The Tail of a Problem

समस्या की पूंछ

ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका समाधान नहीं। जब तुम्हें कोई समस्या है और तुम सोचते हो कि उसका कोई समाधान नहीं है, तब तुमने उसे स्वीकार कर लिया। तब वह समस्या नहीं रही, बल्कि यथार्थ बन गई।

उदाहरण के लिए, तुमको यह समस्या लगती है कि नॉर्वे का समुद्र बहुत ठंडा है। निश्चय ही तुम समुद्र को गर्म नहीं कर सकते। यदि इसका कोई समाधान ही नहीं है, तब तुम इसे स्वीकार कर लेते हो और फिर यह समस्या नहीं रह जाती। तो समस्या सिर्फ तभी तक है, जब तक तुम उसका समाधान ढूंढ़ते हो और इसीलिए कोई समस्या ऐसी नहीं है, जिसका समाधान नहीं। जिस क्षण तुम्हें यह अनुभव हो जाता है कि कोई समाधान नहीं है, वह समस्या समस्या नहीं रह जाती।

समाधान हर समस्या की पूंछ है। समाधान तुम्हें तब मिलता है, जब तुम शांत और स्थिर हो, तुम बुद्धि का प्रयोग करते हो, तुम कार्यशील होते हो, आलसी नहीं रहते और जब तुम्हें दैवी विधि में दृढ़ विश्वास है।

याद रखो, जब तुम अपने को अच्छा समझते हो, तब सूक्ष्म स्तर पर दूसरों को बुरा समझ रहे होते हो। तब क्रोध, द्वेष, नफरत आदि मनोभाव तुम्हारे भीतर आते हैं और जब तुम अपने को बुरा समझते हो, तब तुम्हारा मन क्षुब्ध हो जाता है और फिर वही मनोभाव सबके प्रति क्रोध और द्वेष पैदा करता है। यदि तुम अपने को अच्छा समझते हो, तो यह एक समस्या है। और जब तुम अपने को बुरा समझते हो, तो यह तुम्हारे लिए और बड़ी समस्या है। इसलिए, स्वयं के प्रति धारणाएं बनाना छोड़ दो, तुम्हारी बहुत सारी समस्याएं स्वतः हल हो जाएंगी।

श्री श्री रविशंकर

There is no problem that has no solution. When you have a problem and you think there is no solution, you accept it. Then it is no longer a problem, but a reality.

For example, you think that the sea in Norway is too cold. Surely you cannot warm the sea. If there is no solution, you accept it, and then it ceases to be a problem. So, a problem exists only as long as you seek a solution, and therefore, there is no problem that has no solution. The moment you realize there is no solution, that problem ceases to be a problem.

The solution is the tail of every problem. You find the solution when you are calm and composed, you use your intellect, you are active, you are not lazy, and when you have firm faith in divine law.

Remember, when you consider yourself good, on a subtle level you are considering others bad. Then emotions like anger, hatred, and resentment arise within you. When you consider yourself bad, your mind becomes agitated, and this same emotion then creates anger and hatred towards everyone. If you consider yourself good, that’s a problem. And when you consider yourself bad, that’s an even bigger problem. So, stop making assumptions about yourself, and many of your problems will automatically be solved.

Sri Sri Ravi Shankar

Judge the Good and the Bad Yourself

अच्छे-बुरे को खुद परखें

एक बादशाह ने दो गुलाम खरीदे। दोनों दोस्त थे। बादशाह ने दोनों गुलामों की परीक्षा लेने का फैसला किया। एक से बातचीत की, तो वह बड़ा बुद्धिमान और मीठा बोलने वाला मालूम हुआ। जब उसकी परीक्षा ले चुका, तो उसे नहा-धोकर फिर से आने को कह बादशाह ने दूसरे गुलाम को बुलाया। दूसरे गुलाम का भद्दा चेहरा देखकर बादशाह खुश नहीं हुआ, परंतु वह उसकी योग्यता परखने लगा। उसने दूसरे गुलाम से कहा, ‘तू अकेला सौ गुलामों के बराबर है, ऐसा मालूम तो नहीं होता और तुम्हारे बारे में जो कुछ तेरे साथी ने बताया है, उसे सुनकर तो हम तुम्हें लेकर बिल्कुल निराश हो गए हैं।’

गुलाम ने जवाब दिया, ‘जहांपनाह, वह बड़ा सच्चा आदमी है। वह स्वभाव से सत्यवादी है। इसलिए उसने जो कुछ मेरे में बारे में कहा है, यदि मैं वैसा ही उसके बारे में कहूं, तो झूठा दोष लगाना होगा। बादशाह सलामत ! मुमकिन है कि वह मुझमें जोऐब देखता है, वह मुझे शायद खुद से न दिखते हों?’ बादशाह ने कहा, ‘तू उसके अवगुणों का बखान कर, जैसा कि उसने तेरे दोषों का किया है, ताकि मुझे यकीन हो सके कि तू मेरा हितैषी है और शासन के प्रबंध में मेरी सहायता कर सकता है।’

दूसरा गुलाम बोला, ‘बादशाह सलामत! उसमें नम्रता और सच्चाई है। वीरता व उदारता भी ऐसी है कि मौका पड़ने पर प्राण तक न्योछावर कर सकता है। वह अभिमानी नहीं है और स्वयं ही अपने अवगुण प्रकट कर देता है। वह दूसरों के लिए अच्छा और अपने लिए बुरा है।’ बादशाह ने कहा, ‘अपने साथी की प्रशंसा में अतिन करो, क्योंकि अगर मैंने उसे तुम्हारे सामने बुला दिया, तो तुझको लज्जित होना पड़ेगा।’ दूसरे गुलाम ने कहा, ‘हुजूर, अपने मित्र के बारे में मैं जो जानता हूं, यदि उस पर आपको यकीन नहीं, तो मैं और क्या ही कहूं !’

