Google updated the Home app

गूगल ने होम ऐप को किया अपडेट

गूगल ने अपने होम ऐप को अपडेट करते हुए उसमें नया डिजाइन दिया है। इसे मेटेरियल-3 डिजाइन कहते हैं जो गूगल की नई डिजाइन स्टाइल है। यह अपडेट एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल होम ऐप के वर्जन 3.37 में मिल रहा है। हालांकि आईओएस पर अभी तक नहीं आया है। नए अपडेट में दिखाएगा कि अभी कौन सा म्यूजिक या वीडियो चल रहा है। साथ ही प्ले/पाउस बटन और टाइमलाइन बार भी है जिससे आप आगे-पीछे कर सकते हैं।

Google has updated its Home app and given it a new design. This is called Material-3 design which is Google’s new design style. This update is available in version 3.37 of the Google Home app for Android users. However, it has not yet come to iOS. The new update will show which music or video is currently playing. There is also a play/pause button and a timeline bar so that you can move forward and backward.

Plant seeds reached space station

पौधों के बीज अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

नई दिल्ली, एजेंसी। लद्दाख की ठंडी रेगिस्तानी जमीन में उगने वाले पौधों सीबकथॉर्न और हिमालयी कुडू (बकव्हीट) के बीज अब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर वैज्ञानिक परीक्षण का हिस्सा बन गए हैं। यह प्रयोग नासा के क्रू-11 मिशन के तहत किया जा रहा है, जो शुक्रवार को फ्लोरिडा से प्रक्षेपित हुआ और शनिवार को अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ गया।

इन बीजों को एक सप्ताह तक सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में रखा जाएगा। इसका उद्देश्य यह समझना है कि अंतरिक्ष जैसे वातावरण में बीजों का व्यवहार और विकास किस तरह होता है। अमेरिका की बायोएस्ट्रोनॉटिक्स कंपनी जगुआर स्पेस के नेतृत्व में चल रहे मिशन ‘इमर्जिंग स्पेस नेशंसः स्पेस फॉर

  1. सीबकथॉर्न

इसके फल छोटे-छोटे होते हैं, जो विटामिन ए, सी और ई तथा ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इसे सुपराफ्रूट भी कहा जाता है। इसका उपयोग औषधियों, एनर्जी ड्रिंक में किया जाता है। बंजर भूमि में खेती के लिए भी उपयुक्त हैं।

एग्रीकल्चर एंड एग्रीकल्चर फॉर स्पेस’ के तहत यह प्रयोग किया जा रहा है। भारत की ओर से भेजे गए ये बीज बेंगलुरु के अंतरिक्ष स्टार्टअप ‘प्रोटोप्लैनेट’ द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

बीजों को वापस लाने की जिम्मेदारी नासाकेक्रू-10 मिशन को दी गई है, जो इस महीने के अंत में धरती पर वापसी

( पोषकतत्वों से भरपूर

  1. हिमालयी कुट्ट

यह ग्लूटन-फ्री होता है और इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी होता है। यह पारंपरिक रूप से उपवासों में खाया जाता है।

करेगा। इसके बाद इन बीजों का अध्ययन भारतीय वैज्ञानिक करेंगे। ताकि उनके अंतरिक्ष में संभावित उपयोग को बेहतर समझा जा सके। इस प्रयोग में भारत के साथ मालदीव, पाकिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोस्टा रिका, ग्वाटेमाला, नाइजीरिया, आर्मेनिया और मिस्र समेत 11 देशों के बीज शामिल हैं।

New Delhi, Agency. Seeds of plants Seabuckthorn and Himalayan Kudu (Buckwheat) growing in the cold desert land of Ladakh have now become a part of scientific testing on the International Space Station (ISS). This experiment is being done under NASA’s Crew-11 mission, which launched from Florida on Friday and joined the space station on Saturday.

These seeds will be kept in microgravity for a week. Its purpose is to understand how seeds behave and grow in a space-like environment. The mission ‘Emerging Space Nations: Space for’, led by US bioastronautics company Jaguar Space, is being conducted under the leadership of

  1. Seabuckthorn

Its fruits are small, which are rich in vitamins A, C and E and omega fatty acids. It is also called superfruit. It is used in medicines, energy drinks. It is also suitable for cultivation in barren land.

This experiment is being done under ‘Agriculture and Agriculture for Space’. These seeds sent by India have been provided by Bengaluru’s space startup ‘Protoplanet’.

The responsibility of bringing back the seeds has been given to NASA’s Crew-10 mission, which will return to Earth later this month.

( Rich in nutrients

  1. Himalayan Kut

It is gluten-free and contains plenty of protein and antioxidants. It is beneficial for diabetics. It is traditionally eaten during fasts.

After this, Indian scientists will study these seeds. So that their possible use in space can be better understood. This experiment includes seeds from 11 countries including Maldives, Pakistan, Argentina, Brazil, Costa Rica, Guatemala, Nigeria, Armenia and Egypt along with India.

Names of collaborator creators also in the video

वीडियो में सहयोगी क्रिएटर्स के नाम भी

हाल ही में सोशल मीडिया मंच यूट्यूब ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू की है। इसमें क्रिएटर्स अब अपने वीडियो में सहयोगियों को टाइटल डिस्प्ले में जोड़ सकेंगे। इससे वीडियो संबंधित सभी चैनलों के दर्शकों को अनुशंसा में दिखाई दे सकेंगे।

Recently, social media platform YouTube has started testing a new feature. In this, creators will now be able to add collaborators to the title display in their videos. This will make the videos visible in recommendations to viewers of all related channels.

