Ramlala's Ravi Tilak

Ramlala’s Ravi Tilak

रामलला का रवितिलक

रामनवमी के अवसर पर बुधवार को अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। यह तिलक दर्पण और लेंस से युक्त एक विस्तृत तंत्र के माध्यम से किया गया। इस तंत्र के जरिए सूर्य की किरणें श्रीराम की मूर्ति के माथे पर पहुंचीं। यह लगभग चार-पांच मिनट तक चला। नए मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान टैब पर ‘सूर्य तिलक‘ देखा।

On the occasion of Ram Navami, Surya Tilak of Ramlala was done in Ayodhya on Wednesday. This tilak was done through an elaborate apparatus consisting of mirrors and lenses. Through this mechanism the sun’s rays reached the forehead of the idol of Shri Ram. This went on for about four-five minutes. This is the first Ram Navami after the consecration of the idol in the new temple. Prime Minister Narendra Modi saw ‘Surya Tilak’ on the tab during the election campaign.

5 LiveStreams with Mr. Prem Rawat from South America and Mexico

Save the Dates!

5 LiveStreams with Mr. Prem Rawat from South America and Mexico

मेक्सिको सिटी, मेक्सिको– 03 मार्च, रविवार, प्रातः 04:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

ब्यूनस आयर्स, अर्जेन्टीना– 11 मार्च, सोमवार, प्रातः 01:30 बजे (अर्ध रात्रि)

पंटा डेल एस्टे, उरुग्वे– 16 मार्च, शनिवार, रात्रि 11:30 बजे

लीमा, पेरू — 23 मार्च, शनिवार, रात्रि 09:30 बजे

साओ पाओलो, ब्राज़ील — 31 मार्च, रविवार, प्रातः 01:30 बजे (अर्ध रात्रि)

ये कार्यक्रम अंग्रेजी में हिंदी अनुवाद के साथ उपलब्ध होंगे।

टाइमलेस टुडे की प्रीमियर और क्लासिक सदस्यता के साथ आप इन कार्यक्रमों को देख और सुन सकते हैं।

https://live.timelesstoday.tv/?utm_source=WA&um_medium=org

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
WhatsApp : +91-9899693935 / 9625924196
Email : indiacustomercare@timelesstoday.com

Save the Dates!

5 LiveStreams with Mr. Prem Rawat from South America and Mexico

Mexico City, Mexico – March 03, Sunday, 04:30 AM (Indian Time)

Buenos Aires, Argentina – March 11, Monday, 01:30 AM (Midnight)

Punta del Este, Uruguay– March 16, Saturday, 11:30 pm

Lima, Peru — March 23, Saturday, 09:30 pm

Sao Paulo, Brazil — Sunday, March 31, 01:30 am (midnight)

These programs will be available in English with Hindi translation.

You can watch and listen to these programs with a Premier and Classic subscription to Timeless Today.

https://live.timelesstoday.tv/?utm_source=WA&um_medium=org

for more information contact :
WhatsApp : +91-9899693935 / 9625924196
Email: indiacustomercare@timelesstoday.com

For a disciple his Guru is his God

एक शिष्य के लिए उसका गुरु ही उसका ईश्वर है

समुद्र में एक प्रकार की सीपी होती है, जो स्वाति नक्षत्र की वर्षा की एक बूंद के लिए सदा मुंह बाए पानी पर तैरती रहती है, किंतु स्वाति की वर्षा का एक बिंदु जल मुंह में पड़ते ही वह मुंह बंद कर सीधे समुद्र की गहरी सतह में डूब जाती है तथा वहां उस जल बिंदु से मोती तैयार करती है। इसी तरह यथार्थ मुमुक्षु साधक भी सद्गुरु की खोज में व्याकुल होकर इधर-उधर भटकता रहता है; परंतु एक बार सद्गुरु के निकट मंत्र पा जाने के बाद वह साधना के अगाध जल में डूब जाता है तथा अन्य किसी ओर ध्यान न देते हुए सिद्धि लाभ तक साधना में लगा रहता है।