बादशाह ने कुरूप गुलाम की अच्छी तरह परीक्षा कर ली, तो उसे भेजकर सुदर्शन चेहरे वाले पहले गुलाम को बुलाया और कहा, ‘मालूम नहीं, तेरे साथी को क्या हो गया था कि उसने पीठ-पीछे तेरी बुराई की !’ पहले गुलाम नेपूछा, ‘जहांपनाह। उसने क्या कुछ कहा, उसका जरा-सा संकेत तो मुझे मिलना चाहिए?’ बादशाह ने कहा, ‘सबसे पहले तुम्हारे दोगलेपन का

बादशाह ने पहले गुलाम को रोकते हुए कहा, बस, हद हो गई। उसका सिर्फ चेहरा सुदर्शन नहीं, तेरी तो आत्मा गंदी है। तू दूर बैठ। वही गुलाम अधिकारी बनेगा, तू अब से उसके अधीन रहेगा।

जिक्र किया कि तूप्रकट में दवा और परोक्ष में दर्द है।’ यह सुनते ही पहला गुलाम भड़क उठा। वह अपने साथी की बुराइयां करता ही चला गया। थोड़ी देर में बादशाह ने उसे रोकते हुए कहा, बस, हद हो गई। उसका सिर्फ चेहरा सुदर्शन नहीं, तेरी तो आत्मा गंदी है। तूदूर बैठ। वह गुलाम ही अधिकारी बनेगा और तू अब से उसके अधीन रहेगा।

लुभावना रूप होते हुए भी यदि मनुष्य अवगुणों से भरा हो, तो उसका कभी मान नहीं हो सकता और चरित्रवान कुरूप के चरणों में बैठना भी श्रेष्ठकर है।

रूमी

A king bought two slaves. They were friends. He decided to test them. He spoke with one and found him to be very intelligent and sweet-spoken. After testing him, he asked him to bathe and come back. The king called for the second slave. The king was not pleased with the second slave’s ugly face, but he continued to evaluate his abilities. He said to the second slave, “You alone don’t seem to be worth a hundred slaves, and after hearing what your companion has said about you, I have completely lost hope in you.”

The slave replied, “Your Majesty, he is a very honest man. He is truthful by nature. Therefore, if I were to say the same things about him that he said about me, I would be making a false accusation. Your Majesty! Is it possible that he sees flaws in me that I may not even see in myself?” The king said, “Describe his flaws, just as he has described yours, so that I may be convinced that you are my well-wisher and can help me in the administration.”

The second slave said, “Your Majesty! He possesses humility and truthfulness. He possesses such bravery and generosity that he can even sacrifice his life if the occasion arises. He is not arrogant and reveals his own flaws. He is good for others and bad for himself.” The king said, “Stop praising your companion, because if I summon him before you, you will be embarrassed.” The second slave said, “Your Majesty, if you do not believe what I know about my friend, what more can I say!”

The king thoroughly examined the ugly slave, then sent him to call the first slave with the handsome face and said, “I don’t know what happened to your companion that he spoke ill of you behind your back!” The first slave asked, “Your Majesty, what did he say? I need a hint of that.” The king replied, “First of all, about your hypocrisy.”

The king stopped the first slave and said, “That’s too much. Not only is his face beautiful, but your soul is also filthy. Stay away. That slave will become your boss, and you will be under his control from now on.”

He mentioned that you are medicine in appearance and pain in disguise. Hearing this, the first slave became enraged. He continued to speak ill of his companion. After a while, the king stopped him and said, “That’s enough. Not only is his face beautiful, but your soul is also filthy. Stay away. That slave will become your boss, and you will be under his control from now on.”

Even if a person has an attractive appearance but is full of vices, he can never be respected. It is better to sit at the feet of an ugly person with good character.

Rumi

The Psychology of Anger

क्रोध का मनोविज्ञान

क्रोध का मनोविज्ञान है कि तुम जो चाहते थे और किसी ने तुम्हें वह पाने से रोक दिया। तुम्हारी पूरी ऊर्जा कुछ पाने जा रही था और किसी ने ऊर्जा को रोक दिया। अब यह कुंठित ऊर्जा क्रोध बन जाती है… क्रोध उस व्यक्ति के विरुद्ध, जिसने तुम्हारी आकांक्षा पूरी होने की संभावना को नष्ट कर दिया हो। तुम क्रोध को नहीं रोक सकते, क्योंकि क्रोध एक ‘बाइप्रोडक्ट’ है। तुम कुछ और कर सकते हो, जिससे यह ‘बाइप्रोडक्ट’ फिर पैदा न हो।

खेलपूर्ण जीवन में एक बात याद रखो। किसी भी वस्तु की चाहत इतनी तीव्रता से न करो कि यह तुम्हारे जीवन-मरण का प्रश्न बन जाए। थोड़े हल्के-फुल्के, बनो। मैं नहीं कहता कि तुम इच्छा मत करो, क्योंकि यह तुम्हारे भीतर एक दमन बनेगा। मैं कह रहा हूं कि इच्छा करो, लेकिन तुम्हारी इच्छा खेलपूर्ण हो। यदि तुम दि तुम इसे पा सको, अच्छा है। यदि नहीं पा सके, तो यह सोचो कि शायद यह सही समय नहीं था, हम इसे अगली बार देखेंगे। खेल की कुछ कला सीखो।

तुम आकांक्षा से इतने एकाकार हो गए हो कि जब इसमें रोड़े अटकाए जाते हैं या इसे रोका जाता है, तो तुम्हारी अपनी ऊर्जा आग बन जाती है; यह तुम्हें ही जला देती है। लगभग पागलपन की उस दशा में तुम कुछ नहीं कर सकते हो, जिसके लिए तुम पश्चाताप कर रहे हो। यह घटनाओं की एक श्रृंखला पैदा कर देती है कि तुम्हारा पूरा जीवन उसमें संलग्न हो जाता है। इसके कारणहजारों वर्षों से लोग कहते रहे हैं, आकांक्षा रहित हो जाओ। अब इसकी मांग करना कुछ अमानवीय हो जाता है। यहां तक कि जिन लोगों ने कहा, इच्छा रहित हो जाओ। उन्होंने भी तुम्हें एक उद्देश्य, एक आकांक्षा दे दिया: यदि तुम आकांक्षा रहित हो जाओ, तो तुम मोक्ष की परम स्वतंत्रता को उपलब्ध हो जाओगे। वह भी एक इच्छा है।

तुम अपनी आकांक्षा को कुछ बड़ी आकांक्षा के लिए दबा सकते हो और भूल भी सकते हो कि तुम अब भी वही व्यक्ति हो। तुमने सिर्फ लक्ष्य बदल दिया है। निश्चित ही बहुत लोग मोक्ष पाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, इसलिए तुम्हें बहुत बड़ी प्रतियोगिता का सामना नहीं करना होगा, वास्तव में लोग बहुत प्रसन्न होंगे कि तुमने मोक्ष की ओर जाना शुरू कर दिया है, जीवन का एक प्रतियोगी कम हुआ। जहां तक तुम्हारा सवाल है, कुछ नहीं बदला है। यदि कुछ भी किया जाए, जो तुम्हारी मोक्ष की आकांक्षा में बाधा पैदा करे, तुम्हारा अहंकार प्रज्वलित हो उठेगा और इस बार अधिक बड़ा होगा। क्रोध हमेशा आकांक्षा के अनुपात में होता है।

