The Mystery of Worshiping Lakshmi on the New Moon

अमावस पर लक्ष्मी पूजन का रहस्य

वेदों में जिस लक्ष्मी का वर्णन किया है, वह तिजोरियों में बंद स्वर्ण-राशि नहीं है। वह भगवान नारायण की प्रिया श्रीनिधि लक्ष्मी हैं, जो समृद्धि, शील और विवेक से संबद्ध है, बता रहे हैं दर्शनशास्त्र के विद्वान शास्त्री कोसलेन्द्रदास

दीपावली आलोक का उत्सव मात्र नहीं है, अपितु मानव की सनातन साधना का प्रतीक है। मिट्टी के दीप से लेकर अंतर्मन के आलोक तक यह पर्व मानव-पुरुषार्थ, शील और दिव्यता का सनातन संदेश है। जब भुवन-भास्कर अस्त हो जाते हैं, चंद्र-नक्षत्र लुप्त हो जाते हैं, तब मिट्टी, तेल और बाती से संयोगित नन्हे दीप इनके प्रतिनिधि बनकर मानव चेतना को आलोकित करते हैं। ऋषियों का उद्घोष ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ उन्हीं में प्रकट होता है। इसी से शास्त्र इन्हें ‘दीप देवता’ कहते हैं।

अंधकार सदा से मानव का प्रतिद्वंद्वी रहा है। वह जब हृदय को आच्छादित कर लेता है, तबसौम्यता, सौंदर्य और सद्‌गुणों की आभा लुप्त हो जाती है। पर दीप की लौ अद्भुत जिजीविषा लेकर प्रकट होती है। वह रूई की नाड़ी में तेल का प्रवाह बनाकर ज्ञान-प्रभा को मुखरित करती है। वास्तव में दीप केवल अग्नि बिंदु नहीं, वरन नवजात शिशु का कोमल मुख है। लक्ष्मी का वरदहस्त है और दयामय ईश्वर का वरदान है। मुंडकोपनिषद कहता है-‘जो कुछ भी चमकता है, वह उस परमेश्वर की आभा से अनुभासित होता है, यह संपूर्ण विश्व उसी के प्रकाश से प्रकाशित एवं भासित हो रहा है।’ उपनिषदों के इस ज्ञान का प्रायोगिक स्वरूप दीपावली है।

दीपावली का महत्व इसलिए भी है कि इसमें प्रयुक्त दीप धरती की काया से बने हैं। ये किसी दैवीय वरदान के नहीं, मानव-पुरुषार्थ के प्रस्फुटन हैं। आचार्य कुबेरनाथ राय ने सत्य ही कहा है- दीपावली की रात्रि, मनुष्य-निर्मित प्रकाश द्वारा अंधकार विजय की रात्रि है। मिट्टी से बने ये दीप धरती की बेटी जानकी के भ्राता हैं। जब वे प्रज्वलित होते हैं, तो तारामंडल की प्रभा भी फीकी पड़ जाती है।

कार्तिक अमावस्या की कालिमा में सिंधुजा लक्ष्मी के पूजन का रहस्य है। जिस लक्ष्मी का वर्णन वेदों ने किया है, वह तिजोरियों में बंद स्वर्ण-राशि नहीं है। वह भगवान नारायण की प्रिया श्रीनिधि लक्ष्मी हैं, जो गो-सेवा, लहलहाते अन्न, रसपूर्ण अन्न-विहार, शीलयुक्त दांपत्य और उत्तम भाषा से संबद्ध है। लक्ष्मी का तात्पर्य धन के उपयोग से है, उसके उपभोग से नहीं। चोरी, छल, कदाचार से अर्जित संपत्ति लक्ष्मी का वरदान कभी नहीं बन सकती।

दीपावली स्मरण कराती है कि असली युद्ध बाह्य अंधकार से नहीं, बल्कि अंतर्मन में बसे तमस से है। तेरहवीं सदी में जलालुद्दीन रूमी ने कहा था- दीप भले अलग-अलग हैं, पर रोशनी सबमें एक है। दीपावली केवल घर-आंगन की सज्जा नहीं, आत्मा के आलोकन का महापर्व है।

The Lakshmi described in the Vedas isn’t gold locked in vaults. She is Lord Narayana’s beloved, Srinidhi Lakshmi, associated with prosperity, virtue, and wisdom, explains philosophical scholar Kosalendradas.

Diwali isn’t merely a celebration of light, but a symbol of humanity’s eternal pursuit. From the earthen lamp to the light of the inner self, this festival carries the eternal message of human effort, virtue, and divinity. When the sun sets, the moon and stars disappear, tiny lamps made of clay, oil, and wick become their representatives and illuminate human consciousness. The sages’ call “Tamaso Ma Jyotirgamay” (The Light is the Light) is manifested in them. This is why the scriptures call them “Deities of Lights.”

Darkness has always been humanity’s rival. When it envelops the heart, the aura of gentleness, beauty, and virtue vanishes. But the flame of a lamp emerges with an amazing will to live. It creates a flow of oil through a cotton thread, radiating the radiance of knowledge. In reality, the lamp is not merely a point of fire, but the tender face of a newborn baby. It is the blessing of Lakshmi and the boon of a merciful God. The Mundakopanishad says, “Whatever shines is radiant with the radiance of that Supreme Being; this entire universe is illuminated and illuminated by His light.” Diwali is the practical embodiment of this wisdom of the Upanishads.

Diwali is also significant because the lamps used in it are made from the earth’s body. They are not the result of any divine blessing, but the blossoming of human effort. Acharya Kubernath Rai has rightly said, “The night of Diwali is the night of the victory of darkness by man-made light.” These clay lamps are the brothers of Janaki, the daughter of the earth. When they are lit, even the radiance of the constellations fades.

The darkness of Kartik Amavasya holds the secret of worshipping Sindhuja Lakshmi. The Lakshmi described in the Vedas is not a treasure of gold locked in vaults. She is Lord Narayana’s beloved Srinidhi Lakshmi, associated with cow service, lush crops, delicious food habits, virtuous marriage, and good language. Lakshmi refers to the use of wealth, not its consumption. Wealth acquired through theft, deceit, or misconduct can never become Lakshmi’s blessing.

Diwali reminds us that the real battle is not against external darkness, but against the darkness residing within. In the thirteenth century, Jalaluddin Rumi said, “The lamps may be different, but the light is the same in all.” Diwali is not just a decoration of the home and courtyard; it is a grand festival of enlightenment of the soul.

