Have faith like Prahlad.

प्रह्लाद सा विश्वास कीजिए

यदि किसी का पिता किसी ऊंचे पद पर हो, तो उस बच्चे की बोलचाल में, बातचीत के ढंग में पिता का प्रभाव आएगा। ऐसे बच्चे को अपने पिता पर अभिमान होता है। उतने ही मान से अगर हम ईश्वर को मां-बाप जानते होते, तो हमारे अंदर भी यह गर्व होता कि हमको किस बात की चिंता ? जब परमात्मा हमारे माता-पिता हैं, तो हमें चिंता करने की क्या जरूरत है? मैंने चिंता उसी को देदी, जिसने जल में उत्पन्न जीव-जन्तुओं के भोजन की व्यवस्था कर रखी है, वह मेरी भी चिंता कर लेगा।

जो सारी सृष्टि की देखभाल कर रहा है, क्या वह एक मनुष्य की देखभाल नहीं करेगा? हम क्यों चिंता करें ? यह चिंता करने का काम हमारा नहीं, जिसका है, वह करे। हम ऐसा बोलते तो हैं कि त्वमेव माता च पिता त्वमेव, लेकिन दिल में ऐसा भाव पक्का भी होना चाहिए किईश्वर ही मेरे माता-पिता हैं।

प्रह्लाद से उनके पिता हिरण्यकश्यपु ने कहा, ‘विष्णु मेरा दुश्मन है, यदि तू उसका नाम लेगा, तो मैं तुझे मार डालूंगा।’ प्रह्लाद ने कहा, ‘पिताश्री ! जिसने जन्म दिया है, मारेगा भी वही। आप कोशिश करके देख लो। आप मुझे नहीं मार सकते, क्योंकि मेरा जन्मदाता तो कोई और है। श्वास और जीवन के जितने पल मेरे जन्मदाता ने मुझे दिए हैं, वे मुझसे कोई और नहीं छीन सकता।’

प्रह्लाद मात्र छह साल के थे। छह साल के बच्चे में इतना गहरा विश्वास, इतनी गहरी अनुभूति थी कि उसने कहा, ‘परमात्मा ही मेरे पिता हैं। वही मेरे रक्षक हैं। वही जन्मदाता हैं।’ सामने खड़ा पिता लाल-लाल आंखें करके हिंसक प्रवृत्ति में आ गया, पर अपने पुत्र को भयभीत नहीं कर पाया। कहते हैं कि हिरण्यकश्यपु ने अपने सेवकों को आज्ञा दी कि लोहे के खंभे को तपाकर

लालकर दो और उससे इसको चिपटा दो। हिरण्यकश्यपु का यही हठ था कि प्रह्लाद से अपनी बात मनवानी ही है। सैनिकों ने लोहे के खंभे को तपाया और प्रह्लाद को पकड़कर ले गए। अब प्रह्लाद थे तो बच्चे ही, उनके मन में भय की लहर उठी, तो भगवान ने अजब लीला रची। प्रह्लाद ने देखा कि एक चींटी उसी खंभे पर आराम से चल रही थी। प्रह्लाद मन में सोचने लगे कि मुझसे बहुत छोटी और कमजोर चींटी भी खंभे पर आहत हुए बिना सैर कर रही है, तो मेरा हरि मुझसे कह रहा है कि बच्चे ! चिंता मत कर, मैं तेरा रक्षक हूं। यह लाल खंभा तेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जैसे चींटी कह रही है कि ‘तूकर ले इस खंभे का आलिंगन ! तेरा राखनहार राम हैं, तुझे कोई नहीं मार सकता।’ उन्हें मालूम था कि इस चींटी के रूप में नारायण ही आए हैं।

प्रह्लाद जैसा ही विश्वास जब एक भक्त को अपने प्रभु पर होता है, तो वह किसी से घबराता नहीं है। वह जानता है कि मेरा रक्षक परमात्मा ही है।

जो सारी सृष्टि की देखभाल कर रहा है, क्या वह एक मनुष्य की देखभाल नहीं करेगा? प्रह्लाद जैसा यह विश्वास जब एक भक्त को अपने प्रभु पर होता है, तो वह किसी से घबराता नहीं है।

आनंदमूर्ति गुरुमां

If someone’s father holds a high position, that child’s speech and manner of conversation will be influenced by his father. Such a child is proud of his father. If we considered God as our parent with the same respect, we too would feel proud: “What do we need to worry about? When God is our parent, why do we need to worry? I have entrusted this care to the One who provides food for aquatic creatures; He will take care of me too.”

Won’t the One who cares for the entire creation also care for a human being? Why should we worry? It is not our job to worry; it is for the one whose responsibility it is to do so. We may say, “You are the mother and you are the father,” but we must also have a firm feeling in our hearts that God is my parent.

Hiranyakashipu, Prahlad’s father, said, “Vishnu is my enemy. If you mention his name, I will kill you.” Prahlad said, “Father! The one who gave birth to me will also kill me. You can try it. You can’t kill me, because someone else gave birth to me. No one can take away the breath and the moments of life my creator gave me.”

Prahlad was only six years old. Such deep faith and deep feeling in a six-year-old child, he said, “God is my father. He is my protector. He is the one who gave me birth.” His father, standing before him, turned violent with red eyes, but he couldn’t frighten his son. It is said that Hiranyakashipu ordered his servants to heat an iron pillar and make him stick to it. Hiranyakashipu was adamant that he had to make Prahlad agree to his demands. The soldiers heated the iron pillar and took Prahlad away. Prahlad was just a child, and a wave of fear arose in his heart. Then God performed a strange miracle. Prahlad saw an ant walking comfortably on the same pillar. Prahlad thought to himself, “If an ant, much smaller and weaker than me, is walking on the pillar without getting hurt, then my Hari is telling me, ‘Child! Don’t worry, I am your protector. This red pillar cannot harm you.’ As if the ant was saying, ‘Embrace this pillar! Ram is your protector; no one can harm you.’ He knew that Narayan himself had come in the form of this ant.

When a devotee has the same faith in his Lord as Prahlad, he fears nothing. He knows that God is his protector.

Won’t the One who cares for all creation care for a human being? When a devotee has this faith in his Lord like Prahlad, he is not afraid of anyone.

