WhatsApp will bring new feature favorite contact

व्हाट्सऐप नया फीचर फेवरेट कॉन्टैक्ट लाएगा

व्हाट्सऐप एक नए फीचर फेवरेट कॉन्टैक्ट फिल्टर पर काम कर रहा है। इससे यूजर फेवरेट कॉन्टैक्ट को एक सेक्शन में ऐड कर सकेंगे। वेबीटाइंफो के मुताबिक यह व्हाट्सएप वेब अपडेट में एक चैट फिल्टर के साथ दिखाई देगा। यूजर को फेवरेट कॉन्टैक्ट को चुनने की अनुमति देकर यह फीचर उन्हें बातचीत करने की भी अनुमति देता है।

WhatsApp is working on a new feature favorite contact filter. With this, users will be able to add favorite contacts in one section. According to Webitainfo, it will appear in the WhatsApp Web update along with a chat filter. The feature also allows users to interact by allowing them to select a favorite contact.

iPhone 16 series coming with many features

कई खूबियों के साथ आ रहा आईफोन 16 सीरीज

एप्पल की लेटेस्ट आईफोन 16 सीरीज का ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल फोन में इस बार बड़े डिस्प्ले साइज, कैमरा लेआउट, बैटरी लाइफ और जनरेटिव एआई कैपेबिलिटीज इंटीग्रेशन के साथ यूजर का ध्यान आकर्षित कर सकती है। आईफोन 16 एपल की नेक्स्ट जनरेशन ए 18 प्रो चीप को लेकर खास हो सकते हैं। इस चिप के साथ नए आईफोन को परफोर्मेंस और एफिशिएंसी के साथ और बेहतर बनाया जा सकता है।

Customers are eagerly waiting for Apple’s latest iPhone 16 series. According to the report, this time Apple phones can attract user’s attention with larger display size, camera layout, battery life and generative AI capabilities integration. iPhone 16 may be special due to Apple’s next generation A18 Pro chip. With this chip, the new iPhone can be further improved in terms of performance and efficiency.

Weather information in Google Maps

गूगल मैप्स में मौसम की जानकारी

गूगल मैप्स ने एंड्रॉयड यूजर के लिए भी एक फीचर रोल आउट कर दिया है। यह यूजर को वर्तमान मौसम की स्थिति की जानकारी देगा। यह एक सर्वर साइड अपडेट है। इसके लिए यूजर को बस गूगल प्ले स्टोर से ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर पिछले कई सालों से आईओएस यूजर के लिए मौजूद था। बॉक्स पर टैप करते ही एक टाइल दिखाई देगा, जो अधिक डिटेल देगा। इसके नीचे एक और सेक्शन मिलेगा, जो वर्तमान वायु गुणवत्ता को भी दिखाएगा।

Google Maps has also rolled out a feature for Android users. This will give the user information about the current weather conditions. This is a server side update. For this, the user just has to download the latest version of the app from Google Play Store. According to the report, this feature was available for iOS users for the last several years. As soon as you tap the box, a tile will appear, which will give more details. Below this you will find another section, which will also show the current air quality.

Google’s new fraud protection feature coming soon

गूगल का नया फ्रॉड प्रोटेक्शन फीचर जल्द

गूगल ने एन्हांस्ड फ्रॉड प्रोटेक्शन का ऐलान किया है। यह गूगल प्ले प्रोटेक्ट की G मदद करेगा और यूजर को आर्थिक धोखाधड़ी से बचाने में मदद करेगा। गूगल आने वाले हफ्तों में सिंगापुर की साइबर सुरक्षा एजेंसीके साथ साझेदारी में सिंगापुर में यह सुविधा शुरू कर रहा है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर उन ऐप्स की स्थापना का विश्लेषण करेगी और उन्हें ऑटोमेटिकली ब्लॉक करेगी जो वित्तीय धोखाधड़ी के लिए अक्सर दुरुपयोग की जाने वाली संवेदनशील रनटाइम परमिशन्स का उपयोग कर सकते हैं।

Google has announced enhanced fraud protection. This will help Google Play Protect and help protect users from financial fraud. Google is rolling out the feature in Singapore in the coming weeks in partnership with the Singapore Cyber Security Agency. According to the company, this feature will analyze and automatically block the installation of apps that may use sensitive runtime permissions that are often misused for financial fraud.

Spam messages will be blocked from the lock screen

स्पैम मैसेज लॉक-स्क्रीन से होगा ब्लॉक

व्हाट्सऐप ने नया अपडेट रिलीज किया है। इसकी मदद से यूजर सीधे लॉक – स्क्रीन के जरिए किसी स्पेम मेसेज को ब्लॉक कर सकेंगे। इसके लिए यूजर को फोन को अनलॉक करके एंप ओपन करने तक की जरूरत नहीं पड़ेगी। जैसे ही यूजर को लॉक-स्क्रीन पर किसी अनजान नंबर से स्पैम या फिर फिशिंग मैसेज पॉप-अप होगा, वे उस मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस करके कई विकल्प को एक्सेस कर सकेंगे। इसमें उस यूजर को डायरेक्टली ब्लॉक करने का विकल्प भी मौजूद होगा।

WhatsApp has released a new update. With its help, users will be able to block any spam message directly through the lock screen. For this, the user will not even need to unlock the phone and open the amp. As soon as a user sees a spam or phishing message pop-up from an unknown number on the lock-screen, they will be able to access various options by long-pressing on that message. There will also be an option to directly block that user.

