BlueSky Users Cross Millions

ब्लूस्काई के यूजर्स की संख्या करोड़ों पार

सोशल नेटवर्क ब्लूस्काई ने चार करोड़ यूजर्स का नया आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही उसने एक नया ‘डिस्लाइक’ फीचर का बीटा परीक्षण शुरू करने का खुलासा किया है। इसका उद्देश्य अपने डिस्कवर फीड और अन्य फीड पर पर्सोनलाइजेशन और यूजर अनुभव को बेहतर बनाना है। यह अपडेट कंपनी की ओर से बातचीत नियंत्रणों में सुधार करने और यूजर्स के बीच अधिक प्रामाणिक, सम्मानजनक जुड़ाव को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है।

Social network BlueSky has surpassed the milestone of 40 million users. It also announced the beta testing of a new “Dislike” feature. It aims to improve personalization and user experience across its Discover feed and other feeds. This update is part of a broader effort by the company to improve conversation controls and foster more authentic, respectful engagement among users.

Cloud Profits with AI

क्लाउड को एआई की मदद से हो रहा फायदा

गूगल क्लाउड जो कभी नुकसान वाला कारोबार था, अब अल्फाबेट के लिए तेजी से बढ़ने वाला सबसे बड़ा व्यापार बन गया है। ये एआई की मदद से हुआ है। कुछ साल पहले तक गूगल क्लाउड नुकसान में था। इसमें कंपनियां अपना डेटा और एप्स ऑनलाइन चलाती है। यह माइक्रोसॉफ्ट एजुर और एमेजॉन वेब सर्विस से काफी पीछे था। 2018 से 2022 के बीच गूगल क्लाउड को अरबों डॉलर का घाटा हुआ। 2025 की तीसरी तिमाही में गूगल क्लाउड की कमाई लगभग ₹1.25 लाख करोड़ पहुंच गई। यह पिछले साल की तुलना में 34% ज्यादा है।

Google Cloud, once a loss-making business, has now become Alphabet’s fastest-growing business, thanks to AI. Until a few years ago, Google Cloud was in the red. It allows companies to run their data and apps online. It lagged far behind Microsoft Azure and Amazon Web Services. Between 2018 and 2022, Google Cloud incurred billions of dollars in losses. In the third quarter of 2025, Google Cloud’s revenue reached approximately ₹1.25 lakh crore, a 34% increase from the previous year.

New Tool Added to Gemini

जेमिनी में जोड़ा गया नया टूल

जेमिनी में अब एक नया कनवास टूल जोड़ा गया है। इस टूल की मदद से आप सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट (कमांड) या दस्तावेज अपलोड करके पूरी प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं। यानी अब आपको स्लाइड्स एक-एक करके बनाने की जरूरत नहीं है, एआई खुद सब कर देगा। इसमें डिजाइन, टेक्स्ट, इमेज और डाटा विजुअल्स तक शामिल हैं। ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए यह लंबे रिपोर्ट या सेल्स डॉक्यूमेंट को जल्दी से प्रेजेंटेशन में बदल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अपने नोट्स या निबंध को स्लाइड्स में बदलकर प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन बना सकते हैं।

A new Canvas tool has been added to Gemini. With this tool, you can create an entire presentation with just a text prompt (command) or a document upload. This means you no longer need to create slides one by one; AI will handle everything on its own. This includes design, text, images, and even data visualizations. For office professionals, it can quickly convert long reports or sales documents into presentations. For students, they can convert their notes or essays into slides to create project presentations.

Aircraft fuel will be made from leftover food.

