You will have to pay to run Google Bard

गूगल बॉर्ड चलाने के लिए पैसे देने होंगे

अल्फाबेट ने जेमिनी अल्ट्रा आर्किटेक्चर द्वारा संचालित अपने अपकमिंग चैटबॉट, बॉर्ड एडवांस के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, जेमिनी अल्ट्रा के मूल में, हाईटेक एआई टूल टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो, वीडियो और कोड सहित विभिन्न तौर-तरीकों में जटिल कार्य करने के लिए तैयार है। सुंदर पिचाई ने कहा, यह (बार्ड) अब जेमिनी प्रो द्वारा संचालित है। उम्मीद है कि यूजर को 10 से 20 डॉलर की रकम चुकानी पड़ सकती है।

Alphabet has announced subscription plans for its upcoming chatbot, Bard Advanced, powered by the Gemini Ultra architecture. According to the report, at the core of Gemini Ultra, the high-tech AI tool is ready to perform complex tasks across various modalities including text, images, audio, video and code. Sundar Pichai said, it (Bard) is now powered by Gemini Pro. It is expected that the user may have to pay an amount of 10 to 20 dollars.

Apple releases Vision OS 1.0.2 update

एप्पल ने विजन ओएस 1.0.2 अपडेट जारी किया

एप्पल ने विजनओएस 1.0.2 जारी किया है। यह सॉफ्टवेयर विजन प्रो पर चलता है। इसमें सफारी और अन्य वेब एप्लिकेशन को पावर देने वाले ब्राउजर इंजन वेबकिट में भेद्यता को ठीक करना शामिल है। कंपनी के अनुसार, यदि बग का फायदा उठाया जाता है, तो यह दुर्भावनापूर्ण कोड को प्रभावित डिवाइस पर चलाने की अनुमति देता है। तकनीकी दिग्गज ने विजन प्रो हेडसेट के लिए अपना पहला सुरक्षा पैच जारी किया है, ताकि उस भेद्यता को ठीक किया जा सके।

Apple has released VisionOS 1.0.2. This software runs on Vision Pro. This includes fixing a vulnerability in WebKit, the browser engine that powers Safari and other web applications. According to the company, if the bug is exploited, it allows malicious code to run on the affected device. The tech giant has released its first security patch for the Vision Pro headset to fix that vulnerability.

The report for the entire month will be generated on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर पूरे महीने की रिपोर्ट बन जाएगी

व्हाट्सऐप एक नए ऑटोमैटिक अकाउंट रिपोर्ट फीचर पर काम कर रहा है। यह अपने आप किसी भी अकाउंट और चैनल की मंथली रिपोर्ट जेनरेट करेगा। हालांकि, इसका उपयोग करने के लिए फीचर को इनेबल करना होगा। इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जा रहा है। वेबसाइट वेबीटाइंफो ने इसके बारे में जानकारी दी है। यह फीचर अकाउंट और चैनल्स दोनों के लिए आ रहा है। सबसे पहले बीटा यूजर के लिए जारी किया जाएगा।

The report for the entire month will be generated on WhatsApp

WhatsApp is working on a new automatic account report feature. It will automatically generate monthly reports for any account and channel. However, the feature has to be enabled to use it. This feature is being brought with future updates. Website Webitainfo has given information about this. This feature is coming for both accounts and channels. First it will be released for beta users.

Microsoft

QuickShare launched for laptops also

लैपटॉप के लिए भी क्विकशेयर लॉन्च हुआ

माइक्रोसॉफ्ट स्टोर से क्विक शेयर एप को डाउनलोड करके अपने लपटॉप में इंस्टॉल कर सकते हैं। क्विक शेयर केवल फोन के लिए उपलब्ध था लैपटॉप से फोन में और फोन से लैपटॉप के बीच फाइल शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा लैपटॉप या कंप्यूटर में भी फाइल शेयर कर सकेंगे। क्विक शेयर एप विंडो 10 को सपोर्ट करता है। लैपटॉप और फोन के बीच में फाइल शेयर करने में दिक्कत हो रही है तो यह काम आसानी से कर पाएंगे।

QuickShare launched for laptops also

You can download Quick Share app from Microsoft Store and install it on your laptop. Quick Share was available only for phones, you will be able to share files from laptop to phone and from phone to laptop. Apart from this, you will be able to share files on laptop or computer also. Quick Share app supports Windows 10. If you are facing problem in sharing files between laptop and phone, then you will be able to do this work easily.

