the company, these new features aim to make users’ photo experiences more intuitive and creative. Users will now enjoy personalized editing, imaginative changes to photos, and smart search capabilities.

Google has released a major AI update for its Google Photos app, adding six new features. According to the company, these new features aim to make users’ photo experiences more intuitive and creative. Users will now enjoy personalized editing, imaginative changes to photos, and smart search capabilities.

WhatsApp will now suggest stickers

व्हाट्सऐप अब देगा स्टिकर का सुझाव

व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम करेगा। इसमें मैसेज टाइप करते ही ऐप स्टिकर का सुझाव देगा। इसे गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम में देखा गया है। यह नया टूल फिलहाल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को यह चुनने का मौका भी मिलेगा कि टाइप करते समय उन्हें स्टिकर सुझाव दिखाई दे या नहीं।

WhatsApp is working on a new feature that will suggest stickers as you type a message. It has been spotted in the Google Play beta program. This new tool is currently available to select beta testers. Users will also be able to choose whether or not to see sticker suggestions while typing.

Amazon Music Launches Fan Groups

अमेजन म्यूजिक में लॉन्च किया फैन ग्रुप

अमेजन म्यूजिक ने नया बीटा music फीचर फैन ग्रुप लॉन्च किया है। इसके जरिए उपयोगकर्ता अपनी पसंदीदा शैलियों और कलाकारों के आधार पर ग्रुप बना सकते हैं या जुड़ सकते है। इन ग्रुप में सदस्य चैट कर सकते हैं, पोस्ट शेयर कर सकते हैं और अन्य सदस्यों द्वारा साझा किए गए गाने सुन सकते हैं।

Amazon Music has launched a new beta music feature called Fan Groups. Users can create or join groups based on their favorite genres and artists. In these groups, members can chat, share posts, and listen to songs shared by other members.

iPhone Air 2 Launch Delayed

आईफोन एअर 2 की लॉन्चिंग टली

एप्पल ने अपने नए हल्के स्मार्टफोन आईफोन एअर 2 के लॉन्च को रोक दिया है। कंपनी ने अपने इजीनियरों और को बताया है कि यह डिवाइस उत्पादन योजना से हटा दिया गया है, इसकी नई लॉन्च तारीख अभी तय नहीं है। यह फैसला एप्पल की रणनीति में एक बड़े बदलाव को दिखाता है, क्योंकि कंपनी अपने प्रमुख उत्पादों को समय पर लॉन्च करती है।

Apple has postponed the launch of its new lightweight smartphone, the iPhone Air 2. The company has informed its engineers that the device has been removed from production plans, and a new launch date is yet to be determined. This decision marks a major shift in Apple’s strategy as the company launches its flagship products on time.

Wikipedia Traffic Declining

विकिपीडिया पर घट रहा ट्रैफिक

विकिपीडिया का कहना है कि एआई सर्च और सोशल मीडिया सारांशों के कारण उसकी साइट पर आने वाले लोगों की संख्या घट रही है। पिछले एक साल में मानव विजिट 8% कम हुई हैं। अब विकिमीडिया फाउंडेशन चाहती है कि एआई कंपनियां उसकी सामग्री मुफ्त में स्क्रैप न करें, बल्कि इसके लिए भुगतान करें।

Wikipedia says that AI search and social media summaries are causing a decline in visitors to its site. Human visits have fallen by 8% in the past year. Now, the Wikimedia Foundation wants AI companies to pay for their content, not scrape it for free.

Netflix Launches Video Podcasts

नेटफ्लिक्स का वीडियो पॉडकास्ट लॉन्च

नेटफ्लिक्स अब यूट्यूब और स्पोंटिफाई को टक्कर देने के लिए खुद के वीडियो पॉडकास्ट N शुरू करने जा रहा है। कंपनी फिल्मों और सीरीज के अलावा नया कंटेंट लाने की योजना बना रही है। हाल ही में उसने स्पॉटिफाई के साथ साझेदारी की, जिसके तहत 16 वीडियो पॉडकास्ट जारी किए गए हैं।

Netflix is ​​launching its own video podcast, “N,” to compete with YouTube and Spotify. The company plans to introduce new content beyond movies and series. It recently partnered with Spotify, releasing 16 video podcasts.

