Google Gemini’s New Look

गूगल जेमिनी का नया लुक

गूगल जेमिनी ऐप का नया इंस्टाग्राम जैसा स्क्रोलेबल इंटरफेस टेस्ट हो रहा है। गूगल कंपनी ने इसकी घोषणा की है। इस अपडेट में विजुअल प्रॉम्प्ट, शॉर्टकट और इमेज-जेनरेशन फीचर को शामिल किया गया है। कंपनी ने बताया कि नया इंटरफेस उपयोगकर्ताओं को एआई चैटबॉट की क्षमताओं का बेहतर अनुभव देगा और इसे और आकर्षक बनाएगा। हाल ही में जेमिनी अपने कई नए फीचर्स के कारण सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Google’s Gemini app is currently testing a new, Instagram-like, scrollable interface. Google has announced this update. This update includes visual prompts, shortcuts, and image-generation features. The company stated that the new interface will give users a better experience of the AI ​​chatbot’s capabilities and make it more engaging. Gemini has recently been trending on social media due to its many new features.

New Music App Icon

म्यूजिक ऐप का नया आइकन

यूट्यूब म्यूजिक ऐप को हाल ही में एक नया और ज्यादा आकर्षक डिजाइन अपडेट मिला है। यह बदलाव ऐप के एंड्रॉइड, आईओएस और वेब वर्जन सभी पर दिखाई दे रहा है। ऐप के होमपेज पर सबसे नीचे का बार, जहां मुख्य ऑप्शन होते हैं।

The YouTube Music app recently received a new and more attractive design update. This change is visible on the Android, iOS, and web versions of the app. The bottom bar on the app’s homepage, where the main options are located, has been redesigned.

Images will also be available along with text

टेक्स्ट के साथ तस्वीरें भी मिलेंगी

अब आप गूगल पर कोई भी जानकारी सर्च करेंगे, तो आपको सिर्फ शब्दों (टेक्स्ट) में नहीं, बल्कि तस्वीरों के साथ भी जवाब मिलेगा। यह सुविधा फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी और जापानी जैसी भाषाओं में काम करती है। यह फीचर गूगल जैमिनी 2.5 नाम की एआई तकनीक से चल रहा है, जो तेज, समझदार और विजुअल बनाती है।

Now, when you search for information on Google, you’ll receive answers not just in text, but also in images. This feature currently works in languages ​​like English, Hindi, and Japanese. This feature is powered by Google’s Gemini 2.5 AI technology, which makes it fast, intelligent, and visual.

Instagram’s interface will change

इंस्टाग्राम इंटरफेस बदलेगा

अब आप इंस्टाग्राम खोलेंगे, तो सीधे पोस्ट की जगह रील्स आपके सामने दिखेंगी, यानी ऐप खुलते ही आपको वीडियो ही देखने को मिलेंगे। मेटा इंस्टाग्राम में एक नया ‘फोलोइंग’ टैब भी पेश करने वाला है। इस टैब के जरिए यूजर आसानी से उन अकाउंट्स की लेटेस्ट पोस्ट देख सकेंगे, जिन्हें वे फॉलो करते हैं।

Now, when you open Instagram, Reels will appear directly in front of you instead of posts, meaning you’ll see videos as soon as you open the app. Meta is also introducing a new ‘Following’ tab on Instagram. This tab will allow users to easily see the latest posts from accounts they follow.

Place a call by entering a number on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर नंबर डालकर लगाएं कॉल

व्हाट्सएप का कॉल हब फीचर आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट हो गया है। आईफोन यूजर्स को नया कॉल हब टैब मिला है, जिसमें यूजर्स को कॉल लिस्ट, कॉल शेड्यूल करने की सुविधा, नया डायलर ऑप्शन व फेवरेट जैसे ऑप्शन मिलते हैं। डायलर के जरिए नंबर डायल करके कॉल लगा सकते हैं।

WhatsApp’s Call Hub feature has been rolled out for iOS users. iPhone users have access to a new Call Hub tab, which offers options like a call list, call scheduling, a new dialer option, and favorites. Calls can be made by dialing a number through the dialer.

