Option given to remove the Create button

क्रिएट बटन हटाने का विकल्प दिया गया

स्पॉटीफाई ने यूजर्स की शिकायतों के बाद विवादित ‘क्रिएट’ बटन हटाने का विकल्प दे दिया है। इसे कुछ समय पहले ऐप के नीचे के नेविगेशन बार में जोड़ा गया था। यह बटन यूजर्स को नए प्लेलिस्ट और मिक्स बनाने में आसानी देने के लिए लाया गया था।

Spotify has given the option to remove the controversial ‘Create’ button after complaints from users. It was added to the navigation bar below the app some time ago. This button was introduced to make it easier for users to create new playlists and mixes.

Users’ chats will no longer be leaked

यूजर्स की चैट अब लीक नहीं हो सकेगी

ओपनएआई ने वह फीचर हटा दिया है, जिससे चैटजीपटी की बातचीत गूगल जैसे सर्च इंजनों पर दिखती थी। कंपनी का कहना है कि यह एक ऑप्ट-इन फीचर था, यानी यूजर्स को खुद इसे चालू करना पड़ता था। गोपनीयता को लेकर चिंताओं और कुछ निजी चैट सार्वजनिक हो जाने के मामलों के बाद ओपनएआई ने इस फीचर को हटाने का फैसला किया है।

OpenAI has removed the feature that made ChatGPT conversations visible on search engines like Google. The company says that it was an opt-in feature, meaning users had to turn it on themselves. After concerns about privacy and cases of some private chats becoming public, OpenAI has decided to remove this feature.

It is easier to search public posts

पब्लिक पोस्ट को खंगालना आसान

टेलीग्राम के नए अपडेट में यूजर्स के लिए कई फीचर्स आए हैं। नए फीचर्स में पब्लिक पोस्ट सर्च, स्टोरी अल्बम, गिफ्ट कलेक्शन और प्रोफाइल रेटिंग शामिल हैं। इससे पब्लिक पोस्ट में जानकारी खंगालना आसान होगा। यूजर अपनी स्टोरीज को अल्बम में सजा सकते हैं और गिफ्ट्स की खास कलेक्शन बना सकते हैं।

The new update of Telegram has brought many features for users. The new features include public post search, story album, gift collection and profile rating. This will make it easier to search information in public posts. Users can decorate their stories in albums and create special collections of gifts.

You will not miss any WhatsApp call

मिस नहीं होगी कोई व्हाट्सऐप कॉल

व्हाट्सऐप के दो नए फीचर्स चैटिंग और कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। व्हाट्सऐप ने कॉलिंग से जुड़ा एक बेहद काम का फीचर कॉल रिमाइंडर पेश किया है। यदि कोई कॉल मिस हो जाती है तो ऐप तय समय पर इसकी याद दिलाएगा कि किसे कॉल बैंक करना है।

Two new features of WhatsApp will make the chatting and calling experience even better. WhatsApp has introduced a very useful feature related to calling, Call Reminder. If a call is missed, the app will remind you at the scheduled time as to whom to call back.

Editing of reels will become easier

रील्स की एडिटिंग हो जाएगी आसान

इंस्टाग्राम ने अपनी वीडियो एडिटिंग ऐप एडिट्स में बड़ा अपडेट जारी किया है। इससे रील्स बनाना आसान और बेहतर होगा। इस अपडेट में कई नए टूल्स जोड़े गए हैं। इनमें इंस्टाग्राम पर सीधे वीडियो ड्राफ्ट सेव करने का विकल्प, ऑडियो एक्सटेंशन, रियल-टाइम प्रीव्यू और साइलेंस-कटिंग टूल शामिल हैं।

Instagram has released a major update in its video editing app Edits. This will make creating reels easier and better. Many new tools have been added in this update. These include the option to save video drafts directly on Instagram, audio extensions, real-time preview and silence-cutting tool.

