Sending Files from Android to iPhone Will Be Easier

एंड्रॉइड से आईफोन में फाइल भेजना होगा आसान

गूगल अब एंड्रॉइड और आईफोन के बीच फाइल शेयरिंग की दूरी खत्म करने जा रहा है। गूगल ने एप्पल के डिवाइस के साथ इसका सफल टेस्ट पूरा कर लिया है। इसका मतलब है कि भविष्य में आपको भारी-भरकम फाइल या फोटो एंड्रॉयड से आईफोन में भेजने के लिए किसी तीसरे ऐप की जरूरत नहीं होगी। दावा किया जा रहा है कि यह ब्लूटूथ या वाई-फाई की तरह सीधे और तेजी से काम करेगा।

Google is now bridging the gap in file sharing between Android and iPhone. Google has successfully completed testing with Apple devices. This means that in the future, you won’t need a third-party app to send large files or photos from Android to iPhone. It is claimed that it will work directly and quickly, similar to Bluetooth or Wi-Fi.

OpenAI Launches ‘GPT 5.3 Codex’

ओपनएआई का ‘जीपीटी 5.3 कोडेक्स’ लॉन्च

ओपनएआई ने कोडिंग की दुनिया में अब तक का सबसे एडवांस मॉडल ‘जीपीटी 5.3 कोडेक्स’ लॉन्च किया है। यह कोड नहीं लिखता, बल्कि सॉफ्टवेयर बनाने के काम को संभाल सकता है। इसने खुद को बनाने में मदद की है। इसके शुरुआती वर्जन का इस्तेमाल ट्रेनिंग की गलतियां सुधारने व टेस्टिंग के लिए किया गया था।

OpenAI has launched ‘GPT 5.3 Codex’, the most advanced model to date in the world of coding. It doesn’t just write code; it can handle the entire software development process. It even helped in its own creation. Early versions were used to correct training errors and for testing.

Meta’s ‘Vibe’ App for AI Videos

एआई वीडियो के लिए मेटा का ‘वाइब’ ऐप

मेटा अब ‘वाइब’ नाम से एक अलग ऐप का टेस्ट कर रही है। यह ऐप पूरी तरह से एआई से बने छोटे वीडियो के लिए होगा। पहले यह फीचर मेटा एआई ऐप के अंदर था, लेकिन इसकी लोकप्रियता देखते हुए अब इसे अलग ऐप बनाया जा रहा है।

Meta is now testing a separate app called ‘Vibe’. This app will be entirely dedicated to short videos created using AI. Previously, this feature was part of the Meta AI app, but due to its popularity, it is now being developed as a standalone application.

why silicon valley is famous

Silicon Valley is renowned as the global epicenter of technology, innovation, and startups, driving advancements in computing, software, and artificial intelligence. Situated in the southern San Francisco Bay Area, it is famous for housing tech giants like Apple, Google, and Meta, fostering a unique culture of risk-taking, and providing unparalleled access to venture capital. 

Here is why Silicon Valley is famous:

  • Birthplace of Technology: It is the origin of the silicon-based integrated circuit, the microprocessor, and the personal computer.
  • Concentration of Tech Giants: The region is home to major companies, including Apple, Google (Alphabet), Meta, Intel, and Tesla.
  • Unrivaled Startup Ecosystem: It fosters a unique culture of entrepreneurship and risk-taking, attracting innovators from around the world.
  • Venture Capital Hub: Silicon Valley provides massive access to funding for new, high-growth, technology-driven enterprises.
  • Talent and Research Pool: Proximity to elite universities like Stanford and UC Berkeley ensures a continuous influx of skilled talent and research, fostering innovation in AI and software. 

The region originated as a hub for semiconductor manufacturing in the mid-20th century, growing from a “valley of hearts delight” to a global tech powerhouse.