Apple will also bring foldable iPhone

एप्पल भी लाएगा फोल्डेबल आईफोन

सैमसंग, वीवो, ओप्पो, वनप्लस जैसी कंपनियों के बाद अब एप्पल कंपनी भी फोल्डेबल और फ्लिप टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल बीच से मुड़ने वाले फ्लिप आईफोन और आईपैड पर काम कर रहा है। बुक जैसे मुड़ने वाले डिवाइस का स्क्रीन साइज 7.6 से 8.4 इंच के बीच में है। यह एप्पल का पहला फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है।

After companies like Samsung, Vivo, Oppo, OnePlus, now Apple company is also working on foldable and flip technology. According to reports, Apple is working on a flip iPhone and iPad that folds from the middle. The screen size of book-like foldable devices ranges between 7.6 to 8.4 inches. This could be Apple’s first foldable device.

Like car, phone will also get safety rating

कार की तरह फोन में भी मिलेगी सेफ्टी रेटिंग

अब तक आपने फाइव स्टार रेटिंग वाली कार देखी हैं, लेकिन जल्द ही एक स्मार्टफोन फाइव स्टार रेटिंग के साथ आने वाला है। इस स्मार्टफोन का कैश टेस्ट नहीं किया गया है बल्कि इसका ड्रॉप टेस्ट हुआ है। वैसे तो कई कंपनियां तमाम तरह की ग्लास प्रोटेक्शन के साथ अपने फोन्स लॉन्च करती हैं, लेकिन इस तरह की रेटिंग वाला ये इंडस्ट्री का पहला डिवाइस होगा। ऑनर एक्स 9बी स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा।

Till now you have seen cars with five star rating, but soon a smartphone is going to come with five star rating. This smartphone has not been cash tested but it has been drop tested. Although many companies launch their phones with different types of glass protection, but this will be the first device in the industry with such a rating. Honor X9B smartphone will be launched in the Indian market soon.

Favorite contact feature will come in WhatsApp

व्हाट्सऐप में आएगा फेवरेट कॉन्टैक्ट फीचर

व्हाट्सऐप ने एक अनोखे फीचर की टेस्टिंग शुरू की है। इसके जरिये व्हाट्सऐप आपसे आपके पसंदीदा कॉन्टैक्ट के बारे में पूछेगा। आप जिन कॉन्टैक्ट्स को अपना फेवरेट बनाएंगे, उसे आप आसानी से कॉल या मैसेज कर पाएंगे। इस फीचर को कंपनी ने सिर्फ आईओएस के बीटा वर्जन के लिए जारी किया है। इसका मतलब है कि कंपनी फिलहाल अपने इस फीचर को सिर्फ आईफोन यूजर्स के लिए पेश करने वाली है। कंपनी ने अपने इस नए फीचर का नाम फेवरेट कॉन्टैक्ट रखा है।

WhatsApp has started testing a unique feature. Through this, WhatsApp will ask you about your favorite contact. You will be able to easily call or message the contacts you make your favourites. The company has released this feature only for the beta version of iOS. This means that currently the company is going to introduce this feature only for iPhone users. The company has named this new feature as Favorite Contact.

The phone will do the work of a thermometer.

फोन करेगा थर्मामीटर का काम

अगर हमें बुखार आता है तो थर्मामीटर की जरूरत होती है, लेकिन आने वाले दिनों में आप स्मार्टफोन से शरीर के तापमान का पता लगा पाएंगे। हाल ही में गूगल ने पिक्सेल 8 प्रो स्मार्टफोन में मानव शरीर के तापमान मापने की सुविधा शुरू की है। फोन को किसी व्यक्ति के माथे पर लगाकर स्कैन किया जाता है और इससे शरीर के तापमान को मापा जा सकता है। शरीर इंफ्रारेट रेडिएशन या गमर्मी उत्सर्जित करते हैं। इसे मापने के लिए पिक्सेल 8 प्रो में इन्फ्रारेड सेंसर दिया गया।

If we have fever then we need a thermometer, but in the coming days you will be able to find out the body temperature with a smartphone. Recently Google has introduced the feature of measuring human body temperature in Pixel 8 Pro smartphone. The phone is placed on a person’s forehead and scanned and body temperature can be measured. Bodies emit infrared radiation or heat. To measure this, an infrared sensor was provided in Pixel 8 Pro.

ChatGPT will replace Google Assistant:

असिस्टेंट की जगह लेगा चैटजीपीटी गूगल:

एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सभी एंड्रॉयड फोन से डिफॉल्ट गूगल असिस्टेंट को हटाकर चैटजीपीटी को लाया जाएगा। फिलहाल यह डिफॉल्ट रूप से डिसेबल है, लेकिन लॉन्चिग के बाद इसे मैनुअली इनेबल किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लॉन्च होने के बाद चैटजीपीटी असिस्टेंट का इंटरफेस भी चैटजीपीटी एप की तरह ही होगा। इसका अपडेट आने के बाद यूजर गूगल असिस्टेंट की जगह सीधे चैटजीपीटी से बात कर सकेंगे।

A new report is claiming that the default Google Assistant will be removed from all Android phones and ChatGPT will be introduced. Currently it is disabled by default, but it can be enabled manually after launching. According to the report, after its launch, the interface of ChatGPT Assistant will also be similar to ChatGPT app. After its update, users will be able to talk directly to ChatGPT instead of Google Assistant.