Upcoming Fasts and Festivals in October 2025

1महा नवमीअंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस2विजयादशमी (दशहरा)गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती3पापांकुशा एकादशीएकादशी व्रत4विश्व पशु दिवस5प्रदोष व्रत
6विश्व पर्यावास दिवस7पूर्णिमा8भारतीय वायु सेना दिवस910करवा चौथसंकष्टी चतुर्थीविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस11अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस12
13अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस14अहोई अष्टमीकालाष्टमी15विश्व छात्र दिवस (एपीजे अब्दुल कलाम जयंती)वैश्विक हाथ धुलाई दिवस16विश्व खाद्य दिवस17रमा एकादशी1819धनतेरस
20नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)मासिक शिवरात्रि21दिवालीअमावस्या22गोवर्धन पूजा23भाई दूज24संयुक्त राष्ट्र दिवस25विनायक चतुर्थी26
27छठ पूजाषष्ठी व्रत28छठ पूजाषष्ठी व्रत2930गोपाष्टमी31सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस)

Upcoming Fasts and Festivals in November 2025

12देवउत्थान एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी)एकादशी व्रत
3प्रदोष व्रत45कार्तिक पूर्णिमापूर्णिमाविश्व सुनामी जागरूकता दिवस6मार्गशीर्ष गुरुवार व्रतमनबासा गुरुबारा7शिशु संरक्षण दिवसराष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस8बाल दिवस समारोह (कार्यक्रम)9कानूनी सेवा दिवस
1011राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना आज़ाद का जन्मदिन)12कालभैरव जयंतीभैरव अष्टमीकालाष्टमी13मार्गशीर्ष गुरुवार व्रतमनबासा गुरुबारा14बाल दिवस (जवाहरलाल नेहरू जयंती)विश्व मधुमेह दिवस1516
17राष्ट्रीय मिर्गी दिवस18मासिक शिवरात्रि19मासिक शिवरात्रिइंदिरा गांधी जयंतीविश्व शौचालय दिवस20अमावस्यामार्गशीर्ष गुरुवार व्रतमनबासा गुरुबाराविश्व बाल दिवस212223
24विनायक चतुर्थी25महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस26षष्ठी व्रतसंविधान दिवस (संविधान दिवस)27मार्गशीर्ष गुरुवार व्रतमनबासा गुरुबाराधन्यवाद दिवस (संयुक्त राज्य अमेरिका में लेकिन विश्व स्तर पर मनाया जाता है)282930

The Srimad Bhagavatam gave life to knowledge and detachment.

श्रीमद्भागवत ने ज्ञान-वैराग्य को दिया जीवन

सनकादि ऋषियों ने नारदजी को बताया कि ज्ञान और वैराग्य को सचेत करने का एकमात्र उपाय श्रीमद्भागवत का श्रवण है। ज्ञान और वैराग्य ने जब श्रीमद्भागवत का श्रवण किया, तो उन्हें फिर से यौवन प्राप्त हो गया।

वृंदावन में विलाप करती हुई एक तरुणी के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए नारदजी ने उससे उसके दुख का कारण पूछा। उस तरुणी ने कहा, ‘मेरा नाम भक्ति है है और ये दोनों मेरे पुत्र हैं- ज्ञान और वैराग्य। मैं इनकी मां अभी भी जीवित हूं, जबकि इन दोनों की मेरे रहते हुए भी मृत्यु हो रही है। एक मां के लिए इससे बड़ा दुख और क्या हो सकता है।’

अपनी करुण गाथा सुनाते हुए भक्ति ने कहा कि मैं द्रविड़ देश में पैदा हुई। कर्नाटक में बढ़ी। कहीं-कहीं महाराष्ट्र में भी सम्मानित हुई और गुजरात पहुंचकर बूढ़ी हो गई। वहां से चलकर वृंदावन आई। वृंदावन आते-आते मेरा यौवन फिर लौट आया। मैं दिन-रात नवांगना होती जा रही हूं, परंतु मेरे इन दोनों पुत्रों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। मां युवती और पुत्र जर्जर वृद्ध ! यह कैसी विडंबना है?

नारदजी ने विचार कर इस विपरीत दशा का कारण वृंदावन में भक्ति की प्रबलता और ज्ञान-वैराग्य की उपेक्षा बताया। युवती भक्ति के निवेदन से पसीज कर नारदजी ने उन दोनों वृद्धों के कान में मंत्रोच्चार कर कहा, ‘ज्ञान जागो… वैराग्य जागो।’ मगर उन दोनों बूढ़ों ने आंखें नहीं खोलीं।

तब नारदजी भक्ति को ज्ञान-वैराग्य सहित वहीं छोड़

कर बदरिका आश्रम पहुंचे और सारा दृश्य सनकादि ऋषियों के सामने रखा। सनकादि ऋषियों ने नारदजी को बताया कि ज्ञान और वैराग्य को सचेत करने का एकमात्र उपाय श्रीमद्भागवत का श्रवण है।

श्रीमद्भागवत की महिमा के विषय में भली प्रकार जानकर नारदजी ने पहली बार हरिद्वार के समीप आनंद नामक स्थल पर श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोज किया। तब से यह परंपरा आज तक चली आ रही है। नारदजी के परामर्श पर ज्ञान और वैराग्य ने जब श्रीमद्भागवत का श्रवण किया, तो उन्हें उनका यौवन फिर से प्राप्त हो गया।

कैलाश वाजपेयी

The sages Sanaka and Vairagya told Narada that the only way to awaken knowledge and detachment was to listen to the Srimad Bhagavatam. When Gyan and Vairagya listened to the Srimad Bhagavatam, they regained their youth.

Expressing sympathy for a young woman mourning in Vrindavan, Narada asked her the reason for her sorrow. The young woman said, “My name is Bhakti, and these two are my sons—Gyan and Vairagya. I am their mother, still alive, while they are dying while I am alive. What greater sorrow can a mother suffer than this?”

Recounting her tragic tale, Bhakti said, “I was born in Dravidian country. I grew up in Karnataka. I was also honored in some places in Maharashtra, and then grew old in Gujarat. From there, I came to Vrindavan.” By the time I arrived in Vrindavan, my youth had returned. I was becoming more and more young, but the health of my two sons hadn’t improved. The mother was young, and the son was frail and old! What a paradox!