Glitches Found in YouTube and Shorts

यूट्यूब और शॉर्ट्स में पाई गईं गड़बड़ी

कई यूजर्स ने हाल ही में शिकायत की कि यूट्यूबकाम करना बंद कर दिया। वीडियो नहीं चल रहे थे और पेज खाली (ब्लैक) दिख रहा था। लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह समस्या यूट्यूब की नहीं, बल्कि एड ब्लॉकर एक्सटेंशनों की वजह से थी। यूट्यूब के आंशिक बंद होने की रिपोर्ट आई, जिससे लोगों को लगा कि प्लेटफॉर्म में तकनीकी खराबी है। हालांकि, जब कुछ यूजर्स ने दूसरे ब्राउजर में या एड ब्लॉकर बंद करके यूट्यूब खोला, तो वेबसाइट सामान्य रूप से चलने लगी।

Many users recently complained that YouTube had stopped working. Videos wouldn’t play, and the page would appear blank (black). However, after investigation, it was found that the problem wasn’t caused by YouTube itself, but rather by ad blocker extensions. Reports of partial YouTube outages led some to believe the platform was experiencing a technical glitch. However, when some users opened YouTube in another browser or with their ad blockers disabled, the website resumed functioning normally.

Unknown messages will go to a new folder.

अनजान मैसेज ‘नए फोल्डर’ में जाएंगे

व्हाट्सएप एक नया फीचर पेश करने वाला है जिससे यूजर्स अनजान लोगों के संदेशों को अलग देख सकेंगे। इसे ‘रिक्वेस्ट फोल्डर’ कहा जाएगा। इससे यूजर्स तय कर सकेंगे कि अनजान कॉन्टैक्ट्स के संदेश ऐप में कैसे दिखें। नई गोपनीयता सेटिंग मुझे कौन संदेश भेज सकता है दो विकल्प देती हैः सभी संदेश सीधे चैट – सूची में आएंगे। अनजान संदेश रिक्वेस्ट फोल्डरर में जाएंगे।

WhatsApp is introducing a new feature that will allow users to view messages from unknown contacts separately. It will be called the ‘Requests Folder.’ This will allow users to control how messages from unknown contacts appear in the app. The new privacy setting “Who can message me” offers two options: All messages will appear directly in the chat list. Unknown messages will go to the Requests folder.

YouTube TV Offers User Credits

यूट्यूब टीवी दे रहा यूजर्स को क्रेडिट

डिज्नी और यूट्यूब के बीच कीमतों को लेकर झगड़े के कारण ईएसपीएन और एबीसी जैसे चैनल 31 अक्टूबर 2025 से यूट्यूब टीवी पर बंद हो गए हैं। इस ब्लैकआउट से नाराज ग्राहकों को शांत करने के लिए यूट्यूब टीवी अपने सब्सक्राइबर्स को 20 डॉलर का क्रेडिट दे रहा है। कंपनी जल्द ही ईमेल के जरिए क्रेडिट पाने की प्रक्रिया बताएगी।

Due to a pricing dispute between Disney and YouTube, channels like ESPN and ABC have been discontinued on YouTube TV through October 31, 2025. To appease customers upset by this blackout, YouTube TV is offering subscribers a $20 credit. The company will soon provide an email explaining the process for receiving the credit.

Private Conversations on ChatGPT Are Being Leaked

चैटजीपीटी पर निजी बातचीत हो रही लीक

ओपनएआई के चैटजीपीटी से जुड़ी एक बड़ी चिंता सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ यूजर्स की निजी चैट गूगल सर्च कंसोल में दिख रही है। बताया जा रहा है कि ये बातचीतें सामान्य सर्च क्वेरी नहीं बल्कि लंबी-लंबी लाइनें हैं, जिनमें लोग चैटजीपीटी से रिश्तों या काम से जुड़ी सलाह मांगते दिख रहे हैं।

A major concern has emerged regarding OpenAI’s ChatGPT. According to reports, private chats of some users are appearing in Google Search Console. These conversations are reportedly not normal search queries, but rather long lines in which people are asking ChatGPT for relationship or work-related advice.