PARAM gave India recognition in supercomputing.

परम ने भारत को दिलाई थी सुपरकंप्यूटिंग में पहचान

भारत के वैज्ञानिकों ने आज के ही दिन परम श्रृंखला की नींव रखी। पुणे के एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ यह सफर आज भारत को दुनिया के उन चुनिंदा सुपरपावर देशों की कतार में खड़ा कर चुका है, जिनकी ब्रह्मांड की सबसे जटिल गणनाएं होती हैं। इसकी मदद से भारत में मानसून और चक्रवातों की भविष्यवाणी करना आसान हो गया।

1991 में जब परम 8000 (भारत का पहला सुपरकंप्यूटर) लॉन्च हुआ, तो भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया जिसने खुद की सुपरकंप्यूटिंग * तकनीक विकसित की। तब से लेकर परम युवा सेकंड और अब परम सिद्दी एआई तक भारत ने अपनी गणना शक्ति को कई हजार गुना बढ़ाया है।

परम की मदद से अब कई दिन पहले ही चक्रवातों की दिशा और गति का सटीक अंदाजा लगा लेते हैं।

इससे जान-माल की हानि कम हुई है। समुद्र की लहरों और हवा के दबाव का विश्लेषण परम मिनटों में कर देता है, जिसमें सामान्य कंप्यूटरों को महीनों लग जाते।

चिकित्सा के क्षेत्र में कैंसर या जेनेटिक बीमारियों के इलाज के लिए लाखों प्रोटीन्स और मॉलिक्यूल्स का मिलान परम तेजी से करता है।

सुपरकंप्यूटर में इसकी स्पीड पेटाफ्लॉप्स में होती है। यानी एक सेकंड में खरबों गणनाएं करता है।

Indian scientists laid the foundation for the PARAM series on this day. This journey, which began in a small room in Pune, has now placed India among the world’s select superpowers, performing the most complex calculations in the universe. It has made it easier to predict monsoons and cyclones in India.

When PARAM 8000 (India’s first supercomputer) was launched in 1991, India became the second country in the world to develop its own supercomputing technology. Since then, with PARAM Yuva Second and now PARAM Siddhi AI, India has increased its computing power thousands of times.

With PARAM, we can now accurately predict the direction and speed of cyclones several days in advance.

This has reduced loss of life and property. PARAM analyzes ocean waves and wind pressure in minutes, something that would take ordinary computers months.

In medicine, it rapidly matches millions of proteins and molecules to treat cancer or genetic diseases.

In supercomputers, its speed is measured in petaflops, meaning it performs trillions of calculations in a second.

OpenAI will bring speakers and glasses

ओपनए आई लाएगा स्पीकर, चश्मा

ओपनएआई अब सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी हार्डवेयर डिवाइस बनाने की तैयारी कर रही है। पहला प्रोडक्ट कैमरा युक्त स्मार्ट स्पीकर होगा, जो चेहरे की पहचान भी कर कर सकेगा। इसके बाद एआई-पावर्ड स्मार्ट ग्लास और एक स्मार्ट लैंप का प्रोटोटाइप भी तैयार किया जा रहा है। लक्ष्य है एआई को सीधे घरों में लाना, हालांकि प्राइवेसी को लेकर चुनौतियां बनी हुई हैं।

OpenAI no longer wants to limit itself to software. The company is preparing to develop hardware devices. Its first product will be a smart speaker with a camera, capable of facial recognition. Following this, prototypes of AI-powered smart glasses and a smart lamp are also being developed. The goal is to bring AI directly into homes, although privacy challenges remain.

रेडिट के सर्च में आएगा एआई शॉपिंग फीचर

रेडिट नया एआई सर्च फीचर टेस्ट कर रहा है जो बातचीत को सीधे खरीदारी से जोड़ेगा। अब यूजर जब बेस्ट हेडफोन या गिफ्ट आइडिया खोजेंगे, तो उन्हें कमेंट्स में सुझाए गए प्रोडक्ट्स का इंटरैक्टिव कैरोसेल दिखेगा। इसमें कीमत, फोटो और खरीदने का लिंक होगा। फिलहाल यह सुविधा अमेरिका के सीमित यूजर्स को मिलेगी। इससे लोगों को कम्युनिटी की सलाह के साथ प्रोडक्ट जानकारी भी मिलेगी।

AI Shopping Feature Coming to Reddit’s Search

Reddit is testing a new AI search feature that will connect conversations directly to purchases. When users search for the best headphones or gift ideas, they will see an interactive carousel of products suggested in the comments, including prices, photos, and a purchase link. Currently, this feature is available to a limited number of users in the US. This will provide community recommendations and product information.