Anandamurti Gurumaa

Deciding Your Destiny

अपने भाग्य का फैसला

भाग्य ऐसी चीज है, जिसे आप अचेतन में निर्मित करते आए हैं। आप इसे सचेतन में भी निर्मित कर सकते हैं। आप अपने भाग्य को फिर से लिख सकते हैं। आप कहां जाना चाहते हैं, आप तय करें, अपना मार्ग और मंजिल खुद चुनें। यह आपके हाथ में है।

अगर आप अपने अंतरतम को छू सकें, अगर एक क्षण के लिए अनुभव कर सकें कि सूजन का स्रोत आपके भीतर है और संपूर्ण ध्यान स्वयं पर लगा सकें, तो आप अपना भाग्य दोवारा लिख सकते हैं। वास्तव में, आपका ध्यान हमेशा बिखरा रहता है, क्योंकि जिसे आप ‘मैं’ मानते हैं, वह आपका घर है, आपकी कार, पत्नी, संतान, शिक्षा, आपका ओहदा और आपकी अन्य सभी पहचानें हैं। अगर मैं आपको इन सभी चीजों से अलग कर दूं शरीर और मन से भी अलग कर दूं, जिन्हें आपने इकट्ठा किया है, तो आप ऐसा महसूस करेंगे, जैसे आपका अस्तित्व ही नहीं है। तो जिसे आप ‘मैं’ कहते हैं, वह अभी आपके चारों तरफ फैला हुआ है।

जब मैं ‘आप’ कहता हूं, तो वह सिर्फ ‘आप’ हैं। अगर इस पर अपना ध्यान लगाएं, तो आप जिस तरह से चाहेंगे, अपना भाग्य फिर से लिख सकते हैं। अभी, जो ‘आप’ हैं, वह फैला हुआ है; आप एक बिखरे हुए प्राणी हैं। आप अपने अंदर स्थापित नहीं हैं। आपको अब भी सारे कचरों को बटोरना पड़ता है। फिर यह कचरा आप बन जाता है। आप अभी भी आप नहीं बन पाए हैं; आप एक भीड़ हैं। एक भीड़ का भाग्य हमेशा पहले से निश्चित होता है। जैसे ही आप एक व्यक्ति (इंडिविजुअल) बन जाते हैं, आप अपने भाग्य के स्वामी हो जाते हैं।

देखिए, इस शरीर के साथ बंधन कितना गहरा है। यह सभी आसक्तियों का स्रोत है। आपको अनासक्ति की खोज में कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अपने जीवन में आपको इससे उससे दूरी बनाते नहीं चलना है, पर जब एक बार आप बिखर जाते हैं, आपका भाग्य पूर्व निश्चित हो जाता है। आपके जैसे भी कर्म होते हैं, यह बस उसी रास्ते जाता है। जब आप ‘इंडिविजुअल’ बन जाते हैं (संन्यासी या ब्रह्मचारी होने का अर्थ है, पूरा ध्यान अपने पर पर केंद्रित करना), तब आपके लिए उलझन नहीं होगी।

जैसे ही आप इंडिविजुअल (व्यक्ति) बन जाते हैं, आप एक भीड़ हैं और एक भीड़ का भाग्य हमेशा पहले से निश्चित होता है। जैसे ही आप एक व्यक्ति (इंडिविजुअल) बन जाते हैं, आप अपने भाग्य के स्वामी हो जाते हैं।

बंधन चुनेंगे या मुक्ति? हर जीवन में जो सबसे गहरी भाग्य आपका हो जाता है। आपको चुनना है कि आप तड़प है, वह मुक्त होने की है, उस बुनियादी प्रक्रिया से मुक्त होने की, जिसे हम जीवन या मृत्यु कहते हैं। जैसे ही आपका भाग्य सचेतन बनने लगता है, अगला कदम स्वतः उठेगा, क्योंकि आपके अंदर इतना विवेक है कि वह मुक्ति चुनेगा, न कि बंधन। चूंकि आपका भाग्य बंधन बुनते रहते हैं। अचेतनता में निर्मित होता है, आप अपनी चारों तरफ

सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव

Destiny is something you have been creating unconsciously. You can also create it consciously. You can rewrite your destiny. You decide where you want to go, choose your own path and destination. It’s in your hands.

If you can touch your innermost being, if you can experience for a moment that the source of all that is within you and focus your complete attention on yourself, you can rewrite your destiny. In reality, your attention is always scattered because what you consider “I” is your house, your car, your wife, children, education, your position, and all your other identities. If I were to separate you from all these things, even the body and mind that you have accumulated, you would feel as if you don’t exist. So, what you call “I” is still spread all around you.

When I say “you,” it is just “you.” If you focus on this, you can rewrite your destiny the way you want. Right now, the ‘you’ is scattered; you are a scattered being. You are not established within yourself. You still have to gather all the garbage. Then this garbage becomes you. You have not yet become yourself; you are a crowd. The fate of a crowd is always predetermined. As soon as you become an individual, you become the master of your own destiny.

See how deep the bond with this body is. It is the source of all attachments. You don’t have to go anywhere in search of detachment. You don’t have to distance yourself from it throughout your life, but once you disperse, your destiny is predetermined. Whatever your actions, it simply follows that path. When you become an ‘individual’ (being a sannyasi or celibate means focusing your attention completely on yourself), then there will be no confusion for you.

As soon as you become an individual, you are a crowd, and the fate of a crowd is always predetermined. As soon as you become an individual, you become master of your own destiny.

Will you choose bondage or liberation? In every life, the deepest destiny becomes yours. You have to choose whether you yearn to be free, to be liberated from the fundamental process we call life or death. As your destiny begins to become conscious, the next step will arise automatically, because you have enough wisdom to choose liberation, not bondage. Because your destiny continues to weave bondage. Created in unconsciousness, you create all around you.

Sadhguru Jaggi Vasudev

A Festival of Auspiciousness

शुभ का पर्व

आज दीपावली का शुभ पर्व है। इस पर्व को भारतवासी अत्यन्त प्राचीन काल से मनाते आ रहे हैं। इसी लिए यह हमारे सामाजिक जीवन का अनिवार्य अंग बन गया है। प्रति वर्ष यह पर्व आता है और परिस्थितियां चाहे जितनी विपरीत क्यों न हों, वह हमारे हृदयों में आशा और उल्लास भर देता है। भारतीय घरों में कई दिन पहले से उसके स्वागत की तैयारियां प्रारम्भ हो जाती हैं। घरों को लीप-पोत कर साफ-सुथरा बनाया जाता है और दीपावली की रात दीपमालाओं के प्रकाश से जगमगा उठती है। स्वच्छता भौर सुघड़ता का यह त्योहार एक रूढ़ि के तौर पर नहीं, बल्कि नित नये उत्साह से मनाया जाना चाहिये।