OpenAI’s Sora app loses its initial appeal

ओपनएआई के ‘सोरा’ ऐप का क्रेज हुआ कम

ओपनएआई का वीडियो बनाने वाला ऐप’सोरा’ शुरुआत में तो बहुत हिट रहा, लेकिन अब इसके डाउनलोड गिर रहे हैं। लॉन्च के समय इसने चैटजीपीटी से भी तेज 10 लाख डाउनलोड पूरे किए थे, पर दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में इसके इस्तेमाल में 32 फीसदी से 45 फीसदी तक की गिरावट आई है। ऐसा लगता है कि शुरुआती उत्साह के बाद अब यूजर्स की दिलचस्पी कम हो रही है।

OpenAI’s video creation app, Sora, was a huge hit initially, but its downloads are now declining. At launch, it surpassed even ChatGPT in reaching one million downloads, but its usage dropped by 32% to 45% in December 2025 and January 2026. It appears that user interest is waning after the initial hype.

You can now remove yourself from ‘Close Friends’ lists

‘क्लोज फ्रेंड’ लिस्ट से खुद हट सकेंगे

इंस्टाग्राम एक नया फीचर ला रहा है, जिससे आप बिना किसी को बताए खुद को उनकी ‘क्लोज फ्रेंड’ लिस्ट से हटा पाएंगे। इसके अलावा इंस्टाग्राम कुछ प्रीमियम (पेड) फीचर भी टेस्ट कर रहा है, जिसमें आप बिना किसी को पता चले उनकी स्टोरी देख सकेंगे और यह भी जान पाएंगे कि कौन आपको फॉलो बैंक नहीं कर रहा है। यह यूजर्स को प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए किया जा रहा है।

Instagram is introducing a new feature that will allow you to remove yourself from someone’s ‘Close Friends’ list without them knowing. In addition, Instagram is also testing some premium (paid) features, including the ability to view someone’s stories without them knowing and to see who isn’t following you back. This is being done to give users more control over their privacy.

Motorola’s New Affordable Smartphones

मोटोरोला के कम कीमत वाले नए स्मार्टफोन

मोटोरोला ने अपने नए जी-सीरीज स्मार्टफोन्स में मोटो जी77 5जी को चुनिंदा वैश्विक बाजारों में पेश किया है। भारत में फरवरी 2026 तक यह उपलब्ध हो सकता है। साथ ही, मोटो जी 67 भी बजट सेगमेंट में मजबूत डिजाइन और अच्छे फीचर्स दे रहा है।

जी77 में क्या खास

यह एक दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।

6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है और स्क्रीन 5000 निट्स तक ब्राइट है, इसलिए धूप में भी साफ दिखता है। 108एमपी मुख्य कैमरा, 8एमपी अल्ट्रावाइड और 32एमपी सेल्फी कैमरा है। 5200 एमएएच बैटरी 30 वाट फास्ट चार्जिंग देती है। आईपी 64 रेटिंग और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 आई स्क्रीन को बेहतर सुरक्षा देते हैं।

दो कलर वैरिएंट : पैंटोन शेडेड स्प्रूस और ब्लैक ऑलिव।

अनुमानित कीमत : 22,999 से 34,000 रुपये

मोटो जी 67

6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ज रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7आई से सुरक्षित है। 50 एमपी सोनी लाइटिआ 600 कैमरा और क्वाड पिक्सेल तकनीक के कारण कम रोशनी में भी साफ फोटो नजर आती हैं।

तीन आकर्षक रंग

पैनटोन पैराशूट पर्पल, ब्लू कुराकाओ और पैनटोन सिलॅट्रो।

कीमत कितनी

15,999 रुपये से शुरू। कुछ छूट के साथ कीमत और भी कम हो सकती है।

Motorola has launched the Moto G77 5G in select global markets as part of its new G-series smartphones. It is expected to be available in India by February 2026. The Moto G67 is also offering a strong design and good features in the budget segment.

What’s Special About the G77?

This is a powerful mid-range smartphone with 8GB of RAM and 128GB of storage.

