Unknown people will not be able to message

अनजान लोग नहीं कर सकेंगे मैसेज

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बच्चो को अब अनजान लोग मैसेज नहीं कर सकेंगे। मेटा ने बच्चों के अकाउंट के लिए डीएम सेटिंग में बदलाव किया है। उन्हें अब केवल उनके फॉलोअर्स या कांटेक्ट में लोग मौजूद ही मैसेज कर सकते हैं, अन्य नहीं।

Now unknown people will not be able to message children on Facebook and Instagram. Meta has changed the DM settings for children’s accounts. Now only their followers or people in their contacts can message them, not others.

Third party chat feature on WhatsApp soon

व्हाट्सऐप पर थर्ड पार्टी चैट फीचर जल्द

व्हाट्सऐप में अब तक का सबसे बड़ा अपडेट आने वाले समय में आएगा। व्हाट्सऐप को मार्च 2024 तक इस अपडेट को यूजर्स के लिए लाइव करना है। कंपनी को यूरोपियन यूनियन के आदेश का पालन करते हुए थर्ड पार्टी चैट फीचर देना है ताकि नॉन व्हाट्सऐप यूजर भी व्हाट्सऐप चलाने वाले लोगों को मैसेज भेज सकें। कंपनी इस पर काम कर रही है जो मार्च तक सभी यूजर्स को मिल सकता है।

The biggest update ever in WhatsApp will come in the coming time. WhatsApp has to make this update live for users by March 2024. The company has to provide third party chat feature in compliance with the European Union order so that even non-WhatsApp users can send messages to people running WhatsApp. The company is working on it which can be available to all users by March.

Facebook like feature will come in Instagram

इंस्टाग्राम में आएगा फेसबुक जैसा फीचर

इंस्टाग्राम एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिसका नाम नोट प्रोम्पट्स है। इसके जरिये यूजर्स को इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ एक अलग तरीके की बातचीत करने का मौका मिलेगा। टेस्ट किए जा रहे इस नए फीचर को आसान भाषण में समझे तो यह थोड़ा-थोड़ा फेसबुक की तरह काम करेगा। दरअसल अभी तक यूजर्स इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स फेसबुक पोस्ट की तरह नोट्स भी शेयर कर सकेंगे।

Instagram is testing a new feature called Note Prompts. Through this, users will get a chance to interact in a different way with their friends on Instagram. If you understand this new feature being tested in simple language, it will work a little like Facebook. In fact, as of now, users will now be able to share notes on Instagram like Facebook posts.

You can write e-mails by speaking on Gmail

जीमेल पर बोलकर लिख सकेंगे ई-मेल

जीमेल में जल्द ही एक नया एआई फीचर आने वाला है। इस फीचर के आने के बाद आप सिर्फ वॉयस कमांड के जरिए ई-मेल को ड्राफ्ट कर सकेंगे। नए फीचर को लेकर गूगल ने अपने ब्लॉग में कहा है कि आपको सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देना है और उसके बाद ड्राफ्ट मेल तैयार हो जाएगा। इसके बाद आप अपनी सुविधानुसार उसे एडिट करके किसी को भेज सकते हैं। नया फीचर पहले मोबाइल यूजर्स के लिए आएगा।

A new AI feature is coming to Gmail soon. After the introduction of this feature, you will be able to draft e-mails only through voice commands. Regarding the new feature, Google has said in its blog that you just have to give a prompt and after that the draft mail will be ready. After this, you can edit it as per your convenience and send it to someone. The new feature will come to mobile users first.

Two Indian languages added to Microsoft Translator

माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में दो भारतीय भाषाएं जुड़ी

माइ‌क्रोसॉफ्ट इंडिया ने अपने अनुवादक मंच माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर में दो और भारतीय भाषाओं छत्तीसगढ़ी तथा मणिपुरी को शामिल किया है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर अब कुल 20 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने में मदद करेगा। इनमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, पंजाबी, आदि स्थानीय भाषाएं शामिल हैं।

Microsoft India has included two more Indian languages Chhattisgarhi and Manipuri in its translation platform Microsoft Translator. With this, Microsoft Translator will now help in translating into a total of 20 official Indian languages. These include local languages like Assamese, Bengali, Bodo, Dogri, Gujarati, Hindi, Kannada, Kashmiri, Konkani, Maithili, Malayalam, Manipuri, Marathi, Punjabi, etc.

Google Chrome brings three new features

गूगल क्रोम लेकर आया तीन जेनए आई फीचर

गूगल क्रोम ब्राउजर में नई जेनरेटिव एआई फीचर्स पेश कर रहा है। पहला फीचर टैब्स को ऑर्गेनाइज करने की सुविधा देता है। यह टैब को स्मार्ट तरीके से व्यवस्थित करेगा। इसका हेल्प मी राइट फीचर एआई से लिखते वक्त सुझाव भी दे सकता है। कंपनी ने एक्सपेरिमेंटल जेनरेटिव एआई फीचर पेश किया है।

Google is introducing new generative AI features in the Chrome browser. The first feature provides the facility to organize tabs. This will organize the tabs smartly. Its Help Me Write feature can also give suggestions while writing from AI. The company has introduced Experimental Generative AI feature.

