Apple introduced Find My App feature

एप्पल ने फाइंड माय ऐप फीचर पेश किया

एप्पल ने यूजर के लिए फाइंड माय ऐप नाम से एक फीचर पेश किया है। इसके जरिए यूजर एप्पल डिवाइस सहित दूसरे 32 गैजेट्स को आसानी से ढूंढ सकते हैं। एप्पल के फाइंड माय ऐप का इस्तेमाल आईफोन और आईपैड सहित दूसरे थर्ड पार्टी गैजेट्स को सर्च करने में भी यूज किया जा सकता है। बता दें कि यह फीचर एप्पल आईफोन के आईओएस 16 वर्जन में सपोर्ट करेगा। फाइंड माई में अधिकतम 32 आइटम जोड़ सकते हैं। इस बीच, एप्पल आर्केड ने तीन नए गेमिंग टाइटल जोड़े हैं।

Apple has introduced a feature called Find My App for the users. Through this, users can easily find 32 other gadgets including Apple devices. Apple’s Find My app can also be used to search other third-party gadgets, including iPhone and iPad. Let us tell you that this feature will be supported in iOS 16 version of Apple iPhone. You can add up to 32 items to Find My. Meanwhile, Apple Arcade has added three new gaming titles.

Microsoft will not update WordPad

माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड का अपडेट नहीं देगा

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज अपडेट से वर्डपड को हटाने की घोषणा की है। वर्डपेड 1995 से विंडोज में लंबे समय से एक टेक्स्ट एडिटर रहा है। वर्डपेड ने माइक्रोसॉफ्ट राइट का स्थान लिया था, जो 1985 में विंडोज-1 में शुरू हुआ था। अब इसका इस्तेमाल कम हो गया है।

Microsoft has announced the removal of WordPad from Windows Update. WordPad has been a long-running text editor in Windows since 1995. WordPad replaced Microsoft Write, which debuted in Windows 10 in 1985. Now its use has reduced.

Voice commands will be removed from Google Assistant

गूगल असिस्टेंट से वॉयस कमांड हटेगी

गूगल असिस्टेंट से 20 फीचर्स को इस महीने के अंत तक हटा दिया जाएगा। इनमें वॉयस कमांड भी शामिल है। इसके बाद आवाज की मदद से ऑडियो बुक्स को प्ले और कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। गूगल असिस्टेंट पर मीडिया अलार्म, म्यूजिक अलार्म या रेडियो अलार्म को भी सेट नहीं कर पाएंगे।

20 features will be removed from Google Assistant by the end of this month. These also include voice commands. After this, you will not be able to play and control audio books with the help of voice. You will not be able to set media alarm, music alarm or radio alarm on Google Assistant.

You can create your own sticker on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर बना सकेंगे अपना स्टीकर

मेटा की तरफ से व्हाट्सऐप के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया गया है। इसे ‘स्टीकर मेकर’ नाम दिया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर अपनी फोटो को स्टीकर में बदल पाएंगे। स्टीकर मेकर फीचर में ऑटो क्रॉप के साथ एडिटिंग टूल दिए गए हैं। इसमें ड्रॉइंग का ऑप्शन भी है।

A new feature has been rolled out by Meta for WhatsApp. It has been named ‘Sticker Maker’. With the help of this feature, users will be able to convert their photos into stickers. Editing tools with auto crop are provided in the sticker maker feature. It also has the option of drawing.

Will be able to transfer data in one tap

एक टैप में डेटा को ट्रांसफर कर सकेंगे

यूजर अब एंड्रॉयड डिवाइसेस के साथ-साथ पर भी डेटा को शेयर कर पाएंगे। गूगल और सैमसंग ने शेयरिंग सॉल्यूशन को एक ऐप में बदलने के लिए समझौता किया है। गूगल ने 2020 में एंड्रॉयड फोन में नीयरबाई शेयर सर्विस शुरू की थी। यह यूजर को तेजी से डेटा ट्रांसफर करने की सुविधा देती है।

Users will now be able to share data across Android devices as well. Google and Samsung have signed an agreement to turn the sharing solution into an app. Google started Nearby Share service in Android phones in 2020. It allows the user to transfer data faster.

