Gemini Overtakes ChatGPT in Web Traffic

वेब ट्रैफिक में जेमिनी आगे, चैटजीपीटी पीछे

गूगल का एआई टूल जेमिनी वेब ट्रैफिक शेयर के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते एक साल में जेमिनी का जनरेटिव एआई ट्रैफिक शेयर 5.4 से बढ़कर 18.2 फीसदी हो गया। वहीं ओपनएआई के चैटजीपीटी की हिस्सेदारी 87.2. से घटकर 68 फीसदी रह गई। विशेषज्ञ इसे एआई माइग्रेशन बता रहे हैं, जहां यूजर एक ही टूल पर निर्भर रहने के बजाय कई एआई टूल इस्तेमाल कर रहे हैं।

Google’s AI tool, Gemini, is rapidly gaining ground in terms of web traffic share. In the past year, Gemini’s generative AI traffic share has increased from 5.4% to 18.2%. Meanwhile, OpenAI’s ChatGPT’s share has decreased from 87.2% to 68%. Experts are calling this an AI migration, where users are using multiple AI tools instead of relying on just one.

OpenAI Increases AI Usage Limits

ओपनए आईने एआईउपयोगकीसीमा बढ़ाई

ओपनएआई और एंथ्रोपिक ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोडिंग टूल्स पर उपयोग की सीमा में अस्थायी वृद्धि की घोषणा की। इससे जिससे डेवलपर्स को छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी। साल के अंत में शुरू की गई एक पहल के तहत दोनों कंपनियां चुनिंदा यूजर्स को उच्च उपयोग सीमा तक पहुंच प्रदान कर रही हैं।

OpenAI and Anthropic have announced a temporary increase in usage limits for their artificial intelligence (AI) coding tools. This will provide developers with additional capacity during the holiday season. As part of an initiative launched at the end of the year, both companies are providing select users with access to higher usage limits.

WhatsApp Adds New Year’s Stickers

व्हाट्सऐप में नए साल के स्टिकर्सजुड़े

व्हाट्सऐप ने 2026 के लिए एक नया स्टिकर पैक लॉन्च किया। इससे यूजर चैट के अंदर ही इस मौके पर दोस्तों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। इस फेस्टिव पैक में प्लेटफॉर्म के जाने-पहचाने किरदार पार्टी हैट पहने, गुब्बारे पकड़े, कॉन्फेटी उड़ाते और खुशी से भरे 2026 के इमेज शेयर सकते हैं। ये स्टिकर मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं।

WhatsApp has launched a new sticker pack for 2026. This allows users to send celebratory messages to friends within chats. The festive pack features the platform’s familiar characters wearing party hats, holding balloons, throwing confetti, and sharing joyful images for 2026. These stickers work on both mobile and desktop platforms.

iPhone 18 could launch soon

आईफोन 18 जल्द हो सकता है लॉन्च

एप्पल के नए स्मार्टफोन आईफोन 18 को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। आमतौर पर एप्पल अपने नए फोन सितंबर में लॉन्च करता है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि आईफोन 18 2026 की शुरुआत (मार्च के आसपास) में ही रिलीज हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल अपने रेगुलर मॉडल और ‘प्रो’ मॉडल के रिलीज के समय में बदलाव कर सकता है। अगर यह दावा सच होता है, तो फैंस को नए आईफोन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

A surprising report has emerged regarding Apple’s new smartphone, the iPhone 18. While Apple typically launches its new phones in September, it is being claimed that the iPhone 18 could be released as early as the beginning of 2026 (around March). According to reports, Apple may be changing the release schedule for its regular and ‘Pro’ models. If this claim is true, fans won’t have to wait long for the new iPhone.

Beware of messages offering free gifts

फ्री गिफ्ट वाले मैसेज से हो जाएं सावधान

व्हाट्सऐप क्रिसमस स्कैम के जरिए लोगों के खाते खाली किए जा रहे हैं। ऐसे स्कैम से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे भूलकर भी फ्री गिफ्ट और मनी रिवॉर्ड्स वाले मैसेज पर भरोसा न करें। व्हाट्सऐप पर आए मैसेज में यदि लिंक मौजूद है, तो उस पर टैप न करें। ऐसे लिंक मैलिशियस होते हैं। मैसेज में स्पेलिंग की गलती नजर आ रही है, तो समझ जाएं कि मैसेज फेक है। मैसेज में आए यूआरएल को भूलकर भी न खोलें। ऐसे यूआरएल फर्जी होते हैं।

People’s accounts are being emptied through WhatsApp Christmas scams. To avoid such scams, keep the following points in mind: never trust messages offering free gifts and money rewards. If a message received on WhatsApp contains a link, do not tap on it. Such links are malicious. If you notice spelling mistakes in the message, understand that the message is fake. Never open the URL received in the message. Such URLs are fraudulent.

