Gemini will create pictures on Android

एंड्रॉयड पर जेमिनी बनाएगा तस्वीरें

गूगल डॉक्यूमेंट्स में जेमिनी अब एंड्रॉयड पर भी तस्वीरें बनाने की सुविधा देगा। पिछले साल डेस्कटॉप पर G शुरू हुई यह सुविधा इस महीने मोबाइल पर आ रही है। इसका लाभ लेने के लिए एआई प्रो, एआई अल्ट्रा आवश्यक होगा।

Gemini in Google Documents will now allow creating pictures on Android as well. This feature which was introduced on desktop last year is coming on mobile this month. To take advantage of this, AI Pro, AI Ultra will be required.

Calls from unknown numbers will be silent

अनजान नंबर की कॉल होगी साइलेंट

व्हाट्सऐप समय-समय पर यूजर्स की गोपनीयता के लिए फीचर्स की पेशकश करता है। कई बार ऐसा व्हाट्सऐप कॉल आ सकता है, जिससे कभी संपर्क ही नहीं किया है। यह प्लेटफॉर्म गोपनीयता सेटिंग बदलकर किसी फोन नंबर को ब्लॉक करने की सुविधा देता है।

WhatsApp offers features from time to time for the privacy of users. Sometimes you may receive a WhatsApp call from someone you have never contacted. This platform allows you to block a phone number by changing the privacy settings.

NotebookLM also available for students

नोटबुक एलएम छात्रों के लिए भी उपलब्ध

गूगल ने एआई-आधारित नोटबंदी ऐप नोटबुकएलएम को अब किशोर छात्रों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है। यह गूगल वर्कस्पेस फॉर एजुकेशन यूजर्स के के लिए किसी भी उम्र में और सामान्य यूजर्स के लिए 13 वर्ष की उम्र से ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Google has now made its AI-based note-taking app NotebookLM available for teens as well. It can be used by Google Workspace for Education users at any age and by general users from the age of 13 onwards.

Facility to create 3D virtual world

3 डी वर्चुअल दुनिया बनाने की सुविधा

गूगल डीपमाइंड ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ल्ड मॉडल का नया वर्जन जीनी 3 लॉन्च किया है। यह ऐसा सिस्टम है जो उडी वातावरण बना सकता है। यूजर्स किसी संकेत के जरिए वर्चुअल दुनिया बना सकते हैं, जहां वह वीडियो गेम जैसी दुनिया में घूम सकते हैं।

Google DeepMind has launched a new version of the artificial intelligence world model Genie 3. This is a system that can create a flying environment. Users can create a virtual world through a gesture, where they can roam around in a world like a video game.

Language model specialized in reasoning launched

तर्क देने में माहिर लैंग्वेज मॉडल लॉन्च

ओपनएआई ने दो ओपन-वेट लैंग्वेज मॉडल जीपीटी-ओएसएस-120बी और जीपीटी-ओएसएस-20बी पेश किया। ये दोनों मॉडल उन्नत तर्क में माहिर हैं। दावा है कि ये मॉडल उसके छोटे प्राइवेट मॉडल्स जैसे ओउ-मिनी और ओ4-मिनी के समान प्रदर्शन करते हैं।

OpenAI introduced two open-web language models GPT-OSS-120B and GPT-OSS-20B. Both these models are specialized in advanced reasoning. It is claimed that these models perform similar to its smaller private models like OU-mini and O4-mini.

Users will be able to create multiple avatars

अनेकों अवतार बना सकेंगे यूजर्स

मेटा ने यूजर्स को नया फीचर देते हुए अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर जैसे सभी लिंक्ड अकाउंट्स पर एक से अधिक अवतार बनाने की सुविधा शुरू कर दी है। यूजर अपनी पसंद के अनुसार उन्हें स्विच भी कर सकते हैं। यह सुविधा सेटिंग्स में अवतार फीचर के तहत उपलब्ध है। कंपनी लगातार अपने अवतार टूल्स को बेहतर बना रही है।

Meta has started giving users a new feature by allowing them to create more than one avatar on all linked accounts like Facebook, Instagram and Messenger. Users can also switch them according to their choice. This feature is available under the avatar feature in the settings. The company is constantly improving its avatar tools.

