WhatsApp now supports 19 languages

व्हॉट्सएप में अब 19 भाषाएं

व्हॉट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिससे अब किसी भी भाषा में आए मैसेज को तुरंत अपनी भाषा में पढ़ा जा सकेगा। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है। पहले, अलग भाषा में आए मैसेज को समझने के लिए यूजर्स को गूगल या किसी अन्य ट्रांसलेट ऐप का सहारा लेना पड़ता था।

WhatsApp has introduced a new feature for its users, allowing them to instantly read messages in any language in their own language. This feature is available on both Android and iOS devices. Previously, users had to rely on Google or other translation apps to understand messages in a different language.

Microsoft’s New AI Model

माइक्रोसॉफ्ट का नया एआई मॉडल

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में अपने 365 कोपायलट में एंथ्रोपिक के एआई मॉडल्स को शामिल करने की घोषणा की है। यह कदम माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के बीच की साझेदारी में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य ओपनएआई पर अपनी निर्भरता को कम करना है।

Microsoft recently announced the inclusion of Anthropic’s AI models in its 365 Copilot. This move is considered a major shift in the partnership between Microsoft and OpenAI. The primary objective of this change is to reduce its dependence on OpenAI.

Android will soon be available on computers.

कंप्यूटर में जल्द आएगा एंड्रॉइड

G गूगल और क्वालकॉम मिलकर एक तरह का एंड्रॉइड बेस्ट कंप्यूटर प्लेटफॉर्म विकसित कर रहे हैं। कंपनी अपने क्रोमओएस अनुभव को एंड्रॉइड की तकनीक पर तैयार कर रही है। इस नए प्लेटफॉर्म में जैमिनी एआई मॉडल, असिस्टेंट और अन्य सुविधाएं भी शामिल होंगी। यह नया एंड्रॉइड-आधारित पीसी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Google and Qualcomm are jointly developing a unique Android-based computer platform. The company is building its ChromeOS experience on Android’s technology. This new platform will include the Gemini AI model, Assistant, and other features. This new Android-based PC is expected to launch in 2026.

AI Writing Tool in Gboard

जीबोर्ड में एआई राइटिंग टूल

गूगल ने अपने लोकप्रिय कीबोर्ड ऐप जीबोर्ड में एक नया एआई राइटिंग टूल जोड़ने की योजना बनाई है। यह फीचर उपयोगकर्ताओं को चैट और अन्य ऐप्स में लिखते समय एआई की मदद से वाक्यों को सुधारने, संक्षिप्त करने या लिखने की सुविधा देगा। यह फीचर आपके लिखे हुए कंटेंट में व्याकरण और वर्तनी की गलतियों को तुरंत ठीक कर देगा। यह फीचर एआई की मदद से नए विचार या वाक्य उत्पन्न करने में भी सक्षम बनाएगा

Google plans to add a new AI writing tool to its popular keyboard app, Gboard. This feature will allow users to improve, summarize, or rewrite sentences with AI’s help while writing in chat and other apps. This feature will instantly correct grammar and spelling errors in your written content. This feature will also enable you to generate new ideas or sentences with the help of AI.

Mute Everyone’s Mention

एवरीवन मेंशन को करें ‘म्यूट’

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक और शानदार फीचर आने वाला है। अब ग्रुप चैट में एवरीवन मेंशन को म्यूट करने का विकल्प मिलेगा, जिससे टिफिकेशन्स से छुटकारा मिलेगा। यह सुविधा टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही रोल आउट हो सकती है। व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.25.27.1 में इस नए ऑप्शन को देखा गया है। यह अपडेट उन बड़े ग्रुप्स के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा जहां अक्सर सभी सदस्यों को एक साथ टैग किया जाता है।

Another great feature is coming to WhatsApp users. Group chats will now have the option to mute everyone’s mentions, eliminating the mentions. This feature is currently in testing and may roll out soon. This new option has been spotted in WhatsApp beta version 2.25.27.1. This update will be especially beneficial for large groups where all members are often tagged simultaneously.

DeepMind’s New Version

डीपमाइंड का नया संस्करण

गूगल डीपमाइंड ने अपने फ्रंटियर सेफ्टी फ्रेमवर्क (एफएसएफ) का एक नया संस्करण, 3.0 जारी किया है। इसका मुख्य उद्देश्य एआई मॉडलों को और अधिक सुरक्षित बनाना है। इस अपडेट का G सबसे बड़ा बदलाव एक नया टूल है, जिसे क्रिटिकल कैपेबिलिटी लेवल (सीसीएल) कहा जाता है। यह एक ऐसा टूल है जो यह जांच करता है कि क्या कोई एआई लोगों के कार्यों को प्रभावित कर सकता है

Google DeepMind has released a new version, version 3.0, of its Frontier Safety Framework (FSF). Its primary goal is to make AI models more secure. The biggest change in this update is a new tool called the Critical Capability Level (CCL). This tool tests whether an AI could influence human actions.

AI Email Assistant Launched

एआई ईमेल असिस्टेंट लॉन्च

परप्लेक्सीटी ने एआई ईमेल असिस्टेंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत लगभग 16000 रुपये प्रति महीना है। यह जीमेल और आउटलुक संभाल सकता है। यह यूजर्स के ईमेल का जवाब लिखेगा। अपने आप मीटिंग सेटअप भी कर देगा। परप्लेक्सीटी की साइट पर जाकर अपना ईमेल जोड़े, फिर मेल करके असिस्टेंट एक्टिवेट करें। र इसके बाद ईमेल में इसे सीसी कर देंगे, तो यह आपके लिए शेड्यूलिंग और रिप्लाई कर देगा।

Perplexity has launched an AI email assistant. It costs around ₹16,000 per month. It can handle Gmail and Outlook. It will reply to users’ emails and even set up meetings automatically. Go to Perplexity’s site, add your email, then activate the assistant by mailing. Then, CC it in the email, and it will handle the scheduling and replying for you.

Countdown and Pre-Save Features

काउंटडाउन और प्री-सेव फीचर्स

यूट्यूब में प्री-सेव सुविधा के आने से यूजर्स अपकमिंग सिंगल सॉन्ग और एलबम को पहले से सेव कर पाएंगे

With the introduction of the pre-save feature on YouTube, users will be able to pre-save upcoming singles and albums.

Create Virtual Worlds with Words

शब्दों से बनाएं आभासी दुनिया

मेटा होराइजन स्टूडियो एक एआई-संचालित प्लेटफॉर्म है। यह आपको केवल आवाज या टेक्स्ट इनपुट देकर 3डी दुनिया बनाने की सुविधा देता है।

Meta Horizon Studio is an AI-powered platform that lets you create 3D worlds using just voice or text input.

Foldable iPhones to be Made in India

भारत में फोल्डेबल आईफोन बनेगा

ऐप्पल कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन का प्रोडक्शन भारत में कर सकती है। अगले वर्ष फोल्डेबल आईफोन का प्रोडक्शन शुरू होगा।

Apple may produce its first foldable iPhone in India. Foldable iPhone production will begin next year.