Easy to tag friends on Instagram

इंस्टाग्राम पर दोस्तों को टैग करना आसान

इंस्टाग्राम पर दोस्तों को मेंशन करने के लिए आपको अपनी स्टोरी में जाकर टॉप राइट में दिख रहे तीन डॉट मेन्यू से ‘ऐड मेंशन’ पर क्लिक करना है। यहां से आप स्टोरी पोस्ट करने के बाद भी दोस्तों को इसमें टैग कर सकते हैं। इस तरह टैग करने से आपके दोस्त को तो टैगिंग का नोटिफिकेशन आ जाएगा लेकिन अन्य लोगों को स्टोरी में किसी भी तरह का कोई मेंशन नहीं दिखेगा।

To mention friends on Instagram, you have to go to your story and click on ‘Add Mention’ from the three dot menu visible at the top right. From here you can tag friends in the story even after posting it. By tagging in this way, your friend will get the notification of tagging but other people will not see any kind of mention in the story.

Now you can share live location on Google Map also

अब गूगल मैप पर भी शेयर कर सकेंगे लाइव लोकेशन

गूगल मैप के नए फीचर की मदद से यात्रा के दौरान अब अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल केवल एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर्स ही कर सकेंगे। अगर आप किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो दोनों ही यूजर्स को गूगल पर एक दूसरे को फ्रेंड के रूप में ऐड करना होगा। जैसे ही आप ऐसा करेंगे आपको एक लोकेशन बटन दिखाई देने लगेगी, इस बटन की मदद से आप अपना लोकेशन शेयर कर सकेंगे।

With the help of the new feature of Google Map, you will now be able to share your live location while traveling. Only Android smartphone users will be able to use this feature. If you want to share your location with any person, then both the users will have to add each other as friends on Google. As soon as you do this, you will see a location button, with the help of this button you will be able to share your location.

Business account will be verified on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर बिजनेस अकाउंट वेरिफाइड होगा

व्हाट्सऐप पर बिजनेस अकाउंट के चैनल को भी ग्रीन टिक मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर को वेरीफाइड चैनल नाम दिया गया है और इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.1.18 पर हो रही है। पिछले साल व्हाट्सएप ने कहा था कि बिजनेस अपने मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के वेरिफिकेशन को व्हाट्सएप पर भी सब्सक्राइब कर सकेंगे। बिजनेस चैनल पर वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को मेटा वेरिफाइड का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

Business account channels on WhatsApp will also get green tick. According to a report, the new feature has been named Verified Channel and it is being tested on beta version 2.24.1.18 of Android. Last year, WhatsApp had said that businesses would be able to subscribe to their meta (Facebook and Instagram) verification on WhatsApp as well. For verification on business channel, users will have to subscribe to Meta Verified.

AI will alert before the new wave of Corona

कोरोना की नई लहर से पहले एआई सतर्क करेगा

नई दिल्ली, एजेंसी। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के सदुपयोग से कई समस्याओं का निदान किया जा सकता है। एक नया एआई मॉडल सामने आया है, जिसकी मदद से कोविड की आने वाली नई लहर की पहले से भविष्यावाणी की जा सकती है। अमेरिका और इजरायल के वैज्ञानिकों ने मिलकर इस मॉडल की खोज की है।

दो सप्ताह में मॉडल बताएगा कोरोना का पता : अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि ये एआई मॉडल एक सप्ताह की अवधि में अवलोकन के बाद प्रत्येक देश में लगभग 73 प्रतिशत और दो सप्ताह के बाद 80 प्रतिशत से अधिक स्वरूप का पता लगा सकता है।

यह अध्ययन वैज्ञानिक पत्रिका ‘पीएनएएस नेक्सस’ में प्रकाशित हुआ है।

तीस देशों से नब्बे लाख नमूनों को एकत्रित कियाः अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इजरायल के द हिब्रू यूनिवर्सिटी-हादासाह मेडिकल स्कूल की टीम ने ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग एवियन इन्फ्लुएंजा डेटा (जीआईएसएआईडी) द्वारा 30 देशों से एकत्र किए गए सार्स-सीओवी-2 वायरस के 90 लाख नमूनों के आनुवंशिक अनुक्रमों का विश्लेषण किया।

नब्बे लाख नमूनों का अन्य कारकों से तालमेल किया गयाः कोरोना संक्रमण को लेकर टीकाकरण दर, संक्रमण दर और अन्य कारकों के डेटा के साथ जोड़ा गया था। टीम ने मशीन लर्निंग-सक्षम जोखिम मूल्यांकन मॉडल बनाने के लिए इस विश्लेषण से दिखे पैटर्न का उपयोग किया।

*अमेरिका और इजरायल के वैज्ञानिकों ने खोज की
*अध्ययन ‘पीएनएएस नेक्सस’ में प्रकाशित हुआ

New Delhi, Agency. Many problems can be solved with the proper use of Artificial Intelligence (AI). A new AI model has emerged, with the help of which the coming new wave of Covid can be predicted in advance. Scientists from America and Israel have jointly discovered this model.