बचे हुए भोजन से बनेगा हवाई जहाज का ईंधन

न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका के इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना शैंपेन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक बनाई है जो फूड वेस्ट को जेट ईंधन में बदल सकती है।

यह ईंधन बिना किसी पेट्रोलियम के मिलाए सीधे विमान में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे हाइड्रोथर्मल द्रवीकरण (एचटीएल) कहते हैं। यह एक थर्मोकेमिकल प्रक्रिया है, जिसमें बचे हुए भोजन या जैविक कचरे को तेज तापमान और दबाव में बदल दिया जाता है। जिससे बायोक्रूड ऑयल यानी कच्चा जैव-तेल बनता है। फिर इसमें हाइड्रोजन और कैटेलिस्ट मिलाकर साफ-सुथरा ईंधन तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और सल्फर जैसे तत्व हटा दिए जाते हैं।

New York, USA: Scientists at the University of Illinois at Urbana-Champaign have developed a technology that can convert food waste into jet fuel.

This fuel can be used directly in aircraft without the addition of petroleum. It’s called hydrothermal liquefaction (HTL). It’s a thermochemical process in which leftover food or organic waste is converted under high temperatures and pressures, creating biocrude oil. Hydrogen and a catalyst are then added to the process to produce clean fuel. Elements like nitrogen, oxygen, and sulfur are removed in this process.

India is building its own AI system

भारत बना रहा है अपना एआई सिस्टम

भारत विदेशी तकनीक पर निर्भर हुए बिना अपना एआई स्टैंक तैयार कर रहा है। मकसद है भारतीय भाषाओं, डेटा सुरक्षा और घरेलू नवाचार को बढ़ावा देना। इसमे ओपन सोर्स टूल्स व स्थानीय विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। इससे एआई तकनीक स्थानीय भाषाओं में ज्यादा उपयोगी होगी और गांवों व छोटे शहरों तक पहुंचेगी। नेवस्टजैन, रेड हैट जैसी कंपनियों इसकी संरचना में मदद कर रही है।

India is developing its own AI infrastructure without relying on foreign technology. The goal is to promote Indian languages, data security, and domestic innovation. Open-source tools and local experts are being leveraged to make AI technology more accessible in local languages ​​and reach villages and small towns. Companies like NewstGen and Red Hat are helping with this infrastructure.

Meta AI will dub Reels in your language.

एआई रील्स को आपकी भाषा में डब करेगा मेटा

मेटा ने एक नया एआई फीचर लॉन्च किया है जो इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स को हिंदी, पुर्तगाली जैसी भाषाओं में अनुवाद और डब कर सकता है। यह टूल क्रिएटर की आवाज को कॉपी कर लिप-सिक के साथ असली जैसी डबिंग बनाता है। जिन रील्स पर मेटा एआईसे अनुवादित लिखा दिखे, वहां यह तकनीक काम कर रही होती है। फिलहाल फीचर 1,000 से ज्यादा फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स के लिए है।

Meta has launched a new AI feature that can translate and dub Instagram and Facebook Reels into languages ​​like Hindi and Portuguese. This tool copies the creator’s voice and creates authentic dubbing with lip-sync. This technology is active on Reels that display “Translated by Meta AI.” Currently, the feature is limited to creators with more than 1,000 followers.

Now Play Games on Netflix on TV

अब नेटफ्लिक्स पर टीवी में गेम खेलिए

नेटफ्लिक्स अब फिल्मै या वेब सीरीज ही नहीं, बल्कि टीवी पर गेम खेलने N की सुविधा भी दे रहा है। यूजर्स अब अपने स्मार्ट टीवी पर ही बोगल पार्टी, पिक्शनरी: गेम नाइट और लेगो पार्टी जैसे गेम खेल सकते हैं। इसमें मोबाइल को कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। पहले ये गेम मोबाइल पर उपलब्ध थे।

Netflix is ​​now offering not only movies and web series, but also the ability to play games on TV. Users can now play games like Boggle Party, Pictionary: Game Night, and Lego Party on their smart TVs, using their mobile phones as controllers. Previously, these games were only available on mobile phones.

