Major changes will be made in iPhone 16

आईफोन 16 में बड़ा बदलाव किया जाएगा

आईफोन-16 के डिजाइन और हार्डवेयर बदलाव होने वाला है। एप्पल आईफोन 16 सीरीज फोन के साइड में कैप्चर बटन दे सकती है। फोटोग्राफी इस एक नए बटन के जरिए कर पाएंगे। सिर्फ एक क्लिक में फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।

The design and hardware of iPhone-16 is going to change. Apple iPhone 16 series can provide a capture button on the side of the phone. You will be able to do photography through this new button. You will be able to take photos and video recordings in just one click.

Google will not allow AI tools to be used for free

गूगल फ्री में इस्तेमाल नहीं करने देगा एआई टूल

गूगल बार्ड के एक एडवांस वर्जन पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर खुद के लिए एक एआई बॉट बना सकेंगे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फीचर की सुविधा यूजर को मुफ्त नहीं मिल सकेगी। दरअसल इस सुविधा के लिए यूजर्स को पैसे खर्च करने होंगे । गूगल बार्ड के एडवांस और पेड वर्जन के साथ G गूगल वन का भी एक्सेस मिलेगा और नए वर्जन को बार्ड एडवांस के नाम से जाना जाएगा।

Google is working on an advanced version of Bard. With the help of this feature, users will be able to create an AI bot for themselves. A report has claimed that this feature will not be available to the users for free. Actually, users will have to spend money for this facility. Along with the advanced and paid versions of Google Bard, you will also get access to Google One and the new version will be known as Bard Advanced.

Apple’s tracking transparency feature

एप्पल का ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी फीचर

एप्पल का ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी फीचर यूजर के लिए बड़े काम का है। इसके तहत यूजर यह तय कर सकते हैं कि किसी एप को उनकी एक्टिविटी ट्रैक करने की अनुमति देना है या नहीं। यदि आप ऑप्ट-आउट चुनते हैं तो एप्पल एप को आपके डिवाइस के पहचानकर्ताओं तक पहुंचने से रोकेगा जो आपकी एक्टिविटी को एप पर किसी एप के साथ जोड़ते हैं। यह एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Apple’s Tracking Transparency feature is of great use to the user. Under this, users can decide whether to allow any app to track their activity or not. If you choose to opt out, Apple will prevent the app from accessing identifiers on your device that associate your activity with an app. It can be downloaded from the App Store.

Theme color option will be available on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर थीम कलर का विकल्प मिलेगा

व्हाट्सऐप पर यूजर की सुविधा के लिए नए फीचर आते रहते हैं। अब यह एक नए फीचर पर काम कर रहा है। यह यूजर को आईओएस पर ऐप के लिए थीम एक्सेंट को अपने हिसाब से चुनने का विकल्प देगा। इसके अलावा कंपनी ने आईओएस बीटा टॅस्टर्स को एडिट स्टीकर बंटन का विकल्प दिया है। फीचर ट्रैकर वेबसाइट वेबीटाइंफो ने यह जानकारी दी है। कंपनी ने हाल ही में आईओएस पर ऐप के बीटा वर्जन पर ऐप का लुक को भी बदल दिया है।

New features keep coming on WhatsApp for the convenience of the users. Now it is working on a new feature. This will give users the option to customize the theme accent for the app on iOS. Apart from this, the company has given the option to edit sticker distribution to iOS beta testers. Feature tracker website Webitainfo has given this information. The company has also recently changed the look of the app on the beta version of the app on iOS.

iPhone 16 and 16 Plus will have A18 processor

आईफोन 16 और 16 प्लस में ए18 प्रोसेसर होगा

एप्पल के आईफोन 16 सितंबर में लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में ए18 प्रोसेसर होगा। यह पहली बार होगा जब बेस मॉडल आईफोन अधिक शक्तिशाली और कुशल 3-नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर निर्मित प्रोसेसर का उपयोग करेगा। विश्लेषक ने कहा कि आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स क्वालकॉम एक्स 75 मॉडेम का उपयोग करेंगे।

Apple’s iPhone 16 may be launched in September. A report is claiming that iPhone 16 and iPhone 16 Plus will have A18 processor. This will be the first time a base model iPhone will use a processor built on more powerful and efficient 3-nanometer fabrication. The analyst said that the iPhone 16 Pro and iPhone 16 Pro Max will use the Qualcomm X75 modem.

You will be able to chat in seven ways on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर सात तरीके से चैटिंग कर सकेंगे

व्हाट्सऐप पर एक ऐसा फीचर दिया है, जिससे चैटिंग करने का पूरा अंदाज ही बदल जाएगा। चैटिंग के लिए पहले जहां सिर्फ तीन फॉर्मेट मिलते थे, वहीं अब इसमें कंपनी ने चार और फॉर्मेट को जोड़ दिया है। नए टूल को कुछ दिन पहले से टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था लेकिन अब इसे एंड्रॉयड यूजर के लिए रोलआउट कर दिया गया है। कोड ब्लॉक को चैट में इस्तेमाल किया जाएगा तो टेक्स्ट हाइलाइटेड हो जाएगा और इसपर बहुत आसानी से नजर पड़ेगी।

A feature has been provided on WhatsApp which will change the entire style of chatting. Whereas earlier only three formats were available for chatting, now the company has added four more formats. The new tool was made available for testing a few days ago but now it has been rolled out for Android users. When the code block is used in chat, the text will be highlighted and it will be very easy to see.

