ByteDance to Invest More in AI

बाइटडांस एआई में करेगा अधिक निवेश

बाइटडांस वर्ष 2026 में एआई को मजबूत करने के लिए अधिक काम करेगा और अरबों डॉलर का निवेश करेगा। कंपनी निविदा के एआई चिप पर करीब 14 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है। यह निवेश 2025 की तुलना में कहीं अधिक है।

ByteDance will invest billions of dollars to strengthen its AI capabilities in 2026. The company plans to spend approximately $14 billion on AI chips from Nvidia. This investment is significantly higher than in 2025.

Apple Fitness to Undergo Several Changes

एप्पल फिटनेस में आएंगे कई बदलाव

एप्पल ने संकेत दिया है कि एप्पल फिटनेस में नए साल मे बड़ा अपडेट आ सकता है। कयास लगाए जा रहे है कि कपनी एआई आधारित हेल्थ प्लस प्लेटफॉर्म ला सकती है। जो यूजर्स को पर्सनल हेल्थ सलाह देगा। यह सिस्टम सीरी के नए एआई वर्जन से जुड़ा हो सकता है।

Apple has indicated that a major update may be coming to Apple Fitness in the new year. It is speculated that the company may launch an AI-based health platform that will provide users with personalized health advice. This system could be integrated with a new AI version of Siri.

Android updates released this month

एंड्रॉयड के लिए इस माह के अपडेट जारी

मेटा ने एंड्रॉयड के लिए इस महीने के लिए अपडेट जारी किए। इसमे यूजर्स को स्मार्ट फीचर्स व बेहतर अनुभव मिलेगा। गूगल ने एंड्रॉयड सिस्टम अपडेट जारी कर दिया है। जो फोन, टैबलेट, वीयर ओएस वॉच, एंड्रॉयड टीवी, एंड्रॉयड ऑटो और पीसी तक फैला है। अपडेट यूजर्स अनुभव को आसान, प्राइवेसी कंट्रोल को बेहतर और डिवाइस को दोस्ताना बनाने पर केंद्रित है।

Meta has released its monthly updates for Android. These updates will provide users with smart features and an improved experience. Google has also released Android system updates, which extend to phones, tablets, Wear OS watches, Android TV, Android Auto, and PCs. The updates focus on making the user experience simpler, improving privacy controls, and making devices more user-friendly.

Meta acquires new AI company

मेटा ने नई कंपनी को अपने साथ जोड़ा

मेटा ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताओं को मजबूत करने के लिए नई एआई कंपनी मानुस को अपने साथ जोड़ लिया है। इसमें ऐसे एआई सिस्टम विकसित किए जाते हैं जो इंसानों की तरह खुद फैसले लेकर काम कर सकें। मानुस की स्थापना चीन में हुई थी। यह स्टार्ट-अप एआई एजेंट विकसित करता है, जो रिज्यूमे छांटने, ट्रैवल प्लान बनाने में मदद करता है।

Meta has acquired Manus, a new AI company, to strengthen its artificial intelligence capabilities. Manus develops AI systems that can make decisions and perform tasks autonomously, much like humans. Founded in China, this startup develops AI agents that assist with tasks such as resume screening and travel planning.

Windows OS Andromeda is now available for download.

विंडोस ओएस एंड्रोमेडा डाउनलोड के लिए उपलब्ध

माइक्रोसॉफ्ट का कभी रद्द किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रोमेडा ओएस अब फिर चर्चा में है। यह ओएस मूल रूप से सरफेस डूयो डिवाइस के लिए बनाया गया था, लेकिन बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड को अपनाकर इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया। अब डेवलपर गस्तावे मॉस ने इसे अनऑफिशियल तरीके से फिर चालू कर दिया। एंड्रोमेडा ओएस विंडोस 10 और मोबाइल इंटरफेस का मिश्रण था। हालांकि यह अभी अस्थिर है और सिर्फ पहले सफेर्स डूयो पर ही चलता है।

Microsoft’s previously canceled operating system, Andromeda OS, is back in the news. This OS was originally designed for the Surface Duo device, but Microsoft later abandoned the project in favor of Android. Now, developer Gustave Monce has unofficially revived it. Andromeda OS was a blend of Windows 10 and a mobile interface. However, it is currently unstable and only runs on the first-generation Surface Duo.