दीपावली के पर्व पर लक्ष्मी-पूजा की परम्परा भी चली आ रही है। हम अपने घर-आंगन को जो संवारते हैं और दीपावलियों से प्रकाशमान करते हैं, वह इसी मान्यता से कि लक्ष्मी को हमारे घरों में आवास करने में प्रसन्नता होगी। लक्ष्मी की कृपा के बिना हमारा दुःख-दैन्य दूर नहीं हो सकता, हमारे जीवन की सामान्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति नहीं हो सकती। अतः लक्ष्मी की उपासना आवश्यक है। किन्तु प्रश्न यह है कि हम लक्ष्मी की उपासना करेंगे कैसे ? हम देखते हैं कि बहुत से लोग लक्ष्मी की उपासना करने में अन्धे हो गये हैं। उन्हें नीति अनीति का कोई विवेक नहीं रह गया है। झूठ और कपट का आश्रय लेने में उन्हें संकोच नहीं होता। लक्ष्मी को प्राप्त करने के लिए अनुचित संग्रह, चोरबाजारी और मुनाफाखोरी जैसे अशुद्ध साधन निधड़क काम में लाये जाते हैं। पर लक्ष्मी की उपासना की यह गलत विधि है। उससे क्षणिक लाभ भले ही नजर आता हो, किन्तु वास्तव में यह घाटे का सौदा है। आत्मा का पतन करके भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने में सच्चा आनन्द नहीं मिल सकता। कहा भी है कि पाप की कमाई पाप के रास्ते ही चली जाती है और सिर पर न उठने वाला बोझ पीछे छोड़ जाती है।…

एक जमाना था, जब लक्ष्मी की भारत पर अटूट कृपा थी। भारतीयों के घर धन-धान्य से पूर्ण थे। जीवन का कोई अभाव उन्हें नहीं सताता था। हमारे देश का वाणिज्य-व्यवसाय दूर-दूर तक फैला हुआ था। लोग उद्यमी और परिश्रमी थे और उनके श्रम और उद्योग से नाना भांति की वस्तुयें पैदा होती थीं और विश्व के बाजारों में चाव से खरीदी जाती थीं।

Today is the auspicious festival of Diwali. Indians have been celebrating this festival since time immemorial. That is why it has become an essential part of our social life. Every year, this festival arrives, and no matter how adverse the circumstances, it fills our hearts with hope and joy. Preparations for its arrival begin many days in advance in Indian homes. Houses are whitewashed and cleaned, and the night of Diwali is illuminated with the light of strings of lamps. This festival of cleanliness and neatness should not be celebrated as a ritual, but with renewed enthusiasm.

The tradition of worshipping Goddess Lakshmi on Diwali also continues. We decorate our homes and courtyards and illuminate them with lamps, believing that Goddess Lakshmi will be pleased to reside in our homes. Without Lakshmi’s blessings, our sorrows and hardships cannot be dispelled, and even our basic needs cannot be met. Therefore, worshipping Lakshmi is essential. But the question is, how do we worship Lakshmi? We see that many people have become blind in their pursuit of Lakshmi’s worship. They have lost all sense of right and wrong. They do not hesitate to resort to lies and deceit. To attain Lakshmi, they fearlessly employ impure means like unjustified accumulation, smuggling, and profiteering. But this is the wrong way to worship Lakshmi. While it may seem to offer temporary benefits, it is actually a loss-making venture. True happiness cannot be found in acquiring material comforts and luxuries at the expense of the soul. It is said that sinful earnings go to the path of sin, leaving behind an unbearable burden…

There was a time when Lakshmi showered her unwavering blessings on India. Indian homes were filled with wealth and prosperity. No hardship in life troubled them. Our country’s commerce and trade were widespread. The people were enterprising and hardworking and their labour and industry produced a variety of goods which were eagerly bought in the markets of the world.

Deciding Your Destiny

अपने भाग्य का फैसला

भाग्य ऐसी चीज है, जिसे आप अचेतन में निर्मित करते आए हैं। आप इसे सचेतन में भी निर्मित कर सकते हैं। आप अपने भाग्य को फिर से लिख सकते हैं। आप कहां जाना चाहते हैं, आप तय करें, अपना मार्ग और मंजिल खुद चुनें। यह आपके हाथ में है।

अगर आप अपने अंतरतम को छू सकें; अगर एक क्षण के लिए अनुभव कर सकें कि सृजन का स्रोत आपके भीतर है और संपूर्ण ध्यान स्वयं पर लगा सकें, तो आप अपना भाग्य दोबारा लिख सकते हैं। वास्तव में, आपका ध्यान हमेशा बिखरा रहता है, क्योंकि जिसे आप ‘मैं’ मानते हैं, वह आपका घर है, आपकी कार, पत्नी, संतान, शिक्षा, आपका ओहदा और आपकी अन्य सभी पहचानें हैं। अगर मैं आपको इन सभी चीजों से अलग कर दूं, शरीर और मन से भी अलग कर दूं, जिन्हें आपने इकट्ठा किया है, तो आप ऐसा महसूस करेंगे, जैसे आपका अस्तित्व ही नहीं है। तो जिसे आप ‘मैं’ कहते हैं, वह अभी आपके चारों तरफ फैला हुआ है।

जब मैं ‘आप’ कहता हूं, तो वह सिर्फ ‘आप’ हैं। अगर इस पर अपना ध्यान लगाएं, तो आप जिस तरह से चाहेंगे, अपना भाग्य फिर से लिख सकते हैं। अभी, जो ‘आप’ हैं, वह फैला हुआ है; आप एक बिखरे हुए प्राणी हैं। आप अपने अंदर स्थापित नहीं हैं। आपको अब भी सारे कचरों को बटोरना पड़ता है। फिर यह कचरा आप बन जाता है। आप अभी भी आप नहीं बन पाए हैं; आप एक भीड़ हैं। एक भीड़का भाग्य हमेशा पहले से निश्चित होता है। जैसे ही आप एक व्यक्ति (इंडिविजुअल) जाते हैं, आप अपने भाग्य के स्वामी हो जाते हैं। बन देखिए, इस शरीर के साथ बंधन कितना गहरा है। यह सभी आसक्तियों का स्रोत है। है। आपको अनासक्ति की खोज में कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अपने जीवन में आपको इससे उससे दूरी बनाते नहीं चलना है, पर जब एक बार आप बिखर जाते हैं, आपका भाग्य पूर्व निश्चित हो जाता है। आपके जैसे भी कर्म होते हैं, यह बस उसी रास्ते जाता है। जब आप ‘इंडिविजुअल’ बन जाते हैं (संन्यासी या ब्रह्मचारी होने का अर्थ है, पूरा ध्यान अपने पर केंद्रित करना), तब आपके लिए उलझन नहीं होगी। जैसे ही आप इंडिविजुअल (व्यक्ति) बन जाते हैं, आप एक भीड़ हैं और एक भीड़ का भाग्य हमेशा पहले से निश्चित होता है। जैसे ही आप एक व्यक्ति (इंडिविजुअल) बन जाते हैं, आप अपने भाग्य के स्वामी हो जाते हैं।

भाग्य आपका हो जाता है। आपको चुनना है कि आप बंधन चुनेंगे या मुक्ति? हर जीवन में जो सबसे गहरी तड़प है, वह मुक्त होने की है; उस बुनियादी प्रक्रिया से मुक्त होने की, जिसे हम जीवन या मृत्यु कहते हैं। जैसे ही आपका भाग्य सचेतन बनने लगता है, अगला कदम स्वतः उठेगा, क्योंकि आपके अंदर इतना विवेक है कि वह मुक्ति चुनेगा, न कि बंधन। चूंकि आपका भाग्य बंधन बुनते रहते हैं। अचेतनता में निर्मित होता है, आप अपनी चारों तरफ

जग्गी

Destiny is something you have been creating unconsciously. You can also create it consciously. You can rewrite your destiny. You decide where you want to go, choose your own path and destination. It is in your hands.

