Renault Duster 2026 SUV: A Powerful Comeback

रेनॉ डस्टर 2026 एसयूवी की दमदार वापसी

भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी पहचान बनाने वाली रेनॉ डस्टर अब 2026 मॉडल में नए अंदाज और तकनीक के साथ लौट रही है। 4.2-4.4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में कदम रखते हुए डस्टर का मुकाबला और भी जबर्दस्त होगा। इसके बावजूद अपनी ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता की वजह से यह अब भी खरीदारों की पसंद है। नई डस्टर की बुकिंग 26 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। नई डस्टर की डिजाइन से लेकर इंटीरियर पर एक नजर-

बाहर से कैसी दिखेगी

यह दिखने में मजबूत और स्टाइलिश बनाई गई है। कार का बोनट सपाट और मजबूत दिया गया है। सामने चमकदार एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं और नीचे स्टाइलिश प्लेट लगी है। बड़े पहिये और ऊंचाई की – वजह से चलाने में आसान है। पीछे लाइट्स तुलनात्मक रूप से बड़ी हैं और पैनोरमिक सनरूफ भी दी गई है। बूट स्पेस भी बड़ा रखा गया है। छोटे डिजाइन टच, जैसे हिमालयन पैटर्न और ब्रांड का नाम, इसे खास लुक देते हैं। इंटीरियर और फीचर्स : केबिन स्टाइलिश और आरामदायक है। इसमें डुअल स्क्रीन, नया स्टीयरिंग व्हील, मुलायम मैटीरियल और वेंटिलेटेड लेदरेट सीट्स हैं। सीट्स को 6 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी है।

इंजन और पावरट्रेन

2026 डस्टर सिर्फ पेट्रोल और हाइब्रिड विकल्प में आएगी, डीजल में नहीं। पेट्रोल में 1.0 लीटर टर्बो 100 पावर स्टैंडर्ड और 1.3 लीटर टर्बो 163 पीएस, 280 एनएम इंजन हैं, जिसमें 6-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलता है। हाइब्रिड संस्करण में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.4 केडब्ल्यूएच बैटरी और 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, 8-स्पीड डीएचटी गियरबॉक्स के साथ। रेनों के अनुसार इसमें ड्राइव का 80% हिस्सा ईवी मोड में होगा।

मजबूत नींव और लंबी वारंटी

नई डस्टर सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो कार को मजबूत आधार देता है। इसमें 90% तक बदलाव भारत को ध्यान में रखकर किए गए हैं। रेनों इस एसवीयू के साथ 7 साल की वारंटी दे रही है, जो इस सेगमेंट में सबसे लंबी वारंटी में से एक है।

कीमत

10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

The Renault Duster, which has made its mark in the Indian SUV market, is now returning in a new avatar with advanced technology in its 2026 model. Entering the 4.2-4.4 meter SUV segment, the Duster will face even tougher competition. Despite this, its brand value and popularity continue to make it a favorite among buyers. Bookings for the new Duster have already begun on January 26, 2026. Here’s a look at the design and interior of the new Duster:

Exterior Design

It is designed to look robust and stylish. The car features a flat and sturdy bonnet. Bright LED lights are fitted at the front, and a stylish skid plate is located below. Large wheels and high ground clearance make it easy to drive. The taillights are comparatively large, and a panoramic sunroof is also included. The boot space is also generous. Small design touches, such as the Himalayan pattern and the brand name, give it a distinctive look. Interior and Features: The cabin is stylish and comfortable. It features dual screens, a new steering wheel, soft-touch materials, and ventilated leatherette seats. The seats are 6-way adjustable, and automatic climate control is also included.

Engine and Powertrain

The 2026 Duster will only be available in petrol and hybrid options, not diesel. The petrol variants include a 1.0-liter turbo 100 PS standard engine and a 1.3-liter turbo 163 PS, 280 Nm engine, which comes with a 6-speed DCT gearbox. The hybrid version features a 1.8-liter petrol engine, a 1.4 kWh battery, and two electric motors, with an 8-speed DHT gearbox. According to Renault, 80% of the driving will be in EV mode.

Strong Foundation and Long Warranty

The new Duster is built on the CMF-B platform, which provides the car with a strong foundation. Up to 90% of the changes have been made keeping India in mind. Renault is offering a 7-year warranty with this SUV, which is one of the longest warranties in this segment.

Price

Expected to start from ₹10 lakh (ex-showroom).