Naradji considered this and attributed this contrast to the prevalence of devotion in Vrindavan and the neglect of knowledge and detachment. Moved by the young woman’s plea for devotion, Naradji whispered a mantra into the ears of the two old men, “Awaken knowledge… Awaken detachment.” But the two old men didn’t open their eyes.

Naradaji then left devotion there, along with knowledge and detachment, and went to Badarika Ashram and presented the entire scene to the sages Sanaka and others. The sages Sanaka and others told Naradji that the only way to awaken knowledge and detachment was to listen to the Srimad Bhagavatam.

Knowing the full significance of the Srimad Bhagavatam, Narada organized the first Srimad Bhagavatam Saptah at a place called Anand near Haridwar. This tradition has continued ever since. Following Narada’s advice, when Gyan and Vairagya listened to the Srimad Bhagavatam, they regained their youth.

Kailash Vajpayee

Worship Sadhana, Not Miracles

चमत्कार नहीं साधना को पूजें

संत साधना का आश्रय लेना परम आवश्यक है। इस साधना का अभ्यास करने से ज्यों-ज्यों हमारे अंदर गुणों का विकास होगा, त्यों-त्यों हम संत और संत कृपा के अधिकारी होंगे।

अधिकांश सच्चे संत प्रायः अपने को लोगों में प्रकट नहीं करके जगत में विचरण करते हैं। संत परंपरा के प्रसिद्ध संत आज भी हैं। वे हम लोगों के बीच में आते भी हैं; पर हम उन्हें पहचान नहीं पाते।

भिन्न-भिन्न स्तरों पर भगवान का कार्य करनेवाले ऐसे हजारों संत पृथ्वी पर हैं, जो लोकचक्षु से परे रहकर अपना महत कार्य कर रहे हैं। कहते हैं कि संत जगत में सब कार्य नियमपूर्वक होते हैं।

संतों के सर्वोपरि संचालक परम सद्‌गुरु भगवान शंकर हैं, जो रुद्ररूप में जगत का संहार और सुंदर शिवरूप में सबका सदा कल्याण करते हैं। उनकी अधीनता में अनेक सिद्ध-महात्मा संत पुरुष निरंतर ईश्वरीय लीला में सहायक होकर भगवान की आज्ञानुसार कार्य कर रहे हैं। इन संतों को कुछ लेना नहीं है। पूजा नहीं करवानी है। ख्याति और प्रशंसा से कोई सरोकार नहीं है। लोगों का प्रशंसा पात्र न होने से इनका कोई नुकसान नहीं होता। फिर ये लोगों के सामने प्रकट होकर क्यों अपना परिचय दें। अधिकारी पुरुष को इनमें से किन्हीं किन्हीं के दर्शन आज भी होते हैं। कहा जाता है कि देवर्षि नारद, सनकादि, भगवान दत्तात्रेय, शुकदेव आदि प्राचीन और शंकराचार्य, रामानुजाचार्य, गोरखनाथ, भर्तृहरि, कबीर, नानक, तुलसीदास, ज्ञानदेव आदि से लेकर रामकृष्ण परमहंस जैसे अनेक संतों के दर्शन आज भी उनके अंतरंग भक्तों को होते हैं।

इन संतों के अलावा ऐसे अनेक अज्ञात संत हैं, जो विविध स्थानों में विविध कार्य करते हुए हम लोगों के बीच रह रहे हैं, जो अज्ञात रूप से इस मंडल की दृष्टि और शासन सूत्र में बंधे रहने पर भी विभिन्न स्थानों में अप्रकट रूप से साधना कर हैं। हमें यह नहीं समझना चाहिए कि जितने और जो हम लोगों की जानकारी में हैं, वे ही और उतने ही संत हैं। रहे संतों के लिए यह कोई आवश्यक बात नहीं है कि वे संसार में प्रसिद्ध ही हों। उनमें प्रसिद्ध तो बहुत थोड़े ही होते हैं और साथ ही यह भी याद रखना चाहिए कि संत की प्रसिद्धि पाए हुए अनेक पुरुष वस्तुतः संत होते भी नहीं हैं। उनका केवल संत का ऊपरी बाना मात्र होता है।

मन असंत तथा विषयी ही होता है। ऐसे लोगों से संसार की बहुत बुराई होती है। ये धर्म-संचालन के कार्य में अयोग्य होते हुए भी जब उसमें अनधिकार प्रवेश कर बैठते हैं, तब अपने हृदय के विकारों और व्याधियों को ही जगत में फैलाते हैं और अपने संपर्क में आनेवाले नर-नारियों के जीवन को पापमय, दुखी और अशांतिपूर्ण ही बनाते हैं।

सच्चे संत अधिकांश अप्रकट ही रहते हैं। उनकी कोई ख्याति या प्रसिद्धि नहीं होती। ऐसे सच्चे संतों को पाने और उन्हें पहचानने के लिए संत साधना का आश्रय लेना परम आवश्यक है।

संतोचित साधना का अभ्यास करने से ज्यों-ज्यों हमारे अंदर उन गुणों का विकास होगा, त्यों-त्यों हम संत और संत कृपा के अधिकारी होंगे। कठिनता तो यह है कि हम संतों के चमत्कारों को ही पूजते हैं, उनकी साधना को नहीं, जिसके बिना हम यथार्थ लाभ से वंचित ही रह जाते हैं।

It is absolutely essential to embrace the practice of saintly practices. As we cultivate virtues through this practice, we will become worthy of sainthood and the grace of saints.

Most true saints often wander the world without revealing themselves to others. Renowned saints of the saintly tradition exist even today. They do come among us, but we fail to recognize them.

Thousands of saints on earth perform God’s work at various levels, performing their significant tasks beyond the public eye. It is said that all actions in the saintly world are performed according to rules.

The supreme guide of saints is the Supreme Sadguru, Lord Shankar, who, in the form of Rudra, destroys the world and, in the form of the beautiful Shiva, always brings welfare to all. Under his guidance, numerous accomplished saints are constantly working as per God’s command, assisting in the divine play. These saints do not require anything. They do not require worship. Fame and praise are of no concern to them. They suffer no harm if they are not worthy of public praise. So why should they appear and introduce themselves to the public? Authoritative individuals can still see some of these saints today. It is said that ancient saints like Devarshi Narada, Sanakadi, Lord Dattatreya, Shukdev, and many others, from Shankaracharya, Ramanujacharya, Gorakhnath, Bhartrihari, Kabir, Nanak, Tulsidas, Dnyaneshwar, and Ramakrishna Paramhansa, can still be seen by their intimate devotees.

