New Security Features on Snapchat

स्नैपचैट पर सुरक्षा के लिए नए फीचर्स

स्नैपचैट ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अपने फैमिली सेंटर में नए सेपटी फीचर्स लॉन्च किए हैं। इन फीचर्स के जरिए माता-पिता अब अपने किशोर बच्चों की इन-ऐप गतिविधियों को बेहतर तरीके से समझ और ट्रैक कर सकेंगे। यह पता चल सकेगा कि बच्चा किन लोगों से बातचीत कर रहा है और ऐप का इस्तेमाल कैसे कर रहा है। इन बदलावों का मकसद बच्चों को सुरक्षित डिजिटल माहौल देना और माता-पिता को ज्यादा नियंत्रण व भरोसा प्रदान करना है।

Snapchat has launched new safety features in its Family Center to strengthen online safety for children. These features will allow parents to better understand and track their teenage children’s in-app activities. They will be able to see who their child is communicating with and how they are using the app. The goal of these changes is to provide children with a safer digital environment and give parents more control and peace of mind.

iPhone 18 Pro design leaked

आईफोन 18 प्रो का डिजाइन हुआ लीक

नईदिल्ली, एजेंसी। एप्पल के आने वाले आईफोन 18 प्रो को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में अब तक का सबसे छोटा फ्रंट कटआउट हो सकता है। कुछ फेस आईडी सेंसर डिस्प्ले के नीचे चले जाएंगे और सिर्फ फ्रंट कैमरा के लिए एक छोटा होल रहेगा, जो स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर होगा।

New Delhi, Agency. A major leak has surfaced regarding Apple’s upcoming iPhone 18 Pro. According to the report, the phone may feature the smallest front cutout yet. Some Face ID sensors will be moved under the display, leaving only a small hole for the front camera, which will be located in the upper left corner of the screen.

Clubhouse Launches New Plus Subscription Service

क्लबहाउस ने शुरू की नई प्लस सदस्यता सेवा

ऑडियो आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्लबहाउस ने अपनी नई प्लस सदस्यता सेवा आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। इस नई सेवा के तहत यूजर्स को कई खास सुविधाएं दी जा रही हैं जो पहले मुफ्त उपयोग मैं उपलब्ध नहीं थीं। कंपनी के अनुसार, अब प्लस सदस्यता लेने वाले यूजर्स किसी भी कमरे में अपनी पहचान छिपाकर शामिल हो सकेंगे इसके अलावा वे यह भी देख पाएंगे कि उनकी प्रोफाइल किस किस ने देखी है यह सुविधा लंबे समय से यूजर्स की मांग में शामिल थी। क्लबहाउस का कहना है कि इस प्लस योजना का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर अनुभव देना और प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाना है।

The audio-based social media platform Clubhouse has officially launched its new Plus subscription service. This new service offers users several exclusive features that were not previously available in the free version. According to the company, Plus subscribers will now be able to join any room anonymously and will also be able to see who has viewed their profile – a feature that has been highly requested by users. Clubhouse says the goal of this Plus plan is to provide users with a better experience and increase activity on the platform.

Facebook developing feature to return to old groups

फेसबुक पर पुराने ग्रुप में लौटने का फीचर तैयार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक एक नए ग्रुप फीचर पर काम कर रहा है जिसका नाम ‘जंप बैंक इन’ रखा गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को वे ग्रुप दिखाए जाएंगे जिन्हें वे पहले छोड़ चुके हैं। फेसबुक यूजर्स को इन ग्रुप में दोबारा शामिल होने का सुझाव भी देगा। कंपनी का मानना है कि कई बार लोग किसी वजह से ग्रुप छोड़ देते हैं लेकिन बाद में वही ग्रुप उनके लिए फिर से उपयोगी हो सकता है। नए फीचर में ऐसे ग्रुप की सूची दिखाई जाएगी जिनमें यूजर पहले सक्रिय रहा है। इससे यूजर्स को अपनी पुरानी रुचियों से दोबारा जुड़ने का मौका मिलेगा।

Social media platform Facebook is working on a new group feature called ‘Jump Back In’. This feature will show users the groups they have previously left. Facebook will also suggest that users rejoin these groups. The company believes that people sometimes leave groups for various reasons, but later the same groups may become useful to them again. The new feature will display a list of groups in which the user was previously active. This will give users a chance to reconnect with their old interests.

Sharing Old Stories Made Easy

पुरानी स्टोरी फिर से साझा करना आसान

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और उपयोगी फीचर शुरू किया है। इसके तहत अब लोग अपनी पुरानी स्टोरी को सीधे स्टोरी बनाने वाले मोड में जाकर फिर से साझा कर सकते हैं। पहले इसके लिए कई स्टेप अपनाने पड़ते थे लेकिन अब यह काम आसान हो गया है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को अब आर्काइव में जाकर अलग से स्टोरी खोजने की जरूरत नहीं होगी। स्टोरी क्रिएशन मोड में ही पुरानी स्टोरी दिख जाएंगी जिन्हें एक टैप में दोबारा पोस्ट किया जा सकता है। इससे समय भी बचेगा और यूजर्स ज्यादा आसानी से अपनी यादों को फिर से शेयर कर पाएंगे। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पुराने पलों को नए अंदाज में दिखाना चाहते हैं।

Instagram has launched a new and useful feature for its users. Now, people can easily reshare their old stories directly from the story creation mode. Previously, this required several steps, but now it’s much simpler. According to the company, users will no longer need to go to the archive to find old stories. Old stories will be visible directly in the story creation mode and can be reposted with a single tap. This will save time and allow users to share their memories more easily. This feature is especially beneficial for those who want to showcase old moments in a new way.