Musk’s AI Chatbot Answers Using Grokipedia as a Source

मस्क के ग्रोकपीडिया से जवाब देते एआई चैटबॉट

वॉशिंगटन, एजेंसी। एआई अब हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। पढ़ाई, नौकरी, रिसर्च और फैसलों तक में लोग एआई पर भरोसा करने लगे हैं।

लेकिन अब चैटजीपीटी के नए मॉडल जीपीटी-5.2 को लेकर एक अहम सवाल खड़ा हो गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चैटजीपीटी के इस नए मॉडल ने कुछ संवेदनशील मुद्दों पर जवाब देते समय एलन मस्क की ग्रोकपीडिया नाम की वेबसाइट को स्रोत

के रूप में इस्तेमाल किया। इनमें ईरान और होलोकॉस्ट जैसे गंभीर विषय शामिल थे। ग्रोकपीडिया एलन मस्क की कंपनी एक्सएआई द्वारा तैयार की गई एक एआई आधारित ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया है। आलोचकों का कहना है कि ग्रोकपीडिया पर संवेदनशील मुद्दों पर इसके लेखों को लेकर सवाल उठे हैं। ऐसे में चिंता यह है कि अगर बड़े एआई चैटबॉट इन्हीं स्रोतों पर निर्भर होंगे, तो पक्षपाती या अधूरी जानकारी फैल सकती है।

Washington, Agency. AI is becoming an integral part of our daily lives. People are increasingly relying on AI for everything from education and work to research and decision-making.

However, a significant question has arisen regarding ChatGPT’s new model, GPT-5.2. According to a report, this new model of ChatGPT used Elon Musk’s website, Grokipedia, as a source when answering questions on sensitive topics. These included serious subjects such as Iran and the Holocaust. Grokipedia is an AI-based online encyclopedia developed by Elon Musk’s company, xAI. Critics have raised concerns about the articles on sensitive issues published on Grokipedia. The worry is that if large AI chatbots rely on such sources, biased or incomplete information could be disseminated.

Google Photos adds new “Me Meme” feature

गूगल फोटो में नया फीचर मीम जोड़ा गया

गूगल फोटो ने एक नया और मजेदार एआई फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम मी मीम है। इस फीचर की मदद से यूजर अपनी तस्वीरों को मीम बदल सकते हैं। गूगल ने इसे पहले प्रयोगात्मक रूप में टेस्ट किया था, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया। कंपनी के मुताबिक, मी मीम फीचर यूजर्स को मजेदार और शेयर करने योग्य तस्वीरें बनाने में मदद करेगा।

Google Photos has launched a new and fun AI feature called “Me Meme.” This feature allows users to transform their photos into memes. Google had previously tested this feature experimentally, but it has now been officially released. According to the company, the Me Meme feature will help users create funny and shareable images.

Atlas Browser Adds Tab Groups and Smart Search

एटलास ब्राउजर में टैब ग्रुप और सर्च शामिल

ओपनएआई ने अपने एआई-पावर्ड ब्राउजर चैटजीपीटी एटलास के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में टैब ग्रुप की सुविधा जोड़ी गई है, जिससे यूजर अब कई टैब्स को एक साथ व्यवस्थित कर सकेंगे। नए अपडेट में एक ऑटो सर्च मोड भी शामिल है। यह मोड खुद तय करेगा कि किसी सर्च के लिए चैटजीपीटी बेहतर है या गूगल जिससे यूजर को मैन्युअली सर्च इंजन चुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

OpenAI has released a major update for its AI-powered browser, ChatGPT Atlas. This update adds a tab grouping feature, allowing users to organize multiple tabs together. The new update also includes an auto-search mode. This mode will automatically determine whether ChatGPT or Google is better suited for a particular search query, eliminating the need for users to manually select a search engine.

Google Scan Fonts Now Available in Docs and Sheets

डॉक्स और शीट्स में मिलेंगे गूगल स्कैन फॉन्ट

गूगल ने अपने लोकप्रिय फॉन्ट्स गूगल स्कैन और गूगल स्कैन फ्लेक्स को अब डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स में शामिल किया है। कंपनी ने दिसंबर 2025 में इन फॉन्ट्स को ओपन सोर्स किया था, जिसके बाद अब इन्हें प्रोडक्टिविटी टूल्स में जोड़ा गया है। गूगल स्कैन को सबसे पहले 2015 में कंपनी के लोगो डिजाइन के लिए तैयार किया गया था। बाद में इसे एंड्रॉयड और अन्य यूजर इंटरफेस के लिए बेहतर बनाया गया।

Google has added its popular fonts, Google Sans and Google Sans Flex, to Docs, Sheets, and Slides. The company open-sourced these fonts in December 2025, and they have now been integrated into its productivity tools. Google Sans was first created in 2015 for the company’s logo design. It was later optimized for Android and other user interfaces.

