Festival App Now Available on iPhone and iPad

फेस्टिवल ऐप अब आईफोन और आईपैड पर

फेस्टिवल ऐप अब आईफोन और आईपैड पर भी उपलब्ध है। नए वर्जन में आईओएस के लिए होम स्क्रीन विजेट और मैक पर इंटरैक्टिव स्नो इफेक्ट मिलते हैं। यूजर लाइट की रंगत, आकार और केबल प्लेसमेंट बदल सकते हैं। ऐप शॉर्टकट के साथ सिंक करता है, जिससे लाइट म्यूजिक के साथ चमक सकती है या स्नोस्टॉर्म एक टैप से शुरू हो सकता है। इसके अलावा ऐप में कई थीम भी मिलती हैं, जिनसे आप अपने डिवाइस को फेस्टिव मूड में ढाल सकते हैं। डेवलपर्स का कहना है कि आने वाले अपडेट में और भी एनिमेशन और इफेक्ट जोड़े जाएंगे। यह सब मिलकर ऐप को त्योहारों के दौरान और भी मजेदार और आकर्षक बना देते हैं।

The Festival App is now available on iPhone and iPad. The new version includes a home screen widget for iOS and interactive snow effects on Mac. Users can change the color, size, and cable placement of the lights. The app syncs with shortcuts, allowing lights to flash in sync with music or trigger a snowstorm with a single tap. The app also offers several themes, allowing you to set your device in a festive mood. The developers say that more animations and effects will be added in future updates. All of this makes the app even more fun and engaging during the holidays.

Daily Limits on AI Tools

एआई टूल पर तय हुई दैनिक लिमिट

ओपनएआई और गूगल ने अपने फ्री एआई टूल पर दैनिक लिमिट लगाई है। ओपनएआई के सोरा ऐप में फ्री यूजर अब हर दिन छह वीडियो तक बना सकते हैं। गूगल के नैनो बनाना प्रो इमेज जनरेटर पर फ्री अकाउंट हर दिन केवल दो इमेज बनाएंगे। ये बदलाव जीपीयू पर प्रेशर कम करने के लिए किए गए हैं। यह कदम सुनिश्चित करता है कि सभी यूजर एआई टूल आसानी से इस्तेमाल कर सकें।

OpenAI and Google have imposed daily limits on their free AI tools. Free users of OpenAI’s Sora app can now create up to six videos per day. Free accounts on Google’s Nano Banana Pro image generator will only create two images per day. These changes were made to reduce the strain on the GPU and ensure that all users can easily use the AI ​​tool.

Partnership Between Google and Amazon

गूगल और अमेजन के बीच साझेदारी

गूगल और अमेजन ने क्लाउड और इंटरनेट सेवाओं को ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए साझेदारी की है। उनका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ऐप और ऑनलाइन टूल लगातार चलें और क्लाउडफ्लेयर जैसी रुकावटें कम हौं। नए ओपन नेटवर्किंग स्टैंडर्ड से संचालन आसान होगा। भविष्य में 2026 तक माइक्रोसॉफ्ट एज्योर को भी जोड़ने की योजना G है। इससे क्लाउड सेवाओं पर निर्भर लोगों की समस्याएँ कम होंगी और इंटरनेट अधिक स्थिर बनेगा।

Google and Amazon have partnered to make cloud and internet services more reliable. Their goal is to ensure apps and online tools run consistently and reduce outages like Cloudflare. The new open networking standard will simplify operations. Microsoft Azure is also planned to be integrated into the standard by 2026. This will reduce problems for those relying on cloud services and make the internet more stable.

Guidelines Released for Spotify Apps and Tools

स्पॉटिफ़ाय ऐप और टूल्स के लिए गाइडलाइंस जारी

भारत ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसका मकसद ऑनलाइन यूजर्स को सुरक्षित और जानकारीपूर्ण अनुभव देना है। नए नियमों के तहत स्पॉटिफ़ाय ऐप को आसान भाषा में बताना होगा कि वे कैसे काम करते हैं, ताकि यूजर्स समझ सकें कि कब सामग्री या रिकमेंडेशन स्पॉटिफ़ाय द्वारा उत्पन्न हुआ।

India has released new guidelines for artificial intelligence, aiming to provide a safe and informed online user experience. Under the new rules, Spotify apps will be required to explain their functions in simple language so users can understand when content or recommendations originated from Spotify.

Direct Transfer Feature to Spotify

स्पॉटिफ़ाय में सीधे ट्रांसफ़र का फ़ीचर

स्पोंटिफ़ाय ने नया फ़ीचर लॉन्च किया है, जिससे अब तक अपनी यूट्यूब म्यूज़िक, एप्पल म्यूज़िक, अमेज़न म्यूज़िक और दूसरे प्लेटफ़ॉर्म की प्लेलिस्ट सीधे स्पॉटिफ़ाय में ट्रांसफ़र कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए अब किसी थर्ड-पार्टी ऐप या पेड टूल की ज़रूरत नहीं है।

Spotify has launched a new feature that allows users to transfer their playlists from YouTube Music, Apple Music, Amazon Music, and other platforms directly to Spotify. This feature reportedly eliminates the need for third-party apps or paid tools.

