Google Launches New Earth AI Model

गूगल ने नया अर्थ एआई मॉडल लॉन्च किया

गूगल ने नया एआई मॉडल लॉन्च किया है। इसे गूगल अर्थ इस्तेमाल किया जाएगा। गूगल अर्थ अब जेमिनी डाटा का समझदारी से विश्लेषण कर नई तकनीक जेमिनी एआई के साथ अपडेट हो गया है। इससे आपदा के समय राहत कार्य तेज और सटीक हो सकते हैं। पानी की आपूर्ति में समस्या या सूखा जैसी चीजें जल्दी पता चल सकती हैं। ये मॉडल जमीनी जानकारी का विश्लेषण करके आपदा और आपात स्थितियों में मदद करेगा। ये मॉडल उपग्रह की तस्वीरों से चीजें पहचान सकता है।

Google has launched a new AI model. It will be used in Google Earth. Google Earth has now been updated with Gemini AI, a new technology that intelligently analyzes Gemini data. This can make relief efforts faster and more accurate during disasters. It can quickly detect issues like water supply problems or droughts. This model will help in disasters and emergencies by analyzing ground information. It can also recognize objects from satellite imagery.

Instagram Adds New Feature

इंस्टाग्राम ने नया फीचर जोड़ा

इंटाग्राम ने एक नया फीचर वॉच हिस्ट्री को अपने ऐप में जोड़ा है। इससे यूजर वो रील्स फिर से देख सकते हैं जो आप पहले देख चुके हैं। कंपनी ने इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया है। इसमें यूजर को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर जाएं। सेटिंग में जाकर योयर एक्टिवीटी खोलें। वहां यूजर देखे गए रील्स को तारीख, खास दिन या क्रिएटर के हिसाब से फिल्टर कर सकते हैं।

Instagram has added a new feature, Watch History, to its app. This allows users to revisit previously viewed Reels. The company has also explained how to use it. Users should go to their Instagram profile, go to Settings, and open “Your Activity.” There, users can filter viewed Reels by date, specific day, or creator.

Alibaba’s new AI assistant will chat

अलीबाबा का नया एआई असिस्टेंट करेगा चैट

अलीबाबा ने अपने क्वार्क ऐप में नया एआई चैटबॉट लॉन्च किया है। यूजर्स इससे टेक्स्ट या वॉइस के जरिए बात कर सकते हैं, और यह कई जटिल काम संभालने में सक्षम है। कंपनी ने क्वार्क एआई ग्लासेस भी पेश किए हैं, जिनकी कीमत 4,699 युआन (करीब 660 डॉलर) है और दिसंबर से डिलीवरी शुरू होगी

Alibaba has launched a new AI chatbot in its Quark app. Users can communicate with it via text or voice, and it is capable of handling complex tasks. The company has also introduced Quark AI Glasses, priced at 4,699 yuan (about $660), with deliveries starting in December.

Tag Everyone in a WhatsApp Group

व्हाट्सएप ग्रुप में सबको एक साथ टैग करें

व्हाट्सएप जल्द ही एक नया ग्रुप फीचर लाने वाला है, जिससे आप सभी ग्रुप मेंबर्स को एक साथ टैग कर सकेंगे। इस फीचर में ऑल लिखकर आप हर सदस्य को मेंशन कर सकते हैं, जिससे सभी को नोटिफिकेशन मिलेगा। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉइड 2.25.31.9 बीटा अपडेट में टेस्ट हो रहा है। छोटे ग्रुप्स में सभी यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

WhatsApp will soon introduce a new group feature that allows you to tag all group members simultaneously. By typing “All” in this feature, you can mention each member, so everyone will receive a notification. This feature is currently being tested in the Android 2.25.31.9 beta update. All users in small groups will be able to use it.

You can now change the look of your Instagram app.

इंस्टाग्राम पर अब बदल सकेंगे ऐप का लुक

इंस्टाग्राम ने टीन यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया है, जिससे वे अपने इंस्टाग्राम ऐप का आइकन बदल सकते हैं। इस फीचर में छह नए और यूनिक डिजाइन मिले हैं जैसे फायर, फ्लोरल, कॉस्मिक और स्लाइम। फिलहाल यह फीचर सिर्फ इंस्टाग्राम टीन्स अकाउंट के लिए ही उपलब्ध है।

Instagram has released a new feature for teen users, allowing them to change their Instagram app icon. This feature includes six new and unique designs, such as fire, floral, cosmic, and slime. Currently, this feature is only available for Instagram Teens accounts.

Your TV will now answer your questions.

