Facility to create your own sticker on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर अपना स्टीकर बनाने की सुविधा

व्हाट्सऐप में नया फीचर स्टीकर एडिटर मिलने वाला है। इसकी मदद से यूजर आसानी खुद का स्टीकर बना सकेंगे। वेबसाइट वेबीटाइंफो के रिपोर्ट के अनुसार, यूजर को पर्सनल चैट में स्टीकर बनाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, स्टीकर बोर्ड में एक बटन दिया जाएगा। इसकी मदद से यूजर आसानी से प्लेटफॉर्म पर स्टीकर बना सकेंगे। यहां उन्हें स्टीकर के लिए कई फिल्टर और कलर मिलेंगे।

A new feature, sticker editor, is going to be available in WhatsApp. With its help, users will be able to easily create their own stickers. According to the report of website Webitainfo, users will get the facility to create stickers in personal chat. Apart from this, a button will be provided in the sticker board. With its help, users will be able to easily create stickers on the platform. Here they will find many filters and colors for stickers.

YouTube added play count for every song

यूट्यूब ने हर गाने के लिए प्ले काउंट जोड़ा

यूट्यूब ने अपने म्यूजिक ऐप में हर गाने के लिए प्ले काउंट जोड़ा है। वहीं प्लेलिस्ट आर्ट के लिए जेनरेटिव एआई क्रिएटर की उपलब्धता को बढ़ाया YouTube है। यूजर अब यूट्यूब म्यूजिक द्वारा जेनरेट किए गए किसी अलबम या पब्लिक प्लेलिस्ट को ब्राउज करने पर प्रत्येक ट्रैक के लिए प्ले काउंट देखेंगे।

YouTube has added play count for every song in its music app. YouTube has also expanded the availability of Generative AI Creator for playlist art. Users will now see the play count for each track when browsing an album or public playlist generated by YouTube Music.

New chip will provide facility of virtual reality

नई चिप से वर्चुअल रियलिटी की सुविधा मिलेगी

अमेरिकी चिप निर्माता क्वालकॉम ने एक नए स्नैपड्रैगन चिपसेट की घोषणा की है। यह मिक्स्ड रियलिटी (एमआर) और वर्चुअल रियलिटी का भी अनुभव प्रदान करेगी। स्नैपड्रैगन एक्सआर 2 प्लस जनरेशन 2 प्लेटफॉर्म एक सिंगल चिप आर्किटेक्चर है जो काम और खेल के दौरान बेहतर दृश्य स्पष्टता के लिए सुविधा देती है।

American chip maker Qualcomm has announced a new Snapdragon chipset. It will also provide the experience of Mixed Reality (MR) and Virtual Reality. The Snapdragon XR2 Plus Generation 2 platform is a single chip architecture that facilitates for better visual clarity during work and play.

OpenAI will open online GPT store

ओपनए आई खोलेगा ऑनलाइन जीपीटी स्टोर

चैटजीपीटी डेवलपर ओपनएआई अगले सप्ताह अपने टेक्स्ट जनरेटिंग एआई मॉडल के आधार पर जीपीटी, कस्टम ऐप्स के लिए एक स्टोर लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने किसी कोडिंग की आवश्यकता नहीं है। जीपीटी आपको किसी भी बोर्ड गेम के नियम सीखने में मदद कर सकता है।

ChatGPT developer OpenAI plans to launch GPT, a store for custom apps based on its text generating AI models, next week. The company does not require any coding. GPT can help you learn the rules of any board game.

Meta removed content from Facebook-Instagram

मेटा ने फेसबुक-इंस्टाग्राम से कंटेंट हटाया

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा हर महीने अपनी एक खास रिपोर्ट जारी करती है। मेटा ने अब नवंबर 2023 के लिए रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 30 दिनों की अवधि के दौरान कंपनी ने दोनों प्लेटफॉर्म से 2.30 करोड़ से ज्यादा कंटेंट को हटाया था। फेसबुक से 1,83,42,800 कंटेंट को रिमूव किया।

Meta, the parent company of Facebook and Instagram, releases a special report every month. Meta has now released the report for November 2023, in which the company had removed more than 2.30 crore pieces of content from both the platforms during the 30-day period. Removed 1,83,42,800 content from Facebook.

