You can share your profile on Instagram story

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सकेंगे प्रोफाइल

इंस्टाग्राम नए-नए फीचर्स रोलआउट करता रहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक नए फीचर को रोलआउट करने की योजना बना रही है। इस फीचर के आने के बाद यूजर को स्टोरी पर किसी का भी प्रोफाइल शेयर करने की सुविधा मिलेगी। ये एड टू स्टोरी फीचर से मिलता-जुलता ही होगा। ये यूजर को स्टोरी की तरह ही प्रोफाइल शेयर करने की स्वीकृति देगा। यह फीचर यूजर्स को अपने फेवरेट क्रिएटर्स की प्रोफाइल को स्टोरी पर साझा करने की सुविधा प्रदान करेगा। यह फीचर छोटे क्रिएटर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। रिपोर्ट की मानें तो यूजर को 24 घंटे तक के लिए प्रोफाइल शेयर करने का विकल्प मिलेगा।

Instagram keeps rolling out new features. According to the report, the company is planning to roll out a new feature. After the introduction of this feature, users will get the facility to share anyone’s profile on the story. This will be similar to the Add to Story feature. This will allow the user to share the profile just like a story. This feature will allow users to share the profiles of their favorite creators on Stories. This feature will prove to be very beneficial for small creators. According to the report, users will get the option to share the profile for up to 24 hours.

Real time location feature on Google Maps soon

गूगल मैप्स पर रियल टाइम लोकेशन फीचर जल्द

गूगल मैप्स पर रियल टाइम लोकेशन शेयर करने का फीचर जल्द मिलने वाला है। इसमें लोकेशन शेयर करते वक्त टाइम सेट करने का विकल्प मिलता है। टाइम लिमिट पूरा होने के बाद लोकेशन शेयरिंग खत्म हो जाती है। मैप्स के अंदर आकर टॉप राइट में क्लिक करना है। इसके बाद शेयर लोकेशन पर क्लिक करना होगा। फिर लाइव लोकेशन और इसकी टाइमिंग को सेट कर अपने गूगल कॉन्टेक्ट्स के साथ इसे शेयर कर सकते हैं। कंपनी यूजर की प्राइवेसी को भी बेहतर बनाने पर काम कर रही है।

The feature of sharing real time location on Google Maps is going to be available soon. In this, there is an option to set time while sharing the location. Location sharing ends after the time limit is reached. Come inside the maps and click on the top right. After this you have to click on share location. Then you can set the live location and its timing and share it with your Google contacts. The company is also working on improving user privacy.

LG will launch AI robot soon

एलजी एआई रोबोट जल्द लॉन्च करेगी

एलजी कंपनी एक इवेंट में एआई रोबोट लॉन्च करने वाली है। यह घर के कई कामों में आपकी मदद करेगा। रोबोट एआई की मदद लेकर काम करता है और बाती, भाषा, फोटो आदि कई तरह के कमांड को समझ सकता है। इसे कंपनी ने अन्य रोबोट की तरह ही डिजाइन किया है। इसमें पैर और व्हील्स दोनों है। व्हील्स की मदद से ये रोबोट घर के अलग-अलग कोनों में आसानी से जा सकता है। घर पर न होने पर भी ये रोबोट पूरे घर की देखरेख करता है।

LG company is going to launch AI robot in an event. It will help you in many household tasks. The robot works with the help of AI and can understand many types of commands like wick, language, photo etc. The company has designed it like other robots. It has both legs and wheels. With the help of wheels, this robot can easily move to different corners of the house. This robot takes care of the entire house even when you are not at home.

You will have to pay for WhatsApp chat backup

व्हाट्सऐप चैट बैकअप के लिए देने होंगे पैसे

व्हाट्सऐप बैट बैकअप के लिए यूजर को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। जल्द ही स्टोरेज के लिए गूगल ड्राइव के साथ मिलने वाली स्टोरेज का इस्तेमाल शुरू करने वाला है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2023 से ही हो गई है और जल्द ही इसे अभी के लिए जारी किया जाएगा । 30 दिन पहले सभी यूजर को नोटिफिकेशन के जरिए अलर्ट करेगा। महज 15 जीबी में ही व्हाट्सऐप चैट का बैकअप लेना होगा और जीमेल, गूगल ड्राइव आदि के डाटा को सेव करना होगा।

The user will have to spend money for WhatsApp Bat backup. Soon Google is going to start using the storage provided with Drive for storage. It has already started from December 2023 and will be released soon for now. Will alert all users through notification 30 days in advance. You will have to take backup of WhatsApp chats in just 15 GB and save data of Gmail, Google Drive etc.

Will be able to share others’ profiles

दूसरों के प्रोफाइल को शेयर कर सकेंगे

इंस्टाग्राम एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को भविष्य में अपनी स्टोरी पर किसी अन्य प्रोफाइल को शेयर करने की सुविधा देगा। उसके फॉलोअ उस स्टोरी पर शेयर की गई प्रोफाइल को देखने के साथ-साथ प्रोफाइल को फॉट भी कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस संबंध में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

Instagram is working on a feature that will allow users to share another profile on their Story in the future. His followers will be able to view the profile shared on that story as well as take photos of the profile. However, the company has not yet made any official announcement in this regard.