The model will detect Corona in two weeks: Researchers said that this AI model can detect about 73 percent of the patterns in each country after observation in a period of one week and more than 80 percent after two weeks.

This study has been published in the scientific journal ‘PNAS Nexus’.

Nine million samples collected from 30 countries: The team from Massachusetts Institute of Technology in the US and The Hebrew University-Hadassah Medical School in Israel analyzed the SARS-CoV-2 samples collected from 30 countries by the Global Initiative on Sharing Avian Influenza Data (GISAID). Analyzed the genetic sequences of 90 lakh samples of the virus.

Ninety lakh samples were linked to other factors: vaccination rates regarding corona infection were combined with data on infection rates and other factors. The team used the patterns seen from this analysis to create a machine learning-enabled risk assessment model.

*American and Israeli scientists discovered
*Study published in ‘PNAS Nexus’

X launches cheaper paid basic tier

एक्स ने सस्ता पेड बेसिक टियर किया लॉन्च

एक्स ने बुधवार को व्यवसायिक संगठनों के लिए एक नए बेसिक पेड टियर की घोषणा की। बेसिक टियर फुल एक्सेस के लिए एक हजार डॉलर प्रति माह के बजाय 200 डॉलर प्रति माह पर कुछ अन्य लाभों के साथ एक गोल्ड चेक-मार्क बैज देता है। एक्स का दावा है कि यह नया टियर छोटे व्यवसायों के लिए डिजाइन किया गया है। इस बीच, एक्स पर यूआरएल से हेडलाइन हटाने के बाद, प्लेटफॉर्म ने उन्हें देब पर कुछ तरीकों से वापस जोड़ना शुरू कर दिया है।

Ax on Wednesday announced a new basic paid tier for business organizations. The Basic tier gives a gold check-mark badge along with a few other benefits at $200 per month instead of a thousand dollars per month for full access. Ax claims this new tier is designed for small businesses. Meanwhile, after removing the headlines from the URLs on X, the platform has started adding them back on Deb in some ways.

Meta introduces link history feature to Facebook

मेटा ने फेसबुक पर लिंक हिस्ट्री फीचर पेश किया

फेसबुक को और भी उपयोगी बनाने के लिए मेटा ने नया लिंक हिस्ट्री फीचर पेश किया है। इसे खासतौर पर मोबाइल ऐप के लिए लाया गया है। यह फीचर उन f वेबसाइट को ट्रैक करेगा, जिन्हें प्लेटफॉर्म पर आखिरी 30 दिनों में देखा गया होगा। लिक हिस्ट्री सेटिंग एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध इ है। अगर इस फीचर का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो सेटिंग में जाकर इसे बंद भी कर सकते हैं। यह सुविधा सभी के लिए रोलआउट होना शुरू हो गई है। इसे दुनियाभर पेश किया गया है।

To make Facebook even more useful, Meta has introduced a new link history feature. It has been brought especially for mobile app. This feature will track the f websites that have been visited on the platform in the last 30 days. The Like History setting is available for both Android and iOS. If you do not want to use this feature, you can turn it off by going to Settings. This feature has started rolling out to everyone. It has been introduced worldwide.

Video call interface changed in Telegram

टेलीग्राम में वीडियो कॉल का इंटरफेस बदला

टेलीग्राम ने ऑडियो और वीडियो कॉल का इंटरफेस बदला है। कॉलिंग के दौरान एक नए तरह का एनिमेशन और इमोजी बैकग्रॉउंड स्क्रीन पर दिखाई देंगे। ये कॉल के स्टेटस के हिसाब से बदलते भी रहेंगे। कंपनी ने कहा कि नए अपडेट में उसने कई बग्स को फिक्स किया है। पिछले साल टेलीग्राम ने आईओएस ऐप में ऑटो- डिलीट मैसेज के लिए थानोस इफेक्ट जारी किया था। इसके अलावा कंपनी ने बॉट्स के लिए भी रिएक्शन, मैनेज रिएक्शन कोट्स और लिंक का भी अपडेट दिया है।

Telegram has changed the interface of audio and video calls. A new type of animation and emoji will appear on the background screen during calling. These will also keep changing according to the status of the call. The company said that it has fixed many bugs in the new update. Last year, Telegram released the Thanos effect to auto-delete messages in the iOS app. Apart from this, the company has also updated reactions, manage reaction quotes and links for bots.