मेरे कहने का अर्थ यही है कि किसी चीज को गंभीरता से मत लो… स्वयं को भी नहीं। तुम देखोगे कि क्रोध नहीं होगा। क्रोध आध्यात्मिक ऊर्जा का सबसे बड़ा रिसाव है, इसलिए सहजता से अपने बारे में सोचना शुरू करो।

किसी चीज को गंभीरता से मत लो… स्वयं को भी नहीं। तब तुम देखोगे कि क्रोध नहीं होगा। क्रोध आध्यात्मिक ऊर्जा का सबसे बड़ा रिसाव है, इसलिए बहुत सहजता से अपने बारे में सोचो।

The psychology of anger is that you wanted something, and someone prevented you from getting it. Your entire energy was going towards achieving something, but someone blocked it. Now this frustrated energy becomes anger… anger against the person who destroyed the possibility of fulfilling your desire. You cannot stop anger, because anger is a byproduct. You can do something else so that this byproduct does not arise again.

Remember one thing in a playful life: Don’t desire anything so intensely that it becomes a matter of life and death. Be a little light-hearted. I’m not saying don’t desire, because that will become a repression within you. I’m saying desire, but let your desire be playful. If you can achieve it, that’s good. If you can’t, consider that perhaps this wasn’t the right time; we’ll look at it next time. Learn some of the art of play.

You have become so identified with aspiration that when it is obstructed or blocked, your own energy becomes fire; it burns you. In that state of near-madness, you can do nothing about the very thing you regret. This sets off a chain of events that consumes your entire life. Because of this, for thousands of years, people have been saying, “Become desireless.” Now, demanding it becomes somewhat inhuman. Even those who said, “Become desireless,” gave you a purpose, an aspiration: if you become desireless, you will attain the ultimate freedom of liberation. That too is a desire.

You can suppress your aspiration for some greater aspiration and forget that you are still the same person. You have simply changed the goal. Of course, not many people are striving for liberation, so you won’t face much competition; in fact, people will be very happy that you have begun moving towards liberation, that one competitor in life has been reduced. As far as you are concerned, nothing has changed. If anything is done that hinders your desire for liberation, your ego will flare up, and this time it will be even bigger. Anger is always proportional to desire.

What I mean to say is, don’t take anything seriously… not even yourself. You will see that there will be no anger. Anger is the biggest leakage of spiritual energy, so start thinking about yourself very easily.

Don’t take anything seriously… not even yourself. Then you will see that there will be no anger. Anger is the biggest leakage of spiritual energy, so think about yourself very easily.

Where should I find it, man?

मोको कहां ढूंढ़े बंदे

यदि आप ईश्वर या सत्य या स्थायी खुशी की खोज कर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि वह चीज असल में क्या है, जिसे आप पाना चाहते हैं। जब आप कहते हैं, मैं स्थायी खुशी की तलाश कर रहा हूं, मैं ईश्वर या सत्य को पाना चाहता हूं, तो आपको उसे समझना होगा, क्योंकि संभव है कि स्थायी सुरक्षा, स्थायी खुशी नाम की कोई चीज ही न हो। हो सकता है कि सत्य पूर्णतया भिन्न हो; और मुझे लगता है कि आप जो देखते हैं, सोचते हैं, प्रतिपादित करते हैं, सत्य उन सबसे पूर्णतया भिन्न है।

इसलिए किसी स्थायी चीज को खोजने से पहले क्या यह जरूरी नहीं कि खोजे जाने वाले को समझा जाए? क्या खोजने वाला उस चीज से अलग है, जिसे वह खोज रहा है? जब आप कहते हैं कि मैं सुख खोज रहा हूं, तो क्या खोज करने वाला खोज के लक्ष्य से भिन्न है? क्या विचारक विचार से भिन्न है? क्या अलग-अलग प्रक्रियाएं न होकर वे एक सम्मिलित घटना नहीं हैं? इसलिए यह जानने से पहले कि खोजने वाला क्या खोज रहा है, खोजे जाने वाले को समझना अनिवार्य है।

अब हम उस स्थिति में आ गए हैं, जहां पूरी गंभीरता के साथ खुद से यह प्रश्न करें किशांति, सुख-चैन, यथार्थ भला कोई दूसरा हमें दे सकता है? वास्तव में, स्वयं को समझ लेने के साथ यथार्थ और सर्जनात्मकता का जो अलौकिक बोध होता है, क्या वह इस अनवरत खोज व उत्कंठा से हमें मिल सकता है? अंततः मुख्य समस्या यही है कि जब तक हम अपने को नहीं समझते, विचार के लिए हमारे पास कोई आधार नहीं है और हमारी समस्त खोज व्यर्थ होगी। हम भ्रमों से पलायन कर सकते हैं, झगड़ों से, कलह व संघर्ष से भाग सकते हैं, हम दूसरों की उपासना कर सकते हैं, किसी दूसरे की कृपा से मुक्ति की अभिलाषा कर सकते हैं, लेकिन जब तक हम स्वयं से ही अनभिज्ञ हैं, जब तक अपनी समस्त प्रक्रिया के प्रति असजग हैं, तब तक हमारे विचार का, स्नेहका, कर्मका कोई आधार नहीं है।

अतः बिना स्वयं को जाने, बिना अपनी सोचके तौर-तरीकों को समझे, बिना अपनी संस्कारबद्धता की पृष्ठभूमि को को समझे, बिना यह जाने कि कला, धर्म, देश, पड़ोसी तथा अपने बारे में आपके तमाम विश्वास क्यों हैं, आप किसी भी चीज की सही-सही परख कैसे कर सकेंगे? यदि आप अपनी पृष्ठभूमि को नहीं जानते हैं, यदि आप यह नहीं जानते कि आपके विचार का तत्व क्या है और उसका स्रोत क्या है, तो निस्संदेह आपकी खोज एकदम व्यर्थ है और आपके कृत्य का कोई अर्थ नहीं है। आप अमेरिकी हैं या भारतीय, हिंदू हैं या किसी और धर्म को मानने वाले, उन सबका कोई मतलब नहीं है।

हम किसी दूसरे की कृपा से मुक्ति की अभिलाषा कर सकते हैं, लेकिन जब तक हम स्वयं से ही अनभिज्ञ हैं, तब तक हमारे विचार का, स्नेह का, कर्म का कोई आधार नहीं है।

जे कृष्णमूर्ति

If you are searching for God, truth, or lasting happiness, you must know what it is that you truly desire. When you say, “I am searching for lasting happiness,” “I want to find God or truth,” you must understand that, because it’s possible that there is no such thing as lasting security, lasting happiness. Truth may be completely different; and I believe that truth is completely different from what you see, think, or propound.

