X is working on a domain change.

डोमेन में बदलाव को लेकर काम कर रहा है एक्स

एक्स कंपनी अब डोमेन को लेकर काम कर रहा है। एक्स का कहना है कि वह एक्स डॉट काम करना चाहता है। मालूम हो कि ट्टिवटर का नाम बदलकर एक्स हो गया था। लेकिन डोमेन X ट्विटर डॉट काम ही चल रहा है। कंपनी ने कहा कि इसका असर ज्यादातर यूजर पर पड़ेगा। यूजर ट्विटर डोमेन से लॉग इन करते हैं।

X is currently working on a domain change. X says it wants to use X.com. Twitter’s name was changed to X, but the domain name remains X.twitter.com. The company stated that this will impact most users who log in using the Twitter domain.

Firefox Browser Upgrades with AI Window Feature

फायरफोक्स ब्राउजर एआई विंडो फीचर के साथ अपग्रेड

एआई केंद्रित ब्राउजरों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच मोजिला ने घोषणा की है कि वह ब्राउजर को एक नए एआई विडो फीचर के साथ अपग्रेड कर रहा है। यह बिल्ट-इन असिस्टेंट उपयोगकर्ताओं को वेब पर नेविगेट करते समय एआई के साथ चैट करने की सुविधा देगा। इसमें यूजर अपनी शर्तों पर ब्राउजिंग करते हुए एआई असिस्टेंट से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Amid growing competition from AI-focused browsers, Mozilla has announced that it is upgrading its browser with a new AI Window feature. This built-in assistant will allow users to chat with AI while navigating the web. Users can receive assistance from the AI ​​assistant while browsing on their own terms.

Amazon Launches AI Glasses for Delivery Drivers

अमेजन ने डिलीवरी ड्राइवरों के लिए लॉन्च किए एआई चश्मे

अमेजन ने डिलीवरी ड्राइवरों के लिए एआई संचालित चश्में लॉन्च किए हैं। इससे डिलीवरी को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। ये चश्मे हँड्स-फ्री पैकेज स्कैन करने, चलने की दिशाएं प्राप्त करने और डिलीवरी के सबूत के फोटो लेने की सुविधा देते हैं। चश्मे कंप्यूटर विजन, सेंसर और दोहरे कैमरों का उपयोग, पूरे दिन की बैटरी के साथ आते हैं।

Amazon has launched AI-powered glasses for delivery drivers to make deliveries safer and easier. These glasses allow hands-free package scanning, walking directions, and delivery proof photos. The glasses utilize computer vision, sensors, and dual cameras, offering all-day battery life.

The Apple Mac Pro will no longer receive any major updates.

एप्पल मैक प्रो में अब नहीं आएगा कोई बड़ा अपडेट

एप्पल अपने हाई-एंड डेस्कटॉप मैक प्रो को ऑन द बैंक बर्नर पर डाल रहा है। कंपनी इसे बड़े पैमाने पर खत्म मान रही है। एप्पल अब मैक प्रो की जगह मैक स्टूडियो को अपने प्रो डेस्कटॉप कंप्यूटिंग की दिशा मान रहा है। मैक प्रो के 2026 में कोई महत्वपूर्ण अपडेट मिलने की उम्मीद नहीं है, भले ही एम5 अल्ट्रा चिप पर काम चल रहा है, लेकिन वह मैक स्टूडियो के लिए है।

Apple is putting its high-end desktop Mac Pro on hold. The company largely considers it dead. Apple is now considering the Mac Studio as the direction for its pro desktop computing, replacing the Mac Pro with the Mac Pro. The Mac Pro is not expected to receive any significant updates until 2026. Although the M5 Ultra chip is currently in the works, it is for the Mac Studio.

Help Me Edit for iPhone Users

चैटजीपीटी की मेमोरी में गड़बड़ी

ओपनएआई का चैटजीपीटी उपयोगकर्ताओं की जानकारी याद रखता है, लेकिन हाल ही में गड़बड़ी की वजह से यह सब भूल रहा है।

इसका मतलब है कि चैट में वैयक्तिकृत सुझाव नहीं मिलेंगे। मेमोरी में नाम, प्राथमिकताएं और प्रोजेक्ट जैसी जानकारी रखी जाती है। इसे सेटिंग्स, पर्सनलाइजेशन, मेमोरी से प्रबंधित किया जा सकता है। यूजर अपनी मेमोरी देख, एडिट या डिलीट कर सकते हैं।

Google Photos has introduced the Help Me Edit feature for iPhone users. You can now edit photos with voice or text commands. This feature was previously available on Android. The new interface comes with easy gestures and one-tap fixes. Users can adjust smiles, remove glasses, and change photos to styles like painting or mosaic. The Ask button also provides suggestions like an AI chatbot, making photo editing easier.