AI finds the body of a doctor who was missing for a year

एक साल से लापता डॉक्टर का शव एआई ने खोजा

रोम, एजेंसी। लगभग एक साल के बाद एक व्यक्ति के लापता शव को एआई की मदद से ढूंढ निकाला है।

64 वर्षीय डॉक्टर निकोला इवाल्डो करीब एक साल पहले इटली के पहाड़ी इलाके में लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए पहले अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। फिर ड्रोन और एआई की मदद से डॉक्टर निकोला इवाल्डो के शव की तलाश शुरू की गई।

डॉक्टर निकोला इवाल्डो के शव के लिए दो ड्रोनों की मदद से पांच घंटे के भीतर विशाल पहाड़ी क्षेत्र की तस्वीरें ली गईं। उन तस्वीरों को एआई सॉफ्टवेयर में डाला गया। एआई ने कुछ संदिग्ध जगहों को पहचाना। फिर तस्वीरों में एक लाल रंग का छोटा सा धब्बा देखा जो बाद में उस व्यक्ति का हेलमेट था।

हेलमेट से मिले निशान

बचाव दल उस जगह पहुंच गया जहां एआई ने हेलमेट दिखाया था

फिर उन्होंने ड्रोन से उस जगह की और तस्वीरें खींची

इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से हेलिकॉप्टर भेजा गया

उस व्यक्ति का शव वहां से निकालने में सफलता मिल गई। इसमें हेलमेट ने काफी अहम रोल निभाया है

एआई की मदद से यह मिशन 72 घंटे में पूरा हो गया

Rome, Agency. After almost a year, the missing body of a person has been found with the help of AI.

64-year-old doctor Nicola Ivaldo went missing in the hilly area of ​​Italy about a year ago. Earlier different methods were used to search for him, but success was not achieved. Then the search for the body of doctor Nicola Ivaldo was started with the help of drones and AI.

With the help of two drones, pictures of the vast mountainous area were taken within five hours for the body of doctor Nicola Ivaldo. Those pictures were put into AI software. AI recognized some suspicious places. Then a small red spot was seen in the pictures, which was later found to be the helmet of that person.

Marks found from the helmet

The rescue team reached the place where the AI had shown the helmet

Then they took more pictures of that place with the drone

After this, a helicopter was sent with the help of police and fire brigade

Success was achieved in removing the body of that person from there. Helmet has played a very important role in this

With the help of AI this mission was completed in 72 hours

Using GPT 5 has become easier

जीपीटी 5 चलाना हुआ ज्यादा आसान

माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट टूल में जीपीटी-5 जोड़ दिया है। अब यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और तेज जवाब मिलेंगे। बिना किसी अकाउंट के इसका इस्तेमाल यूजर्स बड़ी आसानी से कर सकते हैं। जीपीटी-5 सिर्फ कोपायलट तक सीमित नहीं रहेगा। कोपायलट की वेबसाइट पर जाकर ब्राउजर में इसे ओपन करें और टेक्स्ट बॉक्स के नीचे दिख रहे मॉडल सिलेक्टर में जाकर स्मार्ट मोड को चुनें।

Microsoft has added GPT-5 to the Copilot tool. Now users will get smarter and faster answers than before. Users can use it very easily without any account. GPT-5 will not be limited to Copilot only. Go to the Copilot website and open it in the browser and select Smart Mode by going to the model selector appearing below the text box.

Google’s special service will be closed

गूगल की खास सर्विस होगी बंद

गूगल जल्द ही क्रोमबुक यूजर्स के लिए स्टीम का सपोर्ट बंद करने वाला है। एक जनवरी 2026 से क्रोमबुक यूजर्स स्टीम के जरिए न तो गेम डाउनलोड कर पाएंगे और न ही खेल पाएंगे। साथ ही, उनके पहले से इंस्टॉल गेम भी डिलीट हो जाएंगे। स्टीम पीसी गेमिंग प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए कम्प्यूटर पर खेले जाने वाले गेम्स को G डाउनलोड कर सकते हैं।

Google is soon going to stop supporting Steam for Chromebook users. From January 1, 2026, Chromebook users will neither be able to download nor play games through Steam. Also, their pre-installed games will also be deleted. Steam is a PC gaming platform. Through this, you can download games played on the computer.

Document scanning app will be closed

डॉक्यूमेंट स्कैनिंग ऐप होगा बंद

माइक्रोसॉफ्ट ने डॉक्यूमेंट स्कैनिंग ऐप माइक्रोसॉफ्ट लेंस को बंद करने की घोषणा की। इसका उपयोग एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स इमेज को HMजा स्कैन कर उसे पीडीएफ, वर्ड, पावरपॉइंट और एक्सेल फाइल में बदलने के लिए करते हैं। ऐप प्ले स्टोर पर पांच करोड़ से ज्यादा और ऐपल ऐप स्टोर पर 1.36 लाख यूजर्स हैं।

Microsoft announced the closure of document scanning app Microsoft Lens. It is used by Android and iOS users to scan images and convert them into PDF, Word, PowerPoint and Excel files. There are more than five crore users on the App Play Store and 1.36 lakh users on the Apple App Store.