टीवी अब देगा आपके सवालों के जवाब

सैमसंग ने परपलेक्सिटी एआई के साथ मिलकर अपने 2025 टीवी के लिए नया एआई ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से आप अपने टीवी से बात कर सकते हैं, जैसे मूवी चुनने या किसी सवाल का जवाब पाने के लिए। यह ऐप टीवी की होम स्क्रीन या वीजन एआई कम्पैनियन में आसानी से मिल जाएगा। सैमसंग इन टीवी के साथ एक साल का परपलेक्सिटी प्रो सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रहा है।

Samsung, in collaboration with Perplexity AI, has launched a new AI app for its 2025 TVs. This app allows you to interact with your TV, such as to select a movie or get answers to a question. This app can be easily found on the TV’s home screen or Vision AI Companion. Samsung is offering a free one-year Perplexity Pro subscription with these TVs.

OnePlus is rolling out the Android 16 update

वनप्लस ला रहा एंड्रॉइड 16 अपडेट

वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉइड 16 अपडेट की जानकारी दी है। ये अपडेट नवंबर 2025 से शुरू होंगे और 2026 की शुरुआत तक जारी रहेंगे। सबसे पहले वनप्लस 13 सीरीज, वनप्लस ओपन और नए पैड को अपडेट मिलेगा। दिसंबर में वनप्लस 11 5जी और कुछ नॉर्ड मॉडल को भी अपडेट मिलेगा। पुराने फोन जैसे वनप्लस 10 प्रो और पैड लाइट को 2026 में अपडेट मिलेगा। नया वनप्लस 15 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 के साथ ही लॉन्च होगा

OnePlus has announced plans for Android 16 updates for its smartphones. These updates will begin in November 2025 and continue until early 2026. The OnePlus 13 series, OnePlus Open, and new Pad will be the first to receive the update. The OnePlus 11 5G and some Nord models will also receive the update in December. Older phones like the OnePlus 10 Pro and Pad Lite will receive the update in 2026. The new OnePlus 15 smartphone will launch with Android 16.

Apple’s first touchscreen MacBook Pro will launch

एप्पल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक प्रो लॉन्च होगा

एप्पल 2026 के अंत तक पहला टचस्क्रीन मैकबुक प्रो लॉन्च करेगा। इसके मॉडल कोडनाम के 114 और के 116 हैं। इनमें ओएलईडी डिस्प्ले होगा, जो आईफोन और आईपैड प्रो जैसे गहरे रंग दिखाएगा। नए एम6 चिप्स और पतला-हल्का डिजाइन भी देखने को मिलेगा। एप्पल नॉच हटाकर होल-पंच कैमरा लाएगा और स्क्रीन की मजबूती के लिए हिंज को बेहतर बनाएगा। टच के साथ पारंपरिक कीबोर्ड और ट्रैकपैड भी रहेंगे।

Apple will launch its first touchscreen MacBook Pro by the end of 2026. The models are codenamed K114 and K116. These will feature OLED displays that will deliver rich colors like the iPhone and iPad Pro. New M6 chips and a slimmer design will also be seen. Apple will ditch the notch and introduce a hole-punch camera and improve the hinge for increased screen strength. A traditional keyboard and trackpad will remain with touch.

OpenAI’s Sora 2 is now available on the web

ओपनएआई का सोरा 2 अब वेब पर उपलब्ध

ओपनएआई ने सोरा 2 नाम का एआई वीडियो जनरेटर वेब ब्राउजर पर उपलब्ध करा दिया है। पहले यह सिर्फ आईओएस ऐप में था। अब कोई भी यूजर 15 सेकंड (या प्रो यूजर होने पर 25 सेकंड) तक के वीडियो बना सकता है। सोरा 2 से बनाए गए वीडियो मार्केटिंग, शिक्षा और सोशल मीडिया जैसे कामों में इस्तेमाल हो रहे हैं।

OpenAI has made Sora 2, an AI video generator, available on web browsers. Previously, it was only available as an iOS app. Now, any user can create videos up to 15 seconds (or 25 seconds for Pro users). Videos created with Sora 2 are being used in marketing, education, and social media.

Reddit’s AI Search Now Available in New Languages

रेडिट का एआई सर्च अब नई भाषाओं में

रेडिट ने अपनी एआई सर्च को अब 5 और भाषाओं- फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इतालवी और पुर्तगाली में लॉन्च कर दिया है। यह सर्च गूगल के एआई मॉडल का इस्तेमाल करती है, जिससे इसके परिणाम बेहतर होते हैं। यह फीचर रेडिट आंसर्स का हिस्सा है, जिसे हर हफ्ते 60 लाख से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

Reddit has launched its AI Search in five more languages: French, German, Spanish, Italian, and Portuguese. This search uses Google’s AI model, improving its results. This feature is part of Reddit Answers, which is used by over 6 million people each week.