A device that will convert thoughts into voice

सोच को आवाज में बदलेगा उपकरण

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने ऐसा दिमाग में लगाया जा सकने वाला उपकरण विकसित किया है, जो व्यक्ति के दिमाग में सोचे गए शब्दों को सुन कर आवाज में बदल सकता है। यह तकनीक गंभीर रूप से लकवाग्रस्त मरीजों के लिए संचार का नया जरिया साबित हो सकती है। इस उपकरण के जरिए मरीज जो सोचेगा वह शब्दों में परिवर्तित हो जाएगा।

Scientists at the University of California have developed a device that can be implanted in the brain, which can listen to the words thought in a person’s mind and convert them into voice. This technology can prove to be a new means of communication for severely paralyzed patients. Whatever the patient thinks through this device will be converted into words.

Ultrasound will deliver medicine to the body

अल्ट्रासाउंड से शरीर में दवा पहुंचेगी

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिसमें अल्ट्रासाउंड का उपयोग करके शरीर के किसी भी हिस्से में दवा पहुंचाई जा सकती है। इससेदुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने नैनोकणों का उपयोग करके एक प्रणाली विकसित की है जो दवाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी।

American researchers have developed a new technology in which medicine can be delivered to any part of the body using ultrasound. This can reduce side effects. Researchers at Stanford University have developed a system using nanoparticles that will deliver medicines to their destination.

Meta will launch smart glasses by the end of the year

साल के अंत तक स्मार्ट ग्लास को लाएगी मेटा

मेटा इस साल के अंत में अगली जनरेशन के स्मार्ट ग्लास को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसका नाम हाइपरनोवा रखा गया है। रिपोर्ट 00 Meta के अनुसार, कंपनी इन नए उपकरणों की अनुमानित कीमत लगभग करीब 70,000 रुपये तक करने में कामयाब रही है। हाइपरनोवा स्मार्ट ग्लास दाहिने लेंस के निचले हिस्से में एक मोनोकुलर डिस्प्ले के साथ आएगा। जानकारी केवल पहनने वाले की दाहिनी आंख के सामने प्रदर्शित होगी और नीचे की ओर देखने पर सबसे अधिक दिखाई देगी। इन स्मार्ट ग्लास में फोटो लेने और नोटिफिकेशन देखने की भी सुविधा मिलेगी।

Meta is preparing to launch the next generation smart glasses, named Hypernova, later this year. According to the report 00 Meta, the company has managed to reduce the estimated price of these new devices to around Rs 70,000. Hypernova smart glasses will come with a monocular display at the bottom of the right lens. The information will be displayed only in front of the wearer’s right eye and will be most visible when looking downwards. These smart glasses will also have the facility to take photos and view notifications.

Apple may postpone the launch of iPhone-18

एप्पल टाल सकता है आईफोन-18 का लॉन्च

एप्पल अगले साल आईफोन-18 के लॉन्च को टाल सकता है। एप्पल इसे बंद नहीं कर रही है, बल्कि इसकी लॉन्चिंग को टाल रही है। बताया जा रहा है कि आईफोन 18 को 2027 की शुरुआत में पेश किया जाएगा। यह रणनीति कंपनी की बिक्री को बढ़ाने में मदद करेगी। वहीं, आईफोन 17 को भी अपने नियमित शेड्यूल पर ही पेश किया जाएगा। कंपनी चाहती है कि आईफोन 18 को अलग से पेश करके उसे अधिक महत्व मिले और उसकी पहचान नई कैटेगरी के साथ मजबूत हो।

Apple may postpone the launch of iPhone-18 next year. Apple is not discontinuing it, but is postponing its launch. It is being told that the iPhone 18 will be introduced in early 2027. This strategy will help in increasing the company’s sales. At the same time, iPhone 17 will also be introduced on its regular schedule. The company wants to give more importance to the iPhone 18 by introducing it separately and strengthen its identity with the new category.

AI Writing Help feature arrives on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर आया एआई राइटिंग हेल्प फीचर

व्हाट्सऐप ने नया राइटिंग हेल्प असिस्टेंट फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह फीचर एआई पर आधारित है। इसके जरिए यूजर्स को मैसेज लिखने में मदद मिलेगी। यह टूल सुझाव देगा कि कैसे मैसेज को बेहतर, साफ और प्रोफेशनल तरीके से लिख सकते हैं। अभी यह फीचर सीमित संख्या में यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे शुरुआती अपडेट्स में ही कुछ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी इसे बड़े पैमाने पर रोलआउट करेगी।

WhatsApp has started rolling out a new Writing Help Assistant feature. This feature is based on AI. Through this, users will be helped in writing messages. This tool will suggest how to write the message in a better, clearer and professional way. Currently this feature is available to a limited number of users and it is being delivered to some people in the initial updates. It is believed that in the coming time the company will roll it out on a large scale.

