Faster Data Transfer Coming to Android

एंड्रॉइड में जल्दी डाटा ट्रांसफर हो सकेगा

कैलिफोर्निया, एजेंसी। एप्पल ने अपना नया आईओएस 26.3 बीटा अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत एप्पल और गूगल का सहयोग है, जिससे अब आईफोन से एंड्रॉइड फोन पर स्विच करना बहुत आसान हो गया है।

नए फीचर की मदद से वायरलेस तरीके से अपनी फोटो, मैसेज और ऐप को एंड्रॉइड डिवाइस पर भेज सकते हैं। आईओएस 26.3 बीटा उन सभी आईफोन के लिए उपलब्ध है, जो आईओएस 26 को सपोर्ट करते हैं।

यह फीचर उन यूजर के लिए मददगार होगा, जो प्लेटफॉर्म बदलना चाहते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य डाटा और कुछ संवेदनशील जानकारी ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी। बीटा होने के कारण यह अपडेट सीमित यूजर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही सभी के लिए आएगा।

California, Agency. Apple has released its new iOS 26.3 beta update. The biggest highlight of this update is the collaboration between Apple and Google, which makes switching from an iPhone to an Android phone much easier.

The new feature allows users to wirelessly transfer their photos, messages, and apps to an Android device. iOS 26.3 beta is available for all iPhones that support iOS 26.

This feature will be helpful for users who want to switch platforms. However, health data and some sensitive information will not be transferable. Since it is a beta version, this update is available to a limited number of users and will be released to everyone soon.

Meta is working on two new AI models.

दो नए मॉडल्स पर काम कर रहा मेटा

मेटा एआई तकनीक को बेहतर बनाने के लिए दो नए मॉडल पर काम कर रही है। इनमें से एक इमेज और वीडियो बनाने वाला मॉडल है, जिसका कोडनेम ‘मैंगो’ रखा गया है, जबकि दूसरा टेक्स्ट आधारित मॉडल ‘एवोकाडो’ है। कंपनी का लक्ष्य ऐसे स्मार्ट मॉडल बनाना है, जो न केवल कोडिंग में माहिर हों, बल्कि इंसानों की तरह चीजों को देखकर समझने, योजना बनाने और तर्क करने की क्षमता भी रखते हों।

Meta is developing two new models to improve its AI technology. One is an image and video generation model codenamed “Mango,” while the other is a text-based model called “Avocado.” The company aims to create intelligent models that are not only proficient in coding but also possess the ability to perceive, plan, and reason like humans.

You can now play quizzes on WhatsApp Channels

व्हाट्सऐप चैनल पर खेल सकेंगे क्विज

व्हाट्सऐप अपने आईओएस यूजर के लिए एक नया और मजेदार ‘क्विज’ फीचर लेकर आ रहा है। अब चैनल चलाने वाले एडमिन अपने फॉलोअर्स के लिए सवाल-जवाब वाले पोस्ट शेयर कर सकेंगे। यह ‘पोल’ की तरह काम करेगा, जहां एडमिन एक सवाल और उसके कुछ विकल्प देंगे। एडमिन को पहले से सही जवाब चुनना होगा। यह फीचर अभी बीटा टेस्टर्स के लिए है और जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध होगा।

WhatsApp is bringing a new and fun ‘quiz’ feature for its iOS users. Channel administrators will now be able to share question-and-answer posts with their followers. This will work like a ‘poll,’ where the admin will provide a question and several options. The admin will have to select the correct answer beforehand. This feature is currently available to beta testers and will be rolled out to all users soon.

The first airplane took flight on this day.

आज ही के दिन उड़ा था पहला हवाई जहाज

राइट ब्रदर्स ने 17 दिसंबर 1903 को दुनिया में इतिहास रचा था

अमेरिका में पहली मोटर चालित विमान उड़ान सफल रही थी

ओरविल राइट ने गैसोलीन से चलने वाला हवाई जहाज उड़ाया था

पहली उड़ान के दौरान विमान 12 सेकंड तक हवा में रहा था

इस उड़ान में विमान ने करीब 120 फीट की दूरी तय की थी

The Wright brothers made history on December 17, 1903.

The first successful powered airplane flight took place in the United States.

Orville Wright piloted the gasoline-powered aircraft.

During the first flight, the plane remained airborne for 12 seconds.

The aircraft covered a distance of approximately 120 feet during this flight.

Google Search Live now includes voice chatting

गूगल सर्च लाइव अब वॉयस चैटिंग के साथ

गूगल ने अपने सर्च लाइव फीचर को बेहतर बना दिया है। अब यूजर इसके साथ रियल-टाइम वॉयस चैट कर सकते हैं। जेमिनी 2.5 फ्लैश नेटिव ऑडियो मॉडल की वजह से बात करने की गति और टोन भी बदल सकते हैं। बात जारी रख सकते हैं, विजुअल सर्च कर सकते है।

Google has improved its Search Live feature. Users can now have real-time voice chats with it. Thanks to the Gemini 2.5 Flash native audio model, users can also adjust the speaking speed and tone. They can continue the conversation and perform visual searches.