रामकृष्ण परमहंस

ऐसे गुरु यदि पंडित या शास्त्रज्ञ न भी हों तो घबराने का कारण नहीं। उन्होंने किताबी ज्ञान भले ही नहीं सीखा हो पर उनमें यथार्थ ज्ञान की कभी कमी नहीं होती। सच्ची भक्ति हो तो सामान्य वस्तुओं से भी ईश्वर का उद्दीपन होकर साधक भाव में विभोर हो जाता है। एक बार किसी गांव से गुजरते समय चैतन्य देव ने सुना कि हरि- संकीर्तन में बजाने वाला मृदंग इसी गांव की मिट्टी से बनता है। सुनते ही वे बोल उठे, ‘इस मिट्टी से मृदंग बनता है!’ और एकदम बाह्यज्ञान खोकर भावसमाधि में मग्न हो गए। इस मिट्टी से मृदंग बनता है। उस मृदंग को बजाते हुए हरिनाम गाया जाता है। वे हरि सब के प्राणों के प्राण हैं, वे सुंदर के भी सुंदर हैं। इस तरह के विचार उनके चित्त में खिल गए और उनका चित्त हरि में स्थिर हो गया।

इसी प्रकार, जिसमें गुरु के प्रति सच्ची भक्ति होती है, उसे गुरु के सगे-संबंधियों को देखकर गुरु का ही उद्दीपन होता है। इतना ही नहीं, गुरु के गांव के लोगों को देखने पर भी उसे उस प्रकार की उद्दीपना होती है और वह उन्हें प्रणाम कर उनकी चरण-धूलि ग्रहण करता है, उन्हें खिलाता-पिलाता है, उनकी सेवा-शुश्रूषा करता है।

अपनी भक्ति के कारण वह शिष्य गुरु को मनुष्य की दृष्टि से नहीं देखता, वह उन्हें भगवान के ही रूप में देखता है। जिस प्रकार पीलिया हो जाने पर सब कुछ पीला ही पीला दिखाई पड़ता है, उसी प्रकार इस शिष्य को भी सब कुछ ईश्वरमय ही दिखाई देता है। उसकी भक्ति ही उसे दिखा देती है कि ईश्वर ही सब कुछ हैं। वे ही गुरु, माता-पिता, पशु-पक्षी जड़-चेतन सब हैं।

There is a type of clam in the sea, which always floats on the water with its mouth open for a drop of rain from Swati Nakshatra, but as soon as a drop of rain from Swati falls in its mouth, it closes its mouth and goes straight into the deep surface of the sea. It sinks and creates pearls from that water point there. Similarly, a true Mumukshu seeker also keeps wandering here and there in search of a Sadguru; But once he gets the mantra from the Sadguru, he gets immersed in the deep waters of Sadhana and without paying attention to anything else, he continues to do Sadhana till he attains Siddhi.

Ramakrishna Paramhansa

Even if such a guru is not a pundit or a scientist, there is no reason to panic. They may not have learned bookish knowledge but they never lack real knowledge. If there is true devotion then even ordinary things inspire God and the seeker becomes overwhelmed with emotion. Once while passing through a village, Chaitanya Dev heard that the Mridangam played in Hari-Sankirtan was made from the soil of this village. As soon as he heard this he said, ‘Mridang is made from this soil!’ And having completely lost external knowledge, he became engrossed in ecstasy. Mridang is made from this soil. Harinam is sung while playing that Mridang. That Hari is the life of everyone’s life, he is even the most beautiful of the beautiful. Such thoughts bloomed in his mind and his mind became fixed on Hari.

Similarly, one who has true devotion towards the Guru, gets inspired by the Guru by seeing his relatives. Not only this, when the Guru sees the people of his village, he gets that kind of excitement and he salutes them, accepts the dust of their feet, feeds them, takes care of them.

Because of his devotion, the disciple does not see the Guru as a human being, he sees him as God. Just as in case of jaundice everything appears yellow, similarly to this disciple also everything appears divine. His devotion itself shows him that God is everything. He is the Guru, the parents, the animals, the birds, the inanimate and the animate.