थेड्स से इंस्टाग्राम पर स्टोरी होंगी पोस्ट

मेटा प्लेटफॉर्म ने अपने ऐप थेड्स में नया अपडेट जारी किया है। अब यूजर ऐप छोड़े बिना पोस्ट सीधे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सकेंगे। कंपनी का उद्देश्य इंस्टाग्राम के बड़े यूजर बेस का फायदा उठाकर थेड्स की पहुंच बढ़ाना है। पहले भी शेयरिंग संभव थी, लेकिन अब प्रक्रिया ज्यादा आसान कर दी गई है। 2023 में लॉन्च हुआ थेड्स पहले ही इंस्टाग्राम लॉग-इन इंटीग्रेशन की वजह से तेजी से बढ़ा था।

Stories will be posted on Instagram using TheDs

Meta Platform has released a new update to its app, TheDs. Users will now be able to share posts directly to Instagram Stories without leaving the app. The company aims to expand TheDs’ reach by leveraging Instagram’s large user base. Sharing was already possible, but now the process has been simplified. Launched in 2023, TheDs had already grown rapidly due to Instagram login integration.

गूगल ने लॉन्च किया नया एआई फोटो टूल

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने एआई प्लेटफॉर्म पोमेल्ली में ‘फोटोशूट’ नाम का नया टूल लॉन्च किया। यह टूल साधारण प्रोडक्ट फोटो को स्टूडियो जैसी प्रोफेशनल तस्वीर में बदल सकता है। यह नैनो बनाना नाम के एआई मॉडल पर काम करता है। इसका मकसद छोटे और मध्यम कारोबारियों को महंगी फोटोग्राफी से बचाना है। यह फीचर अभी कुछ चुनिंदा देशों में मुफ्त बीटा रूप में उपलब्ध कराया गया है।

Google Launches New AI Photo Tool

Tech giant Google has launched a new tool called “Photoshoot” within its AI platform, Pommeli. This tool can transform ordinary product photos into studio-like, professional images. It operates on an AI model called Nano Banana. It aims to save small and medium-sized businesses from expensive photography costs. This feature is currently available in a free beta version in select countries.

Now AI will verify land documents.

अब एआई जांचेगा जमीन के कागजात

चेन्नई के स्टार्टअप लैंडलेंस ने एक ऐआई टूल बनाया है, जो जमीन खरीदने के डर को खत्म करता है। बस डॉक्यूमेंट अपलोड करें या सर्वे नंबर डालें, और एआई मिनटों में 30 तरह की जांच कर देगा। यह टूल 80 फीसदी समय बचाता है।

Chennai-based startup LandLens has created an AI tool that eliminates the fear of buying land. Simply upload documents or enter the survey number, and the AI ​​will perform 30 verifications within minutes. This tool saves 80% of time.

Meta’s New Personal Super-Assistant

मेटा का नया पर्सनल सुपर-असिस्टेंट

मेटा ऐसा पर्सनल सुपर-असिस्टेंट बना रहा है, जो आपका काम मैनेज करेगा। यह आपकी सेहत, हॉबी, वर्कआउट और ट्रैवल प्लान को ऑर्गनाइज करने में मदद करेगा। एनवीडिया के साथ एडवांस्ड चिप पर काम कर रहा है।

Meta is building a personal super-assistant that will manage your work. It will help organize your health, hobbies, workouts, and travel plans. It’s working with Nvidia on an advanced chip.

Payments can be made on PhonePe without entering a PIN.

फोनपे पर बिना पिन दिए होगी पेमेंट

फोनपे ने यूजर के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर पेश किया है। अब हर बार 4 या 6 अंकों का यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने फोन के फिंगरप्रिंट या फेस लॉक के जरिए सीधे पेमेंट कर सकेंगे।

PhonePe has introduced a biometric authentication feature for users. There’s no need to enter a 4- or 6-digit UPI PIN every time. You can make payments directly using your phone’s fingerprint or face lock.

New members will also be able to see old chats on WhatsApp.

व्हाट्सऐप पर नए मेंबर भी देख सकेंगे पुरानी चैट

अब जब भी कोई नया सदस्य किसी व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल होगा, तो उसे पिछले 14 दिनों के 100 मैसेज तक देखने की सुविधा मिल सकती है। इससे नए लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि ग्रुप में क्या चर्चा चल रही थी और आपको पुराने स्क्रीनशॉट भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एडमिन यह चुन सकते हैं कि उन्हें कितने मैसेज (25 से 100 तक) शेयर करने हैं।

Now, when a new member joins a WhatsApp group, they can view up to 100 messages from the last 14 days. This will make it easier for new members to understand what was being discussed in the group, eliminating the need to send old screenshots. Administrators can choose how many messages they want to share (from 25 to 100).

AI Browser Comet for iPhone

आईफोन के लिए एआई ब्राउजर कोमेट

परप्लेक्सिटी कंपनी अपना नया एआई ब्राउजर ‘कॉमेट’ 11 मार्च, 2026 को आईफोन के लिए लॉन्च कर रही है। इसे अभी ऐप स्टोर पर मुफ्त में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। यह कोई साधारण ब्राउजर नहीं है, यह वेब पेज की समरी बना सकता है, शॉपिंग और मीटिंग शेड्यूलिंग जैसे काम खुद कर सकता है और आपके फॉर्म भी भर सकता है। इसमें वॉइस कंट्रोल और जीमेल/कैलेंडर से जुड़ने की सुविधा भी है। फिलहाल यह आईपैड पर उपलब्ध नहीं होगा।

Perplexity is launching its new AI browser, Comet, for iPhone on March 11, 2026. It’s available for free pre-order on the App Store now. It’s not just a regular browser; it can create web page summaries, handle tasks like shopping and meeting scheduling, and even fill out forms for you. It also features voice control and Gmail/Calendar integration. It’s currently unavailable on iPad.