You may have to pay for AI tool bard

एआई टूल बार्ड के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

गूगल बार्ड के एक एडवांस वर्जन पर काम कर रहा है। नया वर्जन जेमिनी मॉडल पर आधारित है। एक ताजा रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बार्ड का यह नया और एडवांस वर्जन फ्री नहीं होगा। गूगल बार्ड के एडवांस और पेड वर्जन के साथ गूगल वन का भी एक्सेस मिलेगा और नए वर्जन को बार्ड एडवांस के नाम से जाना जाएगा। एडवांस वर्जन के साथ गूगल के जेमिनी अल्ट्रा का सपोर्ट मिलेगा।

Google is working on an advanced version of Bard. The new version is based on the Gemini model. A recent report is saying that this new and advanced version of Bard will not be free. Along with the advanced and paid versions of Google Bard, you will also get access to Google One and the new version will be known as Bard Advanced. Google’s Gemini Ultra will be supported with the advanced version.

iPhone 17 with 24 megapixel camera soon

24 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आईफोन 17 जल्द

एप्पल हर साल आईफोन की नई सीरीज लॉन्च करती है। अब 2024 में एप्पल कंपनी आईफोन 17 सीरीज लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 17 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बता दें कि आईफोन के फ्रंट कैमरा में पिछले कई सालों से कोई बड़ा अपडेट नहीं किया गया था। आईफोन 14 और आईफोन 15 सीरीज के स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था।

Apple launches a new series of iPhone every year. Now in 2024, Apple company is going to launch iPhone 17 series. According to the report, iPhone 17 can be provided with a 24-megapixel front camera for selfies and video calling. Let us tell you that no major update was made in the front camera of iPhone for the last several years. A 12-megapixel front camera was provided in the iPhone 14 and iPhone 15 series smartphones.

You will be able to share songs during video calls

वीडियो कॉल के दौरान शेयर कर सकेंगे गाना

व्हाट्सऐप का इस्तेमाल वैटिंग के अलावा, वीडियो कॉलिंग के लिए भी करते हैं तो खुश हो जाइए। बहुत जल्द व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर अपनों के साथ पसंदीदा म्यूजिक शेयर किया जा सकेगा। अभी तक व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा मिलती है, वहीं अब इस फीचर के साथ म्यूजिक भी शेयर किया जा सकेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह नया फीचर स्क्रीन शेयरिंग के साथ ही काम करेगा।

If you use WhatsApp for video calling apart from waiting, then be happy. Very soon you can share your favorite music with your loved ones on WhatsApp video call. Till now, screen sharing facility is available on WhatsApp video call, now music can also be shared with this feature. According to the report, this new feature will work only with screen sharing.

Aditya did surya namaskar

Aditya did Surya Namaskar

आदित्य ने किया सूर्य नमस्कार

बेंगलुरु, एजेंसी। देश का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 शनिवार को अपनी मंजिल लैंग्रेज प्वाइंट-1 पर पहुंच गया। इस सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, जापान सहित उन चंद देशों में शामिल हो गया, जिन्होंने सूर्य पर शोध के लिए अपना थान भेजने में सफलता पाई है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि सूर्ययान ने इस बिंदु तक पहुंचने के लिए 126 दिन में 15 लाख किलोमीटर दूरी तय की। श्रीहरिकोटा से इस यान को पिछले वर्ष दो सितंबर को रवाना किया गया था। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल-1 लैंग्रेज प्वाइंट-1 पर हॉलो आर्बिट में स्थापित हो गया है। हॉलो ऑर्बिट में पहुंचाने के बीच यान हाई ऑर्बिट में जाने की कोशिश कर रहा था। वैज्ञानिकों द्वारा कई सुधार के बाद यान गंतव्य तक पहुंचा है। इस दौरान इसकी गति 31 मीटर प्रति सेकंड थी।