If you can touch your innermost being; if you can experience for a moment that the source of creation is within you and focus your complete attention on yourself, you can rewrite your destiny. In reality, your attention is always scattered because what you consider “I” is your house, your car, your wife, your children, your education, your position, and all your other identities. If I were to separate you from all these things, even the body and mind that you have accumulated, you would feel as if you did not exist. So, what you call “I” is still spread all around you.

When I say “you,” it is simply “you.” If you focus on this, you can rewrite your destiny the way you want. Right now, the ‘you’ is scattered; you are a scattered being. You are not established within yourself. You still have to gather all the garbage. Then this garbage becomes you. You still have not become yourself; you are a crowd. The fate of a crowd is always predetermined. As soon as you become an individual, you become the master of your own destiny. Become, see how deep the bond with this body is. It is the source of all attachments. You don’t have to go anywhere in search of detachment. You don’t have to distance yourself from it throughout your life, but once you disperse, your destiny is predetermined. Whatever your actions, it simply follows that path. When you become an ‘individual’ (being a sannyasi or brahmachari means focusing your attention completely on yourself), then there will be no confusion for you. As soon as you become an individual, you are a crowd, and the fate of a crowd is always predetermined. As soon as you become an individual, you become master of your own destiny.

Destiny becomes yours. You have to choose whether you will choose bondage or liberation. The deepest yearning in every life is to be free; to be free from that basic process we call life or death. As your destiny begins to become conscious, the next step will arise automatically, because you have enough wisdom to choose liberation, not bondage. Because your destiny continues to weave bondage. Created in unconsciousness, you create all around you.

Jaggi

Pushkar Snan after Char Dham Yatra

चार धाम यात्रा के बाद पुष्कर स्नान

देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले पुष्कर स्नान के बारे में मान्यता है कि इसके बिना चारों धाम की यात्रा का पुण्य फल भी अधूरा रहता है। पूरे वर्ष में इन पांच दिनों में पुष्कर तीर्थ का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह महत्व और भी बढ़ जाता है। इन पांच दिनों को भीष्म पंचक के नाम से भी जाना जाता है।

पुष्कर से जुड़ी एक पौराणिक कथा है। एक बार सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी ने पृथ्वी लोक पर यज्ञ करने का निश्चय किया। उस समय पृथ्वी पर वज्रनाभ नाम के असुर का आतंक चारों ओर फैला हुआ था। वह बच्चों को जन्म लेते ही मार देता था। उसके आतंक की कहानियां ब्रह्मलोक तक पहुंची। ब्रह्माजी ने उस दैत्य का अंत करने का निश्चय किया। उन्होंने अपने कमल पुष्प से उस दैत्य पर भीषण प्रहार कर उसका अंत कर दिया। उस पुष्प का प्रहार इतना प्रचंड था कि जहां वह गिरा, उस स्थान पर एक विशाल सरोवर बन गया। पुष्कर यानी कमल और कर यानी हाथ। हाथ से पुष्प द्वारा किए गए आघात से इस सरोवर के निर्माण होने के कारण इसका नाम पुष्कर सरोवर हो गया। ब्रह्माजी द्वारा यहां यज्ञ करने से इस सरोवर को रूप में चुना। यज्ञ के लिए निश्चित मुहूर्त पर = जब देवी सावित्री वहां नहीं पहुंचीं, तो ब्रह्माजी ने गायत्री नाम की एक गुर्जर कन्या से विवाह करके यज्ञ संपन्न किया। देवी सावित्री जब वहां पहुंचीं, तो अपने स्थान पर गायत्री को बैठा देखकर क्रोधित हो गईं। उन्होंने ब्रह्माजी को 5 शाप दिया कि संपूर्ण पृथ्वी पर पुष्कर को छोड़कर उनकी कहीं भी पूजा नहीं होगी। संपूर्ण विश्व में ब्रह्माजी के इस एकमात्र मंदिर के कारण ही मंदिरों की नगरी पुष्कर की विशिष्ट पहचान और महत्ता है।

ऐसी मान्यता है कि यहां किया हुआ जप-तप और पूजा-पाठ अक्षय फल देने वाला होता है। विशेष रूप से कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक। पुष्कर यात्रा का पूर्ण फल यज्ञ पर्वत पर स्थित अगस्त्य कुंड में स्नान करने पर ही मिलता है। शास्त्रों और पुराणों के अनुसार तीथों के गुरु पुष्कर की महत्ता इससे ही स्पष्ट हो जाती है कि पुष्कर स्नान के बिना चारों धाम की यात्रा का पुण्य फल भी अधूरा रहता है।

पुष्कर अपनी मनोहारी छटा के कारण पूरे विश्व अजमेर शहर से 11 किलोमीटर दूर 52 घाटों और लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में फैला में प्रसिद्ध है। पुष्कर सरोवर भी तीन हैं। ज्येष्ठ, मध्य और कनिष्ठ पुष्कर। ज्येष्ठ पुष्कर के देवता ब्रह्माजी, मध्य पुष्कर के श्रीविष्णु और कनिष्ठ पुष्कर के देवता रुद्र हैं, लेकिन पुष्कर का अनंत काल से महत्व ज्येष्ठ पुष्कर के कारण ही है। पुष्कर मंदिर से जुड़ी तमाम बातों में एक खास बात यह भी है कि इस मंदिर के पुरोहित गुर्जर समुदाय से होते हैं, जिन्हें ‘भोगा’ के नाम से जाना जाता है।

अरुण कुमार जैमिनि

The Pushkar Snan, which runs from Devuthani Ekadashi to Kartik Purnima, is believed to be incomplete without the virtuous rewards of the Char Dham Yatra. The Pushkar pilgrimage holds special significance during these five days throughout the year. This significance is further enhanced on Kartik Purnima. These five days are also known as Bhishma Panchak.

There is a mythological story associated with Pushkar. Once, Brahma, the creator of the universe, decided to perform a yajna on Earth. At that time, the demon named Vajranabh was terrorizing the Earth. He would kill children as soon as they were born. Stories of his terror reached Brahmaloka. Brahma decided to put an end to this demon. He struck him with a fierce blow from his lotus flower, killing him. The blow was so powerful that a vast lake was formed at the place where the flower fell. Pushkar means lotus and kar means hand. This lake was formed by the impact of a flower in the hand, giving it the name Pushkar Sarovar. Brahma chose this lake as his place after performing a yajna here. When Goddess Savitri did not arrive at the auspicious time for the yajna, Brahma married a Gurjar girl named Gayatri and completed the yajna. When Goddess Savitri arrived, she became enraged to see Gayatri sitting in her place. She cursed Brahma five times, saying that she would not be worshipped anywhere on earth except in Pushkar. Pushkar, the city of temples, has a unique identity and significance due to this only temple of Brahma in the world.

