Google to Launch Nano Banana 2 Flash in Gemini

गूगल जेमिनी नैनो बनाना 2 फ्लैश लॉन्च करेगा

गूगल, जेमिनी में नैनो बनाना 2 फ्लैश लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह प्रो मॉडल जैसा ही परफॉर्मेंस देगा। ज्यादा लोगों तक पहुंच के लिए कम कीमत पर मिलेगा। नैनो बनाना 2 फ्लैश के शुरुआती एक्सेस से पता चला है कि इसके सैंपल आउटपुट नैनो बनाना 2 प्रो से काफी मिलते-जुलते हैं, जो कम कीमत पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। नए मॉडल के मौजूदा जेमिनी इकोसिस्टम में आने की उम्मीद है।

Google is preparing to launch the Nano Banana 2 Flash in Gemini. It will offer similar performance to the Pro model, but will be available at a lower price to make it more accessible. Early access to the Nano Banana 2 Flash has revealed that its sample output is very similar to the Nano Banana 2 Pro, offering good performance at a lower price. The new model is expected to be included in the existing Gemini ecosystem.

Preparing to Integrate AI into Excel

एक्सेल में एआई जोड़ने की तैयारी

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में एआई मॉडल को जोड़ने की योजना बना रही है। सीईओ सत्य नडेला ने खुलासा किया है कि इससे स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर भविष्य के के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन सकता है। एक्सेल उस सिस्टम का हिस्सा बन रहा है, जिसका उपयोग एआई जटिल कार्यों को स्वयं करने के लिए करेगा। सत्य नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट के नए फेयरवाटर 2 डाटा सेंटर की भी विशेष जानकारी दी। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 में एआई मॉडल्स सॉफ्टवेयर के बीच जोड़ रही है।

Microsoft is planning to integrate AI models into Excel. CEO Satya Nadella revealed that this could make the spreadsheet software a key platform for the future. Excel is becoming part of the system that AI will use to perform complex tasks on its own. Satya Nadella also provided specific details about Microsoft’s new Fairwater 2 data center. Microsoft is integrating AI models into software within Office 365.

The phone itself will act like a human.

फोन खुद इंसान की तरह काम करेगा

चीन की कंपनी ने दुनिया का पहला एआई स्मार्टफोन लॉन्च किया। फोन खुद इंसान की तरह काम करेगा। इंसान की तरह फोन की स्क्रीन देख सकता है, ऐप्स खोल सकता है, भुगतान और होटल बुक कर सकता है और दूसरे बॉट्स से बात भी कर सकता है। यह फोटो पहचान, बुकिंग, डिलीवरी ऑर्डर और कॉल हँडलिंग जैसे काम करता है।

चैटजीपीटी में नहीं दिखेंगे विज्ञापन

चैटजीपीटी में विज्ञापनों दिए जाने की अटकलों पर ओपनएआई ने विराम लगा दिया है। ऐप के उपाध्यक्ष निक टर्ली ने स्पष्ट किया कि कोई विज्ञापन प्रयोग नहीं किया जा रहा।

A Chinese company launched the world’s first AI smartphone. The phone itself will act like a human. Like a human, it can view the phone screen, open apps, make payments and book hotels, and even communicate with other bots. It performs tasks like photo recognition, booking, delivery orders, and call handling.

Ads will not appear in ChatGPT.

OpenAI has put an end to speculation about advertising in ChatGPT. The app’s vice president, Nick Turley, clarified that no advertising is being used.

The phone itself will act like a human.

फोन खुद इंसान की तरह काम करेगा

चीन की कंपनी ने दुनिया का पहला एआई स्मार्टफोन लॉन्च किया। फोन खुद इंसान की तरह काम करेगा। इंसान की तरह फोन की स्क्रीन देख सकता है, ऐप्स खोल सकता है, भुगतान और होटल बुक कर सकता है और दूसरे बॉट्स से बात भी कर सकता है। यह फोटो पहचान, बुकिंग, डिलीवरी ऑर्डर और कॉल हैंडलिंग जैसे काम करता है।

A Chinese company has launched the world’s first AI smartphone. The phone itself will act like a human. It can view the phone screen, open apps, make payments and book hotels, and even communicate with other bots. It can perform tasks like photo recognition, booking, ordering delivery orders, and handling calls.

A new feature will be added to Meta’s Threads

मेटा के थेड्स में आएगा नया फीचर

CO Meta थ्रेडस यूजर्स के मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर जोड़ रहा है। इसी सिलसिले में कंपनी अब नया फीचर जोड़ने जा रही है। इसमें डियर एल्गो नाम का नया फीचर लाने की योजना है। यह फीचर यूजर्स को पसंद के अनुसार कभी भी फीड बदलने में मदद करेगा।

CO Meta, the Meta-owned social media platform, is constantly adding new features to improve the user experience. In this regard, the company is now adding a new feature called Dear Algo. This feature will help users change their feeds at any time.