क्या होता है हॉलो ऑर्बिटः सोमनाथ ने बताया कि हॉलो ऑर्बिट अंतरिक्ष में कक्षा होती है, जो एल-1 बिंदु के चारों ओर घूमती है। इसका आकार एक आयाम में छह लाख और दूसरे में एक लाख किलोमीटर होता है। ये अंडे की तरह होता है।

चार पे लोड रखेंगे नजरः इसरो के अनुसार, आदित्य एल-1 में कुल सात पे-लोड लगे हैं। इसमें से चार पे-लोड ऐसे हैं, जो सीधे सूर्य को देखने का काम करेंगे। अन्य तीन पे-लोड लैंग्रेज प्वाइंट से जुड़ी जानकारी का अध्ययन करेंगे। मिशन में लगे पे-लोड सूर्य की हर गतिविधि के बारे में जानकारी साझा करेंगे, जिससे सूर्य को नए सिरे से समझने में मदद मिलेगी।

कुल पांच लैंग्रेज प्वाइंटः इसरो के अनुसार पृथ्वी और सूर्य के बीच कुल पांच लैंग्रेज प्वाइंट हैं। लैंग्रेज प्वाइंट 1 पृथ्वी और सूर्य के बीच स्थित एक बिंदु है। यहां पर कोई भी उपग्रह ग्रहों, तारों या अंतरिक्षीय वस्तु के गुरुत्वाकर्षण से बची रहती है। पृथ्वी से एल-1 की दूरी पृथ्वी और सूर्य की दूरी का सिर्फ एक फीसदी है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि ये प्वाइंट यान के ईंधन उपभोग को कम करने में मददगार हैं। इससे यान अपनी पोजीशन में लंबे समय रह सकता है।

Bengaluru, Agency. The country’s first sun mission Aditya L-1 reached its destination Langres Point-1 on Saturday. With this success, India has joined those few countries including America and Japan, which have been successful in sending their satellites for research on the Sun.

Indian Space Research Organization said that Suryaan covered a distance of 15 lakh kilometers in 126 days to reach this point. This vehicle was launched from Sriharikota on September 2 last year. ISRO chief S Somnath said that Aditya L-1 has been installed in the hollow orbit at Langres Point-1. While reaching the hollow orbit, the vehicle was trying to reach the high orbit. The spacecraft has reached its destination after several improvements by scientists. During this time its speed was 31 meters per second.

What is Hollow Orbit: Somnath told that Hollow Orbit is an orbit in space, which revolves around the L-1 point. Its size is six lakh kilometers in one dimension and one lakh kilometers in the other. It is like an egg.

Will keep an eye on four payloads: According to ISRO, a total of seven payloads are installed in Aditya L-1. Out of these, there are four payloads which will work to look directly at the Sun. The other three payloads will study information related to Langres points. The payloads in the mission will share information about every activity of the Sun, which will help in understanding the Sun in a new way.

Total five Langres points: According to ISRO, there are total five Langres points between the Earth and the Sun. Langres Point 1 is a point located between the Earth and the Sun. Here any satellite is saved from the gravity of planets, stars or space objects. The distance of L-1 from Earth is only one percent of the distance between Earth and the Sun. Space scientists say that these points are helpful in reducing the fuel consumption of the vehicle. With this, the vehicle can remain in its position for a long time.

Facebook’s secret feature will protect you from hackers

हैकर्स से बचाएगा फेसबुक का सीक्रेट फीचर

फेसबुक अकाउंट की सुरक्षा के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर का इस्तेमाल करें। फेसबुक अकाउंट में लॉग-इन के बाद प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें। इसके बाद प्राइवेसी शॉर्टकट में अकाउंट सिक्योरिटी ऑप्शन मिलेगा, इसमें यूज टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन फीचर पर क्लिक करने के बाद सिक्योरिटी के लिए एक विकल्प चुनने के बाद समाधान मिल जाएगा।

Use the two-factor authentication feature to protect your Facebook account. After logging in to Facebook account, click on the profile picture. After this, Account Security option will be available in Privacy Shortcut, in this, after clicking on Use Two Factor Authentication feature and choosing an option for security, the solution will be found.