There is a story behind Surya being named ‘Aditya’.

सूर्य के ‘आदित्य’ नाम होने के पीछे एक कथा है।

सृष्टि उत्पत्ति के समय कश्यप ऋषि की पत्नी अदिति ने कठोर तप करके भगवान सूर्य को प्रसन्न किया और वरदान मांगा कि वे उनके पुत्र रूप में जन्म लें। सूर्य ने उन्हें यह वरदान दे दिया और अपनी सात किरणों में से एक ‘सुषुम्ना’ किरण द्वारा उनके गर्भ में प्रवेश किया। अदिति के गर्भ से जब सूर्य का जन्म हुआ, उस दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि थी। अदिति के गर्भ से जन्म लेने कारण सूर्य का नाम ‘आदित्य’ हुआ। सूर्य के रथ में सात घोड़े होने के कारण इसे ‘रथ सप्तमी’ कहा जाता है। इसके अलावा इस तिथि को ‘आरोग्य सप्तमी’, ‘माघ सप्तमी’, ‘अचला सप्तमी’, ‘विधान सप्तमी’ आदि नाम से भी जाना जाता है। सूर्य के रथ में- ‘गायत्री’, ‘भ्राति’, ‘उष्निक’, ‘जगती’, ‘त्रिस्तप’, ‘अनुस्तप’ और ‘पंक्ति’ नाम के सात घोड़े हैं। ये सातों घोड़े सप्ताह के सात दिनों, सात किरणों के प्रतीक हैं। सूर्य के रथ का पहिया संवत्सर वर्ष और उसमें लगी बारह तीलियां बारह महीनों को दर्शाती हैं। रथ सप्तमी से जुड़ी एक अन्य कथा भी है। यह कथा कहती है, जब सूर्य देव को खड़े-खड़े काफी लंबा समय बीत गया तो उनके पांव दुखने लगे। तब उन्होंने भगवान विष्णु के सामने अपनी समस्या रखी। विष्णु ने सूर्य देव की समस्या को दूर करने के लिए उन्हें हीरे जड़ित एक स्वर्ण रथ दिया। इस रथ के सारथि अरुण देव थे। जिस दिन यह रथ सूर्य देव को मिला, उस दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी थी। इस दिन इस रथ पर सूर्य के विराजमान होने के कारण इसे ‘रथ सप्तमी’ कहा गया।

इस दिन गंगा स्नान करके सूर्य की पूजा करने और सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करने से सूर्य संबंधी दोष दूर होते हैं। यही नहीं इस दिन सूर्य के साथ-साथ उनके रथ में जुते सातों घोड़ों की भी पूजा की जाती है।

इससे जुड़ी एक अन्य कथा के अनुसार भगवान कृष्ण के पुत्र सांब को अपने बल और शारीरिक सुंदरता का बहुत अभिमान हो गया था। एक बार दुर्वासा ऋषि कृष्ण से भेंट करने आए। कठिन तप करने के कारण ऋषि दुर्वासा का शरीर बहुत ही दुर्बल हो गया था। उनके दुबले-पतले और असुंदर शरीर को देखकर सांब को हंसी आ गई। इसे ऋषि ने अपना अपमान समझा। ऋषि दुर्वासा को सांब की इस धृष्टता पर बहुत क्रोध आया और उन्होंने सांब को कुष्ठ होने का श्राप दे दिया। ऋषि के श्राप से सांब को कुष्ठ हो गया। अनेक तरह के उपचार करने पर भी यह ठीक नहीं हुआ, तब कृष्ण ने सांब को सूर्योपासना करने की सलाह दी। सूर्य की उपासना करने से सांब को कुष्ठ रोग से मुक्ति मिली, इसलिए इसे ‘आरोग्य सप्तमी’ भी कहते हैं।