New security feature ‘Pass Key’ added in X

एक्स में जुड़ा नया सिक्योरिटी फीचर ‘पास की’

एक्स में नया सिक्योरिटी फीचर ‘पास की’ आया है। अब पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पास की अलग-अलग डिवाइस में लॉग-इन करने के लिए फेस आईडी, टच आई या फिर पिन का इस्तेमाल करती है। यह फीचर पारंपरिक पासवर्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। वेब में लॉग-इन करने के लिए नए पास की तकनीक दो X अलग-अलग की बनाती है। इसे आईफोन यूजर के लिए रोलआउट किया गया।

A new security feature ‘Pass Key’ has come in X. Now there will be no need to remember the password. Uses Face ID, Touch Eye or PIN to log in to different nearby devices. This feature is more secure than traditional passwords. The new pass technology creates two different X keys to log in to the web. It was rolled out for iPhone users.

Microsoft is working on cheap ZenEye model

माइक्रोसॉफ्ट सस्ते जेनए आई मॉडल पर कर रहा काम

माइक्रोसॉफ्ट छोटे व सस्ते जेनएआई मॉडल पर काम कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नई जेनरेटिव एआई टीम स्मॉलर लैंग्वेज मॉडल Microsoft (एसएलएम) डेवलप करने पर फोकस करेगी। यह ओपनएआई के जीपीटी 4 जैसे एलएलएम के समान है। ओपनएआई के जीपीटी स्टोर इसके प्रीमियम प्लान पर यूजर कंपनी के एलएलएम के आधार पर कस्टमाइज एआई मॉडल बेच और साझा कर सकते हैं।

Microsoft is working on smaller and cheaper GenAI models. The report states that the new Generative AI team will focus on developing the Smaller Language Model Microsoft (SLM). It is similar to OpenAI’s GPT4-like LLM. OpenAI’s GPT Store on its premium plan allows users to sell and share customized AI models based on the company’s LLM.

New robot will be helpful in disaster affected areas

नया रोबोट आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मददगार होगा

इटली, एजेंसी। प्रकृति के आधार पर नया रोबोट ‘फिलोबोट’ विकसित किया गया है। इस रोबोट की लंबाई अंगूर जैसे किसी बेल की तरह स्वतः बढ़ेगी। इसी डिजाइन के कारण ये आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लगाने के बाद सहायक साबित होंगे।

मशीन में लगा हेड प्लास्टिक को पिघलाकर थ्रीडी प्रिट तकनीक से अपनी बॉडी को प्रिंट करेगा। फिलोबोट का हेड और बेस के बीच एक पतली सी नली लगाई गई है जिससे प्लास्टिक की सप्लाई होगी। उल्लेखनीय हैकि फिलोबोट के बढ़ने की दर धीमी है, यह एक मिनट में केवल कुछ मिलीमीटर ही बढ़ता है। इसे पतला और लचीला बनाया गया है। इसके अलावा यह चिकित्सा क्षेत्र में भी सहायक साबित हो सकता है। इसका दावा वैज्ञानिकों ने किया है। इसे विकसित करने वाली इटली यूनिवर्सिटी की इमैनुएला डले डोटरे और उनकी टीम ने पौधों में होने वाली प्रक्रिया फोटोट्रॉपिज्म, निगेटिव फोटोट्रापिज्म और ग्रैवाइट्रॉपिज्म का उपयोग किया है और इसी मेकैनिज्म की आधार पर यह रोबोट भी काम करेगा।

Italy, Agency. A new robot ‘Philobot’ has been developed based on nature. The length of this robot will automatically grow like a vine like grapes. Due to this design, they will prove helpful when installed in disaster affected areas.

The head installed in the machine will melt the plastic and print its body using 3D print technology. A thin tube has been installed between the head and base of Philobot through which plastic will be supplied. It is noteworthy that the rate of growth of Philobote is slow, it grows only a few millimeters in a minute. It has been made thin and flexible. Apart from this, it can also prove helpful in the medical field. Scientists have claimed this. Emmanuella Dalle Dotre of the Italian University who developed it and her team have used the processes occurring in plants, phototropism, negative phototropism and gravitropism, and this robot will also work on the basis of this mechanism.

OpenAI will soon introduce ChatGPT

ओपनएआई जल्द ही पेश करेगा चैटजीपीटी

ओपनएआई क्लासरूम के लिए चैटजीपीटी पेश करेगा। कंपनी ने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की है। यह विश्वविद्यालयों के छात्रों लिए लर्निंग और क्रिएटिविटी के साथ- साथ उनकी भी क्षमताओं में सुधार कर सकता है।

OpenAI to introduce ChatGPT for Classroom. The company has partnered with Arizona State University. It can improve the learning and creativity as well as capabilities of university students.