Besides these saints, there are numerous unknown saints who live among us, performing various tasks in various places. They are anonymously practicing spiritual practice in various places, even while being bound by the vision and governance of this Mandala. We should not assume that only those who are known to us are truly saints. It is not necessary for saints to be worldly famous. Very few of them are famous, and it should also be remembered that many men who achieve the reputation of being saints are not actually saints at all. They merely have the superficial appearance of being saints.

The mind is unspiritual and sensual. Such people cause much harm to the world. Despite being unfit for the work of propagating religion, when they enter it without authorization, they spread the vices and diseases of their hearts throughout the world, making the lives of the men and women they come in contact with sinful, unhappy, and restless.

True saints mostly remain inconspicuous. They have no fame or reputation. To find and recognize such true saints, it is absolutely necessary to resort to saintly practice.

As we develop the qualities of a saint through the practice of saintly practice, we will become worthy of saintly grace and saintly grace. The difficulty is that we worship only the miracles of the saints, not their spiritual practice, without which we remain deprived of the real benefits.

Valmiki, who gave India an ascetic king

भारत को तपस्वी राजा देने वाले वाल्मीकि

रत्नाकर ने बहुत प्रयास किए, फिर कहा, ‘मेरे मुंह में यह शब्द आ ही नहीं रहा है। राम, राम कह ही नहीं सकता। मेरा शरीर दूषित है। दिव्य शब्द राम मेरे मुंह से उच्चरित नहीं हो सकता। श्रवण और कथन के लिए जो वातावरण, जैसी शक्ति चाहिए, वह मेरे पास नहीं है। मैं राम, राम नहीं जप सकता।’

देवर्षि ने भी कोशिश की, लेकिन रत्नाकर के मुंह से राम शब्द नहीं निकल पाया। देवर्षि ने कहा, ‘ठीक है, आप राम, राम नहीं जप सकते हैं, तो आप मरा, मरा ही जपिए।

यह रत्नाकर को ठीक लगा, वे जिस गलत व्यवसाय में थे, उसमें मारो, मारो बोलते ही रहते थे, मारो, पीटो, लूटो, काटो, राम, राम तो नहीं जप पाए, पाप की अधिकता के कारण, लेकिन मरा, मरा उन्होंने जपना शुरू किया। ऐसा जपा की दीमकों ने उन पर घर बना लिया। दीमक के घरों को ही वल्मीक बोलते हैं, इसलिए इनका नाम वाल्मीकि हो गया। उनका संपूर्ण जीवन विशुद्ध हो गया, भगवान का नाम जपते हुए।

आज वाल्मीकि पूरे संसार के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। महर्षि वाल्मीकि आदिकाव्य के रचयिता हैं। वेदों को छोड़ दें, तो लौकिक भाषा में, लौकिक संस्कृति में सबसे पहला ग्रंथ महर्षि वाल्मीकि के ग्रंथ को माना गया। संपूर्ण संसार में जितनी भाषाएं हैं, उन भाषाओं में किसी भी भाषा के पास महर्षि वाल्मीकि का महाकाव्य वाल्मीकि रामायण जैसा कोई ग्रंथ नहीं है।

सीता ही नहीं, राम भी चाहते थे कि उनके बच्चे केवल महाराजा ही नहीं बनें, वन में भी रहें, तपस्वी बनें, ऋषित्व को भी प्राप्त करें। बच्चों को तपस्वी राजा बनाने के लिए ही महर्षि वाल्मीकि और उनके आश्रम का चयन किया गया। महर्षि वाल्मीकि ने संपूर्ण आत्मीय भाव से जानकी और उनके पुत्रों को अपने आश्रम में रखा। प्रभु राम के बच्चों को सशक्त रूप से विकसित किया। उन्होंने राम के बच्चों को वीर ही नहीं, विद्वान भी बनाया। यह सुखद संयोग है कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने आदि काव्य को सबसे पहले राम के बच्चों लव-कुश को ही

सुनाया-पढ़ाया। यह इस संसार की अद्भुत घटना है कि दुनिया का सबसे पहली आदि काव्य ग्रंथ, जो माता सीता और पिता राम के लिए लिखा गया है, उसे उनके बच्चों को ही सबसे पहले पढ़ाया गया। भारत कोई विश्व गुरु ऐसे ही नहीं हो गया था। विश्व गुरु का परम पद केवल डॉक्टर, इंजीनियर पैदा करके नहीं पाया जा सकता, जब तक तपस्वियों या ऋषियों से संबंधित भावनाएं जीवन में नहीं अवतरित होंगी, तब तक जीवन कमाऊ और खाऊ ही बना रहेगा।

श्रीरामचरितमानस में लिखा है कि राम को चित्रकूट में रहने की सलाह ऋषि वाल्मीकि ने ही दी थी। चौदह वर्ष के वनवास पर निकले राम ने बहुत श्रद्धापूर्वक वाल्मीकि जी से पूछा था, ‘वह स्थान बतलाइए, जहां में सीता व लक्ष्मण सहित जाऊं और रहूं।’ तब वाल्मीकि भी भगवान राम को जान रहे थे, उन्होंने उत्तर दिया पूंछेहु मोहि कि रहाँ कहं मैं पूंछत सकुचाउं। जहं न होहु तह कहि तुम्हहि देखावाँ ठाउं ।।

अर्थात आप मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं कहा रहूं। यहां मैं आपसे यह पूछते हुए सकुचा रहा हूं कि जहां आपन हों, वह जगह मुझे बता दीजिए, ताकि मैं आपके रहने के लिए जगह दिखा दूं। उसके बाद राम के विराजने के लिए जो-जो स्थान भक्ति भाव से महर्षि वाल्मीकि ने गिनाए, वो उनकी राम भक्ति का अनुपम प्रमाण हैं।

Ratnakara tried hard, then said, “I can’t even utter the words ‘Rama, Rama’. My body is polluted. The divine word ‘Rama’ cannot come out of my mouth. I don’t have the environment and the strength required for hearing and speaking. I cannot chant ‘Rama, Rama’.”

The sage tried too, but Ratnakara couldn’t utter the word ‘Rama’. The sage said, “Well, if you can’t chant ‘Rama, Rama’, then chant ‘Mara, Mara’.”