अश्वनी कुमार

At the time of creation, Aditi, wife of sage Kashyap, pleased Lord Surya by performing rigorous penance and asked for a boon that she would be born as his son. Surya granted her this boon and entered her womb through ‘Sushumna’ ray, one of his seven rays. When Surya was born from Aditi’s womb, that day was the seventh day of Shukla Paksha of Magh month. Due to being born from Aditi’s womb, Surya was named ‘Aditya’. Because there are seven horses in the chariot of the Sun, it is called ‘Ratha Saptami’. Apart from this, this date is also known by the names ‘Arogya Saptami’, ‘Magh Saptami’, ‘Achala Saptami’, ‘Vidhaan Saptami’ etc. Surya’s chariot has seven horses named ‘Gayatri’, ‘Bhrati’, ‘Ushnik’, ‘Jagati’, ‘Tristap’, ‘Anustap’ and ‘Pankti’. These seven horses symbolize the seven days of the week, the seven rays. The wheel of Surya’s chariot represents the year Samvatsara and the twelve spokes in it represent the twelve months. There is also another story related to Rath Saptami. This story says that when Surya Dev spent a long time standing, his feet started hurting. Then he presented his problem before Lord Vishnu. To solve the problem of Sun God, Vishnu gave him a golden chariot studded with diamonds. The charioteer of this chariot was Arun Dev. The day the Sun God got this chariot was the Saptami of Shukla Paksha of Magh month. On this day, due to the presence of Sun on this chariot, it was called ‘Rath Saptami’.

On this day, by taking bath in the Ganges, worshiping the Sun and donating things related to the Sun, the defects related to the Sun are removed. Not only this, along with the Sun, the seven horses harnessed to his chariot are also worshiped on this day.

According to another story related to this, Lord Krishna’s son Samb had become very proud of his strength and physical beauty. Once Durvasa came to meet sage Krishna. Due to rigorous penance, sage Durvasa’s body had become very weak. Samb laughed after seeing his thin and unattractive body. The sage considered this an insult. Sage Durvasa was very angry at this audacity of Samba and he cursed Samba to suffer from leprosy. Samba got leprosy due to the curse of the sage. It did not get cured even after various treatments, then Krishna advised Samba to worship the sun. Samb got relief from leprosy by worshiping the Sun, hence it is also called ‘Arogya Saptami’.

Ashwani Kumar

When Mother Goddess Aditi gave birth to Surya as a son

जब देव माता अदिति ने सूर्य को पुत्र रूप में जन्म दिया

मार्कडेय पुराण के अनुसार पहले संपूर्ण विश्व में अंधेरा था। उस अंधकार में ही ब्रह्मा कमलयोनि से प्रकट हुए और उनके मुख से सबसे पहले ‘ओम्’ शब्द का उच्चारण हुआ। यह ओम् सूर्य के तेज का ही सूक्ष्म रूप था। इसके पश्चात ब्रह्मा के मुख से चारों वेद प्रकट हुए। यह चारों वेद ओम् के तेज में समा गए। आकाश में दिखाई देने वाला सूर्य इसी ओम् का स्थूल रूप है। लेकिन सूर्य का यह तेज इतना प्रचंड था कि सृष्टि के भस्म होने का डर था, इसलिए ब्रह्म की प्रार्थना पर सूर्य देव ने अपने तेज को कम कर लिया। सूर्य के प्रकट होने पर संपूर्ण विश्व का अंधकार ही नहीं मिटा बल्कि सृष्टि में जीवन का संचार भी हुआ। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक और नव ग्रहों का राजा माना गया है। व्यवस्था के संचालन में इसे राजा यानी राष्ट्र प्रमुख और उच्च अधिकारी तथा संबंधों के निर्वहन में इसे पिता माना गया है।

According to Markadeya Purana, earlier there was darkness in the entire world. It was in that darkness that Brahma appeared from the lotus flower and the word ‘Om’ was first uttered from his mouth. This Om was a subtle form of the sun’s glory. After this the four Vedas appeared from the mouth of Brahma. These four Vedas got absorbed in the glory of Om. The sun visible in the sky is the physical form of this Om. But the brightness of the Sun was so intense that there was a fear of the creation being destroyed, hence on the prayer of Brahma, the Sun God reduced his brightness. With the appearance of the Sun, not only the darkness of the entire world was removed but life was also infused into the universe. In astrology, Sun is considered to be the factor of soul and the king of nine planets. In running the system, he is considered as the king i.e. the head of the nation and a high official and in the discharge of relations, he is considered as the father.

