The Energy of Faith in Healing

उपचार में विश्वास की ऊर्जा

सिग्मंड फ्रायड का एक चुंबकीय व्यक्तित्व था। उसमें कोई चीज बहुत रहस्यात्मक थी। वह जो कुछ भी किया करता, वह अर्थपूर्ण दिखाई देता था, क्योंकि वह अपने कृत्य में अर्थ उड़ेलता था। चुंबकीय ऊर्जा से संपन्न कोई व्यक्ति कुछ भी करता है, तो वह चीज बहुत महत्वपूर्ण दिखाई देती है, जबकि किसी अन्य व्यक्ति के हाथों में वह बहुत अधिक सामान्य और साधारण रह जाती है।

क्या तुमने कभी इसका निरीक्षण किया है? तुम बीमार होते हो, तो तुम्हारा डॉक्टर आता है। जिस क्षण वह कमरे में प्रवेश करता है, तुम्हें ठीक होने की अनुभूति होने लगती उसने अभी तक तुम्हें कोई दवा भी नहीं दी है, है। उसने अभी यह निदान भी नहीं किया है कि तुम्हें किस तरह की बीमारी है, यहां तक कि उसने अभी तुम्हें स्पर्श भी नहीं किया है, उसने बस प्रवेश किया है। जिस क्षण तुम्हें यह तुम्हारा पता चलता है है कि तुम्हारा डॉक्टर आ गया है, तुम्ह उपचारक वहां मौजूद है, है, उसी क्षण से फिक्र फिक्र जैसी कोई चीज समाप्त हो जाती है। तुम्हें अब चिंता करने की कोई जरूरत है ही नहीं। अब वहां कोई तनाव रहता ही नहीं है। अब डॉक्टर ही करेगा फिक्र।

यदि डॉक्टर के पास अपना कोई व्यक्तिगत आभामंडल है, तो जब तक वह तुम्हारा रक्तचाप नापता है, तुम्हारी नाड़ी देखता है, तुम ठीक होना शुरू हो जाते हो। दवा तजवीज करने से पहले ही तुम पचास प्रतिशत ठीक हो जाते हो। हो सकता है, दवा उतना अधिक काम नहीं करती, लेकिन डॉक्टर की उपस्थिति ने उससे अधिक कार्य कर दिया। यह तुम्हारा उस पर विश्वास है, तुम्हारे अंदर का उस पर किया गया विश्वास ही उसका आभामंडल है। यही उसका आश्वासन है- ‘डरने की कोई बात नहीं। अब मैं यहां हूंतो।’

मनोपचार अभी भी इस तथ्य के प्रति पूरी तरह सचेत नहीं है कि यह उपचार नहीं है, जो सहायता करता है, बल्कि यह व्यक्तिगत प्रभाव होता है। हो सकता है, वह व्यक्ति स्वयं इस बात के प्रति सचेत न हो कि वह उपचार करने वाली शक्ति के रूप में कार्य कर रहा है। यदि तुम मुझेठीक से समझ रहे हो, तो वह हमेशा ही परमात्मा होता है, जो उसे ठीक करता है। ठीक करने वाला केवल परमात्मा है। यदि कोई व्यक्ति जीवित है, प्रवहमान है, तो

क्या तुमने कभी इसका निरीक्षण किया है? तुम बीमार होते हो, तो तुम्हारा डॉक्टर आता है। जिस क्षण वह कमरे में प्रवेश करता है, तुम्हें ठीक होने की अनुभूति होने लगती है।

वह परमात्मा ही है, जो उसके द्वारा प्रवाहित हो रहा है। मनोचिकित्सा को इस ऊर्जा को अभी भी समझना है।

पूरब में एक व्यक्ति सामान्य रूप से अपने सद्‌गुरु के पास जाएगा, उसके चरणों को स्पर्श करेगा और ठीक हो जाएगा। सद्‌गुरु इस संबंध में कोई विशेषज्ञ नहीं है, यह केवल उसकी व्यक्तिगत ऊर्जा है, सिर्फ उसमें विश्वास है, जो रोगी को उसके निकट लाता है। पूरब में बहुत थोड़े से मनोचिकित्सक हैं, पर पश्चिम की अपेक्षा लोग मनोवैज्ञानिक रूप से कहीं अधिक स्वस्थ हैं।

ओशो

Sigmund Freud possessed a magnetic personality. There was something deeply mysterious about him. Everything he did appeared meaningful, for he infused his actions with meaning. When a person endowed with such magnetic energy undertakes any task, that task appears profoundly significant; whereas, in the hands of another, the very same act might remain utterly mundane and ordinary.

Have you ever observed this phenomenon? You fall ill, and your doctor arrives. The very moment he enters the room, you begin to feel a sense of recovery. He has not yet administered any medication; he has not even diagnosed the nature of your ailment; he has not even touched you—he has simply entered. The instant you realize that your doctor has arrived—that the healer is present—from that very moment on, all traces of worry vanish. There is no longer any need for you to be anxious. All tension dissipates. Now, the doctor will do the worrying.

If the doctor possesses a distinct personal aura, then by the time he measures your blood pressure or checks your pulse, you have already begun to heal. Even before he prescribes any medication, you are already fifty percent cured. It is possible that the medicine itself plays a lesser role, while the doctor’s mere presence has accomplished the greater work. It is your faith in him—the trust you harbor deep within yourself—that constitutes his aura. This is the essence of his reassurance: “There is nothing to fear. I am here now.”

Psychotherapy remains not fully cognizant of the fact that it is not the treatment itself that aids in recovery, but rather the personal influence of the healer. Indeed, the individual practitioner may not even be consciously aware that he is functioning as a conduit for a healing power. If you are truly grasping what I am saying, then it is always the Divine—God—who ultimately brings about the cure. The true Healer is God alone. If a person is alive—if he is flowing—

Have you ever observed this? You fall ill, and your doctor arrives. The very moment he enters the room, you begin to feel a sense of recovery.

It is that very Divine Presence that is flowing through him. Psychotherapy has yet to comprehend this energy.

In the East, a person will typically go to his Satguru, touch his feet, and be healed. The Satguru is not an expert in this regard; it is simply his personal energy—and the faith placed in him—that draws the patient close. There are very few psychotherapists in the East, yet, compared to the West, people there are psychologically far healthier.