Wi-Fi 7 launched for new devices

नए उपकरण के लिए वाई-फाई 7 लॉन्च

वाई-फाई 7 की लॉन्चिंग के बाद अब नई आने वाली डिवाइसेज में इससे बेहतर कवरेज और रेंज के साथ-साथ तो लेटेंसी का भवकल्प मिलेगा। एपल भी अपने फ्यूचर डिवाइस में इस तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। एपल अपने फ्यूचर डिवाइस को वाई-फाई 7 सपोर्ट के साथ लाने के लिए काम कर रही है।

After the launch of Wi-Fi 7, new upcoming devices will get better coverage and range as well as latency. Apple is also preparing to use this technology in its future devices. Apple is working to bring its future devices with Wi-Fi 7 support.

New feature of WhatsApp released

व्हाट्सऐप का नया फीचर रिलीज हुआ

व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर रोल आउट किया है। इसमें कौन सी चैट इंड टू इंड इनक्रिप्टेड है, यह आसानी से यूजर देख सकेंगे। हालांकि, अभी इसे टेस्टिंग के तौर पर केवल कुछ यूजर के लिए जारी किया गया है। भविष्य में यह सुविधा सभी के लिए आएगी। वेबसाइट वेबीटाइंफो ने इस नए फीचर की जानकारी दी है।

WhatsApp has rolled out a new feature. Users will be able to easily see which chat is end-to-end encrypted. However, currently it has been released only for some users as testing. This facility will be available to everyone in future. Website Webitainfo has given information about this new feature.

New feature will be available in Google Chrome browser

गूगल क्रोम ब्राउजर में नया फीचर मिलेगा

गूगल क्रोम ब्राउजर में शामिल नया फीचर थर्ड पार्टी कुकीज को डिसेबल करता है। ये कुकीज छोटी फाइल होती हैं जो डिवाइस में स्टोर होती हैं। शुरुआत में यह फीचर दुनिया के मात्र एक प्रतिशत यूजर के लिए उपलब्ध होगा। गूगल ने इस बदलाव को अभी टेस्ट फेज बताया है। गूगल ने कहा है कि रैंडम तरीके से चयनित यूजर से ज्यादा प्राइवेसी के साथ ब्राउजिंग के बारे में पूछा जाएगा।

A new feature included in Google Chrome browser disables third party cookies. These cookies are small files that are stored on the device. Initially this feature will be available to only one percent of the users in the world. Google has just described this change as a test phase. Google has said that randomly selected users will be asked about browsing with more privacy.

Apple Vision Pro will be launched on February 2

एप्पल विजन प्रो दो फरवरी को होगा लॉन्च

एप्पल ने मिक्स्ड रियलिटी (एमआर) हेडसेट विजन प्रो को दो फरवरी को अमेरिका में लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी नें कहा, हेडसेट सभी ऑफलाइन यूएस एप्पल स्टोर और यूएस एप्पल स्टोर ऑनलाइन पर उपलब्ध होगा। एप्पल विजन प्रो में सोलो निट बैंड और डुअल लूप बैंड है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा, विजन प्रो सबसे उन्नत उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण है।

Apple announced the launch of Mixed Reality (MR) headset Vision Pro in the US on February 2. The company said, the headset will be available at all offline US Apple Stores and US Apple Store Online. Apple Vision Pro has solo knit band and dual loop band. Apple CEO Tim Cook said the Vision Pro is the most advanced consumer electronics device ever made.

Chatgpt assistant interface soon

चैटजीपीटी असिस्टेंट का इंटरफेस जल्द

सभी एंड्रॉयड फोन में डिफॉल्ट गूगल असिस्टेंट की जगह चैटजीपीटी को लाया जाएगा। फिलहाल यह डिसेबल है, लॉन्चिग के बाद इसे मैनुअली इनेबल किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लॉन्च होने के बाद चैटजीपीटी असिस्टेंट का इंटरफेस भी चैटजीपीटी एप की तरह ही होगा। इसका अपडेट आने के बाद यूजर गूगल असिस्टेंट की जगह सीधे चैटजीपीटी से बात कर सकेंगे।

ChatGPT will replace the default Google Assistant in all Android phones. Currently it is disabled, it can be enabled manually after launching. According to a report, after its launch, the interface of ChatGPT Assistant will also be similar to ChatGPT app. After its update, users will be able to talk directly to ChatGPT instead of Google Assistant.