It is believed that the chanting, meditation, and worship performed here yield everlasting results, especially from Ekadashi to Purnima of the bright fortnight of Kartik month. The full benefits of a Pushkar pilgrimage are attained only by bathing in the Agastya Kund located on the Yajna Parvat. According to scriptures and Puranas, the importance of Pushkar, the Guru of pilgrimages, is evident from the fact that without a dip in Pushkar, the virtuous fruits of a pilgrimage to the four holy places remain incomplete.

Pushkar is renowned worldwide for its enchanting beauty. Located 11 kilometers from Ajmer city, with 52 ghats and a radius of approximately three kilometers, Pushkar Sarovar is also renowned for its three lakes: the eldest, the middle, and the youngest. The deity of the eldest Pushkar is Brahma, the middle Pushkar is Lord Vishnu, and the junior Pushkar is Rudra. However, Pushkar’s significance has been eternally attributed to the eldest Pushkar. Among all the things associated with the Pushkar temple, a special feature is that the priests of this temple belong to the Gurjar community, known as ‘Bhoga’.

Arun Kumar Jaimini

Shiva’s Victory Over Tripurasura and Dev Deepawali

त्रिपुरासुर पर शिव की विजय और देव दीपावली

देव दीपावली

भगवान शिव ने जिस दिन त्रिपुरासुर का वध किया था, उस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि थी। इसे ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा’ भी कहते हैं। भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के वध की खुशी में देवताओं ने शिव की नगरी काशी में जाकर दीप जलाए, इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को ‘देव दीपावली’ (05 नवंबर) भी कहा जाता है।

पौराणिक कथा के अनुसार असुर तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली ने देवताओं को पराजित करने के लिए कठोर तप किया। उनके कठोर तप प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने उनसे वरदान से मांगने को कहा। तीनों ने अमर होने का वरदान मांगा। बाह्मा जी ने यह अस्वीकार कर दिया, लेकिन ऐसा वरदान मांगने के लिए कहा, जिससे उन असुरों को मारना किसी के लिए भी असंभव जितना कठिन काम हो।

तीनों ने बहुत विचार कर वरदान मांगा, ‘आप हमारे लिए तीन अद्भुत नगरों का निर्माण करें। वे तीनों नगर जब अभिजित नक्षत्र में एक पंक्ति में आएं और जो देवता तोनों नगरों को एक ही बाण से नष्ट करने की शक्ति रखता हो, वही व्यक्ति शांत अवस्था में हमें मारे। तभी हमारी मृत्यु हो। हमें मारने के लिए उस व्यक्ति को एक ऐसे रथ और बाण की आवश्यकता हो, जो बनाना असंभव हो। ब्रह्मा ने कहा, ‘तथास्तु ब्रह्मानी ने विश्वकर्मा को तारकाक्ष के लिए स्वर्णपुरी, कमलाक्ष के लिए रजतपुरी और विद्युन्माली के लिए लौहपुरी का निर्माण करने के लिए कहा। ब्रह्माजी से वरदान प्राप्त होने के बाद तीनों असुर सातों लोकों में आतंक मचाने लगे। उन्होंने देवताओं को पराजित कर देवलोक से बाहर निकाल दिया। इन तीनों असुरों को ही त्रिपुरासुर कहा जाता था। त्रिपुरासुर के आतंक से अस्त होकर इंद्र देवताओं सहित भगवान शिव की शरण में गए। उनकी पीड़ा सुनकर शिवजी ने त्रिपुरासुर का संहार करने का निश्चय किया। भगवान शिव ब्रह्माजी द्वारा उन तीनों को दिए गए वरदान के अनुसार विशेष रथ पर सवार हुए। इस दिव्य रथ की हर एक चीज देवताओं से बनी थी। सूर्य और चंद्रमा रथ के पहिये बने। इंद्र, वरुण, यम और कुबेर रथ के चार घोड़े बने। हिमालय धनुष बने। शेषनाग प्रत्यंचा बने। भगवान विष्णु बाण बने। धाण की नोक बने अग्निदेव। भगवान शिव और तीनों असुरों के बीच भयंकर युद्ध हुआ। अभिजित नक्षत्र में तीनों नगरों के एक पंक्ति में आते ही भगवान शिव ने अपने बाण से तीनों नगरों को जलाकर भस्म कर दिया और तीनों असुरों का अंत कर दिया। तभी से भगवान शिव का एक नाम त्रिपुरारि और त्रिपुरांतक हो गया। त्रिपुरांतक का अर्थ है, तीन पुरी का अर्थात नगरों का अंत करनेवाले।

अश्वनी कुमार

Dev Deepawali

The day Lord Shiva killed Tripurasura was the full moon day of the month of Kartik. It is also called ‘Tripurari Purnima’. Celebrating the slaying of Tripurasura by Lord Shiva, the gods went to Shiva’s city, Kashi, and lit lamps. Therefore, Kartik Purnima (November 5) is also known as ‘Dev Deepawali’.

According to legend, the demons Tarakaksha, Kamalaksha, and Vidyunmali performed severe penance to defeat the gods. Pleased with their intense penance, Lord Brahma asked them to ask for a boon. All three asked for immortality. Lord Brahma declined, but asked them to ask for a boon that would make killing the demons impossible.

After much deliberation, the three asked for the boon, “Build three wonderful cities for us.” When those three cities align in the Abhijit nakshatra, and the god who possesses the power to destroy all three cities with a single arrow strikes us in a calm state, only then will we die. To kill us, that person will need a chariot and an arrow that are impossible to make. Brahma said, “So be it!” Brahmani instructed Vishwakarma to build Swarnapur for Tarakaksha, Rajatapur for Kamalaksha, and Lohapuri for Vidyunmali. After receiving the boon from Brahma, the three demons began to terrorize the seven worlds. They defeated the gods and expelled them from Devaloka. These three demons were known as Tripurasura. Overwhelmed by Tripurasura’s terror, Indra and the gods sought refuge in Lord Shiva. Hearing their plight, Shiva resolved to destroy Tripurasura. Lord Shiva, in accordance with the boon granted to them by Brahma, rode a special chariot. Every element of this divine chariot was made by the gods. The sun and the moon served as the chariot’s wheels. Indra, Varuna, Yama and Kubera became the four horses of the chariot. The Himalayas became the bow. Sheshnag became the string. Lord Vishnu became the arrow. Agnidev became the tip of the arrow. A fierce battle took place between Lord Shiva and the three demons. As soon as the three cities came in a line in the Abhijit Nakshatra, Lord Shiva burnt all three cities to ashes with his arrow and ended all three demons. Since then, one of the names of Lord Shiva became Tripurari and Tripurantak. Tripurantak means the one who destroys the three cities i.e. cities.