Microsoft launches Copilot Pro

माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट प्रो लॉन्च किया

माइक्रोसॉफ्ट ने आईओएस और एंड्रॉयड फोन के लिए एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन कोपायलट प्रो लॉन्च किया है। कोपायलट प्रो एकल एआई अनुभव प्रदान करता है। कंपनी ने कहा, माइक्रोसॉफ्ट 365 M पर्सनल और फैमिली सब्सक्राइबर्स के लिए पीसी, मैक और आईपैड पर वर्ड, एक्सेल, पावरप्वाइंट, आउटलुक और वननोट में कोपायलट तक पहुंच हो सकती है। यह डिजाइनर (पूर्व में बिंग इमेज क्रिएटर) के इमेज क्रिएटर के साथ उन्नत एआई छवि निर्माण कर्की अनुमति देता है।

Microsoft has launched CoPilot Pro, a new premium subscription for iOS and Android phones. CoPilot Pro provides a single AI experience. Microsoft 365 M Personal and Family subscribers can access CoPilot in Word, Excel, PowerPoint, Outlook and OneNote on PC, Mac and iPad, the company said. It allows advanced AI image creation with the Image Creator in Designer (formerly Bing Image Creator).

Laser internet service will be entered

लेजर इंटरनेट सर्विस की एंट्री होगी

भारत में भी लेजर इंटरनेट सर्विस की एंट्री होगी। ये सर्विस हाई स्पीड इंटरनेट ऑफर करने में सक्षम है। लेजर इंटरनेट सर्विस एक प्रकार की वायरलेस इंटरनेट सेवा है जो लेजर बीम का उपयोग करके डेटा को भेजती है। लेजर इंटरनेट सेवा पारंपरिक वाईफाई और फाइबर ऑप्टिक केबल की तुलना में अधिक तेज है। लेजर इंटरनेट सर्विस अभी शुरुआती दौर में है और भारत में इसे आने में कुछ साल का समय लग सकता है। लेजर इंटरनेट सर्विस ऑस्ट्रेलिया, केन्या और फिजी समेत 13 देशों में पहले से ही इस्तेमाल की जा रही है।

Laser internet service will also be entered in India. This service is capable of offering high speed internet. Laser Internet service is a type of wireless Internet service that sends data using laser beams. Ledger Internet service is faster than traditional WiFi and fiber optic cables. Ledger Internet service is still in its initial stages and may take a few years to arrive in India. Ledger Internet service is already being used in 13 countries including Australia, Kenya and Fiji.

Galaxy AI features will not be available for free

गैलेक्सी एआई फीचर्स मुफ्त में नहीं मिलेंगे

कोरियन कंपनी सैमसंग 17 जनवरी को गैलेक्सी एस24 सीरीज लॉन्च करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में एआई फीचर्स की भी जानकारी दी थी। इस सीरीज में एक नया फीचर भी आपको मिलेगा जिसे सर्कल टू सर्च कहा जा रहा है। ये फीचर गूगल लेंस का नया वर्जन हो सकता है। वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गैलेक्सी एआई फीचर्स शुरुआत में यूजर को मुफ्त में मिलेंगे लेकिन 2025 के बाद कंपनी इसके लिए कुछ चार्ज ले सकती है।

Korean company Samsung will launch the Galaxy S24 series on January 17. According to a report, information about AI features was also given in this phone. You will also get a new feature in this series which is being called Circle to Search. This feature could be a new version of Google Lens. It has also been said in the report that initially Galaxy AI features will be available to the users for free but after 2025 the company may charge some fee for it.

New feature for WhatsApp channels

व्हाट्सऐप चैनल्स के लिए आया नया फीचर

व्हाट्सऐप चैनल्स के लिए एक नया फीचर आया है। चैनल के मालिक पोल क्रिएट कर सकते हैं। फिलहाल, यह सुविधा चुनिंदा यूजर को मिल रही है। लेटेस्ट अपडेट के साथ व्हाट्सऐप चैनल्स में पोल शेयर करने की सुविधा मिल रही है। हालांकि, फिलहाल इसे कुछ लीक बीटा यूजर के लिए लाया गया है। वेबसाइट वेबीटाइंफो ने व्हाट्सऐप के इस फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, चैट अटैचमेंट शीट के साथ एक नया विकल्प पोल का मिल रहा है।

A new feature has come for WhatsApp channels. Channel owners can create polls. At present, this facility is available to selected users. With the latest update, the facility to share polls is available in WhatsApp channels. However, currently it has been launched for some leaked beta users. Website Webitainfo has given information about this feature of WhatsApp. According to the report, a new option of poll is available with chat attachment sheet.