Osho

Balance in Spiritual Practice (Sadhana)

साधना में संतुलन

आध्यात्मिक जीवन में आत्म-शुद्धि कोई सहज या आकस्मिक उपलब्धि नहीं है; इसके लिए सतत प्रयास आवश्यक है। यही प्रयास साधना कहलाता है। साधना केवल पूजा या उपदेश सुनने तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक समग्र प्रक्रिया है, जिसमें मन, बुद्धि और कर्म, तीनों का संतुलित समन्वय होता है। वास्तव में, वही साधना श्रेष्ठ है, जिसमें तीनों आयाम-ज्ञान, भक्ति और कर्म, एक साथ उपस्थित हों।

यदि साधना में केवल ज्ञान या चर्चा रह जाए, तो वह अधूरी रह जाती है। सिर्फ बोलना, सुनना या शास्त्रों का अध्ययन करना आत्म-साक्षात्कार का मार्ग नहीं बन सकता। जैसे, यह कह देने भर से कि रसगुल्ला मीठा होता है, उसके स्वाद का अनुभव नहीं हो सकता, वैसे ही केवल ज्ञान के आधार पर ब्रह्म को नहीं जाना जा सकता। स्वाद के लिए रसगुल्ला को स्वयं चखना पड़ता है, वैसे ही ब्रह्म को जानने के लिए साधना करनी ही पड़ती है।

शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है- नायमात्मा प्रवचनेन लभ्यो अर्थात आत्मा केवल प्रवचन, बुद्धि या अधिक सुनने से प्राप्त नहीं होती। इसका सीधा अर्थ है कि केवल वाक्चातुर्य या बौद्धिक कौशल से आध्यात्मिक सत्य को नहीं पाया जा सकता। आज के समय में भी हम अनेक ऐसे लोगों को देखते हैं, जो आध्यात्मिक विषयों पर लंबी-लंबी बातें करते हैं, परंतु स्वयं साधना से दूर रहते हैं। यह प्रवृत्ति व्यक्ति को ज्ञान के भ्रम में तो रखती है, उसे वास्तविक अनुभव से दूर कर देती है। अक्सर ज्ञान के साथ अहंकार जुड़ जाता है। जब व्यक्ति अपने ज्ञान को ही सब कुछ मानने लगता है, तब उसका अहंकार बढ़ने लगता है। यही अहंकार उसके लिए बंधन का कारण बन जाता है। वह अपने छोटे-से ‘मैं’ को बड़ा समझने लगता है और अनावश्यक बोझ अपने ऊपर लाद लेता है। यह बोझ उसे मुक्ति की ओर नहीं, बल्कि सुख-दुख के चक्र में उलझाए रखता है।

साधना का वास्तविक मार्ग भक्ति से होकर गुजरता है। ईश्वर-कृपा केवल उसी पर होती है, जिसके हृदय में सच्ची भक्ति होती है। यह कृपा किसी के भाषण, ज्ञान या बाहरी आडंबर से प्रभावित नहीं होती। महर्षि नारद ने भी कहा है कि भगवान की प्राप्ति या तो उनकी कृपा से होती है या किसी महापुरुष की कृपा से। यह कृपा साधक के भीतर विनम्रता व समर्पण के भाव से ही उत्पन्न होती है।

यह समझना आवश्यक है कि आत्मा की प्राप्ति कमजोर, आलसी या असावधान व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। जो व्यक्ति ज्ञान, भक्ति व कर्म के संतुलन के साथ साधना करता है, वही ब्रह्म के साक्षात्कार की ओर बढ़ता है। साधना जीवन का वह अनुशासित मार्ग है, जो व्यक्ति को बाहरी ज्ञान से उठाकर आंतरिक आंतरिक अनुभव तक पहुंचाता है। यही अनुभव उसे मुक्ति की ओर ले जाता है।

ज्ञान के साथ अहंकार अक्सर जुड़ जाता है। जब व्यक्ति अपने ज्ञान को ही सब कुछ मानने लगता है, तब अहंकार बढ़ने लगता है और यही अहं उसके लिए बंधन का कारण बन जाता है।

श्री श्री आनंदमूर्ति

In the spiritual life, self-purification is neither an effortless nor an accidental achievement; it requires continuous effort. This very effort is known as Sadhana (spiritual practice). Sadhana is not limited merely to worship or listening to sermons; rather, it is a holistic process involving the balanced integration of the mind, the intellect, and action. Indeed, that Sadhana is considered supreme in which all three dimensions—Knowledge (Jnana), Devotion (Bhakti), and Action (Karma)—are present simultaneously.

If Sadhana consists solely of intellectual knowledge or theoretical discussion, it remains incomplete. Merely speaking, listening, or studying scriptures cannot pave the path to self-realization. Just as one cannot experience the taste of a Rasgulla simply by stating that it is sweet, similarly, the Supreme Reality (Brahman) cannot be known solely on the basis of intellectual knowledge. To experience the taste, one must personally taste the Rasgulla; likewise, to know the Supreme Reality, one must necessarily engage in spiritual practice.

The scriptures explicitly declare: Nayamatma pravachanena labhyah—meaning, the Self (Atman) cannot be attained merely through sermons, intellectual reasoning, or extensive listening. The direct implication of this is that spiritual truth cannot be realized through mere eloquence or intellectual prowess alone. Even in contemporary times, we observe many individuals who engage in lengthy discourses on spiritual subjects yet remain personally detached from the actual practice of Sadhana. This tendency keeps an individual trapped in the illusion of knowledge while distancing them from genuine spiritual experience. Often, knowledge becomes intertwined with ego. When an individual begins to regard their own knowledge as the ultimate reality, their ego begins to swell. This very ego becomes the cause of their bondage. They begin to perceive their limited “self” as something grand, thereby burdening themselves with unnecessary weight. This burden, rather than leading them toward liberation, keeps them entangled within the cycle of worldly joys and sorrows.

The true path of Sadhana passes through the realm of devotion (Bhakti). Divine grace is bestowed only upon those whose hearts harbor true devotion. This grace remains unaffected by one’s eloquence, intellectual knowledge, or external ostentation. Maharishi Narada, too, has stated that the realization of the Divine is attained either through His grace or through the grace of a great soul. This grace arises within the spiritual aspirant solely through a spirit of humility and surrender.

It is essential to understand that the realization of the Self is not possible for the weak, the indolent, or the inattentive. Only that individual who pursues their spiritual practice (sadhana) with a balance of knowledge, devotion, and action moves toward the realization of the Supreme Reality (Brahman). Sadhana is that disciplined path of life which elevates an individual from mere external knowledge to profound internal experience. It is this very experience that leads one toward liberation.

Ego is often intertwined with knowledge. When an individual begins to regard their own knowledge as the be-all and end-all, the ego begins to swell; and it is this very ego that becomes the cause of their bondage.

— Shri Shri Anandamurti

Shankar Imparts Knowledge to Adi Shankar

शंकर ने आदि शंकर को दिया ज्ञान

शंकराचार्य प्रतिदिन गंगा में स्नान करके तर्पण करते थे। सूर्योदय से पूर्व उनकी संध्या-पूजा पूर्ण हो जाती। एक दिन सूर्योदय होते-होते वे पूजा समाप्त करके विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि गली में शमशान घाट में काम करने वाला एक व्यक्ति चार कुत्तों को चारों दिशाओं में बिठाए हुए रास्ता रोके खड़ा है। शंकराचार्य ने बहुत नम्र भाव से कहा, ‘आप एक ओर हट जाएं तो मैं विश्वनाथजी के दर्शन करने चला जाऊं।’ उस व्यक्ति ने शुद्ध संस्कृत में उनका प्रतिवाद करते हुए कहा, ‘ओ संन्यासी! मार्ग से किसे हटा रहे हो? मेरे इस शरीर को या इसकी आत्मा को? हमने तुम्हारा शास्त्रार्थ सुना है। तुम्हारा सिद्धांत है कि वह पूर्ण ब्रह्म सर्वत्र सब में, तुम में और मुझ में एक समान विद्यमान है। तुम मुझे इस तरह दूर भगा रहे हो, मानो मैं तुमसे भिन्न कोई और हूं? तुम इस शरीर को हटाना चाहते हो, जो अन्न से बना हुआ है। जो मांस-मज्जा तुम्हारे शरीर में है, वही मेरे में है। यदि तुम शुद्ध चैतन्य को अलग करना चाहते हो, तो वह यहां-वहां सर्वत्र है। तुम किसे हटाना चाहते हो? क्या इस पवित्र गंगा में प्रतिबिंबित सूर्य की आभा उस बिंब से अलग है, जो मेरे निवास स्थान के समीप एक गंदे तालाब में पड़ती हुई दिखाई दे रही है?’

