Now Play Games on Netflix on TV

अब नेटफ्लिक्स पर टीवी में गेम खेलिए

नेटफ्लिक्स अब फिल्मै या वेब सीरीज ही नहीं, बल्कि टीवी पर गेम खेलने N की सुविधा भी दे रहा है। यूजर्स अब अपने स्मार्ट टीवी पर ही बोगल पार्टी, पिक्शनरी: गेम नाइट और लेगो पार्टी जैसे गेम खेल सकते हैं। इसमें मोबाइल को कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। पहले ये गेम मोबाइल पर उपलब्ध थे।

Netflix is ​​now offering not only movies and web series, but also the ability to play games on TV. Users can now play games like Boggle Party, Pictionary: Game Night, and Lego Party on their smart TVs, using their mobile phones as controllers. Previously, these games were only available on mobile phones.

First Foldable iPhone in 2026

2026 में पहला फोल्डेबल आईफोन

एप्पल अब फोल्डेबल फोन मार्केट में कदम रख रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला फोलोबल आईफोन सितंबर 2026 में आईफोन 18 सीरीज के साथ लॉन्च होगा। इसका डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला होगा, जिसमें 7.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन होगी। फोन खुलने पर 4.5 मिमी और बंद होने पर 10 मिमी मोटा रहेगा।

Apple is now entering the foldable phone market.

According to reports, the first foldable iPhone will launch in September 2026 with the iPhone 18 series. Its design will open like a book, featuring a large 7.8-inch display and a 5.5-inch outer screen. The phone will be 4.5 mm thick when opened and 10 mm thick when closed.

New cooling system will prevent small devices from overheating quickly

नए कूलिंग सिस्टम से जल्दी गर्म नहीं होंगे छोटे उपकरण

बीजिंग, एजेंसी। चीन के पेकिंग वैज्ञानिकों ने ऐसा तीन लेयर का कूलिंग सिस्टम तैयार किया है जिसकी मदद से छोटे उपकरण जल्दी गर्म नहीं होंगे।

ये छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से गर्मी को पहले से कहीं ज्यादा तेजी और कुशलता से निकाल सकता है। फोन, लैपटॉप, चिप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और छोटे होते जा रहे हैं, लेकिन उनकी शक्ति बढ़ती जा रही है। इससे उनमें बहुत ज्यादा गर्मी पैदा होती है। अगर यह गर्मी बाहर न निकले तो चिप खराब हो सकती है या फेल हो सकती है। माइक्रोफ्लूडिक कूलिंग इस तकनीक में बहुत ही पतली नलिकाओं के जरिए पानी या तरल को डिवाइस के अंदर बहाया जाता है। यह तरल गर्मी को सोख लेता है और उसे बाहर ले जाता है जैसे एसी कमरे की गर्मी बाहर निकालता है। इस नई तकनीक में तीन परतें दी गई हैं। यह तकनीक 3,000 वाट प्रति वर्ग सेंटीमीटर तक की गर्मी हटा सकती है जो पहले की तकनीकों से बहुत ज्यादा है।

Beijing, China. Scientists in Peking, China, have developed a three-layer cooling system that can remove heat from small electronic devices faster and more efficiently than ever before. Electronic devices like phones, laptops, and chips are becoming smaller, but their power is also increasing. This generates a lot of heat. If this heat is not removed, the chip can get damaged or fail. Microfluidic cooling: This technology involves flowing water or liquid through very thin tubes inside the device. This liquid absorbs heat and carries it away, just as an air conditioner removes heat from a room. This new technology has three layers. It can remove up to 3,000 watts per square centimeter, which is much higher than previous technologies.

More creators will now be able to post together

अब ज्यादा क्रिएटर्स कर सकेंगे साथ में पोस्ट

यूट्यूब ने अपने को-पोस्ट फीचर को अब अधिक क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से दो क्रिएटर्स एक ही वीडियो या पोस्ट को अपने-अपने चैनल पर साझा कर सकते हैं। इसका उद्देश्य है कंटेंट क्रिएटर्स के बीच सहयोग बढ़ाना और दर्शकों तक एक साथ पहुंच बनाना। पहले यह सुविधा सीमित यूजर्स तक ही थी, लेकिन अब इसे धीरे-धीरे अधिक अकाउंट्स तक पहुंचाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इससे व्यूज और एंगेजमेंट दोनों में इजाफा होगा। यह फीचर उनके लिए फायदेमंद होगा जो संयुक्त रूप से वीडियो बनाते हैं या किसी ब्रांड को प्रमोट करते हैं।

YouTube has started making its co-post feature available to more creators. This feature allows two creators to share the same video or post on their respective channels. Its purpose is to increase collaboration between content creators and reach audiences simultaneously. Initially, this feature was limited to a limited number of users, but is now gradually expanding to more accounts. The company claims this will increase both views and engagement. This feature will be beneficial for those who create videos together or promote a brand.