So, before searching for something lasting, isn’t it essential to understand the seeker? Is the seeker different from the thing they are searching for? When you say, “I am searching for happiness,” is the seeker different from the object of the search? Is the thinker different from the thought? Aren’t they not separate processes, but a unified phenomenon? Therefore, before understanding what the seeker is searching for, it’s essential to understand the seeker.

We have now reached a point where we must seriously ask ourselves: Can anyone else give us peace, happiness, and reality? Indeed, can this unwavering pursuit and yearning provide the transcendental sense of reality and creativity that comes with understanding ourselves? Ultimately, the main problem is that until we understand ourselves, we have no basis for thought, and all our search will be futile. We can escape from illusions, we can flee from quarrels, conflicts, and struggles; we can worship others, we can aspire to liberation through someone else’s grace, but as long as we are ignorant of ourselves, as long as we are unaware of our entire process, there is no basis for our thought, affection, or action.

So, without knowing yourself, without understanding your own ways of thinking, without understanding the background of your conditioning, without understanding the reasons for your various beliefs about art, religion, country, neighbors, and yourself, how can you truly appreciate anything? If you don’t know your own background, if you don’t know the essence of your thought and its source, then your search is undoubtedly futile and your actions meaningless. Whether you are American or Indian, Hindu or follow any other religion, none of this matters.

We may aspire to salvation through the grace of another, but as long as we are ignorant of ourselves, there is no basis for our thought, affection, and action.

J. Krishnamurti

The Difference Between Victory and Victory

जय और विजय का अंतर

एक साधक परम पुरुष के प्रति कब पूर्णतः समर्पित हो पाता है? चहुत ही गूढ़ प्रश्न है। इसका उत्तर न जाने कब से तलाशा जा रहा है। मेरी राय में यह अवस्था व्यक्ति के पूर्णतया निर्भीक होने पर ही आती है। जब व्यक्ति सत्य, श्रद्धा और अनुशासन से भर जाता है, तब भय उसके निकट नहीं आता, क्योंकि सत्य अपने आप में निडर है, उसके लिए कोई शत्रु नहीं, कोई विपत्ति नहीं।

समय-समय पर असत्य के प्रबल दिखने के उदाहरण अवश्य मिलते हैं, लेकिन उसकी गति अस्थायी होती है। वह आता है और चला जाता है; अस्तित्व उसका क्षणभंगुर है। सत्य इसके विपरीत है। सत्य अतीत में भी था, वर्तमान में भी है और भविष्य में भी रहेगा। इसलिए संघर्ष चाहे जितना तीखा हो, अंतिम विजय सत्य की ही होती है। हमारी परंपरा ने स्थायी जीत को विजय कहा है और क्षणिक सफलता को जय। असत्य को केवल जय मिलती है, विजय कभी नहीं।

आध्यात्मिक संसार का मार्ग इसी सत्य से प्रकाशित होता है। बाहरी दुनिया विविध ऊर्जाओं से स्पंदित होती है, परंतु मन और चेतना की अत्यंत सूक्ष्म तरंगों को ‘देव’ कहा गया है। जिन तरंगों से मनुष्य की अंतःचेतना आलोकित होती है, उसी की ओर ले जाने वाले मार्ग को देवयान कहते हैं। जिस पथ पर चलते हुए मनुष्य स्थूल से सुक्ष्म की ओर, और सूक्ष्म से दिव्यता की ओर अग्रसर होता है, वह देवयान का पथ है। जो व्यक्ति सत्य को जीवन का संकल्प बनाता है और उसकी रक्षा के लिए कर्म करता है, उसके लिए यह यात्रा सहज हो जाती है। इस मार्ग पर चले कई ऋषियों ने अंततः सत्य की परम स्थिति प्राप्त की है। इसे आप्तकाम कहा जाता है।

आप्तकाम वह है, जिसकी इच्छाएं सत्य के माध्यम से पूर्ण हो गई हों। संसार में हमें जो भी वस्तुएं प्राप्त होती हैं- धन, सम्मान, विद्या या सुविधाएं- वे सब प्राप्ति के उदाहरण हैं और प्रायः क्षणभंगुर होती हैं। धन है, तो कल नहीं भी हो सकता। बुद्धि बढ़ती है, तो समय के साथ स्मृति का क्षय भी होता है। पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान धीरे-धीरे भूलने लगता है, क्योंकि प्राप्त ज्ञान टिकता नहीं, बह जाता है। अकबर-बीरबल की एक कथा से इसे समझिए। जब बादशाह ने पूछा कि ऐसी कौन-सी बात है, जो सुखी को दुखी और दुखी को सुखी कर दे, तो बीरबल ने कहा-यह दिन भी बीत जाएगा। संसार की हर वस्तु और हर अवस्था अस्थायी है, लेकिन आप्तवाक्य वह ज्ञान, जो सीधे मन और चेतना में उदित होता है, स्थायी होता है। वह न बढ़ता है, न घटता है, न विस्मृत होता है। जिस मनुष्य को ऐसा ज्ञान मिल जाता है, वह आप्तकाम कहलाता है। न उसे नाम-यश मोहित करता है, न ही किसी पद की ललक। वह अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान लेता है।

संघर्ष चाहे जितना तीखा हो, अंतिम विजय सत्य की ही होती है। हमारी परंपरा ने स्थायी जीत को विजय कहा है और क्षणिक सफलता को जय। असत्य को जय मिलती है, विजय कमी नहीं।

श्री श्री आनंदमूर्ति

When does a seeker become completely surrendered to the Supreme Being? This is a profound question. The answer has been sought for ages. In my opinion, this state is achieved only when a person is completely fearless. When a person is filled with truth, faith, and discipline, fear does not come near him, because truth itself is fearless; it has no enemies, no calamities.

From time to time, there are instances of falsehood appearing dominant, but its strength is temporary. It comes and goes; its existence is fleeting. Truth is the opposite. Truth existed in the past, exists in the present, and will exist in the future. Therefore, no matter how intense the struggle, truth ultimately triumphs. Our tradition has called permanent victory a victory and temporary success a victory. Falsehood only achieves victory, never victory.

The path to the spiritual world is illuminated by this truth. The external world vibrates with various energies, but the extremely subtle waves of the mind and consciousness are called “Deva.” The path that leads to the waves that illuminate a person’s inner consciousness is called Devayana. The path that leads a person from the gross to the subtle, and from the subtle to the divine, is the path of Devayana. This journey becomes easy for those who make truth their life’s resolution and work to protect it. Many sages who have walked this path have ultimately attained the ultimate state of truth. This is called Apatkama.

