You’ll be able to add a cover photo to your profile.

प्रोफाइल पर कवर फोटो लगा सकेंगे

व्हाट्सऐप जल्द ही एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिसमें यूजर्स अपने प्रोफाइल पर कवर फोटो लगा सकेंगे। अब तक यूजर्स सिर्फ प्रोफाइल फोटो ही लगा पाते थे, लेकिन इस नए अपडेट के बाद वे अपनी प्रोफाइल को और भी पर्सनल और आकर्षक बना सकेंगे। यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है।

WhatsApp is soon rolling out a new feature that allows users to add a cover photo to their profile. Until now, users were only able to add a profile photo, but with this new update, they will be able to make their profiles more personal and attractive. This feature is currently in development.

Halloween will be a part of Instagram

इंस्टाग्राम पर दिखेगा हैलोवीन का रंग

हैलोवीन के मौके पर इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए तीन नए मजेदार फीचर पेश किए हैं। कंपनी ने बताया कि अब यूजर्स अपनी स्टोरीज और पोस्ट को डरावने अंदाज में सजा सकेंगे। इंस्टाग्राम ने हैलोवीन फॉन्ट, स्टिकर फ्रेम्स, भूतिया नोट्स फीचर जोड़ा है। यूजर्स प्रोफाइल और चैट को हैलोवीन थीम में ढाल पाएंगे।

Instagram has introduced three fun new features for users to celebrate Halloween. The company announced that users will now be able to decorate their stories and posts in a spooky way. Instagram has added Halloween fonts, sticker frames, and a ghostly notes feature. Users will be able to customize their profiles and chats with a Halloween theme.

Podcasts in the Spotify Apple TV App

स्पॉटिफाय एप्पल टीवी ऐप में पॉडकास्ट

स्पॉटिफाय ने एप्पल टीवी ऐप में वीडियो पॉडकास्ट और संगीत वीडियो जोड़ दिए हैं। नया इंटरफेस टीवीओएस के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर्स रीयल-टाइम लिरिक्स, एडजस्टेबल पॉडकास्ट स्पीड और स्मूथ प्लेबैक का लाभ उठा सकते हैं।

Spotify has added video podcasts and music videos to the Apple TV app. The new interface is designed for tvOS. Users can take advantage of real-time lyrics, adjustable podcast speed, and smooth playback.

Google Pixel Watch’s Final Update

गूगल पिक्सेल वॉच का आखिरी अपडेट

गूगल ने अपनी पहली पिक्सेल वॉच के लिए आखिरी सिस्टम अपडेट जारी किया। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित वियर ओएस 5.1 के लिए है। अब बड़े फीचर्स जैसे वियर ओएस 6 और मैटीरियल 3 एक्सप्रेसिन रीडिजाइन केवल पिक्सेल वॉच। 2 और 3 पर मिलेंगे। ऐप अपडेट गूगल पिक्सेल स्टोर के जरिए मिलते रहेंगे।

Google released the final system update for its first Pixel Watch. It’s for Wear OS 5.1 based on Android 15. Major features like Wear OS 6 and the Material 3 Expression redesign will now be available only on the Pixel Watch 2 and 3. App updates will continue to be available through the Google Pixel Store.

Qualcomm Launches AI Chips

क्वालकॉम ने एआई चिप्स किए लॉन्च

क्वालकॉम ने एआई 200 और 250 नाम के नए एआई चिप्स लॉन्च किए हैं। नए चिप्स लिक्विड कूल्ड सर्वर रैक के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिससे परिचालन लागत कम होगी। घोषणा के बाद क्वालकॉम के शेयर में 11% की तेजी आई। ये चिप्स क्लाउड सर्विस प्रदाताओं को तेज, किफायती एआई सेवाएं देने में मदद करेंगे।

Qualcomm has launched new AI chips called AI 200 and 250. The new chips are designed for liquid-cooled server racks, reducing operating costs. Qualcomm’s stock rose 11% following the announcement. These chips will help cloud service providers deliver fast, cost-effective AI services.

X is changing the ‘Twitter.com’ domain

ट्विटर. कॉम’ डोमेन बदल रहा एक्स

बंद कर देंगी। एक्स डोमेन को ‘ट्विटर. कॉम’ से दलकर एक्स. कॉम कर रहा है। आपको 10 नवंबर तक सिक्योरिटी-की को एक्स कॉम पर फिर रजिस्टर करना होगा। ऐसा न करने पर आपका खाता लॉक हो सकता है। पुरानी ट्विटर. कॉम वाली सिक्योरिटी की काम करना

X will be shutting down. X is changing the domain from ‘Twitter.com’ to ‘X.com’. You must re-register your security key on X.com by November 10th. Failure to do so may result in your account being locked. The old Twitter.com security key is working.