ChatGPT Bot Service Shut Down on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर चैटजीपीटी बॉट सेवा बंद

व्हाट्सऐप पर इस्तेमाल होने वाला चैटजीपीटी बॉट अब आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि यह सेवा अब आगे उपलब्ध नहीं रहेगी। इस बॉट के जरिए यूजर्स व्हाट्सऐप पर ही सवाल पूछकर जवाब पा रहे थे, जिससे उन्हें अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती थी। सेवा बंद होने के बाद अब यूजर्स व्हाट्सएप पर चैटजीपीटी से सीधे बातचीत नहीं कर पाएंगे। हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया है कि चैटजीपीटी की मुख्य वेबसाइट और मोबाइल ऐप पहले की तरह काम करते रहेंगे। यूजर्स वहां जाकर अपनी जरूरत के अनुसार इस एआई टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

The ChatGPT bot service used on WhatsApp has been officially shut down. The company has announced that this service will no longer be available. Through this bot, users were able to ask questions and receive answers directly on WhatsApp, eliminating the need to open a separate app. Following the service’s discontinuation, users will no longer be able to interact directly with ChatGPT on WhatsApp. However, the company has clarified that the main ChatGPT website and mobile app will continue to function as before. Users can still access and use this AI tool there as needed.

Gemini will provide answers based on context.

जेमिनी जरूरत समझकर देगा जवाब

जेमिनी उपयोगकर्ता की ईमेल, दस्तावेज, तस्वीरों और खोज से जुड़ी जानकारी की मदद लेकर ज्यादा सही और काम के जवाब देगा। इससे पुराने संदेश ढूंढने और जरूरी जानकारी समझने में आसानी होगी। गूगल ने साफ किया है कि यह सुविधा अपने आप चालू नहीं होगी। उपयोगकर्ता की अनुमति के बाद ही इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी और इसका दुरुपयोग नहीं होगा।

Gemini will use information from the user’s emails, documents, photos, and search history to provide more accurate and relevant answers. This will make it easier to find old messages and understand important information. Google has clarified that this feature will not be enabled automatically. It will only be used after the user grants permission. Personal information will remain secure and will not be misused.

Apple Launches New ‘Creator Studio’

एप्पल का नया ‘क्रिएटर स्टूडियो’ लॉन्च

ऐप्पल ने वीडियो एडिटर्स और डिजाइनर के लिए ‘क्रिएटर स्टूडियो’ नाम का सब्सक्रिप्शन पैक लॉन्च किया है। भारत में इसकी कीमत 399 रुपये प्रति महीना है, लेकिन छात्रों के लिए यह 199 रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें कई नए एआई फीचर जोड़े गए हैं, जैसे वीडियो में आवाज सुनकर शब्द ढूंढना और म्यूजिक के लिए नए टूल्स। इसे फैमिली शेयरिंग के जरिए 6 लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।

Apple has launched a subscription package called “Creator Studio” for video editors and designers. It is priced at ₹399 per month in India, but will be available to students for ₹199. It includes several new AI features, such as speech-to-text transcription for videos and new tools for music. It can be shared with up to six people through Family Sharing.

Google Gemini Will Now Understand You Better

गूगल जेमिनी अब आपको बेहतर समझेगा

G गूगल ने जेमिनी एआई के लिए ‘पर्सनल इंटेलिजेंस’ फीचर लॉन्च किया है। अब यह चैटबॉट आपके जीमेल, कैलेंडर और गूगल फोटो जैसे ऐप से जानकारी लेकर आपको बिल्कुल सटीक और निजी जवाब देगा। उदाहरण के लिए, यह आपके पुराने ईमेल से आपकी पसंद-नापसंद या मैप से आपकी ट्रैवल हिस्ट्री समझकर सलाह दे सकेगा। कंपनी का मकसद इसे सिर्फ एक रोबोट नहीं, बल्कि आपका पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट बनाना है। इससे जेमिनी आपके डिजिटल जीवन के हिसाब से सुझाव, याद दिलाने और निर्णय लेने में मदद करेगा।

Google has launched a ‘Personal Intelligence’ feature for Gemini AI. This chatbot will now provide more accurate and personalized responses by drawing information from your apps like Gmail, Calendar, and Google Photos. For example, it can understand your preferences from your old emails or your travel history from Maps to offer relevant suggestions. The company aims to make it more than just a chatbot, transforming it into your personal digital assistant. This will allow Gemini to provide suggestions, reminders, and help with decision-making based on your digital life.

Switch to Professional Account Mode

प्रोफेशनल मोड में स्विच करें अकाउंट

अगर आपकी इंस्टाग्राम रील पर व्यूज नहीं आ रहे हैं, तो कुछ जरूरी सेटिंग आपकी मदद कर सकती हैं। सबसे पहले, अपने अकाउंट को प्रोफेशनल या क्रिएटर मोड में बदलें, ताकि आप समझ सकें कि लोग आपका वीडियो कब देख रहे हैं। सही समय पर पोस्ट करना और कमेंट्स का जवाब देना भी आपकी पहुंच बढ़ाता है। अच्छे कंटेंट के साथ ये बदलाव वायरल क्रिएटर बना सकते हैं।

If your Instagram Reels aren’t getting views, some essential settings can help. First, switch your account to Professional or Creator mode so you can understand when people are watching your videos. Posting at the right time and responding to comments also increases your reach. These changes, combined with good content, can help you become a viral creator.