Apple Launches New ‘Creator Studio’

एप्पल का नया ‘क्रिएटर स्टूडियो’ लॉन्च

ऐप्पल ने वीडियो एडिटर्स और डिजाइनर के लिए ‘क्रिएटर स्टूडियो’ नाम का सब्सक्रिप्शन पैक लॉन्च किया है। भारत में इसकी कीमत 399 रुपये प्रति महीना है, लेकिन छात्रों के लिए यह 199 रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें कई नए एआई फीचर जोड़े गए हैं, जैसे वीडियो में आवाज सुनकर शब्द ढूंढना और म्यूजिक के लिए नए टूल्स। इसे फैमिली शेयरिंग के जरिए 6 लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।

Apple has launched a subscription package called “Creator Studio” for video editors and designers. It is priced at ₹399 per month in India, but will be available to students for ₹199. It includes several new AI features, such as speech-to-text transcription for videos and new tools for music. It can be shared with up to six people through Family Sharing.

Google Gemini Will Now Understand You Better

गूगल जेमिनी अब आपको बेहतर समझेगा

G गूगल ने जेमिनी एआई के लिए ‘पर्सनल इंटेलिजेंस’ फीचर लॉन्च किया है। अब यह चैटबॉट आपके जीमेल, कैलेंडर और गूगल फोटो जैसे ऐप से जानकारी लेकर आपको बिल्कुल सटीक और निजी जवाब देगा। उदाहरण के लिए, यह आपके पुराने ईमेल से आपकी पसंद-नापसंद या मैप से आपकी ट्रैवल हिस्ट्री समझकर सलाह दे सकेगा। कंपनी का मकसद इसे सिर्फ एक रोबोट नहीं, बल्कि आपका पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट बनाना है। इससे जेमिनी आपके डिजिटल जीवन के हिसाब से सुझाव, याद दिलाने और निर्णय लेने में मदद करेगा।

Google has launched a ‘Personal Intelligence’ feature for Gemini AI. This chatbot will now provide more accurate and personalized responses by drawing information from your apps like Gmail, Calendar, and Google Photos. For example, it can understand your preferences from your old emails or your travel history from Maps to offer relevant suggestions. The company aims to make it more than just a chatbot, transforming it into your personal digital assistant. This will allow Gemini to provide suggestions, reminders, and help with decision-making based on your digital life.

Switch to Professional Account Mode

प्रोफेशनल मोड में स्विच करें अकाउंट

अगर आपकी इंस्टाग्राम रील पर व्यूज नहीं आ रहे हैं, तो कुछ जरूरी सेटिंग आपकी मदद कर सकती हैं। सबसे पहले, अपने अकाउंट को प्रोफेशनल या क्रिएटर मोड में बदलें, ताकि आप समझ सकें कि लोग आपका वीडियो कब देख रहे हैं। सही समय पर पोस्ट करना और कमेंट्स का जवाब देना भी आपकी पहुंच बढ़ाता है। अच्छे कंटेंट के साथ ये बदलाव वायरल क्रिएटर बना सकते हैं।

If your Instagram Reels aren’t getting views, some essential settings can help. First, switch your account to Professional or Creator mode so you can understand when people are watching your videos. Posting at the right time and responding to comments also increases your reach. These changes, combined with good content, can help you become a viral creator.

Meta postpones global launch of smart glasses

मेटा ने स्मार्ट ग्लास का ग्लोबल लॉन्च टाला

मेटा ने एआई-पावर्ड स्मार्ट ग्लास के अंतरराष्ट्रीय लॉन्च को फिलहाल टाल दिया। कंपनी ने कहा कि अमेरिका में जबरदस्त मांग और सीमित स्टॉक के कारण वह अभी यूके, फ्रांस, इटली और कनाडा जैसे देशों में इस प्रोडक्ट को लॉन्च नहीं करेगी। यह स्मार्ट ग्लास पहली बार सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ था। मेटा और रे-बैन की साझेदारी में बने ये ग्लास कंपनी का पहला कंज्यूमर-रेडी एआई प्रोडक्ट हे।

Meta has postponed the international launch of its AI-powered smart glasses. The company said that due to strong demand in the US and limited stock, it will not be launching the product in countries like the UK, France, Italy, and Canada for the time being. These smart glasses were first launched in September 2025. Developed in partnership with Ray-Ban, these glasses are the company’s first consumer-ready AI product.