Musk’s Grokipedia Will Compete with Wikipedia

मस्क का ग्रोकिपीडिया देगा विकिपीडिया को टक्कर

अरबपति एलन मस्क ने लॉन्च किया ग्रोकिपीडिया

वाशिंगटन, एजेंसी। अरबपति एलन मस्क ने विश्वकोष विकिपीडिया को टक्कर देने के लिए ग्रोकिपीडिया लॉन्च किया है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा कि ग्रोकिपीडिया अब लाइव हो चुका है। इसका पहला संस्करण दस गुना बेहतर सेवाएं देगा। ग्रोकिपीडिया का लक्ष्य सत्य, संपूर्ण सत्य और केवल सत्य है। मस्क इसे विकिपीडिया के प्रतिद्वंद्वी के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

विकिपीडिया को दान नहीं देने की अपील की थीः एलन मस्क ने इससे पहले विकिपीडिया की प्रचार से भरी होने के लिए कड़ी आलोचना की थी। यही नहीं, उन्होंने उपभोक्ताओं से इस साइट पर दान देना बंद करने का आह्वान भी किया था।

सितंबर में दी थी जानकारीः सितंबर में उन्होंने बताया था कि उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एक्स एआई ग्रोकिपीडिया पर काम कर रही है। मालूम हो कि विकिपीडिया एक मुफ्त, बहुभाषी, ऑनलाइनविश्वकोश है जो दुनिया भर के स्वयंसेवकों द्वारा लिखा और संपादित किया जाता है।

Billionaire Elon Musk Launches Grokipedia

Washington, TX (AP) — Billionaire Elon Musk has launched Grokipedia to compete with the encyclopedia Wikipedia.

Providing more information, he wrote on X that Grokipedia is now live. Its first version will provide ten times better services. Grokipedia’s goal is the truth, the whole truth, and only the truth. Musk wants to establish it as a rival to Wikipedia.

Appealed to Stop Donating to Wikipedia: Elon Musk has previously strongly criticized Wikipedia for being full of propaganda. He even urged users to stop donating to the site.

In September, he announced that his artificial intelligence company, X AI, was working on Grokipedia. Wikipedia is a free, multilingual, online encyclopedia written and edited by volunteers around the world.

Hydrofoil boats will sail in the air, not on water.

हाइड्रोफॉइल नाव पानी पर नहीं, हवा में चलेगी

  • पेरिस, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक बनाई है, जिसी मदद से नावें – अब पानी पर नहीं, हवा में चलेंगी।

दरअसल, जब नाव पानी में तैरती रहती है, तो उसे आगे बढ़ने में बहुत – ताकत लगती है और ज्यादा ईंधन – चाहिए। लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा बनाई – गई ‘हाइड्रोफॉइल’ नाव पानी से ऊपर – उठकर चलती है, इसलिए उसे कम ताकत और कम ईंधन लगता है।

इसकी खोज बहुत पहले 1860 के दशक में हुई थी। तब नाव पहली बार पानी से ऊपर उठती दिखी थीं। कनाडाई वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने भी इस तकनीक पर काम किया और उनकी नाव ने बहुत तेज गति हासिल की।

आज हाइड्रोफॉइल को इलेक्ट्रिक बनाया जा रहा है। इसका मतलब है कि अब ये नावें बैटरी से चलती हैं, जिससे धुआं या प्रदूषण नहीं होता।

  • Paris, Agency. Scientists have developed a technology that will allow boats to sail in the air, not on water.

In fact, when a boat floats on water, it requires a lot of power and fuel to move forward. However, the hydrofoil boat created by scientists moves above the water, thus requiring less power and fuel.

It was invented as far back as the 1860s, when boats were first seen floating above water. Canadian scientist Alexander Graham Bell also worked on this technology, and his boat achieved very high speeds.

Today, hydrofoils are being made electric. This means that these boats now run on batteries, which does not produce smoke or pollution.

ChatGPT Go Free for One Year in India

भारत में चैटजीपीटी गो एक साल फ्री

नईदिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी कंपनी ओपनएआई ने चार नवंबर से भारत में ‘चैटजीपीटी गो’ की सेवाएं एक वर्ष के लिए मुफ्त में देने की घोषणा की है।

यह ओपनएआई द्वारा हाल में उपलब्ध कराई गई सेवा है, जो भारत में यूजर्स को बेहतर सुविधा प्रदान करती है। चैटजीपीटी भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार मानता है। कंपनी ने कहा, ‘चार नवंबर को बेंगलुरु में ओपनएं आई का डेवडे एक्सचेंजइवेंट मनाया जाएगा, जो भारत में पहला आयोजन होगा। ओपनएआई भारत में सभी यूजर्स के लिए चैटजीपीटी गो को एक पूरे वर्ष के लिए मुफ्त देगा।

New Delhi, Agency. American company OpenAI has announced that it will offer ‘ChatGPT Go’ services for one year free in India, starting November 4th.

This is a newly launched service by OpenAI that provides enhanced convenience to users in India. ChatGPT considers India its second largest and fastest-growing market. The company said, “On November 4th, OpenAI’s DevDay Exchange event will be held in Bengaluru, which will be its first in India. OpenAI will offer ChatGPT Go free for a full year to all users in India.”

Google Updates Ask Home App

गूगल में आस्क होम ऐप में किया अपडेट पीने

गूगल ने होम ऐप में अपडेट जारी किया है, जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर है। इसमें आस्क होम फीचर जोड़ा है। ये अब ये फीचर और ज्यादा गूगल होम प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को उनके ईमेल के जरिए इस प्रोग्राम में शामिल होने की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा यूआई में सुधार किया गया है। इसमें लाइट्स के लिए ऑल ओन बटन अब सही काम करता है

Google has released an update to the Home app, available on both Android and iOS. It adds the Ask Home feature. This feature is now available to more Google Home Premium users. Users will be notified via email about joining the program. Furthermore, the UI has been improved, including the All On button for lights now working properly.