Google introduced new large language model

गूगल ने नया लार्ज लैंग्वेज मॉडल पेश किया

गूगल ने नया लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) को पेश किया है। इस मल्टीमॉड का नाम वीडियोपॉएट रखा गया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर मल्टीमॉडल है, क्योंकि यह टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो से वीडियो तैयार करता है। . इसमें ‘डिकोडर-ओनली आर्किटेक्चर’ का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे उन कार्यों के लिए कंटेंट तैयार करने मदद करता है, जिनकी इसे किसी तरह की ट्रेनिंग नहीं मिली है।

Google has introduced the new Large Language Model (LLM). This multimod has been named Videopoet. The company says that this feature is multimodal, because it creates video from text, image, audio. , It uses a ‘decoder-only architecture’, which helps it generate content for tasks for which it has not received any training.

Will be able to hide phone number on WhatsApp

व्हाट्सऐप पर फोन नंबर को हाइड कर सकेंगे

व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो लोगों को बिना अपना फोन नंबर डिस्क्लोज किए चैट करने की सुविधा देगा। वेबीटाइंफो के अनुसार, यूजर इस फीचर के आने के बाद यूनिक यूजरनेम की मदद से दूसरों को सर्च भी कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें सर्च बार में जाकर यूजरनेम सर्च करना होगा. इस तरह से फोन नंबर को डिस्क्लोज करने की मौजूदा बाध्यता पूरी तरह से दूर हो जाएगी। इस तरह से प्रोफाइल को पर्सनलाइज कर वे अपने फोन नंबर को हाइड कर सकेंगे।

WhatsApp is working on a new feature that will allow people to chat without disclosing their phone number. According to Webitainfo, after the introduction of this feature, users will also be able to search others with the help of unique username. For this they will have to go to the search bar and search the username. In this way the existing obligation to disclose the phone number will be completely removed. In this way, by personalizing the profile, they will be able to hide their phone number.

Microsoft disabled the app installer

माइक्रोसॉफ्ट ने ऐप इंस्टालर को डिसेबल किया

माइक्रोसॉफ्ट ने ऐप इंस्टॉलर को डिसेबल कर दिया है। भेट एक्टर्स इसका इस्तेमाल मैलवेयर वितरित करने के लिए कर रहे थे। कंपनी ने कहा, ये थेट एक्टर्स वैध लोकप्रिय सॉफ्टवेयर के लिए दुर्भावनापूर्ण विज्ञापनों के माध्यम से एक्सेस की गई वेबसाइटों का उपयोग कर हस्ताक्षरित दुर्भावनापूर्ण एमएक्सआईएक्स एप्लिकेशन पैकेज वितरित करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट टीमों के माध्यम से फिशिंग का दूसरा वेक्टर स्टॉर्म-1674 द्वारा भी उपयोग में है।

Microsoft has disabled the app installer. Bhet actors were using it to distribute malware. These threat actors distribute signed malicious MXIX application packages using websites accessed through malicious advertisements for legitimate popular software, the company said. A second vector of phishing via Microsoft Teams is also in use by Storm-1674.

Google Maps’ assistant driving mode will be closed

गूगल मैप्स का असिस्टेंट ड्राइविंग मोड बंद होगा

फरवरी 2024 में गूगल मैप्स का असिस्टेंट ड्राइविंग मोड बंद हो जाएगा। इसके तहत एप में एक डैशबोर्ड मिलता था जिसमें मीडिया सजेशन, ऑडियो कंट्रोल और मैप आदि दिखते थे। जल्द ही एक नया यूजर इंटरफेस मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल एप में बदलाव का कोड मिला है। गूगल मैप्स का यह फीचर खासतौर पर उनके लिए था, जिनके पास कार है।

Google Maps’ Assistant Driving Mode will shut down in February 2024. Under this, a dashboard was available in the app in which media suggestions, audio controls and maps etc. were visible. A new user interface will be available soon. According to a report, a code for change has been found in the Google app. This feature of Google Maps was especially for those who have a car.

Will be able to share status updates from desktop

डेस्कटॉप से स्टेटस अपडेट शेयर कर पाएंगे

यूजर को व्हाट्सऐप वेब के लिए ऐप वाला फीचर मिलने वाला है। इससे डेस्कटॉप से स्टेटस अपडेट शेयर कर पाएंगे। वेबीटाइंफो ने इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें स्टेटस अपडेट शेयर करने के लिए विकल्प साफ-साफ दिखाई दे रहा है। अभी तक वेब पर व्हाट्सऐप का यूज करने वाले केवल कॉन्टैक्ट के द्वारा लगाए गए स्टेटस देख सकते थे।

Users are going to get the feature of app for WhatsApp Web. With this you will be able to share status updates from desktop. Webitainfo has given this information. A screenshot is also given in the report, in which the option to share the status update is clearly visible. Till now, WhatsApp users on the web could only see statuses posted by contacts.