AI Videos for Kids on YouTube

यूट्यूब पर बच्चों के लिए एआई वीडियो

यूट्यूब पर अब बड़ी संख्या में क्रिएटर्स बच्चों के लिए एआई स्लोप यानी कम-गुणवत्ता, जल्दी बने और बिना A मौलिकता वाले वीडियो बना रहे हैं। जो दो साल से छोटे बच्चों तक पहुंच रहे हैं। कई बड़े क्रिएटर्स ऐसे वीडियो बना रहे हैं और दूसरों को भी सिखा रहे हैं। यह बच्चों के मानसिक विकास पर असर डाल सकता है।

A large number of creators on YouTube are now creating AI-slopped videos for children, meaning low-quality, quickly made, and lacking in originality. These videos are reaching children as young as two years old. Many prominent creators are creating such videos and teaching others to do the same. This can impact children’s mental development.

New AI tools in Android 16

एंड्रॉइड 16 में आए नए एआई टूल

गूगल ने एंड्रॉइड 16 अपडेट लॉन्च किया है, जिसमें स्मार्ट एआई फीचर्स शामिल हैं। अब नोटिफिकेशन समरी से लंबी चैट का सार तुरंत मिल जाएगा और नोटिफिकेशन ऑर्गनाइज़र से प्रोमो और गैरजरूरी अलर्ट फिल्टर होंगे। यूजर अपनी होम स्क्रीन आइकन शेप और थीम कस्टमाइज कर सकते हैं।

Google has launched the Android 16 update, which includes smarter AI features. The notification summary now provides a quick summary of long chats, and the notification organizer will filter out promos and unnecessary alerts. Users can customize their home screen icon shapes and themes.

Amazon Introduces AI Factory

अमेजन ने पेश की एआई फैक्ट्री

अमेजन ने नया प्रोडक्ट एआई फैक्ट्री लॉन्च किया है, जो बड़ी कंपनियों और सरकारों को अपने डेटा सेंटर में एआई सिस्टम सुरक्षित रूप से चलाने की सुविधा देता है। इसका मकसद डेटा साँवरेनिटी बढ़ाना और सेंसिटिव जानकारी पर पूरा कंट्रोल देना है। कस्टमर अपने डेटा सेंटर और पावर देते हैं, जबकि एडब्ल्यूएस एआई सिस्टम इंस्टॉल और मैनेज करता है।

Amazon has launched a new product, AI Factory, that allows large companies and governments to securely run AI systems in their data centers. Its goal is to increase data sovereignty and provide complete control over sensitive information. Customers provide their data centers and power, while AWS installs and manages the AI ​​systems.

Google Launches Android 16 QPR 2

गूगल ने एंड्रॉइड 16 क्यूपीआर 2 लॉन्च किया

गूगल ने एंड्रॉइड 16 क्यूपीआर 2 लॉन्च किया है, जिसमें एआई-पावर्ड नोटिफिकेशन समरी और नोटिफिकेशन ऑर्गनाइजर शामिल हैं। यह अपडेट पिक्सेल 6 से पिक्सेल 10 फोन तक उपलब्ध है और 32 बग फिक्स भी लाता है। यूजर अब अपनी होम स्क्रीन आइकन और थीम कस्टमाइज कर सकते हैं। नया डार्क मोड ऐप्स में बेहतर अनुभव देता है और पेरेंटल कंट्रोल भी आसान हो गया है।

Google has launched Android 16 QPR 2, which includes AI-powered notification summaries and a notification organizer. This update is available for Pixel 6 to Pixel 10 phones and brings 32 bug fixes. Users can now customize their home screen icons and themes. The new dark mode provides a better experience in apps, and parental controls have also become easier.

UX 2.0 Redesign for Gemini

जेमिनी के लिए यूएक्स 2.0 री-डिजाइन

गूगल अपने जेमिनी ऐप को पूरी तरह री-डिजाइन करने जा रहा है। नया यूएक्स 2.0 प्रोजेक्ट ऐप को सरल, इंटरैक्टिव और यूजर फ्रेंडली बनाने पर फोकस करेगा। इसमें सिर्फ बटन या आइकन बदलने का काम नहीं होगा, बल्कि पूरे ऐप का अनुभव सुधारा जाएगा। गूगल का लक्ष्य है कि इंटरफेस साफ-सुथरा और नेविगेशन आसान हो, ताकि यूजर समय बचा सके और अपनी जरूरत का कंटेंट आसानी से पा सके।

Google is completely redesigning its Gemini app. The new UX 2.0 project will focus on making the app simpler, interactive, and user-friendly. This will involve more than just changing buttons or icons, but rather improving the overall app experience. Google’s goal is to make the interface clean and easy to navigate, so users can save time and easily find the content they need.