Ashwani Kumar

Upcoming Fasts and Festivals in December 2025

Panchang  Calendar December 2025
MonTueWedThuFriSatSun
1मोक्षदा एकादशीगीता जयंतीवैकुंठ एकादशीएकादशी व्रतविश्व एड्स दिवस2राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस3प्रदोष व्रतअंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस4मार्गशीर्ष गुरुवार व्रतमनबासा गुरुबाराभारतीय नौसेना दिवस567सशस्त्र सेना झंडा दिवसविश्व एड्स दिवस जागरूकता पदयात्रा (भारत)
8संकष्टी चतुर्थीसंकष्टी चतुर्थी910मानव अधिकार दिवस11अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवसयूनिसेफ दिवस12कालाष्टमी1314राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
15सफला एकादशी16विजय दिवस17प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)18मासिक शिवरात्रिमासिक शिवरात्रिअल्पसंख्यक अधिकार दिवस19पौष अमावस्याअमावस्या2021
22राष्ट्रीय गणित दिवस23किसान दिवस (चौधरी चरण सिंह जयंती)24विनायक चतुर्थीराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस25क्रिसमससुशासन दिवस (अटल बिहारी वाजपेयी जयंती)26षष्ठी व्रत2728बाणदा अष्टमी
293031

Make the Sun Intimate

सूरज को आत्मीय बनाएं

सूर्य इस पृथ्वी के लिए इतना विराट सच है कि उसे पूजे बिना मनुष्य रह नहीं सकता। आदि काल से भिन्न-भिन्न प्रकार से सूर्य की उपासना की गई है। वेदों में सूर्य की अनेक अवस्थाओं का वर्णन किया गया है। वह तो अतुलनीय है। पहले मनुष्य प्रकृति-पूजक था, जो भी है, सब देवता है, ऐसा मानकर वह हवा, पानी, मिट्टी, आकाश इत्यादि हरेक तत्व की पूजा करता। सूरज उन सबमें शहंशाह है। सूर्य देवता को एक दिव्यशक्ति के रूप में बताया गया है, जो चमकते हुए सोने के गहनों से सजे हुए हैं और सात घोड़ों वाले रथ पर सवार हैं। सूर्य देव का इतने काव्यात्मक विशेषणों से बखान किया गया है कि वह हमें बेहद आत्मीय लगते हैं।

सूर्य के गुण- संप्रभुता, भलाई करने की शक्ति, न्याय और ज्ञान किसी भी समूह के लिए बहुत जरूरी हैं। राजा सूरज की शक्ति से शासन करते थे और खुद को सूरज का वंशज बताते थे। सूर्योपासना का अर्थ है, सूर्य के कुछ गुण हमारे भीतर समाहित हों तेज, प्रकाश, अहर्निश जागते रहना। सूरज कभी सोता नहीं। एक दफा एक युवती ने ओशो से कहा, मैं सूर्य की तरह बनना चाहती हूं। ओशो ने कहा, ‘जलो, जलती रहो।’

सूर्य के आकर्षण से निकला है छठ का व्रत, जो भारत के कुछ हिस्सों में एक अनुपम लोकपर्व बन गया है। यह अर्थपूर्ण है कि भारत के व्रत, उपवास से जुड़े हैं। आजजो इंटर्मिटेंट फास्टिंग चल पड़ा है, वह इन्हीं व्रतों से आया है। छठ व्रत में भी 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

लेकिन हमारी पूजा क्या वाकई पूजा होती है? माना कि सूर्य बहुत श्रेष्ठ है, लेकिन उसकी पूजा करने से हमें क्या मिलेगा ? ओशी ने पूजा के असली स्वरूप को इस तरह स्पष्ट किया है, पूजा-भाव जीवन में होना चाहिए। लेकिन पूजा के भाव का देवताओं से से कोई संबंध नहीं, तुमसे संबंध है। मैं पूजा का पक्षपाती हूं, लेकिन पूजा का कोई संबंध देवताओं से नहीं है। पूजा तो भीतर की भाव-दशा है। कृतज्ञता का बोध है; धन्यवाद है। यह जो अस्तित्व है, इसने इतना दिया है! जीवन दिया है, आनंद की क्षमता दी है, ज्ञान की संभावना दी है। बुद्धत्व के बीज दिए हैं। क्या चाहिए और? इसने इतना दिया है और तुम पूजा एक ऐसी चित्त-दशा है, जिसे हर चीज दिव्य लगे। जहां-जहां दिव्यता का अनुभव, वहीं देवता हैं। छठ जैसे व्रत यदि इस भाव-दशा को वापस लाएं, तो वही महि उनकी सार्थकता है।

धन्यवाद भी न दोगे ! किन्हीं क्षणों में क्या तुम्हारा मन नहीं होता कि घुटने के बल झुक जाओ! किसके प्रति, यह सवाल नहीं है। सिर्फ झुको।

पूजा स्वतःस्फूर्त होनी चाहिए। आत्म-विभोर हो जानाही पूजा है। मस्ती में नाचो, गाओ, गुनगुनाओ। पूजा चौबीस घंटे की भाव-दशा है। एक ऐसी मासूम चित्त-दशा, जिसे हर चीज दिव्य लगे। जहां-जहां दिव्यता का अनुभव, वहीं-वहीं देवता हैं। छठ जैसे व्रत यदि इस भाव-दशा को वापस लाएं, तो वही उनकी सार्थकता है।

अमृत साध

The Sun is such a powerful force on Earth that humanity cannot live without worshipping it. Since ancient times, the Sun has been worshipped in various ways. The Vedas describe the Sun in its many forms. It is incomparable. Initially, humans were nature worshippers, believing that everything is divine. They worshipped every element, including air, water, soil, and sky. The Sun is the king of them all. The Sun God is described as a divine power, adorned with glittering gold jewelry and riding a chariot drawn by seven horses. The Sun God is described with so many poetic epithets that he feels deeply intimate.

The Sun’s qualities—sovereignty, the power to do good, justice, and wisdom—are essential for any group. Kings ruled with the Sun’s power and considered themselves descendants of the Sun. Surya worship means embodying some of the Sun’s qualities within us: radiance, light, and staying awake day and night. The sun never sleeps. Once, a young woman told Osho, “I want to be like the sun.” Osho said, “Burn, keep burning.”

The Chhath fast, born of the attraction to the sun, has become a unique folk festival in some parts of India. It’s significant that Indian fasts are associated with abstinence. The intermittent fasting that is prevalent today stems from these fasts. The Chhath fast also involves a 36-hour waterless fast, which is very good for health.