उस व्यक्ति की अकाट्य युक्ति सुन कर और संस्कृत भाषा का शुद्ध व्यवहार देखकर शंकर स्तंभित रह गए। उनकी आंखें आश्चर्य से विस्फारित हो उठीं। उन्होंने उसे प्रणाम किया। उन्हें यह देखकर बहुत प्रसन्नता हुई कि इस नगरी के सबसे निम्न वर्ग में भी वेदांत की ध्वनि गूंज रही है। उन्होंने उसकी स्तुति में पांच श्लोकों अर्थात ‘मनीषा पंचक’ की रचना की। उस व्यक्ति को गुरु रूप में स्वीकार करते हुए कहा, ‘ब्रह्म सच्चिदानंद है, वह सर्वत्र विद्यमान है। अतः मुझ में और तुम में कोई भेद नहीं।’ ‘मनीषा पंचक’ नामक स्तोत्र में ब्रह्म की विलक्षण व्याख्या की गई है।

ज्यों ही ‘मनीषा पंचक’ के पांचों श्लोक समाप्त हुए, वह व्यक्ति न जाने कहां अंतर्धान हो गया। उसके स्थान पर भगवान शिव स्वयं प्रकट हो गए। उन्होंने आचार्य शंकर को आशीर्वाद देते हुए यह आज्ञा दी कि जनता में और विशेषकर पंडे-पुजारी समाज में, जो अंधविश्वास फैला है, शास्त्र का मर्म बिना समझे यज्ञ-हवन, कर्मकांड की जो प्रक्रिया जनता को भ्रम में डाल रही है, जिसके कारण देश अज्ञान के अंधकार में डूबता चला जा रहा है। इसकी सारी राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक शक्तियां धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। उनका संस्कार करने के लिए वेद-शास्त्र का बुद्धिसंगत अर्थ करना होगा। आध्यात्मिक दृष्टि का इतना लोप होता जा रहा है कि अंधविश्वास को ही जनता शास्त्र का प्राथमिक अर्थ मानने लगी है।

भगवान शंकर के दर्शन से आचार्य शंकर को बहुत बल मिला। शंकराचार्य को आदेश देकर भगवान शंकर अंतर्धान हो गए। शंकराचार्य भगवान शंकर की उस दैवी मूर्ति का ध्यान करते हुए अपनी पर्णकुटी में लौट आए।

डॉ. दशरथ ओझा

Shankaracharya would bathe in the Ganges and perform Tarpan (ritual oblations) every day. His Sandhya-puja (evening worship) would be completed before sunrise. One day, just as the sun was rising, he finished his worship and was making his way to the Vishwanath Temple. He noticed that, in the lane, a man who worked at the cremation ground stood blocking the path, with four dogs seated in the four cardinal directions around him. Shankaracharya spoke with great humility: “If you would kindly step aside, I may proceed to have the Darshan (sacred sight) of Lord Vishwanath.” Countering him in flawless Sanskrit, the man replied, “O Sannyasi! Whom are you asking to move from the path? This body of mine, or the soul within it? We have heard your scriptural debates. Your own doctrine asserts that the Supreme Brahman—the Absolute Reality—is omnipresent, existing equally in all beings: in you, and in me. Yet, you are driving me away as if I were someone distinct and different from you? You wish to move this physical body, which is composed of food. The very same flesh and marrow that constitute your body exist within mine. If it is the pure Consciousness—the Chaitanya—that you wish to separate, then it is everywhere—here, there, and everywhere else. Whom, then, do you seek to move? Is the radiance of the sun reflected in the sacred Ganges any different from the reflection visible in the murky pond near my humble dwelling?”

Upon hearing the man’s irrefutable logic and witnessing his impeccable command of the Sanskrit language, Shankar stood utterly transfixed. His eyes widened in sheer astonishment. He bowed down in reverence before the man. He was filled with immense joy to realize that the resonance of Vedanta—the ultimate wisdom—was echoing even among the lowest strata of society within that very city. In praise of the man, he composed a set of five verses known as the Manisha Panchakam. Accepting the man as his Guru, he declared, “Brahman is Satchidananda—Existence, Consciousness, and Bliss Absolute; it is omnipresent. Therefore, there exists no distinction whatsoever between you and me.” The hymn titled Manisha Panchakam offers a profound and unique exposition of the nature of Brahman. No sooner had the five verses of the ‘Manisha Panchakam’ concluded than that mysterious figure vanished into thin air. In his stead, Lord Shiva Himself manifested. Bestowing His blessings upon Acharya Shankara, He issued a divine command: address the superstitions that have permeated the masses—particularly within the community of priests and temple custodians—and counter the ritualistic practices of Yajna and Havan which, performed without any true understanding of scriptural essence, are leading the public astray. Consequently, the nation is sinking deeper into the darkness of ignorance, and all its political, religious, social, and economic strengths are gradually fading away. To rectify this situation, the Vedas and scriptures must be interpreted through the lens of reason and intellect. The spiritual perspective has eroded to such an extent that the masses have come to accept mere superstition as the primary and authentic meaning of the scriptures.

The divine vision of Lord Shankara imbued Acharya Shankara with immense strength. Having issued these directives to Shankaracharya, Lord Shankara vanished from sight. Meditating upon that divine form of Lord Shankara, Shankaracharya returned to his humble leaf-hut.