New Feature Coming to Firefox Next Year

फायर फॉक्स में अगले साल आएगा नया फीचर

वेब ब्राउजर फायर फॉक्स यूजर की सुविधाओं के लिए नए फीचर जोड़ता रहता है। अब वह अगले साल कई फीचर जोड़ेगा। इसमें एआई किल स्विच काफी खास होगा। कंपनी के अनुसार, कई यूजर ब्राउजर पर बार-बार आने वाले एआई टूल से परेशान होते हैं, तो उनके लिए एआई किल स्विच फायदेमंद रहेगा। स्विच ऑन करने के बाद आपको कोई एआई पॉप-अप या रिमाइंडर परेशान नहीं करेगा।

The web browser Firefox is constantly adding new features to improve the user experience. Now, it will be adding several new features next year. Among them, the AI ​​Kill Switch will be particularly noteworthy. According to the company, many users are bothered by the frequent AI tools that pop up in the browser, so the AI ​​Kill Switch will be beneficial for them. Once the switch is turned on, you will no longer be bothered by any AI pop-ups or reminders.

Google Releases Forty AI Tips

गूगल ने जारी किए चालीस एआई टिप्स

गूगल ने चालीस एआई टिप्स जारी किए। इनका मकसद यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाना है। ये टिप्स गूगल सर्च, मैप्स, फोटो, वेर्कस्पेस और जेमिनी ऐप से जुड़े हैं। कंपनी का कहना है कि अब एआई सिर्फ प्रयोग नहीं, बल्कि रोज इस्तेमाल होने वाला टूल बन चुका है। जेमिनी की मदद से यूजर कठिन विषयों को स्टेप-बाय-स्टेप समझ सकते हैं, रिसर्च पेपर को आसान गाइड में बदल सकते हैं।

Google has released forty AI tips aimed at making users’ daily lives easier. These tips are related to Google Search, Maps, Photos, Workspace, and the Gemini app. The company says that AI is no longer just an experiment, but a tool for everyday use. With the help of Gemini, users can understand complex topics step-by-step and transform research papers into easy-to-understand guides.

The iPhone Air 2 is coming next September.

आईफोन एयर 2 अगले साल सितंबर में आएगा

ऐप्पल के ‘आईफोन एयर 2’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कंपनी इसे उम्मीद से पहले, यानी अगले साल सितंबर में लॉन्च कर सकता है। इसमें दो कैमरे होने और कीमत कम होने की उम्मीद है, ताकि यह लोगों को ज्यादा पसंद आए। साथ ही, मार्च 2026 में ‘आईफोन 17ई’ भी आ सकता है, जिसमें बेहतर वायरलेस चार्जिंग की सुविधा होगी। ऐप्पल के फैंस के लिए आने वाला साल मजेदार हो सकता है।

Speculation surrounding Apple’s ‘iPhone Air 2’ has intensified. The company may launch it sooner than expected, in September of next year. It’s expected to feature two cameras and a lower price point to make it more appealing to consumers. Additionally, the ‘iPhone 17e’ might arrive in March 2026, boasting improved wireless charging capabilities. The coming year could be exciting for Apple fans.

Google’s Space AI Project

गूगल का स्पेस एआई प्रोजेक्ट

गूगल ‘प्रोजेक्ट सनकैचर’ के तहत अंतरिक्ष में अपना डाटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह 81 सौर सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजेगा। ये । ये सैटेलाइट्स एक-दूसरे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर उड़ेंगे, जिससे टकराने का खतरा बढ़ जाता है। अगर एक भी टक्कर हुई, तो कचरे का ढेर अंतरिक्ष में तबाही मचा सकता है। 2025 तक अंतरिक्ष इतना भर जाएगा कि गूगल को अपने इस हाई-टेक नेटवर्क को सुरक्षित रखने को एडवांस तकनीक की जरूरत होगी।

Google is preparing to build its own data center in space under ‘Project Suncatcher’. For this, it will send 81 solar satellites into orbit. These satellites will fly just 200 meters apart from each other, increasing the risk of collision. If even one collision occurs, the resulting debris could cause havoc in space. By 2025, space will be so crowded that Google will need advanced technology to protect its high-tech network.

Five Amazing Instagram Features

इंस्टाग्राम के पांच जबरदस्त फीचर

इंस्टाग्राम ने इस साल कई नए फीचर जोड़े, जिसने यूजर्स का काम आसान कर दिया। सबसे खास रहा ‘मैसेज शेड्यूलिंग’, जिससे आप मैसेज को बाद के समय के लिए सेट कर सकते हैं। साथ ही ‘मैप फीचर’ आया, जिससे दोस्तों की लोकेशन देखना आसान हो गया। रील देखने वालों के लिए ‘वॉच हिस्ट्री’ फीचर भी पेश किया गया, ताकि पुरानी रील दोबारा ढूंढी जा सकें।

Instagram added several new features this year, making things easier for users. The most notable was “message scheduling,” which allows you to set messages to be sent at a later time. A ​​”map feature” was also introduced, making it easier to see friends’ locations. For those who watch Reels, a “watch history” feature was added, allowing users to easily find previously viewed Reels.