But is our worship truly worship? Granted, the sun is supreme, but what do we gain from worshipping it? Oshi clarifies the true nature of worship this way: “The spirit of worship should be present in life. But the spirit of worship has nothing to do with the gods; it has to do with you.” I am an advocate of worship, but worship has nothing to do with the gods. Worship is an inner state of feeling. It is a sense of gratitude; it is a thankfulness. This existence has given so much! It has given you life, the capacity for joy, the possibility of knowledge. It has given you the seeds of enlightenment. What more do you need? It has given you so much, and you must worship a state of mind in which everything feels divine. Wherever there is an experience of divinity, there are deities. If fasts like Chhath bring back this state of mind, that is their true meaning.

Won’t you even say thank you? At times, don’t you feel like kneeling down? It doesn’t matter to whom. Just bow.

Worship should be spontaneous. To become ecstatic is worship. Dance, sing, hum in joy. Worship is a twenty-four-hour state of mind. An innocent state of mind in which everything feels divine. Wherever there is an experience of divinity, there are deities. If fasts like Chhath bring back this state of mind, that is their true meaning.

Amrit Sadh

The Splendor of Chhath

छठ की छटा

आज शाम जब सूर्यदेव अस्ताचलगामी होंगे, तो लोक आस्था अपनी पूरी शुचिता समेटे नदी घाटों, ताल तलैयों पर उमड़ आएगी। व्रतियों के साथ वहां मौजूद सबके हाथ डूबते हुए सूर्य की ओर जुड़ जाएंगे, सबके होंठों से कल्याण की कामनाएं फूट पड़ेंगी और वहां का सारा वातावरण धूप की सुगंध से गमक उठेगा। छठ पर्व हमारी संस्कृति का संभवतः इकलौता ऐसा आयोजन है, जिसमें अस्त होते सूर्य में भी आस्था जताई जाती है। सनातन काल से इस धरती का जीवन सूरज की गति से संचालित-प्रभावित रहा है। यहां जो कुछ भी है, उसमें सूर्य का बड़ा योगदान है। इसलिए लोक ने एकमात्र उपस्थित देव के रूप में सूर्य देवता की आराधना की। छठ पर्व इस दर्शन को अभिव्यक्त करता है कि हर सुबह की एक शाम तय है और प्रत्येक रात के बाद सवेरा लाजिमी है, इसलिए निराश हताश होने की आवश्यकता नहीं है। जो जा रहा है, उसे पूरे मान, पूरी गरिमा के साथ विदा करो, सुबह दिनकर फिर उदित होंगे सृष्टि-कल्याण के लिए, नई रोशनी के साथ, नए ताप के साथ। इसलिए प्रकृति के प्रति हमें हमेशा आभारी होना चाहिए।

छठ की विशेषताएं इसे महापर्व बनाती हैं। यह सामूहिकता का पर्व है। गांव-कस्बे, शहर-मोहल्ले के लोग बिना किसी भेदभाव के मिल-जुलकर न सिर्फ घाटों की साफ-सफाई करते हैं, बल्कि हरेक व्रती को पूरे श्रद्धा-भाव से अपने पास उपलब्ध सामग्री भी मुहैया कराते हैं। इसमें पूजन की सारी सामग्रियां कृषक समाज में सहज उपलब्ध चीजें हैं, इसलिए अमीर-गरीब कोई भी यह व्रत कर सकता है। छठ की खूबसूरती इसकी सामाजिकता में है। इसे सिर्फ एक उदाहरण से समझा जा सकता है कि यदि किसी परिवार में शोक हो, और उसके सदस्यों के लिए व्रत में भाग लेना संभव न रह जाए, तब गांव-कस्बे, नाते-रिश्ते से कोई अन्य स्त्री-पुरुष (व्रती) उसके हिस्से का अर्घ्य सूर्यदेव को अर्पित कर देता है, ताकि ईश्वरीय कृपा से वह परिवार वंचित न रहे, उसकी निरंतरता उस पर बनी रहे। बढ़ते शहरीकरण में इस सहयोग और सेवा भाव की कमी महसूस की जा सकती है। लोक से गहरे जुड़ी हमारी जड़ें अपने पर्व-त्योहारों के जरिये इन मूल्यों का महत्व बार-बार रेखांकित करती हैं।

प्रकृति से जोड़ने वाले छठ जैसे लोकपर्वो का महत्व तब और बढ़ जाता है, जब हम देखते हैं कि हमारे कुछ त्योहार खुशियों की जगह अब चिंताएं देने लगे हैं। दीपावली पर दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम बड़े शहरों में वायु प्रदूषण का जो आलम रहा और जो अब तक वहां के बाशिंदों की सांसों पर भारी बना हुआ है, वह सोचने को मजबूर करता है कि कहीं हम अपने त्योहारों के मूल मकसद को तो भुला नहीं बैठे हैं? उत्सव तो खुशियां बांटने के मौके हैं, जब वे लोगों को तकलीफें व चिंताएं देने लगें, तो फिर धर्माचार्यों का यह दायित्व बनता है कि वे हस्तक्षेप करें और उत्सव के अनुशासन को फिर से स्थापित करें। छठ पर्व में किसी पंडित-पुरोहित-मंत्र की कोई भूमिका नहीं है।

हमारे पुरखों ने इसमें व्रती और सूर्यदेव व छठी माता के बीच सीधे संवाद की अपेक्षा की है। लंबे निर्जल उपवास का कठोर अनुशासन और पानी के मध्य खड़े होकर अर्घ्य देने की परंपरा हमें यह याद दिलाती है कि मानव जीवन में सूरज और जल स्रोतों की क्या अहमियत है।

इसलिए छठ की छटा निहारते हुए इस बात पर भी गौर कीजिए कि गांव की मिट्टी, ताल तलैयों के प्रति हमारा क्या दायित्व बनता है। इनकी स्वच्छता और इनके संरक्षण में ही हमारी समृद्धि है

This evening, as the Sun sets, folk faith, in all its purity, will surge to the riverbanks and ponds. Along with the fasting people, everyone present will join their hands towards the setting sun, wishes for well-being will flow from everyone’s lips, and the entire atmosphere will be filled with the fragrance of incense. The Chhath festival is perhaps the only event in our culture where faith is expressed even in the setting sun. Since time immemorial, life on this earth has been driven and influenced by the movement of the sun. The sun plays a major role in everything that exists here. Therefore, people worship the Sun God as the only present deity. The Chhath festival expresses the philosophy that every morning is destined for an evening, and every night is bound to be followed by dawn. Therefore, there is no need to feel disheartened or discouraged. Bid farewell to what is leaving with full respect and dignity; in the morning, the sun will rise again for the welfare of the universe, with new light and warmth. Therefore, we should always be grateful to nature.

The characteristics of Chhath make it a grand festival. It is a festival of togetherness. People from villages, towns, cities, and neighborhoods, without any discrimination, not only clean the ghats but also, with complete devotion, provide whatever materials they have available to each fasting person. All the puja materials are readily available in the farming community, so anyone, rich or poor, can observe this fast. The beauty of Chhath lies in its social nature. This can be understood with just one example: if a family is bereaved and its members are unable to participate in the fast, another man or woman (fasting) from the village, town, or relative offers their share of the offering to the Sun God, so that the family is not deprived of divine blessings and its continuity is maintained. This spirit of cooperation and service is sorely lacking in the face of increasing urbanization. Our deeply rooted roots in the people repeatedly underscore the importance of these values ​​through our festivals.