Dr. Dashrath Ojha

Bagalamukhi: Bestower of Victory in War

युद्ध में विजय देती बगलामुख

बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 24 अप्रैल को है। दस महाविद्याओं में आठवी महाविद्या बगलामुखी को पार्वती का उम्र उग्र स्वरूप हैं। इन्हें युद्ध और शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी माना जाता है। वशीकरण और कीलन की शक्ति देने वाली बगलामुखी के पीतांबरा, ब्रह्मास्त्र रूपिणी आदि नाम भी हैं। इनका वाहन बगुला पक्षी है।

एक पौराणिक कथा के अनुसार सतयुग में भीषण तूफान के कारण पृथ्वी नष्ट होने वाली थी। विष्णु चिंतित होकर शिव के पास गए। शिव ने विष्णु से कहा, ‘इस संकट को सिर्फ आदिशक्ति ही दूर कर सकती हैं।’ विष्णु ने देवी की कठोर तपस्या की। इससे प्रसन्न होकर देवी जगदंबा सौराष्ट्र में हरिद्रा झील में बगलामुखी के रूप में प्रकट हुई और उन्होंने पृथ्वी को नष्ट होने से बचाया।

एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार एक राक्षस ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के ग्रंथ चुरा लिए और पाताल लोक में जाकर छिप गया। उस राक्षस से मुक्ति दिलाने के लिए बगलामुखी की उत्पत्ति हुई। उन्होंने बगुले का रूप घर कर अपनी शक्ति से उस राक्षस का वध किया और ग्रंथ ब्रह्मा को वापस सौंप दिए। पौराणिक मान्यता के अनुसार सबसे पहले ब्रह्मा ने बगलामुखी साधना का उपदेश सनकादि ऋषियों को दिया था। सनकादि ऋषियों से प्रेरित होकर देवर्षि नारद ने भी देवी की साधना की। देवी के दूसरे उपासक विष्णु ने परशुराम को यह विद्या प्रदान की और उन्होंने इस विद्या को द्रोणाचार्य को प्रदान किया।

वैदिक काल में सप्तऋषियों ने देवी बगलामुखी की साधना की। भगवान कृष्ण ने भी महाभारत के युद्ध से पूर्व पांडवों से बगलामुखी की साधना करवाई थी। इनकी साधना रात्रि काल में करने से विशेष सिद्धि की प्राप्ति होती है। इनके भैरव महाकाल हैं। बगलामुखी की दो भुजाएं हैं। इनके दाहिने हाथ में गदा है तथा बायें हाथ से एक दानव की जीभ पकड़कर उसे मारते हुए दर्शाया जाता है। देवी की यह छवि उनके स्तंभन स्वरूप को प्रदर्शित करती है।

बगलामुखी की सोलह शक्तियां- मंगला (मंगलकारी और शुभ करने वाली), वश्या (शत्रुओं और प्रतिकूल परिस्थितियों को वश में करने वाली), अचलाय (स्थिर रहने वाली), मुंधरा (शत्रु के मुख को बंद करने वाली), स्तंभिनी (शत्रुकी क्रिया, वाणी और बुद्धि को स्तंभित करने वाली), बलाय (शारीरिक व मानसिक बल प्रदान करने वाली), जृम्भिणि (शत्रु के ज्ञान और चेतना को जड़ करने वाली), मोहिनी (मोहने वाली), भाविका (भावनाओंको समझने वाली और भावातीत), धात्री (संसार को धारण करने वाली), कलना (समय को नियंत्रित करने वाली), भ्रामिका (शत्रुओं में भ्रम पैदा करने वाली), कल्पमसा (दुष्टों का नाश करने वाली), कालकर्षिणि (काल को आकर्षित करने वाली), भोगस्था (भोग-विलास और सुख प्रदान करने वाली) और मंदगमना (शांत और स्थिर गति वाली) हैं।

अरुण कुमार जैमिनि

Bagalamukhi Jayanti is celebrated on the eighth day (Ashtami Tithi) of the bright fortnight (Shukla Paksha) during the month of Vaishakh. This year, this auspicious date falls on April 24th. As the eighth among the ten Mahavidyas (Great Wisdom Goddesses), Bagalamukhi is regarded as a fierce manifestation of Goddess Parvati. She is revered as the deity who grants victory in warfare and triumph over enemies. Endowed with the powers of Vashikaran (subjugation) and Keelan (immobilization), Bagalamukhi is also known by other names such as Pitambara (the Yellow-Clad One) and Brahmastra-Rupini (the Embodiment of the Ultimate Weapon). Her divine vehicle is the crane.

According to a mythological legend, during the Satya Yuga (the Age of Truth), the Earth faced imminent destruction due to a catastrophic storm. Deeply concerned, Lord Vishnu approached Lord Shiva. Shiva advised Vishnu, stating, “Only the Adi Shakti (the Primordial Power) can resolve this crisis.” Consequently, Vishnu undertook rigorous penance dedicated to the Goddess. Pleased by his devotion, Goddess Jagadamba manifested in the form of Bagalamukhi at the Haridra Lake in the region of Saurashtra, thereby saving the Earth from destruction.

Another mythological tale recounts how a demon stole the sacred scriptures belonging to Brahma, the Creator of the Universe, and fled to hide in the Patala Loka (the Netherworld). Bagalamukhi emerged specifically to liberate the world from this demon’s menace. Assuming the form of a crane, she utilized her divine power to slay the demon and subsequently returned the scriptures to Lord Brahma. According to mythological tradition, it was Brahma who first imparted the teachings of Bagalamukhi Sadhana (spiritual practice) to the Sanakadi Rishis (the sages led by Sanaka). Inspired by the Sanakadi Rishis, the celestial sage Devarshi Narada also undertook the worship of the Goddess. Another prominent devotee of the Goddess, Lord Vishnu, bestowed this sacred knowledge upon Parashurama, who, in turn, passed it on to Dronacharya.

During the Vedic era, the Saptarishis (the Seven Great Sages) engaged in the spiritual practice of Goddess Bagalamukhi. Lord Krishna, too, guided the Pandavas to perform Bagalamukhi Sadhana prior to the commencement of the Mahabharata War. Performing her Sadhana during the night is believed to yield exceptional spiritual attainments (Siddhis). Her divine consort (Bhairava) is Lord Mahakala. Bagalamukhi is depicted with two arms; her right hand holds a mace, while her left hand is shown grasping the tongue of a demon as she strikes him down. This specific iconography of the Goddess symbolizes her power of Stambhan (immobilization or paralysis). The sixteen powers of Bagalamukhi are: Mangala (the benevolent one who bestows auspiciousness), Vashya (she who brings enemies and adverse circumstances under control), Achala (the steadfast and unmoving one), Mundhara (she who seals the mouth of the enemy), Stambhini (she who paralyzes the enemy’s actions, speech, and intellect), Bala (she who grants physical and mental strength), Jrimbhini (she who renders the enemy’s knowledge and consciousness inert), Mohini (the enchantress), Bhavika (she who comprehends emotions and transcends them), Dhatri (she who sustains the universe), Kalana (she who controls time), Bhramika (she who creates delusion among enemies), Kalpamasa (she who destroys the wicked), Kalakarshini (she who draws in the force of time), Bhogastha (she who bestows worldly pleasures and happiness), and Mandagamana (she of calm and steady gait).

Arun Kumar Jaimini

Learn to Live Fully

पूर्णता में जीना सीखें

हम स्मृति को क्यों पकड़े रहते हैं? मैं नहीं जानता कि आपने कभी ध्यान दिया है या नहीं, जैसे-जैसे हम वृद्ध होते जाते हैं, अतीत को, उसके उल्लास को, उसकी पीड़ाओं को, उसके सुखों को पीछे मुड़-मुड़कर देखा करते हैं। यदि कोई युवक है, तो वह भविष्य की ओर ताकता है। फिर हम ऐसा क्यों करते हैं?