Chat and reply from your wrist

कलाई से ही कर सकेंगे चैट और रिप्लाई

वॉट्सऐप ने एप्पल वॉच के लिए अपना नया बीटा ऐप लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब अपनी कलाई से ही मैसेज पढ़, जवाब दे और रिएक्शन भेज सकेंगे। इस ऐप के जरिए यूजर्स बिना फोन खोले ही बातचीत जारी रख पाएंगे। नया ऐप के नोटिफिकेशन सिस्टम के साथ बेहतर तरीके से काम करता है और तेज एक्सेस की सुविधा देता है। फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में जारी किया गया है और जल्द ही सभी यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है। यह उन लोगों के लिए होगा जो चलते-फिरते रहते हैं और त्वरित मैसेजिंग का अनुभव चाहते हैं।

WhatsApp has launched a new beta app for the Apple Watch, allowing users to read, reply, and send reactions to messages from their wrist. This app allows users to continue conversations without having to open their phone. The new feature works better with the app’s notification system and provides faster access. This feature is currently in beta and is expected to reach all users soon. It will be ideal for those on the go and want a quick messaging experience.

Grammarly changes name, adds new AI features

ग्रामरली ने बदला नाम, जोड़े नए एआई फीचर

मशहूर राइटिंग टूल कंपनी ग्रामरली ने अब अपना नाम बदलकर सुपरहुमन रख लिया है। यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि ग्रामरली ने कुछ समय पहले सुपरहुमन नाम की ईमेल कंपनी को खरीदा था। इसका मतलब यह नहीं है कि ग्रामरली खत्म हो जाएगा। उसका पुराना ग्रामरली टूल पहले की तरह चलता रहेगा

Popular writing tool company Grammarly has changed its name to Superhuman. This change was made because Grammarly recently acquired an email company called Superhuman. This does not mean that Grammarly will be discontinued. Its old Grammarly tool will continue to function as before.

Listen to your old playlists on YouTube

यूट्यूब पर सुनिए अपनी पुरानी प्लेलिस्ट

यूट्यूब म्यूजिक ने नया और उपयोगी फीचर शुरू किया है। अब यूजर दूसरे म्यूजिक ऐप्स से अपनी प्लेलिस्ट सीधे यूट्यूब म्यूजिक में इम्पोर्ट कर सकेंगे। अगर आपने स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक या अन्य प्लेटफॉर्म पर गानों की लिस्ट बनाई है, तो तो अब उन्हें दोबारा जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। यूट्यूब म्यूजिक इसे ऑटोमैटिक ट्रांसफर कर देगा।

YouTube Music has launched a new and useful feature. Users can now import their playlists from other music apps directly into YouTube Music. If you’ve created a list of songs on Spotify, Apple Music, or other platforms, there’s no need to add them again. YouTube Music will automatically transfer them.

You’ll be able to send stickers after viewing your status.

स्टेटस देखने के बाद भेज सकेंगे स्टिकर

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा है, जिससे अब स्टेटस अपडेट पर रिएक्शन स्टिकर ⑤ भेज सकेंगे। अभी सिर्फ इमोजी के जरिए स्टेटस पर प्रतिक्रिया दे सकते थे, लेकिन अब स्टिकर से और मजेदार तरीके भावना व्यक्त कर सकेंगे। यह फीचर इंस्टाग्राम की तरह होगा, जहां रिएक्शन ज्यादा आकर्षक और इंटरैक्टिव लगते हैं।

WhatsApp is rolling out a new feature for users, allowing them to send reaction stickers to status updates. Previously, you could only react to statuses with emojis, but now you can express your emotions in more fun ways with stickers. This feature will be similar to Instagram, where reactions are more engaging and interactive.

OTT apps integrated into projectors

प्रोजेक्टर में शामिल किए गए ओटीटी ऐप

एक्सइलेक्ट्रॉन ने दो नए प्रोजेक्टर आईप्रोजेक्टर वन प्लस और आई प्रोजेक्टर दो प्लस लॉन्च किए हैं। दोनों में नेटफिलिक्स, यूट्यूब और अन्य ओटीटी ऐप्स शामिल किए हैं। दो प्लस में एआई आधारित फीचर्स जैसे ऑटो फोकस, ऑटो स्क्रीन एलाइमेंट और ऑब्स्टैकल अवॉयडेंस दिए गए हैं। दोनों में वाईफाई, ब्लूटूथ भी हैं।

XElectron has launched two new projectors, the iProjector One Plus and iProjector Two Plus. Both include Netflix, YouTube, and other OTT apps. The Two Plus features AI-based features like autofocus, auto screen alignment, and obstacle avoidance. Both also have WiFi and Bluetooth.

YouTube tightens rules for children

बच्चों के लिए यूट्यूब ने सख्त किए नियम

यूट्यूब अब बच्चों के लिए और सख्त नियम लागू कर रहा है। 17 नवंबर से ऐसे गेमिंग वीडियो जिनमें वास्तविक जैसी हिंसा, यातना या आम लोगों पर हमला दिखाया जाएगा, उन्हें 18 साल से कम उम्र के दर्शक नहीं देख पाएंगे। यूट्यूब अब एक एआई सिस्टम भी ला रहा है, जो यूजर की उम्र का अनुमान उसके इस्तेमाल के आधार पर लगाएगा।

YouTube is implementing stricter rules for children. Starting November 17th, gaming videos depicting realistic violence, torture, or attacks on civilians will be blocked for viewers under 18. YouTube is also rolling out an AI system that will estimate a user’s age based on their usage.