Apatkama is one whose desires have been fulfilled through truth. Whatever we obtain in this world—wealth, honor, knowledge, or comforts—are all examples of attainment and are often fleeting. If there is wealth, there may not be tomorrow. While intelligence grows, memory also diminishes with time. Knowledge acquired from books is gradually forgotten because it doesn’t last; it flows away. Understand this from a story about Akbar and Birbal. When the king asked what makes the happy unhappy and the unhappy happy, Birbal replied, “This day too will pass.” Everything and every situation in the world is temporary, but the knowledge that arises directly in the mind and consciousness is permanent. It neither increases, nor decreases, nor is it forgotten. The person who attains such knowledge is called an Aptakaam. He is neither captivated by fame nor by the desire for position. He recognizes his true nature.

No matter how intense the struggle, the ultimate victory is always of truth. Our tradition has called lasting victory Vijay and temporary success Vijay. Falsehood wins victory, but victory is never lacking.

Sri Sri Anandmurti

Collective Fulfillment

सामूहिक तृप्ति

जब हम डांस करते हैं, तब बिल्कुल उन्मुक्त होते हैं। पूरी तरह से आजाद ! इस बात को और अच्छी तरह से कहूं, तो इस दौरान हमारी आत्मा पूरे ब्रह्मांड की सैर कर आती है, जबकि हमारा शरीर एक ऐसी लय का अनुसरण करता है, जो किसी रूटीन का हिस्सा नहीं होती। इस तरह, नृत्य करते हुए हम अपनी छोटी बड़ी तकलीफों पर मुस्करा सकते हैं और बिना किसी डर के खुद को एक नए अनुभव में पहुंचा सकते हैं।

प्रार्थना और ध्यान जहां हमें शांति और आंतरिक चिंतन के जरिये पवित्रता की ओर ले जाते हैं, तो वहीं नृत्य में हम दूसरों के साथ डांस करते हुए सामूहिक तृप्ति का अनुभव करते हैं। नृत्य के बारे में कोई ज्जो चाहे लिख सकता है, इसका कोई अर्थ नहीं।

इसको जानने के लिए आपको नृत्य करना होगा। हां, पूरी तरह थकने तक नृत्य कीजिए, जैसे पहाड़ पर चढ़ने वाले किसी पवित्र चोटी पर चढ़ते हैं। तब तक डांस कीजिए, जब तक सांस फूलने पर हमारे शरीर को इतनी ऑक्सीजन न मिल जाए, जिसकी उसे परामार ही, और तभी हम अपनी पहचान, जगह और समय के साथ अपना रिश्ता खोते हैं।

बेशक हम सब अकेले भी डांस कर सकते हैं, अगर इससे हमें अपनी झेंप दूर करने में मदद मिलती है। लेकिन जब भी मुमकिन हो, समूह में डांस करना बेहतर होता है, क्योंकि एक समूह दूसरे को उद्दीप्त करता है और इससे एक जादुई जगह बनती है, जहां सभी एक ही ऊर्जा से जुड़े होते हैं।

किसी स्कूल से नृत्य सीखना आवश्यक नहीं है; बस अपने शरीर को यह काम करने दें, क्योंकि हम अपने सबसे बुरे समय से डांस करते आ रहे हैं, और हम इसे कभी नहीं भूल सके।

पाउलो कोएल्हो

When we dance, we are completely free. Completely liberated! To put it more clearly, our souls travel through the universe, while our bodies follow a rhythm that is not part of any routine. In this way, through dance, we can smile at our troubles, big or small, and allow ourselves to experience new things without fear.

While prayer and meditation lead us to purity through peace and inner reflection, in dance, we experience collective fulfillment by dancing with others. One can write whatever one wants about dance, but it is meaningless.

To know this, you must dance. Yes, dance until you are completely exhausted, like mountain climbers ascending a sacred peak. Dance until your body is breathless, exhausted, and only then do we lose our connection to our identity, place, and time.

Of course, we can all dance alone if it helps us overcome our shyness. But whenever possible, it’s better to dance in a group, because one group stimulates the other, and this creates a magical space where everyone is connected to the same energy.

It’s not necessary to learn to dance from a school; just let your body do the work, because we’ve been dancing through our darkest times, and we’ve never forgotten it.

Paulo Coelho

The True Identity of a Righteous Person

धर्मात्मा की असली पहचान

मनुष्य अपने कर्मों के के लिए स्वयं उत्तरदायी है। जब है। जब कोई व्यक्ति अपने अपने विचारों से प्रेरित होकर कार्य करता है, है, तो उसका मन उसी के अनुसार प्रभावित होता है। यदि कर्म शुभ है, तो मन प्रसन्न रहता है, परंतु जब कोई जान-बूझकर गलत कार्य करता है, तो वह पश्चाताप की अग्नि में जलता है। यह पश्चाताप बार-बार मन को संकुचित करता है और व्यक्ति की शांति छीन लेता है।

परिणाम प्रकृति का नियम है कि प्रत्येक कर्म का भोगना ही पड़ता है। यदि कार्य धर्ममय है, तो उसका फल सुखद होगा, और यदि अधर्ममय है, तो दुखद। जब तक मन अपने कर्मों के प्रतिफल से नहीं गुजरता, तब तक मुक्ति नहीं मिलती। यहां तक कि शुभ कर्मों के भी परिणाम से कोई नहीं बच सकता, क्योंकि उन शुभ परिणामों का अनुभव करने के लिए भी मनुष्य को पुनर्जन्म लेना पड़ता है। स्वर्ग या नरक की कल्पना प्रतीक मात्र है। शरीर के बिना सुख-दुख का अनुभव संभव नहीं, क्योंकि अनुभव करने के लिए चेतन शरीर आवश्यक है। इसीलिए कहा गया है-न स्वर्गो न रसातलम् । न तो कोई वास्तविक स्वर्ग है, न ही कोई वास्तविक नरक। कर्मों का फल पाने के लिए आत्मा को पुनः शरीर धारण करना ही पड़ता है।

महाभारत भारत में इसका सुंदर उदाहरण मिलता है। वनवास के समय द्रौपदी ने युधिष्ठिर से कहा, आपने इतने धर्ममय कार्य किए, फिर भी यह दुख क्यों? इस पर युधिष्ठिर ने जवाब दिया, जब भी मैं कुछ अच्छा करता हूं, उसका फल ईश्वर को अर्पित कर देता हूं। । अच्छेव अच्छे कर्मों के फल के लिए मुझे पुनर्जन्म नलेना पड़े, यही मेरी प्रार्थना है। बुरे कर्मों का दंड में भोगने को तैयार हूं।