Chat lock feature will come in WhatsApp Web

Chat lock feature will come in WhatsApp Web

व्हाट्सऐप वेब में चैट लॉक फीचर आएगा

व्हाट्सऐप वेब यूजर के लिए नया सिक्योरिटी फीचर चैट लॉक लाने वाला है। इसकी मदद से चैट को आसानी से लॉक कर पाएंगे। वेबीटाइंफो ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर को व्हाट्सऐप में अलग से टैब मिलेगा, जहां से लॉक फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस टैब को छिपाने की सुविधा भी मिलेगी।

Chat lock feature will come in WhatsApp Web

WhatsApp is going to bring a new security feature Chat Lock for web users. With its help you will be able to lock the chat easily. Webitainfo has given this information in its report. According to the report, users will get a separate tab in WhatsApp from where the lock feature can be used. Facility to hide this tab will also be available.

Three new AI features come to Chrome

क्रोम में तीन नए एआई फीचर आए

गूगल क्रोम तीन नए जनरेटिव एआई फीचर्स को रोलआउट कर रहा है। एआई टैब ग्रुप्स एक टैब ऑरग्नाइजर फीचर है। दूसरे फीचर में टैब मिक्स होने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। तीसरे से एआई के साथ कस्टम थीम क्रिएट करने में मदद मिलेगी।.

Google Chrome is rolling out three new generative AI features. AI Tab Groups is a tab organizer feature. In other features, you will get rid of the problem of getting tabs mixed. The third one will help in creating custom themes with AI.

Unknown people will not be able to message

अनजान लोग नहीं कर सकेंगे मैसेज

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बच्चो को अब अनजान लोग मैसेज नहीं कर सकेंगे। मेटा ने बच्चों के अकाउंट के लिए डीएम सेटिंग में बदलाव किया है। उन्हें अब केवल उनके फॉलोअर्स या कांटेक्ट में लोग मौजूद ही मैसेज कर सकते हैं, अन्य नहीं।

Now unknown people will not be able to message children on Facebook and Instagram. Meta has changed the DM settings for children’s accounts. Now only their followers or people in their contacts can message them, not others.

Third party chat feature on WhatsApp soon

व्हाट्सऐप पर थर्ड पार्टी चैट फीचर जल्द

व्हाट्सऐप में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट आने वाले समय में आएगा। व्हाट्सऐप को मार्च 2024 तक इस अपडेट को यूजर्स के लिए लाइव करना है। कंपनी को यूरोपियन यूनियन के आदेश का पालन करते हुए थर्ड पार्टी चैट फीचर देना है ताकि नॉन व्हाट्सऐप यूजर भी व्हाट्सऐप चलाने वाले लोगों को मैसेज भेज सकें। कंपनी इस पर काम कर रही है जो मार्च तक सभी यूजर्स को मिल सकता है।

The biggest update ever in WhatsApp will come in the coming time. WhatsApp has to make this update live for users by March 2024. The company has to provide third party chat feature in compliance with the European Union order so that even non-WhatsApp users can send messages to people running WhatsApp. The company is working on it which can be available to all users by March.

Facebook like feature will come in Instagram

इंस्टाग्राम में आएगा फेसबुक जैसा फीचर

इंस्टाग्राम एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिसका नाम नोट प्रोम्पट्स है। इसके जरिये यूजर्स को इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ एक अलग तरीके की बातचीत करने का मौका मिलेगा। टेस्ट किए जा रहे इस नए फीचर को आसान भाषण में समझे तो यह थोड़ा-थोड़ा फेसबुक की तरह काम करेगा। दरअसल अभी तक यूजर्स इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स फेसबुक पोस्ट की तरह नोट्स भी शेयर कर सकेंगे।

Instagram is testing a new feature called Note Prompts. Through this, users will get a chance to interact in a different way with their friends on Instagram. If you understand this new feature being tested in simple language, it will work a little like Facebook. In fact, as of now, users will now be able to share notes on Instagram like Facebook posts.

You can write e-mails by speaking on Gmail

जीमेल पर बोलकर लिख सकेंगे ई-मेल

जीमेल में जल्द ही एक नया एआई फीचर आने वाला है। इस फीचर के आने के बाद आप सिर्फ वॉयस कमांड के जरिए ई-मेल को ड्राफ्ट कर सकेंगे। नए फीचर को लेकर गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि आपको सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देना है और उसके बाद ड्राफ्ट मेल तैयार हो जाएगा। इसके बाद आप अपनी सुविधानुसार उसे एडिट करके किसी को भेज सकते हैं। नया फीचर पहले मोबाइल यूजर्स के लिए आएगा।

A new AI feature is coming to Gmail soon. After the introduction of this feature, you will be able to draft e-mails only through voice commands. Regarding the new feature, Google has said in its blog that you just have to give a prompt and after that the draft mail will be ready. After this, you can edit it as per your convenience and send it to someone. The new feature will come to mobile users first.