It features a 6.78-inch AMOLED display with a screen brightness of up to 5000 nits, ensuring clear visibility even in bright sunlight. It boasts a 108MP main camera, an 8MP ultrawide lens, and a 32MP selfie camera. The 5200 mAh battery supports 30W fast charging. IP64 rating and Corning Gorilla Glass 7i provide enhanced protection for the screen.

Available in two color variants: Pantone Shaded Spruce and Black Olive.

Estimated Price: ₹22,999 to ₹34,000

Moto G67

It features a 6.78-inch AMOLED display with a 120Hz refresh rate and is protected by Gorilla Glass 7i. The 50MP Sony Lightia 600 camera with Quad Pixel technology delivers clear photos even in low light.

Available in three attractive colors:

Pantone Parachute Purple, Blue Curacao, and Pantone Cilantro.

Price:

Starting from ₹15,999. The price may be even lower with some discounts.

Renault Duster 2026 SUV: A Powerful Comeback

रेनॉ डस्टर 2026 एसयूवी की दमदार वापसी

भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी पहचान बनाने वाली रेनॉ डस्टर अब 2026 मॉडल में नए अंदाज और तकनीक के साथ लौट रही है। 4.2-4.4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में कदम रखते हुए डस्टर का मुकाबला और भी जबर्दस्त होगा। इसके बावजूद अपनी ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता की वजह से यह अब भी खरीदारों की पसंद है। नई डस्टर की बुकिंग 26 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। नई डस्टर की डिजाइन से लेकर इंटीरियर पर एक नजर-

बाहर से कैसी दिखेगी

यह दिखने में मजबूत और स्टाइलिश बनाई गई है। कार का बोनट सपाट और मजबूत दिया गया है। सामने चमकदार एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं और नीचे स्टाइलिश प्लेट लगी है। बड़े पहिये और ऊंचाई की – वजह से चलाने में आसान है। पीछे लाइट्स तुलनात्मक रूप से बड़ी हैं और पैनोरमिक सनरूफ भी दी गई है। बूट स्पेस भी बड़ा रखा गया है। छोटे डिजाइन टच, जैसे हिमालयन पैटर्न और ब्रांड का नाम, इसे खास लुक देते हैं। इंटीरियर और फीचर्स : केबिन स्टाइलिश और आरामदायक है। इसमें डुअल स्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील, मुलायम मैटीरियल और वेंटिलेटेड लेदरेट सीट्स हैं। सीट्स को 6 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी है।

इंजन और पावरट्रेन

2026 डस्टर सिर्फ पेट्रोल और हाइब्रिड विकल्प में आएगी, डीजल में नहीं। पेट्रोल में 1.0 लीटर टर्बो 100 पावर स्टैंडर्ड और 1.3 लीटर टर्बो 163 पीएस, 280 एनएम इंजन हैं, जिसमें 6-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलता है। हाइब्रिड संस्करण में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.4 केडब्ल्यूएच बैटरी और 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, 8-स्पीड डीएचटी गियरबॉक्स के साथ। रेनों के अनुसार इसमें ड्राइव का 80% हिस्सा ईवी मोड में होगा।

मजबूत नींव और लंबी वारंटी

नई डस्टर सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो कार को मजबूत आधार देता है। इसमें 90% तक बदलाव भारत को ध्यान में रखकर किए गए हैं। रेनों इस एसवीयू के साथ 7 साल की वारंटी दे रही है, जो इस सेगमेंट में सबसे लंबी वारंटी में से एक है।

कीमत

10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

The Renault Duster, which has made its mark in the Indian SUV market, is now returning in a new avatar with advanced technology in its 2026 model. Entering the 4.2-4.4 meter SUV segment, the Duster will face even tougher competition. Despite this, its brand value and popularity continue to make it a favorite among buyers. Bookings for the new Duster have already begun on January 26, 2026. Here’s a look at the design and interior of the new Duster:

Exterior Design

It is designed to look robust and stylish. The car features a flat and sturdy bonnet. Bright LED lights are fitted at the front, and a stylish skid plate is located below. Large wheels and high ground clearance make it easy to drive. The taillights are comparatively large, and a panoramic sunroof is also included. The boot space is also generous. Small design touches, such as the Himalayan pattern and the brand name, give it a distinctive look. Interior and Features: The cabin is stylish and comfortable. It features dual screens, a new steering wheel, soft-touch materials, and ventilated leatherette seats. The seats are 6-way adjustable, and automatic climate control is also included.