Donation to AIDS on Apple Pay Purchases

एप्पल पे से खरीदारी पर एड्स के लिए डोनेशन

एप्पल और रेड ने वर्ल्ड एड्स डे के मौके पर एड्स की लड़ाई के लिए फंड जुटाने के लिए एक लिमिटेड टाइम कैंपेन की पार्टनरशिप की है। इस पहल के तहत 7 दिसंबर तक एप्पल के स्टोर्स, ऑनलाइन स्टोर या एप्पल स्टोर ऐप के जरिए एप्पल पे से की गई हर क्वालिफाइंग खरीदारी पर एप्पल 5 डॉलर डोनेट करेगा। यह 2006 से चले आ रही साझेदारी का हिस्सा है। इस कैंपेन का मकसद एड्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों की मदद के लिए फंड जुटाना है।

Apple and Red have partnered on a limited-time campaign to raise funds for the fight against AIDS on World AIDS Day. As part of this initiative, Apple will donate $5 for every qualifying purchase made with Apple Pay through Apple Stores, online stores, or the Apple Store app until December 7th. This partnership is part of a partnership that dates back to 2006. The campaign aims to raise awareness about AIDS and raise funds to help those in need.

New SIM Binding Rule for Messaging Apps

मैसेजिंग ऐप के लिए नया सिम बाइंडिंग नियम

भारत के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल और स्नैपचैट जैसे कम्युनिकेशन ऐप को 90 दिनों के अंदर सिम बाइंडिंग लागू करनी होगी। इन ऐप्स को केवल तभी काम करना चाहिए जब फोन में वह सिम कार्ड मौजूद हो जिसका इस्तेमाल करके अकाउंट को वेरिफाई किया गया है। वर्तमान में, यूजर एक बार वेरिफाई करने के बाद सिम हटाकर भी वाईफाई पर ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

India’s Department of Telecommunications has implemented a new rule requiring communication apps like WhatsApp, Telegram, Signal, and Snapchat to implement SIM binding within 90 days. These apps must only work if the SIM card used to verify the account is present in the phone. Currently, once verified, users can remove the SIM and use the app over WiFi.

AI-Powered Stickerbox Launched for Kids

बच्चों के लिए एआई पावर्ड स्टिकरबॉक्स लॉन्च

ब्रुकलिन के स्टार्टअप हैपिको ने बच्चों के लिए एआई-पावर्ड स्टिकर बनाने वाला एक छोटा क्यूब स्टिकरबॉक्स लॉन्च किया है। बच्चे बस कोई भी अजीब आइडिया बोलते हैं, जैसे श्एक बाघ आइसक्रीम खा रहा है र और डिवाइस उसकी ब्लैक एंड व्हाइट ड्राइंग प्रिंट कर देता है, जिसे वे रंग सकते हैं। यह स्क्रीन-फ्री, क्रिएटिव और सुरक्षित मजा देने के लिए डिजाइन किया गया है। स्टिकरबॉक्स में आने वाला पेरेंट ऐप बच्चों की क्रिएटिव क्रिएशंस देखने और साझा करने की सुविधा भी देता है। इस डिवाइस की कीमत 99 डॉलर है।

Brooklyn-based startup Hapico has launched Stickerbox, a small cube that creates AI-powered stickers for children. Kids simply speak a quirky idea, such as “a tiger eating ice cream,” and the device prints a black and white drawing that they can color. It’s designed for screen-free, creative, and safe fun. The parent app included with Stickerbox also allows children to view and share their creative creations. The device costs $99.

Google Weather App May Replace Search

गूगल वेदर ऐप की जगह ले सकता है सर्च

गूगल एंड्रॉइड पर अपने मौजूदा वेदर ऐप को गूगल सर्च के अंदर एक नए, रीडिजाइन किए गए अनुभव से बदलने की योजना बना रहा है। अभी, नॉन-पिक्सेल एंड्रॉइड यूजर जिस वेदर ऐप का इस्तेमाल करते हैं, वह गूगल सर्च का ही एक एक्सटेंशन है जिसे होम स्क्रीन पर एक शॉर्टकट के तौर पर जोड़ा जा सकता है। यह ऐप अभी के मौसम के हालात, हर घंटे और 10 दिन का अनुमान जैसे डेटा को दिखाता है। माना जा रहा है कि नई डिजाइन से मौसम की जानकारी पहले से अधिक साफ, तेज और यूजर-फ्रेंडली होने की उम्मीद है।

Google is planning to replace its existing Weather app on Android with a new, redesigned experience within Google Search. Currently, the Weather app used by non-Pixel Android users is an extension of Google Search that can be added as a shortcut to the home screen. This app displays data such as current weather conditions, hourly, and 10-day forecasts. The new design is expected to make weather information clearer, faster, and more user-friendly than before.

Microsoft Launches ‘Fara-7b’

माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया ‘फारा-7 बी’

माइक्रोसॉफ्ट ने ‘फारा-7बी’ नामक एक नया, हल्का एआई मॉडल पेश किया है, जो सीधे आपके डिवाइस पर वेब टास्क को ऑटोमेट करता है, यानी इसके लिए क्लाउड की जरूरत नहीं है। यह मॉडल 7 बिलियन पैरामीटर और माइक्रोसॉफ्ट के अपने फाराजेन डाटा के साथ ट्रेन किया गया है, जो स्क्रीनशॉट को समझकर काम करता है। फारा-7बी से बड़े टास्क को प्रोसेस करने में लगभग 0.025 डॉलर प्रति टास्क का खर्च आता है, जो जीपीटी-4 जैसे बड़े मॉडल से 10 गुना सस्ता है।

Microsoft has introduced a new, lightweight AI model called ‘Fara-7b’ that automates web tasks directly on your device, without the need for the cloud. The model is trained with 7 billion parameters and Microsoft’s own FaraGen data, which understands screenshots. Processing large tasks with Fara-7b costs approximately $0.025 per task, which is 10 times cheaper than larger models like GPT-4.