From where was what was brought and installed in the Ayodhya temple?

अयोध्या मंदिर में कहां से क्या लाकर स्थापित किया गया?

गिट्टी-मध्य प्रदेश से, राख रायबरेली व सफेद मार्बल मकराना से आया।

ग्रेनाइट-तेलंगाना और कर्नाटक, लकड़ी महाराष्ट्र के बल्लारशाह से।

मुंबई के व्यापारी ने दरवाजे पर चढ़ाए गए सोने को भेंट किया।

रामलला की मूर्ति के लिए कर्नाटक से पत्थर लाया गया।

आभूषण-लखनऊ की एक फर्म ने जयपुर से बनवाए।

मंदिर के द्वार पर लगे हाथी राजस्थान के सत्यनारायण पाण्डेय ने बनाए

लकड़ी का काम हैदराबाद के अनुराधा टिंबर ने किया। इनके कारीगर तमिलनाडु और केरल के थे।

Allah, God, Bhagwan, it is all one and the same, the power that man has created and man has created religions for his own purposes.

Allah, God, Bhagwan, it is all one and the same, the power that man has created and man has created religions for his own purposes.

When you were born, did you express your wish that I would be born in the Muslim religion?

You are also made of five elements, Hindus are also made of five elements and after doing this, you have to merge into the five elements only. You can see a maximum of 20 years in your life, but the soil of this earth, the sun, the moon, the existence of Ramakrishna is millions and crores of years old.

Sadhguru: Written and narrated by Prem Rawat ji

सद्गुरु: प्रेम रावत जी द्वारा लिखित एवं वर्णित

https://www.timelesstoday.tv/ambient-the-master-hindi-prem-rawat/?utm_source=wa&utm_medium=in

टाइमलेस टुडे की क्लासिक या प्रीमियर सदस्यता के साथ आप इस संदेश का आनंद ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
WhatsApp : +91-9899693935 / 9625924196
Email : indiacustomercare@timelesstoday.com

Sadhguru: Written and narrated by Prem Rawat ji

Jai Shree Ram

Some important places of Chhattisgarh which are associated with Shri Ram Ji

छत्तीसगढ़ के कुछ महत्वपूर्ण स्थान जो श्री राम जी से जुड़े हैं

चंद्रखुरी

चंद्रखुरी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है क्योंकि यह भगवान राम का ननिहाल है। यहीं माता कौशल्या का जन्म हुआ था। जन्मस्थली में माता कौशल्या का एक प्राचीन मंदिर स्थित है जहां माता कौशल्या और बालरूप में प्रभु श्रीराम की बेहद दुर्लभ और अनूठी प्रतिमा विराजमान है। इस प्रतिमा में बालरूप में प्रभु श्रीराम माता कौशल्या की गोद में बैठे नजर आते हैं।

तुरतुरिया

यह बलौदबाजार भाटपारा में स्थित है। इस जिले में स्थित तुरतुरिया नामक गांव में महर्षि वाल्मीकि का आश्रम स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यहीं पर प्रभु श्रीराम के दोनों पुत्रों लव और कुश का जन्म हुआ था। बलभद्री नाले का पानी चट्टानों के बीच से निकलता है, जिससे तुरतुर की आवाज आती है। यही वजह है कि इस जगह का नाम तुरतुरिया है।

रामगढ़

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लगभग 60 किमी दूर स्थित रामगढ़, सरगुजा का सबसे पुराना ऐतिहासिक स्थल है और भगवान राम और प्रसिद्ध कवि कालिदास से जुड़े होने के कारण इसका बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान यहां निवास किया था। रामगढ़ ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखता है। रामगढ़ की पहाड़ियां अपनी शानदार खूबियों के लिए जानी जाती हैं।