स्मृति इतनी महत्वपूर्ण क्यों हो गई है? इसका सरल और स्पष्ट कारण यही है कि हम पूर्णता से, वर्तमान में जीना नहीं जानते। वर्तमान का इस्तेमाल हम भविष्य के साघन के रूप में करते हैं, इसलिए वर्तमान की हमारे में में को लिए कोई सार्थकता नहीं है। हम वर्तमान में जीने असमर्थ हैं, हैं, क्योंकि हम उसका प्रयोग भविष्य की ओर ले जाने वाले रास्ते की तरह करते हैं। चूंकि में भविष्य कुछ बनने वाला हूं, इसलिए कभी भी अपने आज पूरी तरह समझ नहीं पाता। अपने आज को समझने के लिए, यानी जो कुछ मैं अभी हूं, उसे जानने के लिए स्मृति के संवर्द्धन की जरूरत नहीं है; उलटे, सच्चाई को समझने में स्मृति एक बाधा बन जाती है।

आपने संभवतः ध्यान दिया हो कि कोई नवीन विचार, नवीन भावना केवल तभी संभव होती है, जब हमारा मन स्मृति के जाल में जकड़ा नहीं होता। जब दो विचारों के बीच, दो स्मृतियों के बीच अंतराल होता है, खाली जगह होती है और जब उस अंतराल को बनाए रखना संभव होता है, उसी अंतराल से एक नई अवस्था आती है, जो स्मृति नहीं होती। हमारे पास स्मृतियां होती हैं और हम स्मृति का संवर्द्धन निरंतरता के साधन के रूप में करते हैं। जब तक स्मृति का संवर्द्धन होता है, ‘मैं’ और ‘मेरा’ बड़े महत्वपूर्ण बने रहते हैं। यदि आपके पास स्मृति न होती, तो आपकी संपत्ति, आपका परिवार, आपकी धारणाएं इतनी अहम न होतीं। यदि आप अवलोकन करें, तो पाएंगे कि दो विचारों, दो भाव के बीच एक अंतराल होता है। यह अंतराल स्मृति का परिणाम नहीं होता, इसमें ‘मैं’ और ‘मेरा’ की जकड़न खत्म हो जाती है; यह अंतराल कालातीत, समय से परे होता है।

कालातीत केवल तभी अभिव्यक्त होता है, जब ‘मैं’ और ‘मेरा’ रूपी स्मृति का समापन हो जाता है। यदि आप इस सत्य को समझ लेते हैं कि समय द्वारा शाश्वत को नहीं समझा और ग्रहण किया जा सकता, तभी स्मृति की समस्या की जांच कर सकते हैं। तकनीकी बातों की स्मृति आवश्यक है, परंतु मनोवैज्ञानिक स्मृति, जो ‘स्व’ को ‘मैं’ और ‘मेरे’ को बनाए रखती है, जो स्व को निरंतरता और तादात्म्य देती है, वह जीवन और यथार्थ के लिए पूर्णतया क्षतिकर है। जब व्यक्ति इसके सत्य को देख लेता है, तो जो मिथ्या है, वह लुप्त हो जाता है।

अतः अतीत के अनुभव का कोई मनोवैज्ञानिक स्मृति-संचय नहीं होता।

वर्तमान का इस्तेमाल हम भविष्य के साधन के रूप में करते हैं, इसलिए वर्तमान की हमारे लिए कोई सार्थकता नहीं है। इसीलिए हम वर्तमान को जीने में असमर्थ हैं।

जे कृष्णमूर्ति

Why do we cling to memory? I do not know if you have ever noticed, but as we grow older, we constantly look back at the past—at its joys, its sorrows, and its pleasures. A young person, on the other hand, looks toward the future. Why, then, do we act this way?

Why has memory become so significant? The simple and clear reason is that we do not know how to live fully, in the present moment. We utilize the present merely as a means to an end—as a stepping stone toward the future; consequently, the present holds no intrinsic significance for us. We are incapable of living in the present because we treat it merely as a pathway leading toward the future. Since I am constantly striving to become something in the future, I am never able to fully comprehend my today. To understand one’s “today”—that is, to truly know what one is in this very moment—one does not require the accumulation or enhancement of memory; on the contrary, memory often becomes an obstacle to perceiving the truth.

You may have observed that a truly novel thought or emotion is possible only when the mind is not ensnared within the web of memory. When there exists an interval—a space—between two thoughts or two memories, and when it is possible to sustain that interval, a new state of being emerges from within that very space—a state that is distinct from memory. We possess memories, and we continuously cultivate them as a means of maintaining our sense of continuity. As long as this cultivation of memory persists, the notions of “I” and “mine” remain paramount. Were you devoid of memory, your possessions, your family, and your beliefs would not hold such immense importance for you. If you observe closely, you will discover that there is indeed a space—an interval—between two thoughts or two emotions. This interval is not a product of memory; within it, the grip of “I” and “mine” dissolves away. This interval is timeless—it exists beyond the confines of time. The timeless reveals itself only when the memory constituted of ‘I’ and ‘mine’ comes to an end. Only if you grasp the truth that the eternal cannot be understood or apprehended through the medium of time can you investigate the problem of memory. Memory regarding technical matters is essential; however, psychological memory—that which sustains the ‘self’ as ‘I’ and ‘mine,’ and which provides the self with continuity and identity—is utterly destructive to life and reality. When one perceives the truth of this, that which is false simply vanishes.

Thus, there is no psychological accumulation of memories derived from past experiences.

We utilize the present merely as a means to an end—the future; consequently, the present holds no significance for us. It is for this very reason that we are incapable of truly living in the present.

J. Krishnamurti

Sita Navami 2026: Date, Significance, Puja Vidhi & Importance

🌼 सीता नवमी 2026: तिथि, महत्व, पूजा विधि और कथा

📅 Sita Navami 2026 Date (सीता नवमी 2026 कब है?)

Sita Navami 2026 will be celebrated on Saturday, 25 April 2026.
सीता नवमी वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है।


🌸 About Sita Navami (सीता नवमी क्या है?)

Sita Navami marks the birth anniversary of Goddess Sita, the divine consort of Lord Rama.

सीता नवमी माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जिन्हें माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है।


📖 Story of Sita Birth (सीता जन्म कथा)

According to Hindu mythology, King Janak found a baby girl while ploughing the field. He named her Sita, meaning furrow.

पौराणिक कथा के अनुसार, राजा जनक को खेत जोतते समय एक बालिका प्राप्त हुई, जिन्हें उन्होंने सीता नाम दिया।

She later married Lord Rama and became a symbol of purity, devotion, and strength.