First Foldable iPhone in 2026

2026 में पहला फोल्डेबल आईफोन

एप्पल अब फोल्डेबल फोन मार्केट में कदम रख रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला फोलोबल आईफोन सितंबर 2026 में आईफोन 18 सीरीज के साथ लॉन्च होगा। इसका डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला होगा, जिसमें 7.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन होगी। फोन खुलने पर 4.5 मिमी और बंद होने पर 10 मिमी मोटा रहेगा।

Apple is now entering the foldable phone market.

According to reports, the first foldable iPhone will launch in September 2026 with the iPhone 18 series. Its design will open like a book, featuring a large 7.8-inch display and a 5.5-inch outer screen. The phone will be 4.5 mm thick when opened and 10 mm thick when closed.

New cooling system will prevent small devices from overheating quickly

नए कूलिंग सिस्टम से जल्दी गर्म नहीं होंगे छोटे उपकरण

बीजिंग, एजेंसी। चीन के पेकिंग वैज्ञानिकों ने ऐसा तीन लेयर का कूलिंग सिस्टम तैयार किया है जिसकी मदद से छोटे उपकरण जल्दी गर्म नहीं होंगे।

ये छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से गर्मी को पहले से कहीं ज्यादा तेजी और कुशलता से निकाल सकता है। फोन, लैपटॉप, चिप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और छोटे होते जा रहे हैं, लेकिन उनकी शक्ति बढ़ती जा रही है। इससे उनमें बहुत ज्यादा गर्मी पैदा होती है। अगर यह गर्मी बाहर न निकले तो चिप खराब हो सकती है या फेल हो सकती है। माइक्रोफ्लूडिक कूलिंग इस तकनीक में बहुत ही पतली नलिकाओं के जरिए पानी या तरल को डिवाइस के अंदर बहाया जाता है। यह तरल गर्मी को सोख लेता है और उसे बाहर ले जाता है जैसे एसी कमरे की गर्मी बाहर निकालता है। इस नई तकनीक में तीन परतें दी गई हैं। यह तकनीक 3,000 वाट प्रति वर्ग सेंटीमीटर तक की गर्मी हटा सकती है जो पहले की तकनीकों से बहुत ज्यादा है।

Beijing, China. Scientists in Peking, China, have developed a three-layer cooling system that can remove heat from small electronic devices faster and more efficiently than ever before. Electronic devices like phones, laptops, and chips are becoming smaller, but their power is also increasing. This generates a lot of heat. If this heat is not removed, the chip can get damaged or fail. Microfluidic cooling: This technology involves flowing water or liquid through very thin tubes inside the device. This liquid absorbs heat and carries it away, just as an air conditioner removes heat from a room. This new technology has three layers. It can remove up to 3,000 watts per square centimeter, which is much higher than previous technologies.

More creators will now be able to post together

अब ज्यादा क्रिएटर्स कर सकेंगे साथ में पोस्ट

यूट्यूब ने अपने को-पोस्ट फीचर को अब अधिक क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से दो क्रिएटर्स एक ही वीडियो या पोस्ट को अपने-अपने चैनल पर साझा कर सकते हैं। इसका उद्देश्य है कंटेंट क्रिएटर्स के बीच सहयोग बढ़ाना और दर्शकों तक एक साथ पहुंच बनाना। पहले यह सुविधा सीमित यूजर्स तक ही थी, लेकिन अब इसे धीरे-धीरे अधिक अकाउंट्स तक पहुंचाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इससे व्यूज और एंगेजमेंट दोनों में इजाफा होगा। यह फीचर उनके लिए फायदेमंद होगा जो संयुक्त रूप से वीडियो बनाते हैं या किसी ब्रांड को प्रमोट करते हैं।

YouTube has started making its co-post feature available to more creators. This feature allows two creators to share the same video or post on their respective channels. Its purpose is to increase collaboration between content creators and reach audiences simultaneously. Initially, this feature was limited to a limited number of users, but is now gradually expanding to more accounts. The company claims this will increase both views and engagement. This feature will be beneficial for those who create videos together or promote a brand.