Google’s Emergency Location Service

गूगल की इमरजेंसी लोकेशन सर्विस

गूगल ने भारत में एंड्रॉइड फोन यूजर के लिए इमरजेंसी लोकेशन सर्विस लॉन्च की है। इसके लिए किसी अलग ऐप या सेटअप की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर जीपीएस, वाईफाई और मोबाइल नेटवर्क की मदद से काम करता है, चाहे कॉल ड्रॉप हो जाए या व्यक्ति घर के अंदर हो। गूगल ने साफ किया है कि लोकेशन डाटा सिर्फ इमरजेंसी सर्विस को मिलता है, गूगल के पास सेव नहीं होता।

Google has launched its Emergency Location Service for Android phone users in India. No separate app or setup is required for this service. This feature works using GPS, Wi-Fi, and mobile networks, even if the call drops or the person is indoors. Google has clarified that the location data is only shared with emergency services and is not saved by Google.

OpenAI tightens safety rules

ओपनएआई ने सख्त किए सुरक्षा नियम

ओपनएआई ने किशोरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी गाइडलाइंस में बड़े बदलाव किए हैं। उसने ‘मॉडल स्पेक’ में किशोरों के लिए अधिक कड़े प्रतिबंध जोड़े हैं। एआई को नाबालिगों से जुड़े कंटेंट, खुद को नुकसान पहुंचाने, उन्माद को बढ़ावा देने वाली बातें करने से पूरी तरह रोक दिया है।

OpenAI has made significant changes to its guidelines, focusing on the safety of minors. It has added stricter restrictions for teenagers in its “model specifications.” The AI ​​is now completely prohibited from generating content related to minors, self-harm, or promoting harmful or extremist ideologies.

Meta is preparing to launch new AI models.

मेटा कर रहा नए एआई मॉडल लॉन्च की तैयारी

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा, भविष्य के लिए बेहद एडवांस एआई मॉडल तैयार कर रही है। इन प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व ‘स्केल एआई’ के सह संस्थापक अलेक्जेंडर वांग कर रहे हैं। एआई मॉडल मैंगो खास तौर पर इमेज और वीडियो बनाने के लिए डेवलप किया जा रहा है।

Meta, the parent company of Facebook and Instagram, is developing highly advanced AI models for the future. These projects are being led by Alexander Wang, co-founder of Scale AI. The AI ​​model Mango is being developed specifically for image and video processing.

YouTube Music gets a new look for its Now Playing screen

यूट्यूब म्यूजिक के नाउ प्लेइंग को नया लुक

यूट्यूब म्यूजिक ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर इसके ‘नाउ प्लेइंग’ स्क्रीन का लुक अब पूरी तरह बदल गया है। गाने का नाम और कलाकार अब स्क्रीन के सबसे ऊपरी हिस्से पर दिखाई देंगे।

YouTube Music has made a major change to improve the user experience. The “Now Playing” screen on both Android and iOS platforms has been completely redesigned. The song title and artist name will now appear at the very top of the screen.

Google Assistant to be replaced by Gemini

गूगल असिस्टेंट की जगह जेमिनी लेगा

गूगल ने घोषणा की है कि उसका नया – और एडवांस एआई, जेमिनी, साल 2026 तक एंड्रॉयड डिवाइस पर गूगल असिस्टेंट की पूरी तरह से जगह ले लेगा। एंड्रॉइड फोन, टैबलेट या आईओएस ऐप पर जेमिनी नया डिजिटल मददगार बनेगा। असिस्टेंट के मुकाबले जेमिनी आधुनिक है।

Google has announced that its new and advanced AI, Gemini, will completely replace Google Assistant on Android devices by 2026. Gemini will become the new digital assistant on Android phones, tablets, and iOS apps. Gemini is more advanced than the current Assistant.