MMG will increase the strength of European army

एमएमजी बढ़ाएगी यूरोपियन सेना की ताकत

कानपुर की एमएमजी (मीडियम मशीन गन) अब भारतीय सेना के साथ यूरोपियन सेना की भी ताकत बढ़ाएगी। शहर के स्माल आर्म्स फैक्ट्री (एसएएफ) में बनने वाली मीडियम मशीन गन हमेशा से भारतीय सेना की पसंद रही है। अब इसे कई यूरोप देशों की सेना ने भी पसंद किया है और एसएएफ से 1700 एमएमजी की मांग की है। एसएएफ जल्द इन देशों को एमएमजी निर्यात करेगा। स्माल आर्म्स फैक्ट्री के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा व संयुक्त महाप्रबंधक शिरीष चंद्र पांडेय ने बताया कि कानपुर के कई आर्म्स यूरोप व अफ्रीका के देशों को पसंद आ रहे हैं। उनकी ओर से आर्डर मिलने के बाद हथियारों का निर्यात किया जाएगा।

Kanpur’s MMG (Medium Machine Gun) will now increase the strength of the European Army along with the Indian Army. The medium machine gun manufactured in the city’s Small Arms Factory (SAF) has always been the choice of the Indian Army. Now it has also been liked by the army of many European countries and has demanded 1700 MMG from SAF. SAF will soon export MMG to these countries. Small Arms Factory Executive Director Rajeev Sharma and Joint General Manager Shirish Chandra Pandey said that many arms of Kanpur are being liked by the countries of Europe and Africa. The weapons will be exported after receiving the order from them.

AI will identify the enemy, bullets will be fired from remote

एआई पहचानेगा दुश्मन, रिमोट से चलेंगी गोलिय

कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीमा पर जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) दुश्मनों की पहचान करेगी और जवान रिमोट से गोलियां चलाकर उन्हें मार गिराएंगे। ऐसा एक एआई आधारित रिमोट कंट्रोल सिस्टम विकसित किया जा रहा है। जिसकी रिसर्च स्माल आर्म्स फैक्ट्री (एसएएफ) के वैज्ञानिकों की टीम ने एक अन्य कंपनी के सहयोग से शुरू कर दी है। डिजाइन लगभग तैयार है और अगले छह माह में इसका प्रोटोटाइप विकसित हो जाएगा। इसी तरह, गोलियां बरसाने वाले ड्रोन की डिजाइन भी तैयार है, जल्द प्रोटोटाइप विकसित कर ट्रायल शुरू होंगे। यह जानकारी मंगलवार को स्माल आर्म्स फैक्ट्री के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह प्रयोग सीमा पर जवानों की कम क्षति को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले सत्र में आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) में सफल हो चुके हथियारों का इस वर्ष उत्पादन किया जाएगा। जिसमें लाइट मशीन गन (एलएमजी), सीक्यूबी कार्बाइन, ज्वाइंट वेंचर प्रोटेक्टिव कार्बाइन और मशीन पिस्टल (एएसएमआई) हैं।

Kanpur. Chief Correspondent: Soon Artificial Intelligence (AI) will identify the enemies on the border and the soldiers will kill them by firing remotely. One such AI based remote control system is being developed. Whose research has been started by the team of scientists of Small Arms Factory (SAF) in collaboration with another company. The design is almost ready and its prototype will be developed in the next six months. Similarly, the design of the drone that sprays bullets is also ready, soon the prototype will be developed and trials will start. This information was given by Small Arms Factory Executive Director Rajeev Sharma in a press conference on Tuesday. He told that this experiment is being done to reduce the loss of soldiers on the border. He said that the weapons which were successful in R&D (Research and Development) in the last session will be produced this year. Which includes Light Machine Gun (LMG), CQB Carbine, Joint Venture Protective Carbine and Machine Pistol (ASMI).

Google introduced new large language model

गूगल ने नया लार्ज लैंग्वेज मॉडल पेश किया

गूगल ने नया लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर मल्टीमॉडल है, क्योंकि यह टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो से वीडियो तैयार करता है। इसमें ‘डिकोडर-ओनली आर्किटेक्चर’ का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे उन कार्यों के लिए कंटेंट तैयार करने मदद करता है, जिनकी इसे किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं मिली है।

Google has introduced the new Large Language Model (LLM). The company says that this feature is multimodal, because it creates video from text, image, audio. It uses a ‘decoder-only architecture’, which helps it generate content for tasks for which it has not received any training.