New Members in WhatsApp Groups Will See Past Messages

ग्रुप में नए सदस्यों को दिखेंगे पुराने मैसेज

व्हाट्सऐप जल्द ही अपने ग्रुप फीचर में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। कंपनी एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके तहत ग्रुप में जुड़ने वाले नए सदस्य पुराने मैसेज भी देख पाएंगे। अभी तक व्हाट्सऐप में कोई भी यूजर ग्रुप जॉइन करने के बाद केवल उसी समय से आने वाले मैसेज ही पढ़ सकता है। ग्रुप एडमिन या मौजूदा सदस्य नए सदस्य को जोड़ते समय पिछले 14 दिनों के 100 मैसेज तक शेयर कर सकेंगे।

WhatsApp may soon introduce a major change to its group feature. The company is testing a new feature that will allow new members joining a group to see past messages. Currently, on WhatsApp, users can only read messages sent after they join a group. With this new feature, group admins or existing members will be able to share up to 100 messages from the previous 14 days when adding a new member.

Six planets will be visible together in February

फरवरी में छह ग्रह एक साथ दिखेंगे

वाशिंगटन, एजेंसी। खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए इस साल फरवरी का महीना काफी खास है। क्योंकि अगले महीने आसमान में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा।
इसमें सूर्यास्त के तुरंत बाद एक ही दिशा में छह ग्रह दिखाई देंगे। खगोलविदों के अनुसार, 28 फरवरी को बुध, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून ग्रह एक वक्र रेखा में सजे दिखेंगे। इन ग्रहों को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के करीब एक घंटे बाद होगा। इसमें बुध, शुक्र, बृहस्पति और शनि खुली आंखों से दिख सकते हैं। वहीं यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए टेलिस्कोप मददगार रहेगा।

Washington, Agency. February will be a very special month for people interested in astronomical events. Because a rare sight will be visible in the sky next month.
Six planets will be visible in the same direction shortly after sunset. According to astronomers, on February 28, Mercury, Venus, Jupiter, Saturn, Uranus, and Neptune will appear aligned in a curved line. The best time to see these planets will be about an hour after sunset. Mercury, Venus, Jupiter, and Saturn can be seen with the naked eye. A telescope will be helpful for viewing Uranus and Neptune.

Instagram users will be able to chat directly.

इंस्टा यूजर्स सीधा चैट कर सकेंगे

Instagram एक नए फीचर का परीक्षण कर रहा है, जिससे यूजर्स अपनी स्टोरी को लाइक करने वाले किसी भी व्यक्ति से सीधे बातचीत शुरू कर सकेंगे। यह विकल्प नोटिफिकेशन टैब में मिलेगा, जहां स्टोरी लाइक की जानकारी के साथ ही चैट शुरू करने का ऑप्शन दिखाई देगा। अभी तक यूजर्स को प्रोफाइल पर जाकर या मैसेज सेक्शन से बातचीत शुरू करनी पड़ती थी।

Instagram is testing a new feature that will allow users to start a direct conversation with anyone who likes their story. This option will be available in the notifications tab, where the option to start a chat will appear alongside the story like notification. Previously, users had to go to the profile or the messages section to start a conversation.

Selected posts on X can now be reposted

एक्स पर चुनिंदा पोस्ट होंगे रीपोस्ट

एक्स ने यूजर्स के लिए एक नया फीचर जोड़ा है, जिससे वे यह तय कर सकेंगे कि कौन-से प्रोफाइल उनके पोस्ट को रीपोस्ट कर सकते हैं। इस विकल्प के जरिए यूजर्स किसी खास अकाउंट को अपने पोस्ट रीपोस्ट करने से रोक पाएंगे। पोस्ट पब्लिक होने पर कोई भी उसे रीपोस्ट कर सकता था। नए फीचर का मकसद यूजर्स को कंटेंट पर ज्यादा नियंत्रण देना और गलत इस्तेमाल फैलाव को रोकना है।

X has added a new feature for users, allowing them to control which profiles can repost their posts. This option will enable users to prevent specific accounts from reposting their content. Previously, anyone could repost a post if it was public. The new feature aims to give users more control over their content and prevent the spread of misinformation.

Favorite songs will play instantly with Speed ​​Dial

पसंदीदा गाने स्पीड डायल से तुरंत चलेंगे

यूट्यूब अपने यूजर्स के लिए नया स्पीड डायल फीचर पेश कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स ऐप की होम स्क्रीन से ही अपने पसंदीदा गाने या प्लेलिस्ट सीधे चला सकेंगे। अब गाने खोजने या कई स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत नहीं होगी। स्पीड डायल सेक्शन में अक्सर सुने जाने वाले गाने और कलाकार आसानी से दिखाई देंगे। यूट्यूब का कहना है कि यह फीचर म्यूजिक सुनने के अनुभव को और तेज, आसान और पर्सनल बनाने के लिए लाया जा रहा है।

YouTube is introducing a new Speed ​​Dial feature for its users. This feature will allow users to play their favorite songs or playlists directly from the app’s home screen. There will no longer be a need to search for songs or follow multiple steps. Frequently listened-to songs and artists will be easily accessible in the Speed ​​Dial section. YouTube says this feature is being introduced to make the music listening experience faster, easier, and more personalized.