The picture will appear on the screen as soon as the call comes

कॉल आते ही स्क्रीन पर छाएगी तस्वीर

गूगल अब एंड्रॉयड फोन में आईफोन जैसे फुल स्क्रीन कॉलिंग कार्ड्स की सुविधा टेस्ट कर रहा है। जब कोई व्यक्ति कॉल करेगा तो अब सिर्फ उसकी छोटी प्रोफाइल फोटो नहीं, बल्कि उसकी तस्वीर पूरी स्क्रीन पर बैकग्राउंड की तरह दिखाई देगी। इसके साथ, आप इन कॉलिंग कार्ड्स को अपने कैमरा, गैलरी या गूगल फोटोज से चुनी गई तस्वीर से कस्टमाइज कर सकते हैं। इनाम के फॉन्ट और रंग भी आप अपनी पसंद के अनुसार सेट कर पाएंगे।

Google is now testing the feature of iPhone-like full screen calling cards in Android phones. When a person calls, now not only his small profile photo, but his picture will appear as a background on the entire screen. With this, you can customize these calling cards with a picture selected from your camera, gallery or Google Photos. You will also be able to set the font and color of the reward as per your choice.

The feature will be closed to prevent fraud

धोखाधड़ी से बचाने को बंद करेंगे फीचर

गया है कि 1 अक्तूबर, बैंकों और भुगतान ऐप्स को निर्देश दिया 2025 से सभी पीयर-टू-पीयर कलेक्शन रिक्वेस्ट बंद कर दी जाए। यह सुविधा यूजर को यूपीआई से दूसरे व्यक्ति से पैसे मांगने की सुविधा देती थी। इस फीचर का दुरुपयोग करके UPP लोगों से धोखेबाज भुगतान अधिकृत करवा लेते थे, इसलिए एनपीसीआई ने बंद करने का निर्णय लिया है। कलेक्शन रिक्वेस्ट में यूजर किसी भी अन्य यूजर से भुगतान का अनुरोध करता है, जिसे सामने वाला पिन से स्वीकृत करता है।

It has been instructed that from October 1, banks and payment apps should stop all peer-to-peer collection requests from 2025. This feature allowed the user to ask for money from another person through UPI. By misusing this feature, fraudsters used to get payments authorized from UPP people, so NPCI has decided to stop it. In a collection request, the user requests payment from any other user, which the other person approves with the PIN.

There will be a reminder to join the call

कॉल में शामिल होने का आएगा रिमाइंडर

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने ग्रुप कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बदलाव किया है। अब यूजर्स किसी भी ग्रुप या कॉन्टैक्ट के साथ कॉल को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर ऑफिस मीटिंग, पारिवारिक बातचीत या दोस्तों के साथ तय समय पर जुड़ने के लिए बनाया गया है। कॉल शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को रिमाइंडर भेजा जाएगा।

Instant messaging platform WhatsApp has made changes to improve the group calling experience. Now users can schedule calls with any group or contact in advance. This feature is specially designed for office meetings, family conversations or to connect with friends at a fixed time. A reminder will be sent to all participants before the call starts.

Gboard started looking a bit changed

बदला-बदला सा दिखने लगा जीबोर्ड

गूगल ने अपने वर्चुअल कीबोर्ड ऐप जीबोर्ड में नया ऑटोफिल शॉर्टकट पेश किया है, जिससे पासवर्ड और भुगतान संबंधी जानकारी भरना अब पहले से तेज और आसान होगा। यह फीचर चालू करने के लिए यूज़र्स को ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड सेटिंग्स में जाकर विकल्प सक्रिय करना होगा। सक्रिय होने पर कीबोर्ड ‘ऑटोफिल विद गूगल’ का विकल्प दिखाएगा।

Google has introduced a new autofill shortcut in its virtual keyboard app Gboard, which will make filling passwords and payment related information faster and easier than before. To enable this feature, users have to go to the on-screen keyboard settings and activate the option. When activated, the keyboard will show the option of ‘Autofill with Google’.

Will not be able to send objectionable pictures

नहीं भेज सकेंगे आपत्तिजनक तस्वीरें

एंड्रॉयड पर गूगल मैसेज ऐप में आपत्तिजनक कंटेंट चेतावनी का फीचर उपलब्ध कर दिया है। यह फीचर ऐसी तस्वीरों को पहचानकर उन्हें धुंधला करता है। यूजर बिना तस्वीर देखे उसे हटा सकते हैं, और मैसेज भेजने वाले को ब्लॉक भी कर सकते हैं। यदि इसे आगे भेजने का प्रयास करेंगे, तो चेतावनी दी जाती है।

Google Messages app on Android has made objectionable content warning feature available. This feature identifies such pictures and blurs them. Users can delete the picture without seeing it, and can also block the sender of the message. If you try to send it forward, a warning is given.