This seemed appropriate to Ratnakara. In the wrong profession he was engaged in, he constantly chanted ‘Kill, kill’, ‘Kill, beat, plunder, cut.’ Due to his excessive sin, he couldn’t chant ‘Rama, Mara’. But he began chanting ‘Mara, Mara’. He chanted so much that termites built their nests on him. Termite nests are called ‘Valmiki’, hence his name, Valmiki. His entire life became pure, chanting the name of God.

Today, Valmiki is a source of inspiration for the entire world. Maharishi Valmiki is the author of the Adikavya. Leaving aside the Vedas, Maharishi Valmiki’s work is considered the first text in a secular language and in secular culture. Of all the languages ​​in the world, no language has a text like Maharishi Valmiki’s epic, the Valmiki Ramayana.

Not only Sita, but also Ram wanted his children not only to become kings but also to live in the forest, become ascetics, and attain sagehood. Maharishi Valmiki and his ashram were chosen to prepare their children to become ascetic kings. Maharishi Valmiki, with complete affection, kept Janaki and her sons in his ashram. He nurtured Lord Ram’s children with a strong sense of belonging. He made Ram’s children not only brave but also learned. It is a happy coincidence that Maharishi Valmiki first recited and taught his original poem to Rama’s children, Luv and Kush.

It is a remarkable event in this world that the world’s first original poem, written for Mother Sita and Father Rama, was first taught to their children. India did not become a world leader by chance. The supreme position of world leader cannot be achieved simply by producing doctors and engineers. Unless the spirit of ascetics and sages is inculcated in life, life will remain a life of earning and eating.

It is written in the Shri Ramcharitmanas that it was Sage Valmiki who advised Rama to live in Chitrakoot. Upon departing for fourteen years of exile, Rama reverently asked Valmiki, “Tell me the place where I can go and live with Sita and Lakshmana.” Then Valmiki also knew Lord Rama, he replied, “Ask me where I live, but I feel shy in asking. Wherever I am not, I will show you a place.”

That is, you are asking me where I live. Here I feel shy in asking you, please tell me the place where you are, so that I can show you a place to stay. After that, the places that Maharishi Valmiki counted with devotion for Rama’s stay, are a unique proof of his devotion to Rama.

Having survived for 80 years without food or a drop of water,

80 वर्षों से बिना भोजन और बिना एक बूंद पानी पीये…. ही जीवित रहने वाले,

संत प्रहलाद जानी ब्रह्मलीन हो गए….

जिन्हे भक्तजन “चुनरी वाले माताजी”

के नाम से भी जानते थे,

महाराज जी अरवल्ली स्थित शक्तिपीठ

अंबाजी के निकट गब्बर पर्वत की तलहटी

में रहते थे ।

आधुनिक विज्ञान और नास्तिकों के लिए अबूझ पहेली बन चुके बाबा ने आखिर दुनिया छोड़कर जाने का फैसला कर लिया….

बाबा ने सिर्फ 10 साल की आयु में ही घर छोड़कर सन्यास ग्रहण कर लिया था….

और भगवती अंबाजी के साक्षातकार

होने के बाद अन्न और जल का त्याग कर दिया था ।

बाबा के कई मेडिकल टेस्ट भी हुए थे…. देश की जानी-मानी संस्था डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की नजर में 15 दिनों तक 24 घंटे नजर में रखा।

यहां तक की उनके आश्रम के पेड़-पौधों का भी टेस्ट किया। लेकिन इन सबका कुछ नतीजा नहीं निकल सका।

इसे पूरी तरह से डिस्कवरी चैनल पर भी दिखाया गया था…

क्योंकि कोई भी डॉक्टर और वैज्ञानिक ये मानने को तैयार ही नहीं था…

वैसे बाबा ने अपने योगबल से सूर्य की रोशनी को आहार बनाया था…. इसके लिए वो हर दिन छत पर जाते और आंखें बंद करके योग के जरिये सूर्य की रोशनी से जरूरी तत्व साँसों के जरिये लेते थे….

इनका कहना था कि हवा में और रोशनी में बहुत सारे तत्व मौजूद होते हैं… पर हम इसे सिर्फ सांस लेने वाले ऑक्सीजन ही समझते हैं…. हालांकि ये बहुत लंबे और कठिन अभ्यास के बाद ही सम्भव होता है।।

ब्रह्मलीन प्रहलाद जानी को नमन।।

Saint Prahlad Jani has passed away.

Also known to his devotees as “Chunri Wale Mataji,”

Maharaj Ji lived at the foothills of Gabbar Mountain near Ambaji, the Shaktipeeth in Aravalli.

Baba, who had become an enigma for modern science and atheists, finally decided to leave this world.

Baba left home and embraced renunciation at the age of just 10.

And after experiencing the vision of Goddess Ambaji, he gave up food and water.

Baba underwent numerous medical tests. A team of scientists from the renowned DRDO kept him under 24-hour CCTV surveillance for 15 days.

Even the plants and trees in his ashram were tested. But all this yielded no results.

This was even shown in full on the Discovery Channel…

Because no doctor or scientist was willing to accept this…

By the way, Baba had made sunlight his food through the power of yoga… To do this, he would go to the terrace every day and, with his eyes closed, would inhale the essential elements from sunlight through yoga…

He said that there are many elements present in air and light… But we only consider it to be the oxygen we breathe… However, this is possible only after very long and arduous practice.

Salute to the late Prahlad Jani.

Ganga

गङ्गा

पुराण कहते हैं, कपिल मुनि की दृष्टि पड़ते ही राजा सगर के साठ हजार पुत्र जल कर भष्म हो गए। साठ हजार पुत्र? मतलब इससे अधिक जनबल संसार में किसी के पास सम्भव नहीं। पारिवारिक शक्ति का ऐसा कोई दूसरा उदाहरण है ही नहीं। यह भी कथा है कि उन्होंने ही भारत सागर का निर्माण कराया। तो जो महासमुद्र का निर्माण करा दे, उसके धनबल का भी कोई जोड़ होगा? सम्भव ही नहीं।

तो जो व्यक्ति संसार का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति है, सर्वाधिक धनवान व्यक्ति है, वह भी एक ऋषि के तेज का सामना नहीं कर सकता। ऋषि की एक दृष्टि उनका नाश कर सकती है। यह धर्म की शक्ति है, यह तप की शक्ति है। धर्म की एक दृष्टि बलशाली के बल का नाश कर सकती है।