🙏 Significance of Sita Navami (सीता नवमी का महत्व)

  • Goddess Sita represents ideal womanhood, patience, and sacrifice
  • Worshipping her brings marital happiness and peace
  • Especially important for married women and couples

सीता नवमी का दिन:

  • दांपत्य जीवन में सुख-शांति लाता है
  • महिलाओं के लिए विशेष फलदायक माना जाता है
  • परिवार में समृद्धि और प्रेम बढ़ाता है

🪔 Puja Vidhi (पूजा विधि)

Steps in English:

  1. Wake up early and take a bath
  2. Clean the house and puja place
  3. Install idols of Lord Rama and Goddess Sita
  4. Offer flowers, fruits, sweets
  5. Recite Ramayana or Sita Chalisa
  6. Perform aarti

हिंदी में पूजा विधि:

  1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
  2. पूजा स्थल को साफ करें
  3. राम-सीता की मूर्ति स्थापित करें
  4. फल, फूल और प्रसाद अर्पित करें
  5. रामायण या सीता चालीसा का पाठ करें
  6. आरती करें

🍎 Bhog & Prasad (भोग और प्रसाद)

Offer simple and satvik food like:

  • Fruits (फल)
  • Kheer (खीर)
  • Halwa (हलवा)
  • Panchamrit (पंचामृत)

🌿 Benefits of Worship (पूजा के लाभ)

  • Strengthens relationships
  • Brings peace and prosperity
  • Removes negativity

सीता माता की पूजा से:

  • वैवाहिक जीवन सुखमय होता है
  • घर में शांति और समृद्धि आती है
  • कष्टों का नाश होता है

🧘 Spiritual Message (आध्यात्मिक संदेश)

Sita Navami teaches us:

  • Patience (धैर्य)
  • Devotion (भक्ति)
  • Strength in difficult times (संघर्ष में शक्ति)

🔚 Conclusion (निष्कर्ष)

Sita Navami 2026 is a sacred occasion to seek blessings of Goddess Sita for a happy and peaceful life.

सीता नवमी हमें धैर्य, प्रेम और समर्पण का संदेश देती है।

आदि शंकराचार्य जयंती 2026: History, Significance & Life Teachings

आदि शंकराचार्य जयंती हर साल एक महान दार्शनिक, संत और गुरु Adi Shankaracharya की याद में मनाई जाती है। यह दिन उनके जन्म का उत्सव है, जिन्होंने Advaita Vedanta philosophy को पूरे भारत में फैलाया।

🕉️ Who was Adi Shankaracharya?

Adi Shankaracharya was a great Indian philosopher and theologian born in Kalady, Kerala. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही वेदों और उपनिषदों का गहरा ज्ञान प्राप्त कर लिया था।

उन्होंने Advaita Vedanta (Non-dualism) का प्रचार किया, जिसका मतलब है कि Atman (soul) and Brahman (universal reality) are one


📅 Adi Shankaracharya Jayanti 2026 Date

2026 में आदि शंकराचार्य जयंती April/May (Vaishakha month) में मनाई जाएगी। Exact date depends on Hindu Panchang.


🌼 Significance of Adi Shankaracharya Jayanti

इस दिन का महत्व बहुत बड़ा है क्योंकि:

  • उन्होंने हिंदू धर्म को एक नई दिशा दी
  • चार मठ (Char Dham Peethas) की स्थापना की
  • Spiritual unity and knowledge का प्रचार किया
  • लोगों को self-realization की राह दिखाई

📚 Teachings of Adi Shankaracharya

उनकी teachings आज भी modern life में बहुत useful हैं:

  • “Brahma Satyam, Jagat Mithya” – संसार अस्थायी है
  • Focus on inner peace and self-awareness
  • Detachment from material world
  • Importance of Guru in life

🪔 How is Jayanti Celebrated?

भारत में इस दिन:

  • Temples में पूजा और भजन होते हैं
  • Spiritual discourses और satsang आयोजित किए जाते हैं
  • लोग उनके teachings पढ़ते और share करते हैं
  • Social media पर inspirational quotes share किए जाते हैं

🌐 Why This Day Matters Today?

आज के digital और stressful life में Adi Shankaracharya’s teachings help us:

  • Reduce stress
  • Improve mental clarity
  • Understand true purpose of life
  • Balance between technology and spirituality

🔚 Conclusion

आदि शंकराचार्य जयंती हमें यह याद दिलाती है कि real happiness बाहर नहीं, बल्कि हमारे अंदर है। His teachings are timeless and can guide us even in today’s modern world.

How to Increase Love and Renown

ऐसे बढ़े प्रेम और यश

गीता में भगवान ने कहा है, चार कारण से लोग मेरा भजन करते हैं- कुछ लोग अपनी कठिनाई दूर करने के लिए; कुछ लोग समृद्धि के लिए, कुछ लोग ज्ञान के लिए और कुछ लोग, जो सब जान गए र हैं, हैं, वे भी भजन करते हैं। उनकी योग्यता क्या होनी चाहिए? उनका धर्मात्मा होना आवश्यक है। धर्म की सामग्री जिसके पास नहीं, उसका क्षेत्र ईश्वर तक नहीं जा पाएगा।

जैसे पैसे से पैसा कमाया जाता है, वैसे ही धर्म से धर्म कमाया जाता है। आज धर्म कमाने वालों की कमी होने लगी है। साधु भी अब यही सोचने लगे हैं कि शिष्य बस लिफाफा दे दें, फिर जो मन में आए करते रहें। एक शिष्य ने अपने गुरु से कहा, ‘वह अमीर तो आपकी निंदा कर रहा था, जबकि आप उसे कितना मानते हैं।’ गुरु ने उत्तर दिया, ‘ऐसी निंदा का क्या? वह समय-समय पर हमें धन भेज देता है, हमें और क्या ? निंदा करता है, तो करे।’

वस्तुतः यह भोग हो गया। महात्मा भी भोग में लग गए हैं, लेकिन किसी को यदि यह आकांक्षा हो कि यश यश हो और प्रेम भी बढ़े, तो धार्मिक होना पड़ेगा। जैसे लोग समय-समय पर शरीर की जांच कराते हैं, ठीक उसी तरह से धन बढ़ने पर यह परीक्षण करना चाहिए कि धन का उपयोग, विनियोग कहां हो रहा है? अगर सही हो रहा है, तो समझना चाहिए कि घन हमें देवता बनाने के लिए आया है। घन केवल पत्नी पर खर्च करने के लिए नहीं है, माता-पिता में भी लगे, समाज सेवा में भी लगे।

हमारा धर्म बनावटी नहीं है, नैसर्गिक है। मैं आपको उदाहरण देता हूं, आप कहीं जा रहे हैं, एक दुर्घटना हुई, किसी को चोट लगी, वह सड़क पर पड़ा तड़प रहा है। तब आपके हृदय में जो कुछ-कुछ होता है, वही दया है। हमें यह नैसर्गिक शक्ति मिली हुई है। कोई । कोई तड़प रहा है, तो हमारे मन में आता है कि इसका दुख दूर हो जाता। धर्म नैसर्गिक शक्ति का नाम है। धर्म नहीं होता, तो बुजुर्गों को कौन संभालता ? धर्म नहीं होता, शादी-विवाह, भाईचारा कहां से होता ? पश्चिम में क्या है? काम पूरा किया और मनोरंजन में लग गए, ऐसे दुनिया चलेगी क्या? धर्म करना जरूरी है। धर्म की चर्चा जरूरी है।