युधिष्ठिर का यह दृष्टिकोण वास्तव में एक संत का मार्ग है। जो व्यक्ति लाभ या स्वर्ग की कामना से कर्म करता है, वह लालच के के अधीन होकर अधर्म की ओर बढ़ता है। वह अंततः अंधकार में गिरता है। किंतु जो अपने प्रत्येक कर्म को ब्रह्मा को समर्पित करता है, वही कर्मयोगी है, वही मुक्त होने का अधिकारी है। कई लोग सोचते हैं कि अच्छे कर्मों का फल भोगना तो आनंददायक होता है, परंतु ऐसा नहीं है। सुख ऐसा नहीं है। सुख की अवस्था में भी मनुष्य अक्सर असावधान होकर नए अधर्म कर बैठता है, जिससे वह पुनः बंधन में पड़ जाता है। इसीलिए, ज्ञानी लोग कहते हैं कि व्यक्ति को कर्मों और उनके परिणामों से ऊपर उठना चाहिए।

धर्ममय जीवन का सार यही है कि व्यक्ति बुराई से दूर रहे, अन्याय के विरुद्ध खड़ा हो, और हर क्षण ईश्वर से यही कहे, प्रभु ! मेरे शुभ कर्मों के फल तुम्हारे ही हैं। मुझे उनसे कोई आकर्षण नहीं। यही आचरण आत्मा को कर्म-बंधन से मुक्त करता है और मनुष्य को सच्ची शांति की ओर ले जाता है। जो व्यक्ति करुणा, निःस्वार्थता और समर्पण के मार्ग पर चलता है, वही वास्तव में धर्मात्मा है।

धर्ममय जीवन का सार यही है कि व्यक्ति बुराई से दूर रहे, अन्याय के विरुद्ध खड़ा हो, और हर क्षण ईश्वर से यही कहे, प्रभु ! मेरे शुभ कर्मों के फल तुम्हारे ही हैं। मुझे उनसे कोई आकर्षण नहीं।

श्रीश्री आनंदमूर्ति

Man is responsible for his own actions. When a person acts inspired by his own thoughts, his mind is affected accordingly. If the action is virtuous, the mind remains happy, but when one deliberately commits wrongdoing, the fire of remorse burns. This remorse repeatedly narrows the mind and robs the person of peace.

Consequences are a law of nature: every action must be reaped. If the action is righteous, its result will be pleasant, and if it is unrighteous, it will be painful. Liberation is not attained until the mind experiences the consequences of its actions. Even good deeds cannot be avoided, because to experience those auspicious results, one must be reborn. The concept of heaven or hell is merely symbolic. Without a body, the experience of happiness and sorrow is impossible, because a conscious body is necessary for experience. That is why it is said, “Neither heaven nor hell.” There is neither a true heaven nor a true hell. The soul must reincarnate to reap the fruits of its actions.

The Mahabharata provides a beautiful example of this. During the exile, Draupadi asked Yudhishthira, “You have performed so many righteous deeds, yet why this suffering?” Yudhishthira replied, “Whenever I do something good, I offer its fruits to God. My prayer is that I may be reborn to reap the fruits of my good deeds. I am willing to bear the punishment for my bad deeds.”

Yudhishthira’s perspective is truly the path of a saint. Anyone who acts with the desire for profit or heaven succumbs to greed and moves toward unrighteousness. Ultimately, they fall into darkness. But the one who dedicates each of their actions to Brahma is a karma yogi, the one who deserves liberation. Many people think that enjoying the fruits of good deeds is enjoyable, but it is not. Happiness is not like this. Even in a state of happiness, humans often become careless and commit new sins, which again leads them into bondage. Therefore, wise people say that one should rise above actions and their consequences.

The essence of a righteous life is to stay away from evil, stand against injustice, and say to God every moment, “Lord! The fruits of my good deeds are yours. I have no attraction to them.” This conduct frees the soul from the bondage of karma and leads one to true peace. The person who walks the path of compassion, selflessness, and surrender is truly a righteous person.

The essence of a righteous life is to stay away from evil, stand against injustice, and say to God every moment, “Lord! The fruits of my good deeds are yours. I have no attraction to them.”

Sri Sri Anandmurti

Learn from Hanuman

हनुमान जी से सीखिए

हनुमान जी में अतुलित बल है, तभी तो वह एक बारउड़े, तोबिना विश्राम किए समुद्र लांघ गए। महर्षि वाल्मीकि ने लिखा है, अन्य सभी रामायणों ने भी कहा है कि हनुमान जी आकाश मार्ग से ठीक वैसे ही जा रहे थे, जैसे राम जी का बाण जाता है। तुलसीदासजी ने लिखा – जिमि अमोघ रघुपति कर बाना। एही भांति चलेउ हनुमाना ॥

अमोघ उसे कहते हैं, जो असफल नहीं होता है। जैसे राम जी के बाण धनुष से निकल गए, तो लक्ष्य तक पहुंचकर ही मानेंगे। राम जी का बाण कभी रुकता नहीं है, वैसे ही हनुमान जी रुके नहीं। उनसे बार-बार कहा गया कि आराम करके जाओ, थक गए हो, थोड़ा जलपान कर लो। तब हनुमान जी ने कहा कि मैं राम जी की सेवा के लिए जा रहा हूं- राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम।

कई लोग इसका अर्थ लगाते हैं कि राम काज में विश्राम की जरूरत नहीं पड़ती है। वास्तव में, राम काज करने से ही विश्राम मिलता है। अभी हम सभी लोगों को विश्राम नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि हम अपने पेट के लिए काज कर रहे हैं। अपने परिवार, अपनी पार्टी, जाति, अपने भोग के लिए ही हम काम करते हैं। जो ईश्वर के लिए काम करेगा, सेवा करेगा, उसे परम विश्राम की प्राप्ति होगी। हनुमान जी ने मैनाक को बस छू दिया और कहा कि मैं विश्राम नहीं करूंगा।