New AI Tool for Wikipedia

विकिपीडिया के लिए नया एआई टूल

विकिमीडिया ने ‘विकिडेटा एम्बेडिंग प्रोजेक्ट’ नाम का नया टूल लॉन्च किया है। यह टूल एआई मॉडल्स को विकिपीडिया की जानकारी बेहतर तरीके से समझने में मदद करना है। पहले, एआई सिर्फ कीवर्ड के आधार पर जानकारी खोजता था। यह टूल विकिपीडिया और उसके साथी प्लेटफॉर्म्स से 12 करोड़ एंट्रीज को डिजिटल मैप में बदल देता है।

Wikimedia has launched a new tool called the ‘Wikidata Embedding Project.’ This tool aims to help AI models better understand Wikipedia’s information. Previously, AI only searched for information based on keywords. This tool transforms 120 million entries from Wikipedia and its partner platforms into a digital map.

Apple Working on Smart Glasses

स्मार्ट ग्लास पर काम कर रहा एप्पल

एप्पल ने अपने विजन प्रो हेडसेट का सस्ता और हल्का वर्जन बनाने का प्लान फिलहाल रोक दिया है। कंपनी की योजना अब ऐसे स्मार्ट ग्लास बनाने की है, जो सीधे तौर पर मेटा के प्रोडक्ट्स को टक्कर दे सकें।

Apple has put on hold plans to create a cheaper and lighter version of its Vision Pro headset. The company now plans to develop smart glasses that can directly compete with Meta’s products.

OpenAI Launches ‘Sora’ App

ओपनएआई ने ‘सोरा’ ऐप किया लॉन्च

ओपनएआई ने अपना नया सोशल वीडियो ऐप ‘सोरा’ लॉन्च किया है। यह एआई की मदद से लोगों को आसानी से वीडियो बनाने की सुविधा देता है। यह ऐप एआई जनरेटेड कंटेंट पर फोकस करता है। इसमें एक खास फीचर ‘कैमियो’ है। आप एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, जिसे लोग सोरा 2 मॉडल का इस्तेमाल करके वीडियो में जोड़ सकते हैं।

OpenAI has launched its new social video app, ‘Sora’. It allows people to easily create videos using AI. This app focuses on AI-generated content. One of its key features is ‘Cameo’. You can record a short video, which people can then add to their videos using the Sora 2 model.

Microsoft’s ‘Vibe Working’ Feature

माइक्रोसॉफ्ट का ‘वाइब वर्किंग’ फीचर

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 365 कोपायलट में दो नए टूल जोड़े हैं: एजेंट मोड और ऑफिस एजेंट। ये नए टूल आपको यह बताने की सुविधा देते हैं कि आपको क्या चाहिए और एआई खुद ही आपके लिए वह काम पूरा कर देगा। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने इस नई सुविधा को वाइब वर्किंग नाम दिया है। आप जरूरत वाइब को बताएं, एआई उस पर काम करेगा।

Microsoft has added two new tools to its 365 Copilot: Agent Mode and Office Agent. These new tools allow you to tell Vibe what you need, and AI will automatically complete the task for you. Microsoft CEO Satya Nadella named this new feature Vibe Working. You tell Vibe what you need, and AI will act on it.

Now choose who can share your status.

अब चुनें कौन साझा कर सकेगा स्टेटस

वॉट्सऐप ने बीटा वर्जन में एक नई सुविधा लॉन्च की है। इस नए फीचर से यूजर्स अब यह तय कर सकते हैं कि उनका स्टेटस कौन देख सकता है और कौन उसे दूसरों के साथ शेयर कर सकता है। यानी अब आप अपने स्टेटस की प्राइवेसी और कंट्रोल खुद रख सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। जल्द ही इसे यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा

WhatsApp has launched a new feature in its beta version. With this new feature, users can now choose who can see their status and who can share it with others. This means you can maintain privacy and control over your status. This feature is currently available to beta testers and will be rolled out to users soon.