New Google Maps Features Make Travel Easier

गूगल मैप के नए फीचर से ट्रैवल आसान

गूगल मैप ने ट्रैवल को आसान और मजेदार बनाने के लिए चार नए फीचर्स पेश किए हैं। जैमिनी इंटीग्रेशन से रेस्टोरेंट और होटल की आसान जानकारी मिलेगी, एक्सप्लोरर टैब में आसपास की अच्छी जगहों की लिस्ट दिखेगी, एआई चलित ईवी चार्जर लोकेटर चार्जर उपलब्धता बताएगा और रिव्यू में हॉलिडे थीम जोड़ी जा सकेगी। ये अपडेट अलग-अलग देशों में क्रमशः आ रहे हैं।

Google Maps has introduced four new features to make travel easier and more enjoyable. Gemini integration provides easy restaurant and hotel information, the Explorer tab will display a list of nearby attractions, an AI-powered EV charger locator will provide charger availability, and holiday themes can be added to reviews. These updates are rolling out to different countries gradually.

‘Group Member Tags’ for Android Users

एंड्रॉइड यूजर के लिए ‘ग्रुप मेंबर टैग’

व्हाट्सऐप जल्द ही अपने ग्रुप कम्यूनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए ग्रुप मेंबर टैग फीचर ला रहा है। यह फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसकी मदद से ग्रुप का सदस्य नाम के साथ कस्टम टैग (30 कैरेक्टर तक) जोड़ सकेगा, जो उनकी भूमिका या रुचियों को दर्शाएगा। सदस्य खुद अपने टैग को कंट्रोल कर सकेंगे, ग्रुप एडमिन का इसमें अधिकार नहीं होगा।

WhatsApp is soon rolling out the Group Member Tags feature to improve group communication. It’s currently available to select beta testers for Android users. This feature will allow group members to add custom tags (up to 30 characters) to their names, reflecting their roles or interests. Members will be able to control their own tags; group admins will not have control over them.

Signal Adds Backup Feature to iOS

सिग्नल ने आईओएस में जोड़ा बैकअप फीचर

सिग्नल ने आईओएस यूजर के लिए सिक्योर बैकअप फीचर लॉन्च किया है। इससे फोन खो जाने या खराब होने पर भी मैसेज आसानी से वापस लाए जा सकते हैं। इस फीचर के फ्री वर्जन में 100 एमबी तक के टेक्स्ट मैसेज और पिछले 45 दिनों की फोटो, वीडियो, जिफ और फाइलें स्टोर की जा सकती हैं। यह फीचर पहले एंड्रॉयड पर आया था और अब आईफोन यूजर के लिए भी उपलब्ध हो गया।

Signal has launched a secure backup feature for iOS users. This allows for easy recovery of messages even if your phone is lost or damaged. The free version of this feature can store up to 100 MB of text messages and the last 45 days of photos, videos, GIFs, and files. This feature first appeared on Android and is now available for iPhone users as well.

Google Releases Several Updates for Android

गूगल ने एंड्रॉयड के लिए कई अपडेट जारी किए

गूगल ने नवंबर 2025 के लिए एंड्रॉयड के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए। ये फोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच के लिए हैं। ये बदलाव गूगल प्ले सर्विसेज, प्ले स्टोर और एंड्रॉइड वेबव्यू को प्रभावित करते हैं। ‘फाइंड हब’ के माध्यम से आइटम लोकेशन शेयरिंग को अब एन्क्रिप्टेड कर दिया गया है, जिससे प्राइवेसी बढ़ जाएगी। प्ले स्टोर में इनाम के लिए कार्य चुनने की सुविधा आ गई है।

Google released several important updates for Android for November 2025. These are for phones, tablets, and smartwatches. These changes affect Google Play Services, the Play Store, and Android WebView. Item location sharing through the ‘Find Hub’ is now encrypted, improving privacy. The Play Store has added the ability to select tasks for rewards.

Tinder Adds New Feature to Help With Dating

डेटिंग में मदद के लिए टिंडर ने जोड़ा नया फीचर

टिंडर ने भारत में ‘स्कूल ऑफ स्वाइप’ फीचर शुरू किया है। यह एक मोबाइल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म है जो युवा भारतीयों को डेटिंग की दुनिया में मार्गदर्शन, सुरक्षा, भावनात्मक स्पष्टता और व्यावहारिक सलाह प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पहल ऐसे समय में आई है जब अधिक युवा अपनी डेटिंग लाइफ को नेविगेट करने के लिए डिजिटल संसाधनों की तलाश कर रहे हैं।

Tinder has launched the ‘School of Swipe’ feature in India. It is a mobile-first platform designed to provide young Indians with guidance, safety, emotional clarity, and practical advice in the dating world. This initiative comes at a time when more young people are seeking digital resources to navigate their dating lives.

