X’s Community Notes feature released

एक्स का कम्युनिटी नोट्स फीचर जारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अपने नए फीचर्स से यूजर्स को अपडेट करता रहता हैं। इस क्रम में अब कम्युनिटी नोट्स नाम का फीचर जारी हुआ है। इसका फायदा सबसे ज्यादा पेड यूजर्स को मिलेगा। इस फीचर में अगर कोई पोस्ट शुरू से ही ज्यादा लाइक्स बटोर रही है, तो आपको उस पर एक कॉलआउट नोटिफिकेशन दिखेगा। इसका मतलब है कि ये पोस्ट बेहतर परफॉर्म कर रही है।

Social media platform X keeps updating users with its new features. In this sequence, a feature called Community Notes has now been released. Paid users will get the most benefit from this. In this feature, if a post is getting more likes from the beginning, then you will see a callout notification on it. This means that this post is performing better.

Will be able to try dresses virtually

वर्चुअली आजमा सकेंगे ड्रेसेज

गूगल ने अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस वर्चुअल ट्राय-ऑन शॉपिंग फीचर शुरू किया है। यह फीचर गूगल सर्च शॉपिंग और इमेजेज में उपलब्ध है। इससे यूजर्स को कपड़ों को वर्चुअली ट्राय करने और पसंदीदा लुक्स को सेव करने की सुविधा मिलेगी। गूगल ने प्राइस ट्रैकिंग फीचर को भी अपग्रेड किया है जिससे यूजर्स खास साइज और कलर के प्रोडक्ट के लिए अलर्ट सेट कर सकते हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में दी है।

Google has launched a virtual try-on shopping feature equipped with artificial intelligence in the US. This feature is available in Google Search Shopping and Images. This will allow users to try clothes virtually and save favorite looks. Google has also upgraded the price tracking feature so that users can set alerts for products of specific size and color. The company has given this information in its blog post.

Profile photo will be imported from Insta

इंस्टा से इंपोर्ट होगी प्रोफाइल फोटो

मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए नया फीचर ‘इंपोर्ट फोटो’ लाने की तैयारी चल रही है। इसके जरिए वे सीधा इंस्टाग्राम और फेसबुक से प्रोफाइल फोटो को व्हाट्सएप पर लगा पाएंगे। नए फीचर से यूजर अपनी प्रोफाइल को आसानी से कस्टमाइज कर सकेंगे। इसकी जानकारी व्हाट्सऐप ट्रैक करने वाली वेबसाइट वाबीटाइंफो से मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड 2.25.21.23 बीटा अपडेट से पता चला कि नए फीचर का विकल्प यूजर्स को ऐप की प्रोफाइल सेटिंग मिलेगा।

Preparations are underway to bring a new feature ‘Import Photo’ for messaging platform WhatsApp users. Through this, they will be able to put profile photos directly from Instagram and Facebook on WhatsApp. With the new feature, users will be able to customize their profile easily. This information has been received from WhatsApp tracking website WaBetaInfo. According to the report, the Android 2.25.21.23 beta update revealed that users will get the option of the new feature in the profile settings of the app.

OpenAI is going to bring GPT-5 soon

ओपनए आई जल्द लाने वाला है जीपीटी-5

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में ओपनएआई अपने नए और ज्यादा शक्तिशाली जीपीटी-5 तकनीक लॉन्च करने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह नया मॉडल अगस्त की शुरुआत में आ सकता है।

In the world of artificial intelligence, OpenAI is going to launch its new and more powerful GPT-5 technology. It is believed that this new model may come in early August.

Popular posts will be decided by community notes

कम्युनिटी नोट्स से तय होंगे लोकप्रिय पोस्ट

एक्स कम्युनिटी नोट्स फीचर का प्रयोग शुरू कर रहा है। इसका मकसद यह देखना है कि कौन से पोस्ट सभी को पसंद आते हैं और क्यों। टेस्ट में यूजर्स से यह पूछा जाएगा कि वे किसी पोस्ट को पसंद या नापसंद क्यों करते हैं।

X is starting to experiment with the Community Notes feature. Its purpose is to see which posts everyone likes and why. In the test, users will be asked why they like or dislike a post.

HomeSafe feature will alert the user

होमसेफ फीचर यूजर को करेगा अलर्ट

स्नैपचैट ने नया होम सेफ अलर्ट फीचर लॉन्च किया है। यह यूजर्स के घर सुरक्षित पहुंचने की जानकारी उनके दोस्तों को देगा। यदि कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हो, तो फीचर दोस्तों तक संदेश पहुंचा देगा।

Snapchat has launched a new Home Safe Alert feature. It will inform the user’s friends about their safe arrival home. If someone is feeling unsafe, the feature will send a message to friends.

iOS 26 public beta released

आईओएस 26 पब्लिक बीटा जारी किया

एप्पल ने आईफोन यूजर्स के लिए आईओएस 26 पब्लिक बीटा जारी किया है। यह अपडेट कई महीनों के परीक्षण और डेवलपर बीटा के बाद आया है। इसमें नया लिक्विड ग्लास यूजर इंटरफेस है।

Apple has released iOS 26 public beta for iPhone users. This update has come after several months of testing and developer beta. It has a new liquid glass user interface.

Great animations will be seen

शानदार ऐनिमेशन देखने को मिलेगा

मेटा के चैटिंग प्लेटफॉर्म पर अब शानदार एनिमेशन जोड़े गए हैं। इससे बोरिंग इमोजी अब रोचक हो जाएंगे। व्हाट्सऐप चैटिंग के दौरान इमोजी का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। यूजर इमोजी के जरि टेक्स्ट मैसेज के दौरान अपनी भावनाओं को अच्छे से बयां कर सकते हैं।

Great animations have now been added to Meta’s chatting platform. With this, boring emojis will now become interesting. Emojis are used a lot during WhatsApp chatting. Users can express their emotions better during text messages through emojis.

Google URL Shortener is being shut down

गूगल यूआरएल शॉर्टनर हो रहा बंद

लंबी यूआरएल को छोटा और साझा करने योग्य बनाने वाला गूगल यूआरएल शॉर्टनर बंद होने जा रहा है। गूगल ने 2018 में इस सेवा को बंद करने की घोषणा कर दी थी, लेकिन पुराने लिंक अब तक काम कर रहे थे। अब यह सुविधा पूरी तरह निष्क्रियं कर दी जाएगी। 25 अगस्त 2025 से यह बंद हो जाएगा। गूगल का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में इन लिंक पर ट्रैफिक लगातार कम होता गया।

Google URL Shortener, which makes long URLs short and shareable, is going to be shut down. Google had announced the shutdown of this service in 2018, but the old links were still working. Now this feature will be completely disabled. It will be shut down from August 25, 2025. Google says that in the last few years, traffic on these links has been continuously decreasing.

WhatsApp will remind you

याद दिलाएगा व्हाट्सऐप

व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर ‘रिमाइंड मी’ टेस्टिंग के लिए जारी किया है। इस फीचर की मदद से यूजर अब किसी पढ़े गए मैसेज को बाद में याद दिलाने के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इससे पहले व्हाट्सऐप अनरीड मैसेज के लिए रिमाइंडर नोटिफिकेशन देता था, लेकिन अब यह सुविधा पहले से पढ़े गए मैसेज पर भी काम करेगी।

WhatsApp has released a new and very useful feature ‘Remind Me’ for its Android users for testing. With the help of this feature, users can now set a reminder to remind them of a read message later. Earlier, WhatsApp used to give reminder notifications for unread messages, but now this feature will also work on messages already read.