Engine and Powertrain

The 2026 Duster will only be available in petrol and hybrid options, not diesel. The petrol variants include a 1.0-liter turbo 100 PS standard engine and a 1.3-liter turbo 163 PS, 280 Nm engine, which comes with a 6-speed DCT gearbox. The hybrid version features a 1.8-liter petrol engine, a 1.4 kWh battery, and two electric motors, with an 8-speed DHT gearbox. According to Renault, 80% of the driving will be in EV mode.

Strong Foundation and Long Warranty

The new Duster is built on the CMF-B platform, which provides the car with a strong foundation. Up to 90% of the changes have been made keeping India in mind. Renault is offering a 7-year warranty with this SUV, which is one of the longest warranties in this segment.

Price

Expected to start from ₹10 lakh (ex-showroom).

Musk’s AI Chatbot Answers Using Grokipedia as a Source

मस्क के ग्रोकपीडिया से जवाब देते एआई चैटबॉट

वॉशिंगटन, एजेंसी। एआई अब हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। पढ़ाई, नौकरी, रिसर्च और फैसलों तक में लोग एआई पर भरोसा करने लगे हैं।

लेकिन अब चैटजीपीटी के नए मॉडल जीपीटी-5.2 को लेकर एक अहम सवाल खड़ा हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चैटजीपीटी के इस नए मॉडल ने कुछ संवेदनशील मुद्दों पर जवाब देते समय एलन मस्क की ग्रोकपीडिया नाम की वेबसाइट को स्रोत

के रूप में इस्तेमाल किया। इनमें ईरान और होलोकॉस्ट जैसे गंभीर विषय शामिल थे। ग्रोकपीडिया एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई द्वारा तैयार की गई एक एआई आधारित ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया है। आलोचकों का कहना है कि ग्रोकपीडिया पर संवेदनशील मुद्दों पर इसके लेखों को लेकर सवाल उठे हैं। ऐसे में चिंता यह है कि अगर बड़े एआई चैटबॉट इन्हीं स्रोतों पर निर्भर होंगे, तो पक्षपाती या अधूरी जानकारी फैल सकती है।

Washington, Agency. AI is becoming an integral part of our daily lives. People are increasingly relying on AI for everything from education and work to research and decision-making.

However, a significant question has arisen regarding ChatGPT’s new model, GPT-5.2. According to a report, this new model of ChatGPT used Elon Musk’s website, Grokipedia, as a source when answering questions on sensitive topics. These included serious subjects such as Iran and the Holocaust. Grokipedia is an AI-based online encyclopedia developed by Elon Musk’s company, xAI. Critics have raised concerns about the articles on sensitive issues published on Grokipedia. The worry is that if large AI chatbots rely on such sources, biased or incomplete information could be disseminated.

Google Photos adds new “Me Meme” feature

गूगल फोटो में नया फीचर मीम जोड़ा गया

गूगल फोटो ने एक नया और मजेदार एआई फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम मी मीम है। इस फीचर की मदद से यूजर अपनी तस्वीरों को मीम बदल सकते हैं। गूगल ने इसे पहले प्रयोगात्मक रूप में टेस्ट किया था, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया। कंपनी के मुताबिक, मी मीम फीचर यूजर्स को मजेदार और शेयर करने योग्य तस्वीरें बनाने में मदद करेगा।

Google Photos has launched a new and fun AI feature called “Me Meme.” This feature allows users to transform their photos into memes. Google had previously tested this feature experimentally, but it has now been officially released. According to the company, the Me Meme feature will help users create funny and shareable images.