Anthropic Launches New AI Model

एंथोपिक का नया एआई मॉडल लॉन्च

गूगल के जेमिनी 3 प्रो के आने के तुरंत बाद एंथ्रोपिक ने अपना नया एआई मॉडल क्लाउड ओपुस 4.5 लॉन्च कर दिया। यह नया वर्जन पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और मुश्किल कामों को बेहतर तरीके से संभाल सकता है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने कुछ पुराने टूल्स को भी और बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया है और एक नया फीचर भी शामिल किया है, जिससे यूजर्स का काम आसान होगा।

Soon after the launch of Google’s Gemini 3 Pro, Anthropic launched its new AI model, Cloud Opus 4.5. This new version is faster, smarter, and better able to handle complex tasks. With this update, the company has made some older tools more widely available and added a new feature to make it easier for users.

X is working on a domain change.

डोमेन में बदलाव को लेकर काम कर रहा है एक्स

एक्स कंपनी अब डोमेन को लेकर काम कर रहा है। एक्स का कहना है कि वह एक्स डॉट काम करना चाहता है। मालूम हो कि ट्टिवटर का नाम बदलकर एक्स हो गया था। लेकिन डोमेन X ट्विटर डॉट काम ही चल रहा है। कंपनी ने कहा कि इसका असर ज्यादातर यूजर पर पड़ेगा। यूजर ट्विटर डोमेन से लॉग इन करते हैं।

X is currently working on a domain change. X says it wants to use X.com. Twitter’s name was changed to X, but the domain name remains X.twitter.com. The company stated that this will impact most users who log in using the Twitter domain.

Firefox Browser Upgrades with AI Window Feature

फायरफोक्स ब्राउजर एआई विंडो फीचर के साथ अपग्रेड

एआई केंद्रित ब्राउजरों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच मोजिला ने घोषणा की है कि वह ब्राउजर को एक नए एआई विडो फीचर के साथ अपग्रेड कर रहा है। यह बिल्ट-इन असिस्टेंट उपयोगकर्ताओं को वेब पर नेविगेट करते समय एआई के साथ चैट करने की सुविधा देगा। इसमें यूजर अपनी शर्तों पर ब्राउजिंग करते हुए एआई असिस्टेंट से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Amid growing competition from AI-focused browsers, Mozilla has announced that it is upgrading its browser with a new AI Window feature. This built-in assistant will allow users to chat with AI while navigating the web. Users can receive assistance from the AI ​​assistant while browsing on their own terms.

Amazon Launches AI Glasses for Delivery Drivers

अमेजन ने डिलीवरी ड्राइवरों के लिए लॉन्च किए एआई चश्मे

अमेजन ने डिलीवरी ड्राइवरों के लिए एआई संचालित चश्में लॉन्च किए हैं। इससे डिलीवरी को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। ये चश्मे हँड्स-फ्री पैकेज स्कैन करने, चलने की दिशाएं प्राप्त करने और डिलीवरी के सबूत के फोटो लेने की सुविधा देते हैं। चश्मे कंप्यूटर विजन, सेंसर और दोहरे कैमरों का उपयोग, पूरे दिन की बैटरी के साथ आते हैं।

Amazon has launched AI-powered glasses for delivery drivers to make deliveries safer and easier. These glasses allow hands-free package scanning, walking directions, and delivery proof photos. The glasses utilize computer vision, sensors, and dual cameras, offering all-day battery life.

The Apple Mac Pro will no longer receive any major updates.

एप्पल मैक प्रो में अब नहीं आएगा कोई बड़ा अपडेट

एप्पल अपने हाई-एंड डेस्कटॉप मैक प्रो को ऑन द बैंक बर्नर पर डाल रहा है। कंपनी इसे बड़े पैमाने पर खत्म मान रही है। एप्पल अब मैक प्रो की जगह मैक स्टूडियो को अपने प्रो डेस्कटॉप कंप्यूटिंग की दिशा मान रहा है। मैक प्रो के 2026 में कोई महत्वपूर्ण अपडेट मिलने की उम्मीद नहीं है, भले ही एम5 अल्ट्रा चिप पर काम चल रहा है, लेकिन वह मैक स्टूडियो के लिए है।

Apple is putting its high-end desktop Mac Pro on hold. The company largely considers it dead. Apple is now considering the Mac Studio as the direction for its pro desktop computing, replacing the Mac Pro with the Mac Pro. The Mac Pro is not expected to receive any significant updates until 2026. Although the M5 Ultra chip is currently in the works, it is for the Mac Studio.