The importance of folk festivals like Chhath, which connect us with nature, is further enhanced when we see that some of our festivals are now bringing worries instead of joy. The air pollution that prevailed in major cities of North India, including Delhi, on Diwali, and which continues to weigh heavily on the residents, forces us to wonder if we have forgotten the original purpose of our festivals. Festivals are occasions to share joy. When they begin to cause suffering and anxiety, it becomes the responsibility of religious leaders to intervene and re-establish the discipline of the festival. Pandits, priests, or mantras have no role in the Chhath festival.

Our ancestors expected a direct dialogue between the fasting person and the Sun God and Chhathi Mata. The strict discipline of a long, waterless fast and the tradition of offering arghya while standing in the water remind us of the importance of the sun and water sources in human life.

Therefore, while gazing at the splendor of Chhath, consider our responsibility to the village soil and ponds. Our prosperity lies in their cleanliness and conservation.

Let there be the light of courage.

साहस का प्रकाश हो

मनुष्य की अनादि खोजों में से एक है प्रकाश की खोज। जरा सोचें, जब धरती पर घना अंधेरा था और उजाले का कोई नामो-निशान न था, तब मनुष्य की क्या हालत रही होगी? आश्चर्य नहीं कि उस घुटन से निकलने के लिए प्रकाश की खोज शुरू हुई। और जब उसने बाहर के प्रकाश का इंतजाम कर लिया, तब भीतर के प्रकाश की खोज शुरू हुई।

प्रकाश से मनुष्य का वास्ता बहुत गहरा है, क्योंकि उसका अपना स्वरूप प्रकाशमय है, प्रकाश के बहाने वह मानो खुद को ही खोज रहा है। बाहरी प्रकाश की खोज से दीवाली जैसे उत्सव शुरू हुए और भीतरी प्रकाश की खोज ने अध्यात्म को जन्म दिया, क्योंकि जब तक वह नहीं मिलता, तब तक मनुष्य होने की सार्थकता नहीं होगी।

भीतरी प्रकाश की एक खूबी है, वह कभी बुझत नहीं, वह अहर्निश जलने वाला एक दीया है, जिसमें न बाती है, न तेल। इसे खोजने के लिए अंतर की आंखें खोलनी होंगी। दूसरी खूबी, दूसरों द्वारा इस दीये को जलाने से अपने प्रकाश का अनुभव नहीं होगा। अपना दीया खुद जलाना होगा। जैसे, एक जेन साधु ने अपने शिष्य को इसकी सीख दी।

उसके आश्रम से विदा होने का वक्त आया, तो उस साधु ने एक दीया जलाया, उस युवक के हाथ में दीया दिया और उसे सीढ़ियों से उतारने के लिए खुद उसके साथ हो लिया। जब वह सीढ़ियां पार कर चुका और आश्रम का द्वार भी, तो उस साधु ने कहा- अब मैं अलग होता हूं, क्योंकि इस जीवन के रास्ते पर बहुत दूर तक कोई किसी का साथ नहीं दे सकता। इतना कहकर उस घनी अंधेरी रात में उसने शिष्य के हाथ के दीये को फूंक मारकर बुझा दिया। दूसरों के जलाये हुए दीये का कोई मूल्य नहीं है। अपना ही दीया हो, तो वह अंधेरे में काम देता है, किसी अन्य के दीये काम नहीं देते हैं। अंधेरे में जो अकेले चलने का साहस करता है, उसके भीतर साहस का प्रकाश पैदा होना शुरू हो जाता है।

तीसरी बात, प्रकाश को पाना हो, तो अंधेरे से दोस्ती करें, क्योंकि अंधेरा प्रकाश का ही एक रूप है। खुद के भीतर से प्रकाश निकले, तो ही रास्ता प्रकाशित होता है, प्रकाश को पाना हो, तो अंधेरे से दोस्ती करें, क्योंकि अंधेरा प्रकाश का ही एक रूप है। खुद के भीतर से प्रकाश निकले, तो ही रास्ता प्रकाशित होता है, और कोई दीया काम नहीं आता।

और कोई दीया काम नहीं आता। अंधेरे में जो अकेले चलने का साहस करता है विना प्रकाश के, उसके भीतर साहस का प्रकाश पैदा होना शुरू हो जाता है।

दीवाली का भी यही संदेश है कि अपना दीया खुद जलाओ, या खुद ही दीया बनकर जलो। फर्ज करें, घर-घर में लोग प्रज्वलित होकर रोशनी फैला रहे हैं, उनके अंतस से निकल रही प्रकाश किरणें पूरे परिसर को आलोकित कर रही हैं, तो कैसी नूरानी दीवाली होगी। फिर क्या कृत्रिम दीयों की याद आएगी ?

अमृत साधना

One of humanity’s eternal quests is the search for light. Just imagine, when the earth was shrouded in darkness and there was no trace of light, what must have been humanity’s condition? It’s no wonder that the search for light began to escape that suffocation. And when it secured external light, it was then that the search for inner light began.

Humanity’s connection to light is profound, for its very nature is luminous; through light, it is as if it were searching for itself. The search for external light gave rise to festivals like Diwali, and the search for inner light gave birth to spirituality, because until it is found, there will be no meaning in being human.

Inner light has one special quality: it never goes out; it is a lamp that burns day and night, with neither wick nor oil. To find it, one must open one’s inner eyes. Another quality: one cannot experience one’s own light by having others light it. One must light one’s own lamp. For example, a Zen monk taught this to his disciple.

When it was time to leave his ashram, the monk lit a lamp, placed it in the young man’s hand, and accompanied him down the stairs. When he had crossed the stairs and the entrance of the ashram, the monk said, “I am leaving now, for no one can accompany anyone very far on this path of life.” Having said this, he blew out the lamp from his disciple’s hand on that pitch-dark night. Lamps lit by others have no value. If you have your own lamp, it serves you in the darkness; others’ lamps do not. The one who dares to walk alone in the darkness begins to awaken the light of courage within.

Thirdly, if you want to find light, befriend darkness, for darkness is a form of light. Only when light emanates from within can the path become illuminated. If you want to find light, befriend darkness, for darkness is a form of light. Only when light emanates from within oneself does the path become illuminated; no other lamp is useful.

No other lamp is useful. The one who dares to walk alone in the darkness without any light, the light of courage begins to arise within him.

The message of Diwali is the same: light your own lamp, or become a lamp yourself. Imagine, in every home, people are lighting lamps and spreading light, the rays of light emanating from their hearts illuminating the entire area. What a luminous Diwali it will be. Will artificial lamps be remembered then?

Amrit Sadhna