अभी जो सत्संग सुख हम ले रहे हैं, यह ऐतिहासिक क्षण है, धर्म चिंतन का क्षण है। कल पता नहीं, हममें से कौन रहेगा, कौन नहीं? देखिए, इसी समय कई लोग गिट्टी डाल रहे हैं। उधर, मजदूर काम कर रहे हैं, वे भी अपने धर्म का पालन कर रहे हैं, लेकिन उनका जीवन उतना श्रेष्ठ नहीं है। हालांकि, वे भी धार्मिक हैं, वे निर्माण कर रहे हैं। उन्हें ईश्वर भक्त कहने में कोई हर्ज नहीं है।

विष्णु पुराण के एक श्लोक का भाव है – यदि कोई अपने कर्तव्य का ढंग से पालन करता है, तो वह भगवद् सेवा कर रहा है। वह डंके की चोट पर कहे कि मैं किसी पुजारी से कम नहीं हूं। उसे सद्गति अवश्य मिलेगी।

जैसे लोग समय-समय पर शरीर की जांच कराते हैं, ठीक उसी तरह से धन बढ़ने पर यह परीक्षण करना चाहिए कि धन का उपयोग, विनियोग कहां हो रहा है? धन का सदुपयोग भी धर्म है।

In the Gita, the Lord states that people worship Him for four reasons: some to alleviate their difficulties; some to attain prosperity; some to acquire knowledge; and some—those who have already attained complete wisdom—also engage in worship. What should be their qualification? It is essential that they be righteous (Dharmatma). For one who lacks the substance of righteousness, the path to the Divine remains inaccessible.

Just as money is used to earn more money, righteousness is cultivated through righteous living. Today, there is a growing scarcity of those who truly strive to cultivate righteousness. Even spiritual seekers (Sadhus) have begun to think that as long as a disciple offers a monetary contribution, they are free to do whatever they please thereafter. A disciple once remarked to his Guru, “That wealthy man was speaking ill of you, despite the high regard you hold for him.” The Guru replied, “What does such criticism matter? He sends us money from time to time; what else do we need? If he chooses to criticize, let him.”

In reality, this constitutes indulgence in worldly pleasures (Bhoga). Even great souls (Mahatmas) have become engrossed in such indulgence; however, if one aspires to attain true renown and to foster deeper love, one must necessarily lead a righteous life. Just as people undergo periodic physical health check-ups, similarly—as one’s wealth grows—one should periodically examine how that wealth is being utilized and invested. If it is being utilized correctly, one should understand that this wealth has come to us for the purpose of elevating us to a divine state. Wealth is not meant to be spent solely on one’s spouse; it should also be invested in the care of one’s parents and in the service of society.

Our concept of Dharma (righteousness/duty) is not artificial; it is innate. Let me offer you an example: suppose you are traveling somewhere and witness an accident where someone has been injured and lies writhing in pain on the road. The stirring you feel within your heart at that moment—that is compassion. We have been endowed with this innate power. When we see someone in agony, the spontaneous thought arises in our minds: “If only their suffering could be alleviated.” Dharma is, in essence, the name given to this innate power. Were it not for Dharma, who would look after the elderly? Were it not for Dharma, from where would the institutions of marriage and the bonds of brotherhood emerge? What is the reality in the West? People simply complete their work and then immediately immerse themselves in entertainment; can human civilization truly sustain itself in such a manner? Practicing Dharma is essential. Engaging in discourse on Dharma is equally essential.

The spiritual bliss (Satsang) we are currently experiencing marks a historic moment—a moment dedicated to the contemplation of Dharma. Who knows what tomorrow holds? Who among us will still be here, and who will not? Observe, even at this very moment, many people are laying down gravel. Over there, laborers are at work; they, too, are fulfilling their Dharma, even if their lives may not appear as exalted. Nevertheless, they are indeed religious; they are engaged in the act of creation. There is absolutely no harm in regarding them as devotees of God.

A verse from the Vishnu Purana conveys the following sentiment: If an individual performs their duties with diligence and integrity, they are, in essence, performing service to the Divine (Bhagavad Seva). Such a person can boldly and unequivocally declare that they are in no way inferior to a temple priest. They are assured of attaining spiritual salvation (Sadgati).

Just as people periodically undergo physical health check-ups, similarly—as one’s wealth grows—one ought to conduct a thorough examination to determine how that wealth is being utilized and where it is being invested. The proper and constructive utilization of wealth is, in itself, an act of Dharma.

Hold Yourself Responsible

खुद को जिम्मेदार मानिए

ज्यादातर लोग जिम्मेदारी का नाम सुनते ही उसे दोष लगाने के अर्थ में लेते हैं, यानी वे अर्थलगाते हैं कि गलती की जिम्मेदारी इन पर या उन पर होनी चाहिए। यह मिथ्या धारणा है। आपके जीवन में इस तरह की घटनाएं हुई हों, तो उनके कई कारण हो सकते हैं। उसके निर्माण में कई लोगों की साझेदारी हो सकती है।

जिम्मेदारी का मतलब है, आपकी उत्तर देने को क्षमता। उत्तर देने की क्षमता का मतलब यही नहीं है कि कक्षा में टीचर द्वारा पूछे गए किसी सवाल का मुंह खोलकर जवाब दिया जाए। अपनी जिंदगी के प्रत्येक पल में आप विश्वकी घटनाओं पर अपनी संवेदना व्यक्त करते रहते हैं, उसका उत्तर देते हैं। है न? यहीं उत्तर का मतलब है ‘रेस्पॉन्स ।’ आप जिस कमरे में रहते हैं, वह ठंडा है। आप चादर उठाकर ओढ़ लेते हैं। यही है, उस ठंडी हवा के लिए आपका उत्तर।

आपके बच्चे ने ने बड़े प्यार से आपके गले लगकर चुंबन दिया। उस समय आपके गालों पर ढुलकते आनंद के आंसू थे- आपके तन-मन द्वारा दिया गया उत्तर। आप जो सांस लेते हैं, वह पेड़ द्वारा बाहर निकाली गई हवा है। आप और पेड़ हरदम एक-दूसरे को उत्तर देते हुए ही तो जी रहे हैं? इस जगत में होने वाली प्रत्येक घटना के लिए आप अपने शरीर के स्तर पर, मनके स्तर पर, संवेदना के स्तर पर, शक्ति के स्तर पर उत्तर देते ही रहते हैं।