Video app returning in the form of AI

एआई के रूप में लौट रहा वीडियो वाला ऐप

वाइन ऐप अब एआई के रूप में लौट रहा है। स्पेशक्स के मालिक एलन मस्क ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक वीडियो शेयर करने वाला ऐप है है जिसमें यूजर छह सेकंड के छोटे वीडियो बना और शेयर कर सकते है। । यह यह ऐप 2013 में लॉन्च हुआ था और 2016 में बंद कर दिया गया। एलन मस्क ने कहा है कि वाइन को अब एआई फॉर्म में वापस लाया जा रहा है।

Vine app is now returning in the form of AI. Spacex owner Elon Musk gave this information. He told that this is a video sharing app in which users can create and share short videos of six seconds. This app was launched in 2013 and was closed in 2016. Elon Musk has said that Vine is now being brought back in AI form.

Renote company created a new note book

रीनोट कंपनी ने नया नोट बुक बनाया

रीनोट कंपनी ने एक नया नोट बुक बनाया है जिसमें पेन से हाथ से लिखा गया नोट मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल फॉर्म में बदल देगा। यह यूजर की हैंडराइटिंग को टेक्स्ट में बदल देता है। उसमें एआई के जरिए सुझाव और जानकारी भी मिलती है। इस नोट बुक को बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। आप डेटा सेव कर सकते हैं।

Renote company has created a new note book in which the note written by hand with a pen will be converted into digital form through a mobile app. It converts the user’s handwriting into text. It also provides suggestions and information through AI. This notebook can be used again and again. You can save data.

Combat browser will create content in user’s language

यूजर की भाषा में कंटेंट बनाएगा कोंबेट ब्राउजर

पेरप्लेक्सिटी एआई का नया ब्राउजर कॉबेट आया है। कॉबेट सिर्फ वेबसाइट खोलने तक सीमित नहीं है, ये कई मुश्किल कामों को आसान भी करता है। लिंकडिन पर मैसेज भेजना, पोस्ट बनाना या रिप्लाई करना अब कोंबेट खुद कर सकता है। कॉबेट ऐसा ब्राउजर है जो आपकी भाषा में को समझकर काम कर सकता है।

Perplexity AI’s new browser Cobbet has arrived. Cobbet is not limited to just opening websites, it also makes many difficult tasks easy. Sending messages on LinkedIn, creating posts or replying can now be done by Combet itself. Cobbet is such a browser that can understand and work in your language.

Google added feature to Gemini AI

गूगल ने जेमिनी एआई में फीचर जोड़ा

गूगल ने अपने जेमिनी एआई चैटबॉट में एक नया फीचर जोड़ा है, जो सिर्फ टेक्स्ट से ऊन से बुनाई जैसी तस्वीरें बना सकता है। अगर यूजर लिखें, दिल्ली का बाजार तो एआई एक ऐसी तस्वीर बनाएगा, जो ऊन से बुने हुए खिलौनों जैसी दिखेगी। कमरे, कार, शहर को लुक दे सकते हैं। लेकिन आपकी तस्वीरों को इसमें बदल नहीं सकते।

Google has added a new feature to its Gemini AI chatbot, which can create pictures like knitting from wool with just text. If the user writes, Delhi’s market, then AI will create a picture that will look like toys knitted from wool. It can give a look to rooms, cars, cities. But it cannot change your pictures in it.

