Ads started appearing in WhatsApp

व्हाट्सऐप में दिखने लगे विज्ञापन

मेटा ने हाल में ही व्हाट्सऐप पर विज्ञापन की पुष्टि की थी और अब यह नजर आने लगे हैं। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में स्टेटस एड और प्रमोटेड चैनल रोलआउट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.25.21.11 को कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है, जिसमें ये दोनों फीचर्स देखने को मिल रहे हैं।

Meta recently confirmed advertisements on WhatsApp and now they are visible. Status ads and promoted channels are being rolled out in the Android beta version of the messaging platform. According to the report, WhatsApp beta version 2.25.21.11 has been released for select beta testers, in which both these features are being seen.

DuckDuckGo Search adds a generated image filter

डकडकगो सर्च में जुड़ा ए जनरेटेड इमेज फिल्टर

गोपनीयता आधारित सर्च इंजन डकडकंगो ने एक नया फीचर पेश किया है। यह यूजर्स को सर्च परिणामों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई इमेज को फिल्टर करने की सुविधा देता है। यह कदम यूजर्स की प्रतिक्रिया के बाद उठाया गया है, जिसमें बताया गया कि एआई इमेज अक्सर वास्तविक इमेज कंटेंट सर्च करने में परेशानी पैदा करता है। सर्च परिणाम में एआई इमेज भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं।

Privacy-based search engine DuckDuckGo has introduced a new feature. It allows users to filter images created by artificial intelligence from search results. This step has been taken after user feedback, which said that AI images often create problems in searching real image content. AI images in search results create confusion.

Google is making AI for India

भारत के लिए गूगल बना रहा एआई

गूगल भारत में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अनुसंधान प्रयासों को बढ़ावा दे रही है। साथ ही गूगल जेमिनी 2.5 में इंडिक भाषाओं के लिए टोकनाइजेशन कर रही है, जो कई भाषाओं को सपोर्ट करेगी। इसका उद्देश्य कृषि, स्वास्थ्य सेवा और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण वाले उत्पाद और समाधान बनाने में मदद करना है। इसका एक मुख्य आकर्षण देशभर में फसलों की निगरानी में मदद के लिए एपीआई है, जो उपग्रह डाटा और मशीन लर्निंग का उपयोग करता है।

Google is promoting its artificial intelligence research efforts in India. Also, Google is tokenizing for Indic languages in Gemini 2.5, which will support many languages. It aims to help create products and solutions for agriculture, healthcare and preservation of local culture. One of its highlights is the API to help monitor crops across the country, which uses satellite data and machine learning.

Reels will scroll automatically

अपने आप स्क्रॉल होंगी रील्स

टिकटॉक के बाद रील्स के दीवाने यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम राहत बना। इस क्रम में यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम में नया ऑटो स्क्रॉल फीचर आया है। इससे यूजर्स को रील्स देखने के लिए स्क्रीन पर अंगुलियां फिराने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यह अपने आप स्क्रॉल होता जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, साझा किए गए स्क्रीनशॉट में प्लेटफॉर्म पर यह फीचर दिखने लगा है। इसके साथ ‘न्यू’ भी लिखा है यानी यह फीचर नया है। हालांकि इंस्टाग्राम ने अभी आधिकारिक तौर पर इस फीचर की पुष्टि नहीं की है।

After TikTok, Instagram became a relief for reels crazy users. In this sequence, a new auto scroll feature has come in Instagram for the users. With this, users will not even need to move their fingers on the screen to see the reels. It will scroll automatically. According to the report, this feature has started appearing on the platform in the screenshot shared. ‘New’ is also written with it, that is, this feature is new. However, Instagram has not yet officially confirmed this feature.

Windows can be hacked through zip file

जिप फाइल से विंडोज हो सकती है हैक

दुनियाभर में विंडोज कंप्यूटरों को संक्रमित करने वाला एक नया खतरनाक एआई मैलवेयर सामने आया है। इसका नाम लैजीहग है। ये जिप फाइल में छिपकर विंडोस और पीसी को हैक कर सकता है। यह मैलवेयर इसलिए भी खास है क्योंकि यह उसी तकनीक का उपयोग करता है जो एआई चैटबॉट्स चैटजीपीटी, जेमिनी करते हैं।

A new dangerous AI malware infecting Windows computers has emerged worldwide. Its name is Lazyhug. It can hack Windows and PC by hiding in a zip file. This malware is also special because it uses the same technology that AI chatbots ChatGPT, Gemini use.

