iPhone to become even more expensive

आईफोन अब होगा और भी महंगा

ऐप्पल के अगले आईफोन की कीमत काफी बढ़ सकती है। इसकी नई ए20 चिप बनाने की लागत पिछले साल के मुकाबले 80 पीसदी अधिक हो सकती है। एक चिप की कीमत लगभग करीब 23,000 रुपये पड़ने की उम्मीद है। इसका कारण नई 2एलएम मैन्युफैक्चरिंग तकनीक है। यह तकनीक फोन को पावरफुल तो बनाएगी, लेकिन इसके लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

Apple’s next iPhone could be significantly more expensive. The cost of manufacturing its new A20 chip may be 80 percent higher than last year. Each chip is expected to cost approximately ₹23,000. This is due to the new 2nm manufacturing technology. While this technology will make the phone more powerful, customers may have to pay a higher price for it.

Phones and Computers to Become More Expensive in 2027

साल 2027 में महंगे होंगे फोन और कंप्यूटर

अगर नया गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी करें। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2027 तक स्मार्टफोन और कंप्यूटर की कीमतें 15-20 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। इसका मुख्य कारण मेमोरी चिप की कमी है, क्योंकि चिप बनाने वाली कंपनियां साधारण गैजेट्स के बजाय एआई डाटा सेंटर्स के लिए प्रोडक्शन कर रही हैं। लेनोवो और डेल जैसे ब्रांड्स ने चेतावनी दी है कि मैन्युफैक्चरिंग लागत बढ़ने से डिवाइस किफायती नहीं रहेंगे। इसका मतलब है कि अगर नया फोन या लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो इस साल खरीदना सस्ता पड़ सकता है।

If you’re thinking of buying a new gadget, do it soon. According to a report, the prices of smartphones and computers could increase by 15-20 percent by 2027. The main reason for this is a shortage of memory chips, as chip manufacturers are prioritizing production for AI data centers instead of consumer gadgets. Brands like Lenovo and Dell have warned that rising manufacturing costs will make devices less affordable. This means that if you want a new phone or laptop, buying it this year might be cheaper.

Gemini AI Devices to Increase

जेमिनी एआई डिवाइस की संख्या बढ़ेगी

सैमसंग ने घोषणा की है कि वह इस साल के अंत तक अपने 80 करोड़ मोबाइल डिवाइस में गूगल का जेमिनी एआई फीचर शामिल कर देगा। पिछले साल यह संख्या 40 करोड़ थी, जिसे अब दोगुना किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस विस्तार से न केवल स्मार्टफोन, बल्कि टैबलेट व वियरेबल डिवाइस में भी एआई आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा।

Samsung has announced that it will integrate Google’s Gemini AI feature into 800 million of its mobile devices by the end of this year. This number was 400 million last year, and is now being doubled. This expansion is expected to make AI a part of everyday life for ordinary people, not only in smartphones but also in tablets and wearable devices.

Facebook Reels and Events now directly accessible

सीधे देख सकेंगे फेसबुक रील्स और इवेंट्स

मैसेंजर ऐप में यूजर्स के लिए नया अपडेट आया है। अब ऐप के अंदर ही फेसबुक – रील्स और इवेंट्स तक पहुंचने के लिए खास शॉर्टकट जोड़े गए हैं। इन शॉर्टकट्स की मदद से यूजर बिना ऐप बदले सीधे रील्स देख सकेंगे और इवेंट्स की जानकारी ले सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से यूजर का समय बचेगा और मैसेंजर का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान होगा।

A new update has arrived for users of the Messenger app. Shortcuts have been added within the app to access Facebook Reels and Events. These shortcuts will allow users to watch Reels and get event information directly without switching apps. The company says this change will save users time and make using Messenger even easier.

Testing New Controls for Public Channels

पब्लिक चैनलों के लिए नए कंट्रोल की टेस्टिंग

व्हाट्सऐप पब्लिक चैनलों के लिए नए नोटिफिकेशन सेटिंग्स की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर आईओएस बीटा वर्जन में देखा गया है। इससे यूजर चैनल पर होने वाली फॉलोअर एक्टिविटी के नोटिफिकेशन को कई ढंग से मैनेज कर सकेंगे। नए कंट्रोल से यूजर तय कर पाएंगे कि उन्हें कौन सी जानकारी चाहिए और कौन सी नहीं।

WhatsApp is testing new notification settings for public channels. This feature has been spotted in the iOS beta version. It will allow users to manage notifications for follower activity on channels in several ways. The new controls will let users decide which information they want to receive and which they don’t.