रामाराम

छत्तीसगढ़ में भगवान राम का अंतिम पड़ाव सुकमा जिले में स्थित रामाराम गांव था। इस गांव का नाम भगवान राम के नाम पर रखा गया है। यहां पर एक पहाड़ी है जिस पर प्राकृतिक रूप एक शिला में पदचिन्ह की आकृति नजर आती है। लोक मान्यता है कि प्रभु श्रीराम यहां से होकर गुजरे थे और यह उन्ही के पदचिन्ह हैं।

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ का दंडकारण्य क्षेत्र जाने वाले बस्तर का भगवान राम के 14 साल के वनवास से गहरा नाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वनवास के दौरान भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता बस्तर के रास्ते गुजरते हुए दक्षिण भारत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बस्तर के चित्रकोट, तीरथगढ़ और बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर व रामपाल मंदिर में समय भी गुजारा था। आज भी इन जगहों में भगवान राम के आने के प्रमाण मिलते है।

सिहावा

सिहावा सप्तऋषि आश्रम के लिए जाना जाता है, जिसका नाम प्रसिद्ध ऋषि श्रृंगी के नाम पर पड़ा है, महानदी, धमतरी से लगभग 65 किमी दूर सिहावा की पहाड़ी से निकलती है। रामायण के अनुसार, यह ऋषि श्रृंगी का आश्रम था, जिन्हें राजा दशरथ ने एक विशेष यज्ञ की अध्यक्षता करने के लिए अयोध्या में आमंत्रित किया था ताकि उनकी तीनों पत्नियों को पुत्र रत्नों की प्राप्ती हो सके।

सीतामढ़ी-हरचौका

प्राचीन काल से सीता की नाम से प्रसिद्ध सीतामढी हरचौका का धार्मिक महत्व है। यह छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के उत्तर-पश्चिम दिशा में भरतपुर तहसील के अंतर्गत जनकपुर से 28 किमी दूर (लगभग) स्थित है। भगवान राम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ मबई नदी को पार कर सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ की भूमि पर यहीं पहुंचे थे। यहां पहाड़ों में सात प्राचीन गुफा कक्ष है जिन्हें माता सीता की रसोई के नाम से जाना जाता है।

तातापानी

रामकथा में तातापानी का भी वर्णन सुनने ने को मिलता है। छत्तीसगढ़ के उत्तर में बलरामपुर जिले में गर्म पानी का यह प्राकृतिक सोत है। यहीं पर भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा भी स्थापित है। माना जाता है कि अपने वन पथ गमन के दौरान भगवान श्री राम ने यही पर अपने हाथों से भगवान शंकर की प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा की थी।

शिवरीनारायण

शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा जिले में स्थित है। अपने वनपथ गमन के दौरान भगवान राम यहां पहुंचे थे और वनवासी माता शबरी की ममता से अभिभूत होकर प्रभु ने शबरी के झूठे बेर खाये थे। शिवरीनारायण में हीं जोक, शिवनाथ और महानदी का संगम है। इस जगह पर नर-नारायण और शबरी का मंदिर है। मंदिर के पास स्थित वट वृक्ष के पत्ते दोने के आकार के हैं।

Some important places of Chhattisgarh which are associated with Shri Ram Ji

Chandrakhuri

Chandrakhuri holds important historical and religious importance as it is the maternal birthplace of Lord Rama. Mother Kaushalya was born here. An ancient temple of Mata Kaushalya is situated in the birthplace where a very rare and unique statue of Mata Kaushalya and Lord Shri Ram in child form is present. In this statue, Lord Shri Ram in child form is seen sitting in the lap of Mother Kaushalya.

Turturia

It is situated in Balaudbazar Bhatpara. Maharishi Valmiki’s ashram is situated in a village named Turturiya situated in this district. It is believed that it was here that Lord Shri Ram’s two sons Luv and Kush were born. The water of Balabhadri drain comes out from between the rocks, due to which the gurgling sound comes. This is the reason why the name of this place is Turturiya.