एक और बात पर ध्यान दीजियेगा। सगर ने अश्वमेघ यज्ञ किया था, वही घोड़ा ढूंढने निकले उनके पुत्रों ने कपिल मुनि के साथ अभद्रता की और भष्म हुए। राजसूय या अश्वमेघ यज्ञ किया जाता था चक्रवर्ती सम्राट कहलाने के लिए। मतलब फलाँ राजा इस यज्ञ को पूर्ण करने के बाद समूची पृथ्वी का सम्राट होगा! अब आप पुराणों में वर्णित हर राजसूय या अश्वमेघ यज्ञ को याद कीजिये, आप देखेंगे कि हर बार यज्ञकर्ता के कुल का अहित हुआ है। हर बार… पृथ्वीपति तो केवल ईश्वर हैं दोस्त! कोई और हो ही नहीं सकता। होने का अहंकार पालोगे, तो जल जाना पड़ेगा।

राजा सगर की समस्या यह कि अकाल मृत्यु मरे पुत्रों की मुक्ति कैसे होगी? ऋषि द्वारा दंडित होने का अर्थ ही है प्रतिष्ठा का चला जाना। यह राजकुल पुनः अपनी प्रतिष्ठा कैसे प्राप्त करे? तो राह उसी ऋषि ने बताई, जिन्होंने दण्ड दिया। दण्डाधिकारी अपराधी का शत्रु नहीं होता। वह अपराध के लिए दंडित करता है, तो मुक्ति का मार्ग भी वही बताता है।

ऋषि ने कहा, गङ्गा को उतारो! स्वर्ग से धरा धाम पर… क्षमा का दान माता से अधिक कोई नहीं दे सकता। फिर गङ्गा तो सबकी माता है, वह सारे अपराध क्षमा कर देंगी। सगर ने पूछा, “माता गङ्गा कैसे आएंगी?” तो ऋषि ने कहा- तप से! स्वयं को अहंकार से मुक्त करो, सांसारिक कुरीतियों से मुक्त करो, राजा होने के लोभ का त्याग करो और फिर पुकारो! माँ तो सुन ही लेगी…

सगर की महानता यह थी कि उन्होंने ऋषि की आज्ञा का पूर्ण रूप से पालन किया। राजा सिंहासन छोड़ कर वन में तप करने लगे… उनकी यात्रा पूरी हुई तो उनके पुत्र तप करने लगे, फिर उनके पुत्र, फिर उनके… कोई राजसी चिन्ह नहीं, कोई राजसी भाव नहीं, कोई सुख नहीं… एक मासूम बालक के जैसी करुण पुकार! माँ! मुक्ति दो मेरे पूर्वजों को… मुक्ति दो हमें… अहा! अपने पुरुखों के प्रति यह समर्पण, यह लगाव, यह छटपटाहट… मॉं कैसे न सुनती भाई?

गङ्गा उतरीं। सगर कुल के लिए, समूची मानवजाति के लिए, समस्त जीवों के लिए… सबकी माता, जगत माता… अब प्रश्न था कि उनका वेग कैसे सम्भले? तो शिव ने जटा खोली। सृष्टि के सबसे महान तपस्वी की जटा… युगों युगों की तपस्या में निर्मित हुई जटा… महादेव की जटा! ऐसा क्या है जो न थम जाय उनमें?

तो गङ्गा थम गयीं। सगर का कल्याण हुआ। उनके जल से भारत का निर्माण हुआ। सबका कल्याण करतीं माता गङ्गा, सबके अपराधों को क्षमा करतीं माता, सबको मुक्ति देतीं माता…

हर हर गङ्गे!

“राष्ट्रहित सर्वोपरि”

जय श्री राम

हर हर महादेव

The Puranas say that King Sagar’s sixty thousand sons were reduced to ashes upon the mere sight of Kapil Muni. Sixty thousand sons? No one in the world could possess such a powerful force. There’s no other example of familial power. Legend has it that he created the Bharata Ocean. So, can the wealth of the one who built the great ocean be matched? It’s impossible.

So, even the most powerful person in the world, the wealthiest, cannot withstand the brilliance of a sage. A single glance from a sage can destroy them. This is the power of dharma, this is the power of austerity. A single glance of dharma can destroy even the mightiest.

Pay attention to one more thing. Sagar had performed the Ashwamedha Yagna (sacrifice sacrifice). His sons, who had gone out to find the horse, mistreated Kapil Muni and were reduced to ashes. The Rajasuya or Ashwamedha Yagna was performed to become a Chakravarti emperor. This means that after completing this yajna, such and such king will become the emperor of the entire earth! Now, recall every Rajasuya or Ashvamedha yajna described in the Puranas. You will see that each time, the family of the yajna performer has suffered harm. Each time… only God is the ruler of the earth, my friend! There can be no one else. If you harbor the pride of being one, you will be burned to ashes.

King Sagar’s problem was how would his sons, who died prematurely, attain salvation? Being punished by a sage means losing prestige. How could this royal family regain its prestige? The sage who administered the punishment showed the way. The punisher is not the enemy of the criminal. While he punishes for the crime, he also shows the path to salvation.

The sage said, “Bring the Ganges down from heaven to earth… No one can bestow forgiveness more than a mother.” After all, the Ganges is everyone’s mother; she will forgive all crimes. Sagara asked, “How will Mother Ganga come?” The sage replied, “Through penance! Free yourself from ego, free yourself from worldly vices, renounce the desire to be king, and then call out! Mother will surely hear…

Sagar’s greatness lay in his complete obedience to the sage’s command. The king abdicated his throne and began meditating in the forest… When his journey was complete, his sons began meditating, then their sons, then theirs… No royal insignia, no royal sentiments, no happiness… A pitiful cry like an innocent child’s! Mother! Liberate my ancestors… Liberate us… Ah! This devotion, this attachment, this yearning for our ancestors… How could Mother not hear?

Ganga descended. For the Sagara clan, for all humanity, for all living beings… Mother of all, Mother of the world… Now the question was how to control her speed? So Shiva untied his locks. The matted locks of the greatest ascetic in the universe… matted locks formed through eons of austerity… the matted locks of Mahadev! What is there in them that cannot be stopped?

So the Ganges stopped. Sagar was blessed. India was created from her waters. Mother Ganga brings welfare to all, forgives all transgressions, grants salvation to all…

Har Har Ganga!