Fear of war spreading

युद्ध फैलने का भय

कोरिया के संघर्ष में युद्ध फैलने का भय छिपा हुआ है। कोरिया की युद्ध-स्थिति पर जनरल मेकआर्थर की पहली रिपोर्ट सुरक्षा परिषद के सामने प्रस्तुत की गई है। उसमें बताया गया है कि इस समय केवल अमरीकी फौजें कोरिया में लड़ रही हैं। अवश्य ही, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और नीदरलैंड ने अमरीकी फौजों को मदद पहुंचाने के लिए अपने समुद्री जहाज भेजे हैं। किन्तु कोरिया में युद्ध की सीधी झुलस अमरीकी फौजों को ही बर्दाश्त करनी पड़ रही है। जनरल मेकआर्थर का कहना है कि साम्यवादियों के पास रूसी युद्ध-सामग्री है और उनके साधन उनकी आंतरिक क्षमता से अधिक हैं। युद्ध की अब तक की रफ्तार से यह तो स्पष्ट हो ही चुका है कि कोरिया में साम्यवादियों की ताकत साधारण नहीं है। वह न केवल दक्षिण कोरिया की फौजी ताकत से श्रेष्ठतर थी, बल्कि उसने अमरीकी फौजों को भी अपने जमे हुए मोचों से पीछे हटने को बाध्य किया है। साम्यवादी फौजें दो-तिहाई कोरिया को हस्तगत करने में कामयाब हो गई हैं। वे कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी समुद्री तट तक जा पहुंची हैं।

जनरल मेकआर्थर कहते है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की फौजों को, जो दूसरे शब्दों में अमरीकी फौजें ही हैं, उस समय तक कोरिया में बने रहना है, जब तक दक्षिण कोरिया के प्रजातंत्र की वैधानिक सत्ता पूर्णतया पुनः स्थापित नहीं हो जाती। अमरीकी फौजों का यह दृढ़ निश्चय बताया जाता है कि कम से कम वे तीस मील के इलाके में अपने पांव जमाये रखेंगी और पुसान बंदरगाह को अपने हाथों से नहीं निकलने देंगी, जो उनकी रसद पूति का मुख्य साधन है। किन्तु युद्ध में सैनिक आवश्यकताओं के आगे बड़े-से-बड़े दृढ़ निश्चय बदल जाते हैं। इतना तो जनरल मेकआर्थर ने भी स्वीकार किया है कि जब तक संयुक्त राष्ट्र संघ के पास युद्ध सामग्री और जनशक्ति विरोधी पक्ष की अपेक्षा अधिक नहीं होगी, तब तक साम्यवादी सेनाओं को पीछे नहीं धकेला जा सकेगा। यदि कहीं साम्यवादी सेनाओं ने अमरीकी फौजों को एक बार कोरिया छोड़ने के लिए बाध्य कर दिया, तो कोरिया की धरती पर पुनः उतरना तथा साम्यवादियों को 38 अक्षांश तक वापस हटाना बहुत व्यय साध्य हो जायगा। अमरीकी राष्ट्रपति श्री टूमन ने अमरीकियों से यह महसूस करने को कहा भी है कि कोरिया का युद्ध व्यय-साध्य होगा और जल्दी समाप्त नहीं भी हो सकता है।

The fear of war spreading is hidden in the Korean conflict. General MacArthur’s first report on the war situation in Korea has been presented to the Security Council. It states that at present only American forces are fighting in Korea. Of course, Britain, Australia, New Zealand, Canada and the Netherlands have sent their naval ships to help the American forces. But it is the American forces that have to bear the direct brunt of the war in Korea. General MacArthur says that the communists have Russian war material and their resources are more than their internal capacity. The pace of the war so far has made it clear that the strength of the communists in Korea is not ordinary. It was not only superior to the military strength of South Korea, but it has also forced the American forces to retreat from their entrenched positions. The communist forces have succeeded in capturing two-thirds of Korea. They have reached the south-western sea coast of Korea.

General MacArthur says that the United Nations forces, which are in other words American forces, have to remain in Korea until the legal power of the democracy of South Korea is completely re-established. The American forces are said to be determined to keep their foothold in at least an area of thirty miles and not let go of the Pusan port, which is the main source of their logistics supply. But in war, even the greatest determinations change in front of military requirements. Even General MacArthur has admitted that as long as the United Nations does not have more war material and manpower than the opposing side, the communist forces will not be pushed back. If the communist forces force the American forces to leave Korea, then landing again on Korean soil and pushing the communists back to 38 latitude will become very costly. US President Mr. Truman has also asked Americans to realise that the war in Korea will be expensive and may not end soon.