Reels Audio Used in Video Creation

रील्स का ऑडियो, वीडियो बनाने में इस्तेमाल

इंस्टाग्राम ने चेतावनी संदेश दिखाना शुरू किया है। इसमें बताया जा रहा है यूज़र द्वारा रील्स में इस्तेमाल किया गया ओरिजिनल ऑडियो अब मेटा एआई ऐप और वेबसाइट पर वीडियो बनाने के लिए प्रयोग हो सकता है। न सिर्फ मौजूदा रील, बल्कि भविष्य में शेयर की जाने वाली रील्स का ऑडियो भी एआई के जरिए उपयोग हो सकता है।

Instagram has started displaying a warning message. It informs users that the original audio used in their Reels can now be used to create videos on Meta’s AI app and website. Not only the audio from existing Reels, but also the audio from Reels shared in the future can be used by AI.

YouTube Music Gets ‘Speed ​​Dial’ Feature

यूट्यूब म्यूजिक में आया ‘स्पीड डायल’

यूट्यूब म्यूजिक अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर स्पीड डायल पेश कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर ऐप के होम स्क्रीन से ही अपनी पसंदीदा म्यूजिक तुरंत चला सकेंगे। अब गाने या प्लेलिस्ट खोजने में समय नहीं लगेगा। स्पीड डायल में हाल में सुने गए गाने, पसंदीदा कलाकार और प्लेलिस्ट सीधे दिखेंगे।

YouTube Music is introducing a new feature called Speed ​​Dial for its users. This feature will allow users to instantly play their favorite music directly from the app’s home screen. Now, finding songs or playlists will be much faster. Speed ​​Dial will display recently played songs, favorite artists, and playlists directly.

View photos and videos on your TV with Google.

गूगल से टीवी पर देखें फोटो-वीडियो

2026 के चुनिंदा एआई टीम मॉडल्स में गूगल फोटो इंटीग्रेशन मिलेगा। यूजर अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन कर बड़ी स्क्रीन पर फोटो और वीडियो देख सकेंगे। इसमें मेमोरी, क्रिएटिव विद एआई जैसे फीचर होंगे, जो पुरानी यादों को नए अंदाज में दिखाएंगे। यह सुविधा 2026 में उपलब्ध होगी।

Select AI team models in 2026 will feature Google Photos integration. Users will be able to log in with their Google account and view photos and videos on a large screen. It will include features like Memories and Creative with AI, which will present old memories in a new way. This feature will be available in 2026.

Arati App Gets Several Updates

अराटी ऐप में कई अपडेट जोड़े गए

भारतीय मैसेजिंग ऐप अराटी ने कई अपडेट जोड़े हैं। कंपनी ने ऐप में ग्रुप चैट्स के लिए नया पोल फीचर जोड़ा है। अब यूजर चैट के अंदर ही वोटिंग कर सकते हैं। साथ ही क्लियर द क्लचर फीचर भी जोड़ा गया, जिससे यूजर बिना दूसरों की चैट डिलीट किए अपने फोन से अनचाहे मैसेज हटा सकते हैं।

The Indian messaging app Arati has added several updates. The company has added a new poll feature for group chats. Users can now conduct polls directly within the chat. A “Clear the Clutter” feature has also been added, allowing users to remove unwanted messages from their phones without deleting others’ chats.

ByteDance to Invest More in AI

बाइटडांस एआई में करेगा अधिक निवेश

बाइटडांस वर्ष 2026 में एआई को मजबूत करने के लिए अधिक काम करेगा और अरबों डॉलर का निवेश करेगा। कंपनी निविदा के एआई चिप पर करीब 14 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है। यह निवेश 2025 की तुलना में कहीं अधिक है।

ByteDance will invest billions of dollars to strengthen its AI capabilities in 2026. The company plans to spend approximately $14 billion on AI chips from Nvidia. This investment is significantly higher than in 2025.