“National interest is paramount”

Jai Shri Ram

Har Har Mahadev

Waqf Laboratories is a Muslim organization.

मुस्लिमों की एक संस्था है वक्फ लैबोरेट्रीज।

जो हमदर्द के नाम से कई प्रोडक्ट बनाती है, उसने अपने कुछ दवाओं के बारे में इतने बढ़ा चढ़ा के दावे किए हैं लेकिन आज तक किसी भी व्यक्ति ने उन दावों पर सवाल नहीं उठाया है।

उसकी एक टानिक है, जिसे वह सिंकारा के नाम से बेचती है। वह कहती है कि आप इसे पीते ही एकदम जोश और स्फूर्ति से भर जाएंगे: वृंदा करात.।

जो पतंजलि की हर दवाओं को तमाम लेबोरेटरीज में भेज कर उसका रिपोर्ट लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है, उन्होंने कभी भी सिंकारा पीकर, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके, यह नहीं कहा कि, यही दवा पीकर मैं हाथ उठा उठा कर भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाल्लाह इंशाल्लाह के नारे लगाती हूं।

क्योंकि यह दवा यह टॉनिक मेरे अंदर जोश भर देती है ऐसा सिंकारा के बारे मे कभी नही कहा।

एक शरबत है रूह अफजा।

वक्फ लेब्रोटरी दावा करता है कि, इसमें ताजे गुलाब डाले गए है लेकिन क्या आज तक किसी ने लैब में परीक्षण करके यह पता लगाया कि इसमें सच में ताजे गुलाब डाले गए हैं या विदेशों से गुलाब का केमिकल एसेंस डाला गया है…?

एक सिरप है साफी, दावा करता है कि ये खून को पूरी तरह से साफ कर देता है। मैंने आज तक मीडिया या सोशल मीडिया में कभी नहीं देखा, किसी ने उस पर सवाल उठाया हो।

आखिर इस साफी में ऐसी कौनसी चीज है जो ये खून को फिल्टर कर देती है? और अपने बड़े बड़े दावों के समर्थन में, वक्फ लैबोरेटरी, यानी मुसलमानों की यह संस्था, कौन सी जांच रिपोर्ट का हवाला दे रही है?

ऐसे ही एक और दवा है, रोगन बादाम। इसके बारे में कम्पनी दावा करती है कि यह बादाम का अर्क, यानी जूस है। और 100 ग्राम की सीसी यह 750 रूपये में बेचती है।

मेरा फिर वही सवाल है की, क्या किसी ने सवाल उठाया कि इसमे असली बादाम है या बादाम के एसेंस हैं…?

मैंने अपने एक मित्र से पूछा, तब उन्होंने बताया कि अगर आपको 100 ml बादाम का कंसंट्रेटेड एसेंस निकालना होगा, तो उसके लिए कम से कम आपको 5 किलो बादाम चाहिए।

अब आप 5 किलो बादाम की कीमत करीब ढाई से 3000 रूपये होगी और यह कंपनी आपको मात्र 700 रूपये मे 100 ml बादाम का एसेंस कैसे दे रही है…?

इसी तरह आप हमदर्द के सारे प्रोडक्ट देख लीजिए सिर्फ बड़े बड़े दावे किए गए हैं कहीं कोई सच्चाई नहीं है।

आज तक किसी भी नेता ने, हमदर्द के दवाओं के बड़े बड़े दावों पर कभी कोई सवाल नहीं उठाया है।

लेकिन अगर पतंजलि कोई उत्पाद लांच करती है तो पूरा सोशल मीडिया, सारे नेता, सारे सेक्युलर, चीफ फार्मासिस्ट बनकर, ऐसे ज्ञान देते हैं जैसे उनसे बड़ा ज्ञानी इस धरती पर कोई नहीं है।

दरअसल बाबा रामदेव का सबसे बड़ा अपराध यह है कि उन्होंने भगवा वस्त्र धारण किया है।

सोचिए रामदेव बाबा खुद एक ऐसे समुदाय से आते हैं जो ब्राम्हण नहीं है फिर भी यह दिलीप मंडल से लेकर बृंदा करात, सीताराम येचुरी, असदुद्दीन ओवैसी सब के सब उन पर इसलिए टूट पड़ते हैं क्योंकि उन्होंने भगवा धारण किया है।

हिन्दुओं अब आप ही बताओ आप को क्या करना चाहिये?

“राष्ट्रहित सर्वोपरि”

जय श्री राम

हर हर महादेव

It manufactures many products under the name Hamdard and has made exaggerated claims about some of its medicines, yet no one has ever questioned those claims.

It sells a tonic called Sinkara. It claims that drinking it will fill you with energy and vitality immediately: Brinda Karat.

She, who sends every Patanjali medicine to various laboratories and holds press conferences with reports, has never, after drinking Sinkara, said in a press conference that, “After taking this medicine, I raise my hands and shout slogans like ‘Bharat tere tukde honge, Inshallah Inshallah’.”

Because this medicine, this tonic, fills me with energy, she has never said this about Sinkara.

Rooh Afza is a sherbet.

Waqf Laboratory claims to contain fresh roses, but has anyone ever conducted a lab test to determine whether the syrup contains fresh roses or a chemical rose essence imported from abroad?

Safi, a syrup, claims to completely purify blood. I have never seen anyone question it in the media or social media.

What exactly is in Safi that filters blood? And what test report is Waqf Laboratory, this Muslim organization, citing to support its lofty claims?

Another such medicine is Rogan Badam. The company claims it is almond extract, i.e., juice. It sells a 100-gram CC for ₹750.

My question again is: has anyone questioned whether it contains real almonds or almond essence?

I asked a friend, and he told me that if you want to extract 100 ml of concentrated almond essence, you need at least 5 kg of almonds.

Now, 5 kg of almonds would cost around 2,500 to 3,000 rupees, and how is this company giving you 100 ml of almond essence for just 700 rupees?

Similarly, look at all of Hamdard’s products; they only make tall claims, with no truth to them.

To date, no political leader has ever questioned the lofty claims of Hamdard’s medicines.

But if Patanjali launches a product, the entire social media, all the politicians, and all the secularists, posing as chief pharmacists, give advice as if there is no one more knowledgeable than them on earth.

In fact, Baba Ramdev’s biggest crime is that he wears saffron robes.

Just think, Ramdev Baba himself comes from a community that is not Brahmin, yet everyone from Dilip Mandal to Brinda Karat, Sitaram Yechury, Asaduddin Owaisi, all attack him because he has worn saffron.