Photo Editing Feature in Google Messages

गूगल मैसेज में तस्वीरें एडिट करने का फीचर

गूगल ने मैसेज ऐप में नया रीमिक्स फीचर पेश किया है। अब चैट में सीधे तस्वीरों को एडिट कर सकते हैं। यह नैनो बनाना एआई मॉडल द्वारा संचालित है और पिक्सल 6 व नए डिवाइसों पर उपलब्ध है। यूजर्स किसी भी फोटो पर लंबा प्रेस करके रीमिक्स बटन दबा सकते हैं और बदलाव कर सकते हैं, जैसे मिनी फिगर ‘जोड़ना। अभी यूएस, यूके, भारत, ऑस्ट्रेलिया के लिए रोलआउट हुआ है।

Google has introduced a new Remix feature in the Messages app. You can now edit photos directly in chat. It’s powered by the Nano Banana AI model and is available on Pixel 6 and newer devices. Users can long-press on any photo to tap the Remix button and make changes, such as adding a mini figure. Currently, the rollout has begun in the US, UK, India, and Australia.

New Podcast Section in Meta Threads

मेटा थेड्स में पॉडकास्ट का नया सेक्शन

मेटा थ्रेड्स अब अपने प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट को प्रमुखता से दिखाने के लिए नए फीचर्स पेश कर रहा है। फीड में पॉडकास्ट लिंक अब चमकीले बैकग्राउंड और थंबनेल के साथ दिखाई देंगे। क्रिएटर्स को अपनी प्रोफाइल पर पॉडकास्ट के लिए अलग सेक्शन मिलेगा और एनालिटिक्स टूल से वे जुड़ाव ट्रैक कर सकेंगे। थ्रेड्स का लक्ष्य पॉडकास्ट वार्तालापों के लिए एक प्रमुख जगह बनना है।

Meta Threads is introducing new features to highlight podcasts on its platform. Podcast links will now appear in the feed with bright backgrounds and thumbnails. Creators will have a dedicated section for podcasts on their profiles and will be able to track engagement with analytics tools. Threads aims to become a key place for podcast conversations.

Musk’s AI Grokipedia is rife with misinformation.

मस्क के एआई ग्रोकिपीडिया पर गलत सूचनाओं की भरमार

न्यूयॉर्क, एजेंसी। एक्सएआई के मालिक एलन मस्क के एआई आधारित ऑनलाइन ग्रोकिपीडिया में बहुत लेख ऐसे संदिग्ध और गलत सूचना देने वाले स्रोतों पर पाए गए हैं। विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

अमेरिकी कंपनी कोर्नेल टेक के दो शोधकर्ताओं ने ग्रोकिपीडिया के लाखों लेखों का विश्लेषण किया। इसमें विशेषकर राजनीति और विवादित विषयों में समस्या ज्यादा पाई गई है। मस्क ने विकिपीडिया को टक्कर देने के लिए ग्रोकिपीडिया को लॉन्च किया था। मस्का ने दावा था कि यह पूरी अच्छे एआई के जरिए सच्चाई बताएगा।

New York, NY. Many articles on XAI owner Elon Musk’s AI-based online Grokipedia have been found to be from dubious and misleading sources, raising questions about its credibility.

Two researchers from the American company Cornell Tech analyzed millions of Grokipedia articles. They found problems, particularly in political and controversial topics. Musk launched Grokipedia to compete with Wikipedia, claiming it would reveal the truth through a completely good AI.

Perplexity AI Releases New Updates

परप्लेक्सिटी एआई ने नए अपडेट जारी किए

परप्लेक्सिटी एआई ने अपने कॉमेट अस्सिटेंट में बड़े अपडेट जारी किए है। अब, जब भी असिस्टेंट कोई बड़ा काम करना चाहेगी-जैसे आपके खातों में लॉग इन करना तो आपको पहले उसे मंजूरी देने का संकेत मिलेगा। यह कुछ इस तरीके का है जैसे कोई असिस्टेंट हो जो बड़े कदम उठाने से पहले जांच-पड़ताल करे।

Perplexity AI has released a major update to its Comet Assistant. Now, whenever the assistant wants to perform a major task—like logging into your accounts—you’ll be prompted to approve it first. It’s like having an assistant that checks before taking major steps.

Google’s Gemini 3.0 will launch soon.

गूगल का जेमिनी 3.0 जल्द लॉन्च होगा

गूगल अपने अगले एआई मॉडल, जेमिनी 3.0 पर काम कर रहा है। सीईओ सुंदर पिचाई ने मॉडल के रिलीज होने से पूर्व एक्स पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देकर लॉन्च का संकेत दिया है। पिचाई ने अगले हफ्ते जैमिनी 3 के लॉन्च के सवाल के जवाब में सोचने वाला इमोजी पोस्ट किया है।

Google is working on its next AI model, Gemini 3.0. CEO Sundar Pichai hinted at the launch by responding to a post on Google X before the model’s release. Pichai posted a thinking emoji in response to a question about Gemini 3’s launch next week.