सीखिए कि हनुमान जी में कितनी क्षमता है? ऐसे लोग रास्ते में मिलते गए, जो बाधक अवरोधक थे, जो चाहते थे कि हनुमान जी को उलझा देना है। आज हमारे जीवन में सामने आने वाली बाधाएं तो कुछ भी नहीं हैं। सोचकर देखिए, हनुमान जी जैसे भक्त के मार्ग में कितनी बाधाएं आई थीं। जो मिलता है, वही हनुमान जी को निगल जाना चाहता है। है और वह सबसे बचते हुए आगे बढ़ते हैं। आवश्यक होने पर बाधक बनने वालों का उपचार भी करते हैं। लंकिनी ने भी रोकने की कोशिश की, कहा कि मैं तुम्हें खा जाऊंगी। उसे हनुमान जी ने मारा एक मुक्का, वह गिर पड़ी, उसके मुंह से रक्त बहने लगा। हनुमान जी बड़े विद्वान हैं, व्यवहार कुशल हैं। क्या और किसको बोलना है, यह भी हनुमान जी को ठीक से आता है। कैसे किसी को प्रभावित करना और कहां लड़ना, प्रहार करना है, सब हनुमान जी को आता है।

किसी ने पूछा कि हनुमान जी अतुलित बल के धाम कैसे हो गए? अरे उनका शरीर भी तो देखो, जो गोलगप्पा खाकर नहीं बना है। मानो कोई सोने का पहाड़ हो और उसकी मोहक कांति हो, वैसा हनुमान जी का शरीर है। ऐसा शरीर कुछ भी खा लेने से नहीं बनेगा। आज लोगों के एक-एक क्विंटल के शरीर हैं, पर बल नहीं है। ऐसे ही निर्बल शरीर की सेवा करने में लोग जुटे रहते हैं और जीवन बीत जाता है। यह समझना चाहिए कि हमें यह मानव शरीर सेवा और सङ्कर्म के ि के लिए ही मिला है।

आज हमारे जीवन में सामने आने वाली बाधाएं तो कुछ भी नहीं हैं। सोचकर देखिए, हनुमान जी जैसे भक्त के मार्ग में कितनी बाधाएं आई थीं। वह सबको पार करते, सबसे बचते हुए आगे बढ़ते गए।

रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामनरेशाचार्य

Hanuman possesses immense strength, which is why he jumped once and crossed the ocean without rest. Maharishi Valmiki wrote, and all other Ramayanas also state, that Hanuman was moving through the sky just like Rama’s arrow. Tulsidas wrote – “Jimi Raghupati’s arrow is infallible. In this way, Hanuman, move.”

“Infallible” is that which never fails. Just as Rama’s arrow, once released from the bow, will rest until it reaches its target. Rama’s arrow never stops, Hanuman never stopped. He was repeatedly told to rest and eat, “I am tired, and have some refreshments.” Then Hanuman replied, “I am going to serve Rama” – “Rama’s work is done without me, where can I find rest.”

Many people interpret this to mean that rest is not necessary for Rama’s work. In fact, rest is attained only by doing Rama’s work. Right now, all of us are unable to find rest because we work for our own stomachs. We work only for our family, our party, our caste, our own pleasures. Those who work and serve God will attain ultimate rest. Hanuman simply touched Mainak and said, “I will not rest.”

Learn how much potential Hanuman possessed. He encountered people on his path who were obstacles and wanted to entangle Hanuman. The obstacles we face today are nothing. Just imagine how many hurdles a devotee like Hanuman faced. Everyone he meets wants to swallow him, and he moves forward, avoiding them all. When necessary, he even treats those who create obstacles. Lankini also tried to stop him, saying, “I will devour you.” Hanuman punched her, causing her to fall, blood flowing from her mouth. Hanuman is a great scholar and a skilled person. Hanumanji knows exactly what to say and to whom. He knows how to impress someone and where to fight and attack.

Someone asked how Hanumanji became so powerful? Look at his body, which wasn’t built by eating golgappas. Hanumanji’s body is like a mountain of gold, its enchanting radiance. Such a body can’t be built by eating anything. Today, people have bodies weighing a quintal, but lack strength. People spend their entire lives serving such weak bodies. We must understand that we have received this human body for service and good deeds.

The obstacles we face today are nothing. Just imagine how many obstacles a devotee like Hanumanji faced. He overcame them all, avoiding them all, and kept moving forward.

Ramanandacharya Swami Shriramnareshacharya

The Path to Peace

शांति पाने का रास्ता

वैदिक शास्त्रों और बौद्ध धर्म की महान शिक्षाओं में एक यह है कि व्यक्ति आत्म-जागरूकता के जरिये दुनिया में सबसे ज्यादा योगदान देता है। उच्च चेतना व्यक्तिगत और सामाजिक, हरेक स्तर पर शांति व रचनात्मकता में योगदान देती है। यह शिक्षा हर युग में इसलिए सच है, क्योंकि हर व्यक्ति को संपूर्ण, सचेत और स्वतंत्र होने के लिए बनाया गया था। हमारा सार ही चेतना है।

खुशी, है, तो लेकिन आधुनिक जिंदगी संभावनाओं की इस दृष्टि को पृष्ठभूमि में धकेल देती है। हम सब रोजमर्रा के कामों, जरूरतों और दूसरी चीजों में व्यस्त रहते हैं। हमें प्यार, शांति, दया और आत्मबोध की झलक मिलती जो बताती है कि हम असल में कौन हैं। इसलिए असली बदलाव मुमकिन है। अपनी चेतना को फिर से जगाएं, आप अपनी आत्मा को फिर से जिंदा कर सकेंगे। एक अचेतन जीवन को चेतन जीवन में बदलने से सार्थक कुछ भी नहीं है। एक चेतना रहित जिंदगी पुरानी आदतों, पुरानी सोच, छिपी हुई चिंता और निरंतर तनाव से भरी होती है। जबकि चेतन जीवन एक ऐसी स्वाभाविक अवस्था पर आधारित होता है, जो सरल, शांत होती है और आपके गहरे आत्म से प्रेम, करुणा व रचनात्मकता के आवेगों को ग्रहण करने के लिए तैयार होती है।

आपको अपने अंतर से बात करने की जरूरत है। बस उससे एक संवाद की जरूरत है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम मिलकर वह संपर्क बना सकते हैं। वैदिक परंपरा के अनुसार, हम सत्संग का अनुभव कर सकते हैं, जो आध्यात्मिक संवाद की ही एक सभा है। बौद्ध धर्म में आध्यात्मिक समुदाय के लिए जाना-माना शब्द है’ संघ’, जो एक साझा आधात्मिक रास्ते से जुड़ा है। इसमें एक व्यापक वैश्विक समुदाय गठित करने की क्षमता है, जो उन परेशान करने वाले मुद्दों के समाधान पर केंद्रित है, जिनके बारे में हम सब बहुत ज्यादा चिंतित हैं। इसका एकमात्र समाधान यही है कि चेतना को मौजूदा विभ्रम और टकराव के स्तर से ऊपर उठाया जाए।