New app Baby Grok will be made for children

टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क बच्चों के लिए नया एआई चैटबॉट बेबी ग्रॉक बनाएगी। यह काम उनकी एआई कंपनी एक्सएआई करेगी। मस्क ने कहा है कि अब उनकी कंपनी बच्चों के लिए एक नया ऐप बनाएगी। यह ऐप बच्चों के लिए सुरक्षित और उनकी उम्र के हिसाब से कंटेंट देगा। ऐसा कंटेंट होगा जो बच्चे आसानी से देख और समझ सकेंगे। ग्रॉक एक्सएआई का एक चैटबॉट है, जैसे चैटजीपीटी है।

Tesla and SpaceX owner Elon Musk will make a new AI chatbot Baby Grok for children. This work will be done by his AI company XAI. Musk has said that now his company will make a new app for children. This app will provide safe and age-appropriate content for children. It will be such content that children can easily see and understand. Grok is a chatbot of XAI, like ChatGPT.

Will be able to send pictures in direct message

डायरेक्ट मैसेज में तस्वीर भेज सकेंगे

सोशल मीडिया ऐप थ्रेड्स ने अपने डायरेक्ट मैसेज फीचर में नया अपडेट जोड़ा है। अब यूजर मैसेज के जरिए तस्वीरें भी भेज सकते हैं। यूजर मौजूदा चैट में जाकर बाएं नीचे के ‘प्लस’ आइकन पर टैप कर गैलरी से फोटो चुन सकते हैं या कैमरा से नई फोटो लेकर भेज सकते हैं।

Social media app Threads has added a new update to its direct message feature. Now users can also send pictures through messages. Users can go to the existing chat and tap on the ‘plus’ icon at the bottom left and select a photo from the gallery or take a new photo from the camera and send it.

Meta’s ‘Imagine Me’ feature comes to India

भारत में आया मेटा का ‘इमेजिन मी’ फीचर

मेटा ने भारत में एआई फीचर ‘इमेजिन मी’ लॉन्च अमेरिका और कुछ चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध था, अब भारतीय यूजर्स इसका इस्तेमाल करके खुद की एआई-जनरेटेड तस्वीरें बना सकेंगे। यह सुविधा मेटा एआई इंटरफेस के जरिए इंस्टाग्राम, मैसेंजर, व्हाट्सऐप और मेटाएआई ऐप पर उपलब्ध है।

Meta launched AI feature ‘Imagine Me’ in India. It was available only in the US and some selected countries, now Indian users will be able to create their own AI-generated pictures using it. This feature is available on Instagram, Messenger, WhatsApp and MetaAI app through the Meta AI interface.

Will be able to ask questions in WhatsApp status

व्हाट्सऐप स्टेटस में सवाल पूछ सकेंगे

व्हाट्सऐप पर जल्द ही इंस्टोग्राम का एक नया फीचर दस्तक देने वाला है। क्वेशचन नामक नया फीचर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म स्टेटस सेक्शन में आएगा। इससे यूजर्स स्टेटस में अपने कॉन्टैक्ट्स से सवाल कर सकेंगे। इसकी जानकारी वाबीटाइंफो की नवीनतम रिपोर्ट में मिली।

A new feature of Instagram is going to knock on WhatsApp soon. A new feature called Question will come in the instant messaging platform status section. With this, users will be able to ask questions to their contacts in the status. Information about this was found in the latest report of WaBetaInfo.

Tesla to open first showroom in Mumbai next week

New Delhi, Agency. Electric vehicle maker Tesla will open its first ‘Experience Center’ in Mumbai next week. With this, the company is all set to formally enter the Indian market.

Billionaire Elon Musk’s company has sent select invites to the inaugural event on July 15, presenting it as ‘Tesla’s debut in India’.

According to industry experts, the Austin-based company has already rolled out the first batch of cars ‘Model Y’ rear-wheel drive SUV from its China-based plant.

US President Donald Trump has said that if Tesla sets up a factory in India to avoid India’s tariffs, it would be ‘unfair’ for the US.