New SIM Binding Rule for Messaging Apps

मैसेजिंग ऐप के लिए नया सिम बाइंडिंग नियम

भारत के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस ने एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल और स्नैपचैट जैसे कम्युनिकेशन ऐप को 90 दिनों के अंदर सिम बाइंडिंग लागू करनी होगी। इन ऐप्स को केवल तभी काम करना चाहिए जब फोन में वह सिम कार्ड मौजूद हो जिसका इस्तेमाल करके अकाउंट को वेरिफाई किया गया है। वर्तमान में, यूजर एक बार वेरिफाई करने के बाद सिम हटाकर भी वाईफाई पर ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

India’s Department of Telecommunications has implemented a new rule requiring communication apps like WhatsApp, Telegram, Signal, and Snapchat to implement SIM binding within 90 days. These apps must only work if the SIM card used to verify the account is present in the phone. Currently, once verified, users can remove the SIM and use the app over WiFi.

AI-Powered Stickerbox Launched for Kids

बच्चों के लिए एआई पावर्ड स्टिकरबॉक्स लॉन्च

ब्रुकलिन के स्टार्टअप हैपिको ने बच्चों के लिए एआई-पावर्ड स्टिकर बनाने वाला एक छोटा क्यूब स्टिकरबॉक्स लॉन्च किया है। बच्चे बस कोई भी अजीब आइडिया बोलते हैं, जैसे श्एक बाघ आइसक्रीम खा रहा है र और डिवाइस उसकी ब्लैक एंड व्हाइट ड्राइंग प्रिंट कर देता है, जिसे वे रंग सकते हैं। यह स्क्रीन-फ्री, क्रिएटिव और सुरक्षित मजा देने के लिए डिजाइन किया गया है। स्टिकरबॉक्स में आने वाला पेरेंट ऐप बच्चों की क्रिएटिव क्रिएशंस देखने और साझा करने की सुविधा भी देता है। इस डिवाइस की कीमत 99 डॉलर है।

Brooklyn-based startup Hapico has launched Stickerbox, a small cube that creates AI-powered stickers for children. Kids simply speak a quirky idea, such as “a tiger eating ice cream,” and the device prints a black and white drawing that they can color. It’s designed for screen-free, creative, and safe fun. The parent app included with Stickerbox also allows children to view and share their creative creations. The device costs $99.

Google Weather App May Replace Search

गूगल वेदर ऐप की जगह ले सकता है सर्च

गूगल एंड्रॉइड पर अपने मौजूदा वेदर ऐप को गूगल सर्च के अंदर एक नए, रीडिजाइन किए गए अनुभव से बदलने की योजना बना रहा है। अभी, नॉन-पिक्सेल एंड्रॉइड यूजर जिस वेदर ऐप का इस्तेमाल करते हैं, वह गूगल सर्च का ही एक एक्सटेंशन है जिसे होम स्क्रीन पर एक शॉर्टकट के तौर पर जोड़ा जा सकता है। यह ऐप अभी के मौसम के हालात, हर घंटे और 10 दिन का अनुमान जैसे डेटा को दिखाता है। माना जा रहा है कि नई डिजाइन से मौसम की जानकारी पहले से अधिक साफ, तेज और यूजर-फ्रेंडली होने की उम्मीद है।

Google is planning to replace its existing Weather app on Android with a new, redesigned experience within Google Search. Currently, the Weather app used by non-Pixel Android users is an extension of Google Search that can be added as a shortcut to the home screen. This app displays data such as current weather conditions, hourly, and 10-day forecasts. The new design is expected to make weather information clearer, faster, and more user-friendly than before.

Microsoft Launches ‘Fara-7b’

माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया ‘फारा-7 बी’

माइक्रोसॉफ्ट ने ‘फारा-7बी’ नामक एक नया, हल्का एआई मॉडल पेश किया है, जो सीधे आपके डिवाइस पर वेब टास्क को ऑटोमेट करता है, यानी इसके लिए क्लाउड की जरूरत नहीं है। यह मॉडल 7 बिलियन पैरामीटर और माइक्रोसॉफ्ट के अपने फाराजेन डाटा के साथ ट्रेन किया गया है, जो स्क्रीनशॉट को समझकर काम करता है। फारा-7बी से बड़े टास्क को प्रोसेस करने में लगभग 0.025 डॉलर प्रति टास्क का खर्च आता है, जो जीपीटी-4 जैसे बड़े मॉडल से 10 गुना सस्ता है।

Microsoft has introduced a new, lightweight AI model called ‘Fara-7b’ that automates web tasks directly on your device, without the need for the cloud. The model is trained with 7 billion parameters and Microsoft’s own FaraGen data, which understands screenshots. Processing large tasks with Fara-7b costs approximately $0.025 per task, which is 10 times cheaper than larger models like GPT-4.