Option given to remove the Create button

क्रिएट बटन हटाने का विकल्प दिया गया

स्पॉटीफाई ने यूजर्स की शिकायतों के बाद विवादित ‘क्रिएट’ बटन हटाने का विकल्प दे दिया है। इसे कुछ समय पहले ऐप के नीचे के नेविगेशन बार में जोड़ा गया था। यह बटन यूजर्स को नए प्लेलिस्ट और मिक्स बनाने में आसानी देने के लिए लाया गया था।

Spotify has given the option to remove the controversial ‘Create’ button after complaints from users. It was added to the navigation bar below the app some time ago. This button was introduced to make it easier for users to create new playlists and mixes.

Users’ chats will no longer be leaked

यूजर्स की चैट अब लीक नहीं हो सकेगी

ओपनएआई ने वह फीचर हटा दिया है, जिससे चैटजीपटी की बातचीत गूगल जैसे सर्च इंजनों पर दिखती थी। कंपनी का कहना है कि यह एक ऑप्ट-इन फीचर था, यानी यूजर्स को खुद इसे चालू करना पड़ता था। गोपनीयता को लेकर चिंताओं और कुछ निजी चैट सार्वजनिक हो जाने के मामलों के बाद ओपनएआई ने इस फीचर को हटाने का फैसला किया है।

OpenAI has removed the feature that made ChatGPT conversations visible on search engines like Google. The company says that it was an opt-in feature, meaning users had to turn it on themselves. After concerns about privacy and cases of some private chats becoming public, OpenAI has decided to remove this feature.

It is easier to search public posts

पब्लिक पोस्ट को खंगालना आसान

टेलीग्राम के नए अपडेट में यूजर्स के लिए कई फीचर्स आए हैं। नए फीचर्स में पब्लिक पोस्ट सर्च, स्टोरी अल्बम, गिफ्ट कलेक्शन और प्रोफाइल रेटिंग शामिल हैं। इससे पब्लिक पोस्ट में जानकारी खंगालना आसान होगा। यूजर अपनी स्टोरीज को अल्बम में सजा सकते हैं और गिफ्ट्स की खास कलेक्शन बना सकते हैं।

The new update of Telegram has brought many features for users. The new features include public post search, story album, gift collection and profile rating. This will make it easier to search information in public posts. Users can decorate their stories in albums and create special collections of gifts.

You will not miss any WhatsApp call

मिस नहीं होगी कोई व्हाट्सऐप कॉल

व्हाट्सऐप के दो नए फीचर्स चैटिंग और कॉलिंग अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। व्हाट्सऐप ने कॉलिंग से जुड़ा एक बेहद काम का फीचर कॉल रिमाइंडर पेश किया है। यदि कोई कॉल मिस हो जाती है तो ऐप तय समय पर इसकी याद दिलाएगा कि किसे कॉल बैंक करना है।

Two new features of WhatsApp will make the chatting and calling experience even better. WhatsApp has introduced a very useful feature related to calling, Call Reminder. If a call is missed, the app will remind you at the scheduled time as to whom to call back.

Editing of reels will become easier

रील्स की एडिटिंग हो जाएगी आसान

इंस्टाग्राम ने अपनी वीडियो एडिटिंग ऐप एडिट्स में बड़ा अपडेट जारी किया है। इससे रील्स बनाना आसान और बेहतर होगा। इस अपडेट में कई नए टूल्स जोड़े गए हैं। इनमें इंस्टाग्राम पर सीधे वीडियो ड्राफ्ट सेव करने का विकल्प, ऑडियो एक्सटेंशन, रियल-टाइम प्रीव्यू और साइलेंस-कटिंग टूल शामिल हैं।

Instagram has released a major update in its video editing app Edits. This will make creating reels easier and better. Many new tools have been added in this update. These include the option to save video drafts directly on Instagram, audio extensions, real-time preview and silence-cutting tool.

Video app returning in the form of AI

एआई के रूप में लौट रहा वीडियो वाला ऐप

वाइन ऐप अब एआई के रूप में लौट रहा है। स्पेशक्स के मालिक एलन मस्क ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक वीडियो शेयर करने वाला ऐप है है जिसमें यूजर छह सेकंड के छोटे वीडियो बना और शेयर कर सकते है। । यह यह ऐप 2013 में लॉन्च हुआ था और 2016 में बंद कर दिया गया। एलन मस्क ने कहा है कि वाइन को अब एआई फॉर्म में वापस लाया जा रहा है।

Vine app is now returning in the form of AI. Spacex owner Elon Musk gave this information. He told that this is a video sharing app in which users can create and share short videos of six seconds. This app was launched in 2013 and was closed in 2016. Elon Musk has said that Vine is now being brought back in AI form.

Renote company created a new note book

रीनोट कंपनी ने नया नोट बुक बनाया

रीनोट कंपनी ने एक नया नोट बुक बनाया है जिसमें पेन से हाथ से लिखा गया नोट मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल फॉर्म में बदल देगा। यह यूजर की हैंडराइटिंग को टेक्स्ट में बदल देता है। उसमें एआई के जरिए सुझाव और जानकारी भी मिलती है। इस नोट बुक को बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। आप डेटा सेव कर सकते हैं।

Renote company has created a new note book in which the note written by hand with a pen will be converted into digital form through a mobile app. It converts the user’s handwriting into text. It also provides suggestions and information through AI. This notebook can be used again and again. You can save data.