Hindus, now tell me what you should do?

“National interest is paramount”

Jai Shri Ram

Har Har Mahadev

The Srimad Bhagavad Gita speaks of equanimity. “Sukhe dukh same kritva labha labhau jayajayau”

श्रीमद्भगवतगीता में ‘समभाव’ की बात कही गई है। ‘सुखे दुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ’ – यानी सुख-दुख, हानि-लाभ, जय-पराजय को समान भाव से समझकर कर्म करते रहना चाहिए। जीवन में प्रभु को समर्पित होकर समभाव रखने वाले व्यक्ति ही सफल होते हैं। गीता में इसी समभाव को रखने वाला, हर पल अपने जीवन में उत्सव महसूस करता है।

यदि आप आत्मदृष्टि से सम्यक साधना के साथ जीवन जिएं, तो यह जीवन एक उत्सव है। अनुभूति करें, तो सभी के लिए हर पल आनंद के क्षण हैं। इस उत्सव का आनंद पाने के लिए आत्मिक ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इस ज्ञान को पाने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है। यदि योग्य गुरु मिल जाए, तो आपका जीवन उत्सव बन सकता है। गुरु आप किसी को भी बना सकते हैं या ज्ञान की अंतर्दृष्टि विकसित कर स्वयं के गुरु भी बन सकते हैं।

व्यक्ति को जीवन में पग-पग पर संघर्ष का सामना करना पड़ता है। संघर्ष कभी परिस्थितियों से होता है, कभी कर्म से, तो कभी

अपनी मन की स्थिति के कारण भी होता है। इसकी वजह से मनुष्य को अकारण ही व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक संघर्ष झेलना पड़ता है।

व्यक्ति संघर्षों से चारों तरफ से घिरा हुआ है। वह इन संघर्षों से बाहर निकलने का प्रयास करता है, लेकिन कभी-कभी चाह कर भी नहीं निकल पाता। उसे जीवन में कई बार हार का भी सामना करना पड़ता है, क्योंकि सफलता हर बार नहीं मिलती। वह अंदर से टूटने लगता है, बिखरने लगता है और असफलता को ही अपना भाग्य मानने लगता है। बस, यहीं से उसे अपने में सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए।

मनुष्य को जन्म संघर्षों का सामना करने के लिए ही मिला है। इन संघर्षों से जब हम निकल जाते हैं, तभी हम एक समर्थ नागरिक बनते हैं। समुद्र में जैसे तूफान आते रहते हैं, वैसे ही जीवन में भी तूफान आते हैं। जो व्यक्ति धैर्य, ज्ञान, विद्या के प्रशिक्षण से पूर्ण प्रशिक्षित है, वह इस जीवन के तूफान रूपी खेल में सफल हो जाते हैं। बाकी लोग हार-जीत, मान-अपमान, आशा-निराशा और हानि-लाभ के द्वंदों के बीच ही झूलते रहते हैं। जीवन में हमेशा जीत-ही-जीत की आशा नहीं करें। हार-जीत दोनों एक सिक्के के पहलू हैं। दोनों ही आते-जाते रहते हैं। भविष्य में हारने, असफलता पाने की आशंका से मन पहले से दुखी कर लेना, उससे भी बड़ी असफलता है।

जीवन को उत्सव बनाने के लिए व्यक्ति के पास पुरुषार्थ, मनोबल और जीवन दृष्टिचाहिए। उसकी आत्मदृष्टि ही उसे आत्मबल प्रदान करती है। जब व्यक्ति को आत्मबल मिल जाता है, तो वह हर कार्य उत्सव के रूप में मनाता है। जीवन में हार-जीत की चिंता किए बिना व्यक्ति जब अपने हर कर्म ईश्वर के चरणों में अर्पित करता चला जाता है, तब वह निश्चित ही सफलता और यश का भागीदार भी होता है।

असंभव की सोच और हार के भय में अगर व्यक्ति रहता है, तो हर असफलता में टूट कर बिखरता चला जाता है। इस मनःस्थिति से ही बचने की आवश्यकता है। साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना है कि जीत की सफलता से मतवाला हाथी बनकर मदमस्त नहीं होना है।

-प्रो. आर. एन. त्रिपाठी

The Srimad Bhagavad Gita speaks of equanimity. “Sukhe dukh same kritva labha labhau jayajayau” – meaning, one should approach happiness and sorrow, loss and gain, victory and defeat with equal respect and continue to perform one’s actions. Only those who surrender to God and maintain equanimity in life are successful. Those who possess this equanimity, as enunciated in the Gita, experience a celebration in their life every moment.

If you live life with proper spiritual practice, with a vision of the self, life is a celebration. If you realize it, every moment is a moment of joy for everyone. To enjoy this celebration, spiritual knowledge is essential. Acquiring this knowledge requires a guru. If you find a worthy guru, your life can become a celebration. You can choose anyone as your guru, or you can become your own guru by developing insight into knowledge.

A person faces struggle at every step in life. Struggle is sometimes caused by circumstances, sometimes by actions, and sometimes

by one’s own state of mind. Because of this, a person has to endure personal, familial, social, and economic struggles without any reason.

A person is surrounded by struggles from all sides. He strives to break free from these struggles, but sometimes he cannot. He often faces defeat in life, because success is not always achieved. He begins to break down from within, begins to disintegrate, and begins to accept failure as his fate. This is where he should strive to improve himself.

Humans are born to face struggles. Only when we overcome these struggles do we become capable citizens. Just as storms occur in the ocean, storms also occur in life. Those who are fully trained in patience, knowledge, and learning succeed in this stormy game of life. Others oscillate between the dilemmas of victory and defeat, honor and dishonor, hope and despair, and loss and gain. Don’t always hope for victory in life. Victory and defeat are two sides of the same coin. Both come and go. To pre-emptively grieve with the fear of future defeat or failure is an even greater failure.

To make life a celebration, a person needs perseverance, determination, and a vision for life. Self-vision provides self-confidence. When a person gains self-confidence, they celebrate every task as a celebration. When a person continues to offer every action to God without worrying about victory or defeat, they are sure to share success and fame.

If a person dwells on the thought of the impossible and the fear of defeat, they crumble with every failure. This state of mind is essential. We must also remember not to become intoxicated by the success of victory, like a drunken elephant.

-Prof. R. N. Tripathi