Snapchat to Bring Bitmoji Stickers to iMessage

स्नैपचैट आईमेसेज में लाएगा बिटमोजी स्टिकर

स्नैपचैट एक नया फीचर लेकर आ रहा है जिससे यूजर्स अब आईमेसेज में सीधे अपने बिटमोजी स्टिकर भेज सकेंगे। कंपनी आईफोन यूजर्स के लिए आईमेसेज एक्सटेंशन पेश कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर बिना स्नैपचैट ऐप खोले ही चैट के दौरान बिटमोजी का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें अलग अलग मूड और भाव दिखाने वाले स्टिकर शामिल होंगे। स्नैपचैट का कहना है कि इससे बातचीत ज्यादा मजेदार और पर्सनल हो जाएगी।

Snapchat is introducing a new feature that will allow users to send their Bitmoji stickers directly in iMessage. The company is rolling out an iMessage extension for iPhone users. This feature will allow users to use Bitmoji during chats without opening the Snapchat app. It will include stickers depicting various moods and emotions. Snapchat says this will make conversations more fun and personal.

New Features Launched for Group Chats

ग्रुप चैट के लिए नए फीचर्स किए लॉन्च

व्हाट्सऐप लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। कंपनी ने ग्रुप चैट के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं, जिससे बातचीत का तरीका पहले से अधिक मजेदार और उपयोगी हो गया है। इन नए अपडेट्स के तहत मेंबर टैग, टेक्स्ट स्टिकर और इवेंट रिमाइंडर जैसे विकल्प जोड़े गए हैं। व्हाट्सऐप का कहना है कि ये फीचर्स ग्रुप में जुड़े रहने और अपनी बात बेहतर तरीके से रखने में मदद करेंगे। नए फीचर में मैंबर टैग का विकल्प दिया गया है, जिससे ग्रुप चैट में हर सदस्य अपनी भूमिका बता सकता है।

WhatsApp is continuously adding new features. The company has introduced several new features for group chats, making conversations more fun and useful than ever before. These new updates include options such as member tagging, text stickers, and event reminders. WhatsApp says these features will help users stay connected in groups and express themselves better. The new features include a member tagging option, allowing each member to specify their role in the group chat.

iPhone to feature a 200MP camera

आईफोन में 200 एमपी कैमरा

एप्पल अपने अब तक के सबसे दमदार कैमरे पर काम कर रहा है। साल 2028 में आने वाले आईफोन 21 में 200एमपी का सेंसर मिल सकता है। कंपनी फिलहाल 12एमपी से 48एमपी तक पहुंच चुकी है।

Apple is working on its most powerful camera yet. The iPhone 21, expected in 2028, could feature a 200MP sensor. The company has currently progressed from 12MP to 48MP cameras.

Sony’s ‘Ghost Player’ AI

सोनी का ‘घोस्ट प्लेयर’ एआई

अगर आप पीएस 5 पर किसी गैम के मुश्किल लेवल में फंस गए हैं, तो सोनी का नया ‘घोस्ट प्लेयर’ एआई आपकी मदद करेगा। यह एआई गेमर्स के वीडियो देखकर सीखता है और मुश्किल समय में खुद कंट्रोल लेकर गेम का वो हिस्सा आपके लिए पार कर सकता है।

If you’re stuck on a difficult level in a game on your PS5, Sony’s new ‘Ghost Player’ AI will come to your rescue. This AI learns by watching videos of gamers playing and can take control of the game during challenging moments to help you overcome that difficult section.

Google Drive’s ‘Modern’ Look

गूगल ड्राइव का ‘मॉडर्न’ लुक

एंड्रॉइड यूजर के लिए गूगल ड्राइव अब नए डिजाइन में उपलब्ध है। इसमें फाइलों के किनारे गोल और सुंदर बनाए गए हैं। ऐप अब पहले से ज्यादा साफ-सुथरा और खुला-खुला दिखता है। सर्च बार और बटनों को भी नया लुक दिया गया है।

Google Drive is now available with a new design for Android users. The files have rounded edges and a more aesthetically pleasing appearance. The app looks cleaner and more spacious than before. The search bar and buttons have also been given a new look.

Pebble ‘Round 2’ Smartwatch Launched

पेबल ‘राउंड 2’ स्मार्टवॉच हुई लॉन्च

पेबल ने अपनी नई स्मार्टवॉच ‘राउंड 2’ पेश की है। इसकी खासियत इसकी 10 दिनों तक चलने वाली बैटरी और बड़ी ई-पेपर डिस्प्ले है। यह स्टेनलेस स्टील से बनी है और मात्र 8.1 एमएम पतली है, जिससे यह फिटनेस ट्रैकर के बजाय एक क्लासिक घड़ी जैसी दिखती है। इसकी कीमत लगभग 16,500 रुपये रखी गई है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग और स्टेप काउंटिंग जैसे फीचर्स भी हैं। यह एंड्रॉइड और आईओएस, दोनों को सपोर्ट करती है।

Pebble has launched its new smartwatch, the ‘Round 2’. Its key features include a battery that lasts up to 10 days and a large e-paper display. Made of stainless steel, it’s just 8.1 mm thin, giving it the look of a classic watch rather than a typical fitness tracker. It is priced at approximately ₹16,500. It also includes features such as sleep tracking and step counting. It supports both Android and iOS devices.