Nano Banana Pro’s free image creation limited

नैनो बनाना प्रो के फ्री इमेज क्रिएशन सीमित

गूगल ने अपने पॉपुलर एआई इमेज मॉडल नैनो बनाना प्रो के लिए फ्री एक्सेस को सीमित कर दिया है। अधिक डिमांड के कारण यूजर अब एक दिन में तीन के बजाय केवल दो इमेज ही मुफ्त में बना पाएंगे। यह फैसला इमेज बनाने और एडिटिंग की बहुत ज्यादा डिमांड के कारण लिया गया है। यह संकेत देता है कि यूजर को इन बदलती पाबंदियों के अनुसार अपने इस्तेमाल को ढलना करना होगा।

Google has limited free access to its popular AI image model, Nano Banana Pro. Due to high demand, users will now be able to create only two free images per day, instead of three. This decision was made due to the high demand for image creation and editing. This indicates that users will have to adapt their usage to these changing restrictions.

iPhone Case to Create Notes with AI

एआई से नोट्स बनाएगा आईफोन केस

रीटल का स्मार्टइंक आई सिर्फ एक आईफोन केस नहीं, बल्कि 3.97 इंच ‘ई इंक’ टचस्क्रीन के साथ आ रहा है। यह फोन में नई सुविधा जोड़ता है, जिससे आप एआई का उपयोग करके नोट्स रिकॉर्ड, ट्रांसक्राइब और समराइज कर सकते हैं। यह आईफोन 14 से 17 सीरीज तक के मॉडल को सपोर्ट करता है। इसका ई इंक डिस्प्ले आंखों पर कम जोर डालता है और विजेट, क्यूआर कोड दिखाता है।

Retail’s SmartInk Eye isn’t just an iPhone case, but also comes with a 3.97-inch E Ink touchscreen. It adds a new feature to the phone, allowing you to record, transcribe, and summarize notes using AI. It supports iPhone 14 to 17 series models. Its E Ink display reduces eye strain and displays widgets and QR codes.

DigiLocker is getting a new assistant

डिजिलॉकर को मिल रहा नया असिस्टेंट

भारत सरकार अपने क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एजेंट बनाने की योजना बना रही है। डिजिलॉकर में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और स्कूल सर्टिफिकेट जैसे आधिकारिक डिजिटलं दस्तावेज रखे जाते हैं। यह प्रस्तावित एआई असिस्टेंट स्वतंत्र रूप से दस्तावेजों से जुड़े अनुरोधों का जवाब दे सकेगा, उन्हें सत्यापित कर सकेगा।

The Indian government is planning to create an artificial intelligence (AI) agent for its cloud-based platform, DigiLocker. DigiLocker stores official digital documents such as Aadhaar cards, driving licenses, and school certificates. This proposed AI assistant will be able to independently respond to document requests and verify them.

Create your favorite videos on YouTube with a chatbot

यूट्यूब पर चैटबॉट से बनाएं पसंदीदा वीडियो

यूट्यूब अब वीडियो खोजने के अनुभव को आसान बनाने के लिए ‘यॉर कस्टम फीड’ नाम का फीचर ला रहा है। यह एक एआई चैटबॉट की तरह काम करेगा। यूजर्स को अपनी पसंद की वीडियो से जुड़ा कोई भी टेक्स्ट प्रॉम्प्ट इसमें एंटर करना होगा। चैटबॉट इस प्रॉम्प्ट को एनालाइज करेगा और होम पेज पर उससे जुड़ी वीडियो दिखाने लगेगा। अक्सर यूट्यूब का एल्गोरिथम होम पेज पर पसंद की वीडियो नहीं दिखाता। यह फीचर यूजर्स को वही वीडियो दिखाएगा जो वे देखना चाहते हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर वीडियो खोजना बहुत आसान हो जाएगा।

YouTube is now rolling out a feature called “Your Custom Feed” to simplify the video discovery experience. It will function like an AI chatbot. Users will need to enter a text prompt related to a video they like. The chatbot will analyze this prompt and display related videos on the homepage. YouTube’s algorithm often doesn’t display videos they like on the homepage. This feature will show users the videos they want to watch, making video discovery on the platform much easier.

Google to send AI chips into space

गूगल अंतरिक्ष में भेजेगा एआई चिप

गूगल ने प्रोजेक्ट सनकैचर की घोषणा की है, जिसके तहत वह 2027 की शुरुआत तक अपने एआई प्रोसेसर को सौर ऊर्जा से चलने वाले सैटेलाइट्स पर अंतरिक्ष में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसका विचार यह है कि सूरज की ऊर्जा, अंतरिक्ष-आधारित कनेक्शन का उपयोग कर अगली पीढ़ी के रिसर्च को शक्ति दी जाए। गूगल का मानना है कि यह पहल एआई को संचालित करने को ग्रीन बनाएगी, क्योंकि इसमें डाटा सेंटरों की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन होगा।

Google has announced Project Suncatcher, under which it plans to launch its AI processors into space on solar-powered satellites by early 2027. The idea is to use solar energy and space-based connections to power next-generation research. Google believes this initiative will make AI operations greener, as it will have lower carbon emissions than data centers.

Grok 5 will take on esports champions

ईस्पोर्ट्स चैम्पियन से टक्कर लेगा ग्रोक 5

G ग्रोक 5 लीग ऑफ लीजेंड की टॉप प्रो टीमों से मुकाबला कर सकता है। मस्क ने 2026 में एक चैलेंज का प्रस्ताव रखा है जिसमें एआई को इंसानों – जैसी ही सीमाएं दी जाएंगी। ग्रोक 5 कैमरे के जरिए गेम देख सकेगा, -यानी उसे गेम के अंदर के डेटा या लॉग्स की जानकारी नहीं मिलेगी।

Grok 5 could compete against top pro teams in League of Legends. Musk has proposed a challenge in 2026 in which the AI ​​will be given human-like limitations. Grok 5 will be able to view the game through a camera, meaning it won’t have access to in-game data or logs.