Zoom AI Companion 3.0 Features

जूम एआई कंपेनियन 3.0 में खास फीचर

जूम ने अपने एआई टूल ‘जूम एआई कंपेनियन 3.0’ का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसका मकसद यूजर के काम करने के तरीके को और भी आसान बनाना है। नए अपडेट में पर्सनल वर्कफ्लो के लिए एडवांस्ड फीचर्स (बीटा में) और जूम डॉक्स के लिए एआई क्षमताएं शामिल हैं। यह काम को बेहतर बनाने में मदद करता है।

Zoom has launched a new version of its AI tool, ‘Zoom AI Companion 3.0’. Its aim is to make the user’s workflow even easier. The new update includes advanced features for personal workflows (in beta) and AI capabilities for Zoom Docs. This helps improve productivity.

Android 16 Pixel Desktop Mode

एंड्रॉइड 16 पिक्सेल डेस्कटॉप मोड

एंड्रॉइड 16 क्यूपीआर । बीटा वर्जन से पिक्सेल 8 और नए फोन को अब डेस्कटॉप-स्टाइल सेटअप में बदला जा सकता है। आप फोन को एक मॉनिटर से जोड़कर, इसे कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर पिक्सेल यूजर को एक पूरा डेस्कटॉप जैसा अनुभव देता है।

Android 16 QPR beta version allows Pixel 8 and newer phones to be transformed into a desktop-style setup. You can connect your phone to a monitor and use it like a computer. This feature provides Pixel users with a complete desktop-like experience.

New AI Feature Coming to Kindle

किंडल में आएगा नया एआई फीचर

एआई आधारित कोडिंग स्टार्टअप कर्सर ने नया टूल विजुअल एडिटर लॉन्च किया है। यह टूल वाइब कोडिंग की तर्ज पर काम करता है, जहां यूजर साधारण भाषा में निर्देश देकर डिजाइन कर सकते हैं। विजुअल एडिटर में यूजर एआई एजेंट को बता सकते हैं कि वे किस तरह का डिजाइन चाहते हैं, एआई उसी हिसाब से बदलाव करता है।

AI-based coding startup Cursor has launched a new tool, Visual Editor. This tool works on the lines of Vibe Coding, where users can create designs by giving instructions in simple language. In Visual Editor, users can tell the AI ​​agent what kind of design they want, and the AI ​​makes the changes accordingly.

X Launches New Widgets

एक्स ने नए विजेट्स लॉन्च किए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने आईओएस ऐप के लिए विजेट्स लॉन्च कर दिए। इसे अब आईफोन और आईपैड यूजर के लिए उपलब्ध कराया गया। एक्स ने दो तरह के विजेट्स जोड़े। होम स्क्रीन विजेट न्यूज हाईलाइट्स यूजर को ट्रेंडिंग हेडलाइंस की झलक दिखाएगा और इसे तीन अलग-अलग साइज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा लॉक स्क्रीन विजेट्स भी जोड़ा है।

The social media platform X has launched widgets for its iOS app. These are now available for iPhone and iPad users. X has added two types of widgets. The Home Screen widget, News Highlights, will show users a glimpse of trending headlines and can be used in three different sizes. A Lock Screen widget has also been added.

Flights to be controlled from space

अंतरिक्ष से नियंत्रित हो सकेगी फ्लाइट

एम्स्टर्डम, एजेंसी। अंतरिक्ष से आपकी फ्लाइट नियंत्रित होगी। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए), बोइंग और वायसैट ने मिलकर आइरिस नाम का सैटेलाइट सिस्टम बनाया है।

यह सिस्टम पुराने ग्राउंड रेडियो की बजाय सैटेलाइट के जरिए प्लेन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जोड़ता है। इसकी मदद से पायलट और कंट्रोलर तेज और सुरक्षित तरीके से जानकारी शेयर कर सकते हैं। रेडियो चैनल पर भीड़ कम होगी, प्लेन की लोकेशन रियल-टाइम में मिलेगी। फ्लाइट पाथ सटीक होने और हवा में इंतजार कम होने से एयरलाइन का कार्बन फुटप्रिंट भी घटेगा।

Amsterdam, Agency. Your flight will soon be controlled from space. The European Space Agency (ESA), Boeing, and Viasat have collaborated to create a satellite system called Iris.

This system connects planes and air traffic control via satellite instead of traditional ground-based radio. This allows pilots and controllers to share information more quickly and securely. It will reduce congestion on radio channels and provide real-time aircraft location data. More precise flight paths and reduced holding times in the air will also decrease airlines’ carbon footprint.