Google’s Most Powerful AI Model

गूगल का सबसे शक्तिशाली एआई मॉडल

गूगल ने सबसे एडवांस एआई मॉडल जेमिनी 3.1 प्रो पेश कर दिया है। यह मॉडल मुश्किल सवालों को हल करने और डाटा को समझने में अपने पुराने वर्जन से दोगुना ज्यादा तेज और बेहतर है। इसे खास तौर पर कठिन तर्कशक्ति वाले कामों के लिए बनाया गया है। अब यहं गूगल एआई प्रो सब्सक्राइबर और डेवलपर के लिए उपलब्ध है। अगर किसी विषय को समझना हो या बड़े डेटा से जानकारी निकालनी हो, तो यह मॉडल बहुत सटीक और साफ जवाब देने में सक्षम है।

Google has introduced its most advanced AI model, Gemini 3.1 Pro. This model is twice as fast and better at solving complex problems and understanding data as its predecessor. It’s specifically designed for complex reasoning tasks. It’s now available to Google AI Pro subscribers and developers. Whether it’s a question of understanding a topic or extracting insights from large data, this model is capable of providing highly accurate and clear answers.

Edison invented over a thousand inventions.

एडिसन ने किए थे एक हजार से अधिक आविष्कार

थॉमस एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 को अमेरिका के ओहायो राज्य में हुआ था। उन्हें दुनिया के सबसे बड़े आविष्कारकों में से एक माना जाता है। उनके पास 1,093 पेटेंट थे। एडिसन ने बल्ब, फोनोग्राफ और मोशन पिक्चर कैमरा जैसे महत्वपूर्ण आविष्कार किए थे।

बचपन में बीमारी की वजह से वे लगभग बहरे हो गए थे, उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया

एडिसन ने स्कूल में बहुत कम पढ़ाई की थी, उनकी मां ने ही उन्हें घर पर पढ़ाया था

13 साल की उम्र में ही वह हर हफ्ते लगभग 50 डॉलर कमा लेते थे, जो उस दौर में बहुत बड़ी बात थी

सुनने में दिक्कत की वजह से उन्होंने ऐसे डिवाइस बनाए जो सिग्नल को शब्दों में बदल सकें

साल 1869 में एडिसन ने नौकरी छोड़ दी और पूरा समय अलग-अलग आविष्कार करने में लगाया

वैज्ञानिक प्रयोग के दौरान उन्होंने पहला ऐसा बिजली का बल्ब बनाया, जो लंबे समय तक जल सकता था

उन्होंने दुनिया दुनिय का पहला फोनोग्राफ बनाया, जिससे आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था

आज जो हम फिल्में देखते हैं, उनकी शुरुआत एडिसन के बनाए शुरुआती कैमरों से ही हुई थी

उन्होंने दुनिया की पहली इंडस्ट्रियल रिसर्च लैब बनाई, जहां कई वैज्ञानिक मिलकर काम करते थे

Thomas Edison was born on February 11, 1847, in Ohio, USA. He is considered one of the world’s greatest inventors. He held 1,093 patents. Edison invented important inventions such as the light bulb, the phonograph, and the motion picture camera.

A childhood illness left him nearly deaf, but he didn’t let it become a weakness.

Edison attended very little school; his mother taught him at home.

By the age of 13, he was earning around $50 per week, a significant sum at the time.

Due to his hearing impairment, he developed devices that could convert signals into words.

In 1869, Edison quit his job and devoted himself full-time to various inventions.

During his scientific experiments, he created the first electric bulb that could burn for a long time.

He also created the world’s first phonograph, which could record sound.

The films we see today originated with Edison’s early cameras.

He established the world’s first industrial research lab, where many scientists worked together.

The magic of Shorts is now spreading to TV as well.

अब टीवी पर भी छा रहा है शॉर्ट्स का जादू

यूट्यूब अब सिर्फ फोन तक सीमित नहीं है, भारत में 7.5 करोड़ से ज्यादा लोग इसे अपने स्मार्ट टीवी पर देख रहे हैं। लोग अब टीवी पर 21 मिनट से लंबे वीडियो देखना पसंद कर रहे हैं। साथ ही, हर महीने 65 करोड़ लोग यूट्यूब शॉर्ट्स देख रहे हैं। विज्ञापनों को बेहतर बनाने के लिए यूट्यूब अब एआई और नए टूल ला रहा है, जिससे ब्रांड की पहुंच और आसान हो जाएगी।

YouTube is no longer limited to phones; over 75 million people in India watch it on their smart TVs. People are now choosing to watch videos longer than 21 minutes on TV. Additionally, 650 million people are watching YouTube Shorts every month. YouTube is now rolling out AI and new tools to improve advertising, making it easier for brands to reach out.