मैं आपसे कहता हूं कि आप स्वयं यह तय करें कि क्या वह समय आ गया है? आप खुद परखें कि क्या यह वही काल्पनिक अंधेरा है, जो भोर से ठीक पहले आता है? इसका एकमात्र सटीक जवाब यही है कि हम सब अपने अंदर सुबह लाएं और फिर प्रकाश में जिएं। इस आधार पर हम जो भी काम करेंगे, वह चिंता और डर के बजाय गहरी जागरूकता पर आधारित होगा। जिंदगी में शांति, संतुलन, खुशी, प्यार, सेहत व सृजनशीलता पाने के लिए आप अपने रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ये तमाम चीजें एक इंसान के तौर पर आपकी पहुंच में हैं, इसलिए ये दुनिया की पहुंच में भी हैं। कोई अन्य रास्ता नहीं है। जैसा कि एक पुरानी कहावत कहती है, शांति पाने का कोई रास्ता नहीं है। शांति ही रास्ता है।

जिंदगी में शांति, संतुलन, खुशी, प्यार, अच्छी सेहत और सृजनशीलता पाने के लिए आप अपने रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ये तमाम चीजें एक इंसान के तौर पर आपकी पहुंच में हैं।

दीपक चोपड़ा

One of the great teachings of the Vedic scriptures and Buddhism is that one contributes most to the world through self-awareness. Higher consciousness contributes to peace and creativity at every level, both personal and social. This teaching holds true in every age because every person was created to be whole, conscious, and free. Our essence is consciousness.

Happiness exists, but modern life pushes this vision of possibilities into the background. We are all preoccupied with everyday tasks, needs, and other things. We miss the glimpses of love, peace, compassion, and self-realization that reveal who we truly are. Therefore, true change is possible. Reawaken your consciousness; you will revive your soul. There is nothing more meaningful than transforming an unconscious life into a conscious one. A life without consciousness is filled with old habits, old thinking, hidden worries, and constant stress. Whereas conscious life is based on a natural state that is simple, peaceful, and ready to receive impulses of love, compassion, and creativity from your deeper self.

You need to talk to your inner self. All you need is a dialogue with it, and I am confident that together we can create that connection. According to the Vedic tradition, we can experience satsang, a gathering of spiritual dialogue. In Buddhism, the well-known term for a spiritual community is “sangha,” which is connected by a shared spiritual path. This has the potential to form a broad global community focused on addressing the troubling issues that concern us all so deeply. The only solution is to raise consciousness above the current level of confusion and conflict.

I ask you to decide for yourself whether that time has come. To test for yourself whether this is the imaginary darkness that comes just before dawn. The only true answer is for us all to bring the dawn within us and then live in the light. Whatever we do on this basis will be based on deep awareness rather than worry and fear. You can use your own path to find peace, balance, happiness, love, health, and creativity in life, because these things are within your reach as a human being, and therefore within the reach of the world. There is no other way. As the old saying goes, there is no path to peace. Peace is the way.

You can use your own path to find peace, balance, happiness, love, good health, and creativity in life, because these things are within your reach as a human being.

Deepak Chopra

Beyond the Confusion of Thought, Speech, and Action

मनसा वाचा कर्मणा उलझन से परे

जीवन में निर्णय की आवश्यकता कब पड़ती है? यह आवश्यकता तभी होती है, जब कोई उलझन हो। जब कोई उलझन ही नहीं, तो निर्णय की भी आवश्यकता नहीं। यदि तुम्हारी मेज पर लकड़ी का कोई टुकड़ा पड़ा हो और एक मिठाई रखी हो, तो क्या तुम निर्णय करोगे कि तुम्हें क्या खाना है? निर्णय चुनाव के लिए ही होता है और चुनाव हमेशा परेशानी लाता है। इसीलिए, सभी निर्णयकर्ता परेशान रहते हैं। जब तुम उलझन में रहते हो, तब वहां स्वतंत्रता नहीं होती।

याद रखो, नाटकीयता के अभाव में कृत्य सहज हो जाते हैं। तुम्हारे भीतर एक नायक भी है और एक दर्शक भी। नायक या तो असमंजस में है या निश्चयपूर्ण, लेकिन दर्शक मुस्कराता है, क्योंकि वह जानता है कि कृत्य स्वतः होते हैं।

जितने अधिक तुम निर्णय लेते हो, उतने ही अधिक उलझते जाते हो; इसी कारण तुम सुख और दुख के बीच झूलते हो। इसके विपरीत जितना तुममें साक्षी भाव बढ़ता जाता है, उतने ही अधिक तुम विनोदप्रिय व चंचल होते हो और घटनाक्रमों से अप्रभावित रहते हो। विश्वास, निष्ठा, प्रेम और उल्लास, सभी तुममें और तुम्हारे चारों ओर अभिव्यक्त होते हैं।

तुम पूछते हो कि तुम यहां किसलिए हो? मैं तुमसे कहता हूं कि पता लगाओ कि तुम यहां किसलिए नहीं हो। तुम यहां आरोप लगाने के लिए नहीं हो, तुम यहां रोने के लिए नहीं हो, तुम यहां सिर्फ सोते रहने के लिए नहीं हो, तुम यहां दिखावा करने के लिए नहीं हो, तुम यहां झगड़ते रहने के लिए नहीं हो, तुम यहां दुखी होने के लिए नहीं हो, तुम यहां क्रोधित होने के लिए नहीं हो, तुम यहां चिंता करने के लिए नहीं हो। इसलिए भ्रम में मत पड़ो।

श्री श्री रविशंकर

When is a decision necessary in life? It arises only when there is confusion. When there is no confusion, there is no need for decision. If there is a piece of wood and a sweet on your table, will you decide what to eat? Decisions are about choice, and choices always bring trouble. That is why all decision-makers are troubled. When you are confused, there is no freedom.

Remember, in the absence of drama, actions become spontaneous. Within you, there is both a hero and a spectator. The hero is either confused or determined, but the spectator smiles because he knows that actions happen automatically.

The more decisions you make, the more confused you become; this is why you oscillate between happiness and sorrow. On the contrary, the more your sense of witness grows, the more you become playful and playful, and remain unaffected by events. Faith, loyalty, love, and joy all manifest in you and around you.

You ask what you’re here for? I tell you, find out what you’re not here for. You’re not here to accuse, you’re not here to cry, you’re not here to just sleep, you’re not here to pretend, you’re not here to fight, you’re not here to be sad, you’re not here to be angry, you’re not here to worry. So don’t be confused.

Sri Sri Ravi Shankar