Ramgarh

Ramgarh, located about 60 km from Ambikapur in Chhattisgarh, is the oldest historical site of Surguja and has great significance due to its association with Lord Ram and the famous poet Kalidas. It is believed that Lord Rama resided here during his 14 years of exile. Ramgarh holds historical and mythological importance. The hills of Ramgarh are known for their magnificent features.

Ramaram

The last stop of Lord Ram in Chhattisgarh was Ramaram village located in Sukma district. This village is named after Lord Ram. There is a hill here on which the shape of a footprint is visible naturally in a rock. It is a popular belief that Lord Shri Ram passed through here and these are his footprints.

Jagdalpur

Bastar, known as Dandakaranya region of Chhattisgarh, has a deep connection with the 14 years of exile of Lord Ram. According to mythology, during their exile, Lord Shri Ram, Lakshman and Mother Sita reached South India via Bastar. During this period, he also spent time in Bastar’s Chitrakot, Tirathgarh and Bastar’s historical heritage Dalpat Sagar and Rampal Temple. Even today, evidence of Lord Ram’s presence is found in these places.

Sihawa

Sihawa is known for Saptarishi Ashram, named after the famous sage Shringi, Mahanadi originates from the hills of Sihawa, about 65 km from Dhamtari. According to the Ramayana, it was the ashram of sage Shringi, who was invited by King Dasharatha to Ayodhya to preside over a special yajna so that his three wives could be blessed with sons.

Sitamarhi-Harchowka

Sitamarhi Harchauka, known as Sita since ancient times, has religious significance. It is located 28 km (approximately) from Janakpur under Bharatpur tehsil in the north-west direction of Koriya district of Chhattisgarh. Lord Ram, along with Mother Sita and brother Lakshman crossed the Mabai River and first reached the land of Chhattisgarh here. Here in the mountains there are seven ancient cave chambers which are known as Mata Sita’s Kitchen.

Tatapani

One can also hear the description of Tatapani in Ramkatha. This natural spring of hot water is in Balrampur district in the north of Chhattisgarh. A huge statue of Lord Shankar is also installed here. It is believed that during his forest journey, Lord Shri Ram had made the idol of Lord Shankar with his own hands and worshiped it here.

Shivrinarayan

Shivrinarayan is situated in Janjgir-Champa district. Lord Ram had reached here during his journey through the forest and being overwhelmed by the love of the forest-dwelling mother Shabari, the Lord had eaten the false berries of Shabari. There is a confluence of Jok, Shivnath and Mahanadi in Shivrinarayan. There is a temple of Nar-Narayan and Shabari at this place. The leaves of the banyan tree situated near the temple are double-shaped.

makar sankranti shubh muhurat 2024

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त 2024

हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस वर्ष ग्रहों की दिशा में बदलाव के मद्देनजर मकर संक्रांति की डेट में बदलाव हुआ है ।

मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक है। इसके अलावा पुण्यकाल में मकर संक्रांति की पूजा-अर्चना करना बेहद फलदायी होता है। इस दिन पुण्यकाल का समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम 6 बजकर 21 मिनट तक है। महा पुण्यकाल दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक है।

मकर संक्रांति सूर्य देव पूजा विधि

  • मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठे और दिन की शुरुआत भगवान विष्णु और सूर्य देव के ध्यान से करें।
  • इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें। अगर नदी में स्नान करना संभव नहीं हैं, तो नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
  • नहाने के बाद तांबे के लोटे में अक्षत और फूल डालकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। इस दौरान निम्न मंत्र का जाप करें।
  • ऊँ सूर्याय नम: ऊँ खगाय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ रवये नम:, ऊँ भानवे नम:, ऊँ आदित्याय नम:
  • इसके बाद सूर्य स्तुति का पाठ करें।
  • बता दें कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ होता है। इसलिए इस दिन सूर्य की उपासना अवश्य करें।