आपकी जिंदगी का मतलब है, सिलसिलेवार दिया जाने वाला उत्तर। जिम्मेदारी का अर्थ है आपकी उत्तर देने की क्षमता। हर परिस्थिति में, जब आप महसूस करते हैं कि ‘मैजिम्मेदार हूं’, तब उस परिस्थिति का उत्तर देने की क्षमता आपके अंदर मौजूद रहती है। अगर आप ‘मैं जिम्मेदार नहीं हूं’ कहते हुए टाल देंगे, तो उसे उत्तर देने की क्षमता आपके अंदर नहीं रह जाती। जीवन में आने वाली परिस्थितियां सुविधाजनक हो सकती हैं, असुविधापूर्ण भी हो सकती हैं, अपेक्षा के अनुरूप हो सकती हैं या अपेक्षा के एकदम विपरीत भी हो सकती हैं। उस परिस्थिति का उत्तर देने की क्षमता को अपने हाथ में रखने की इच्छा है या गंवा देने की इच्छा है? यदि आप कहते हैं, हर तरह की परिस्थिति में उसका उत्तर देने की इच्छा है, तो आपके अंदर उसके लिए ‘मैं ही जिम्मेदार हूं’ का बोध होना चाहिए, तभी उत्तर देना संभव होगा। दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का मतलब है कि आप अपनी जिंदगी को हाइजैक (अपहरण) करने की अनुमति किसी और को दे चुके हैं। इसी तरह आप रोज कितने लोगों को अपनी खुशी, अपनी शांति, और अपने प्रेमको ‘हाइजैक’ करने की अनुमति दे रहे हैं। ‘मेरे जीवन की घटनाओं के लिए मैं ही जिम्मेदार हूं’ यह हृदय में अनुभव करेंगे, तो आपके जीवन में प्रेम और आनंद का साम्राज्य छा जाएगा।

यदि आप कहते हैं, हर तरह की परिस्थिति में उसका उत्तर देने की इच्छा है, तो आपके अंदर उसके लिए ‘मैं ही जिम्मेदार हूं’ का बोध होना चाहिए, तमी उत्तर देना संभव होगा।

Most people, the moment they hear the word “responsibility,” interpret it in the sense of assigning blame—meaning they assume that the responsibility for a mistake must lie with this person or that one. This is a misconception. If certain events have occurred in your life, they may have had numerous causes. Many people may have played a part in bringing them about.

Responsibility means your ability to respond. The ability to respond does not merely imply opening your mouth to answer a question asked by a teacher in a classroom. In every single moment of your life, you are constantly expressing your sensations regarding the events of the world—you are responding to them. Aren’t you? Here, “answer” implies a response. Suppose the room you are in feels cold; you reach for a sheet and cover yourself with it. That is your response to the cold air.

Your child hugs you with great affection and plants a kiss on your cheek. At that moment, tears of joy well up and trickle down your face—this is the response offered by your body and mind. The very breath you inhale is the air exhaled by a tree. You and the tree are, in essence, living your lives by constantly responding to one another, aren’t you? For every event that unfolds in this world, you are continuously offering a response—whether at the physical level, the mental level, the emotional level, or the energetic level.

Your life is, in essence, a continuous series of responses. Responsibility signifies your capacity to respond. In any given situation, when you affirm to yourself, “I am responsible,” the capacity to respond to that situation resides within you. However, if you attempt to evade the situation by declaring, “I am not responsible,” then the capacity to respond to it ceases to exist within you. The circumstances that arise in life may be convenient or inconvenient; they may align with your expectations or turn out to be the exact opposite. Do you desire to retain the capacity to respond to such circumstances in your own hands, or do you wish to let it slip away? If you assert that you wish to be responsive to every kind of situation, then you must possess the inner realization that “I alone am responsible” for it; only then will it be possible to respond effectively. Blaming others implies that you have granted someone else permission to hijack your life. In this very manner, consider how many people you allow—on a daily basis—to hijack your happiness, your peace, and your love. If you internalize the sentiment—experiencing it deep within your heart—that “I alone am responsible for the events of my life,” then a realm of love and joy will come to reign supreme in your existence.

If you assert that you wish to be responsive to every kind of situation, then you must possess the inner realization that “I alone am responsible” for it; only then will it be possible to respond effectively.

Shubh Wallpaper Status Aarti App – Free HD God Wallpapers, Bhakti Status & Daily Aarti

🙏 Welcome to **Shubh Wallpaper Status Aarti App**, your devotional companion app featuring **HD Hindu Wallpapers, Bhakti Status, Aarti, Bhajans, and Daily Horoscope**. Start your day with divine blessings and positivity. Explore collections like **HD Hindu God Wallpapers, WhatsApp Status, Aarti Audio, Mantras, and Daily Horoscope**.

Transform your mobile into a spiritual space with beautiful images of **Shivji, Hanumanji, Ganeshji, Krishna, Ramji, Mata Rani**, and many other deities exclusively available on **Shubh Wallpaper Status Aarti App**.

## 🌸 **Key Features of Shubh Wallpaper Status Aarti App**

### 🕉️ **HD Hindu Wallpapers**

* High-quality wallpapers of all Hindu deities
* **Shivji Wallpapers (Mahadev, Mahakal, Shivling)**
* **Hanumanji Wallpapers & Hanuman Chalisa images**
* **Krishna Images & Radha Krishna Wallpapers**
* **Ganeshji Wallpapers (Ganpati Bappa)**
* **Mata Rani Images (Durga Maa, Navratri Special)**
* **Ramji Wallpapers (Ram Darbar, Jai Shri Ram)**

Set as home screen, lock screen, or download instantly.

### 📲 **Bhakti Status & WhatsApp Status**

* Latest devotional statuses for WhatsApp, Instagram & Facebook
* Daily spiritual quotes and devotional thoughts
* Special festival statuses like **Diwali, Holi, Navratri, Shivratri, Janmashtami**
* Easy sharing with friends and family

### 🎵 **Aarti, Bhajan & Mantra Audio**

* Popular audio collections:

* Shiv Aarti
* Hanuman Chalisa Audio
* Ganesh Aarti
* Durga Aarti
* Krishna Bhajans
* Peaceful devotional music for daily prayers
* Offline access available

### 🔮 **Daily Horoscope & Panchang**

* Accurate daily horoscope predictions (all 12 zodiac signs)
* Daily Panchang, auspicious timings, and spiritual insights

### 🎉 **Festival & Daily Devotional Updates**

* Special collections for all Indian festivals
* Daily updated devotional wallpapers & statuses
* Daily spiritual quotes, mantras & blessings

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.peake.shubhwallpaper

### ⚡ **Easy and Fast Usage**

* Lightweight and smooth performance
* One-tap download, share & set wallpaper
* Works seamlessly on all Android devices

📲 **Download Shubh Wallpaper Status Aarti App now to bring divine blessings, positivity, and spirituality into your daily life!**

🙏 **Stay blessed. Stay positive.** 🙏

Shubh Wallpaper Status Aarti App – Free HD God Wallpapers, Bhakti Status & Daily AartiDownload Shubh Wallpaper Status Aarti App – Hindu Bhakti Wallpapers, Status & Aarti in One AppBest Shubh Wallpaper Status Aarti App 2026 – God Wallpapers, WhatsApp Status & Aarti CollectionShubh Wallpaper Status Aarti App: Daily Aarti, Devotional Status & HD Wallpapers FreeAll-in-One Bhakti App – Shubh Wallpaper Status Aarti App for Wallpapers, Status & AartiShubh App for Devotion – HD Wallpapers, Bhakti Status & Aarti DownloadTop Shubh Wallpaper Status Aarti App – भगवान Wallpapers, Aarti & Status FreeShubh Wallpaper Status Aarti App Download – Daily Bhakti, Aarti & HD BackgroundsUltimate Shubh Wallpaper Status Aarti App – Hindu Devotional Wallpapers & AartiShubh Wallpaper Status Aarti App – Free God Images, Status Videos & Aarti Audio